Shuru
Apke Nagar Ki App…
रायसिंहनगर कांग्रेस का बोर्ड बना तो भ्रष्टाचार खत्म करुंगा - विधायक सोहन नायक
Subhash chander
रायसिंहनगर कांग्रेस का बोर्ड बना तो भ्रष्टाचार खत्म करुंगा - विधायक सोहन नायक
More news from राजस्थान and nearby areas
- रायसिंहनगर कांग्रेस का बोर्ड बना तो भ्रष्टाचार खत्म करुंगा - विधायक सोहन नायक1
- भाजपा ने सौंपा 25 के 25 उम्मीदवारों की लिस्ट उपखंड अधिकारी को श्री विजयनगर उपखंड अधिकारी को भाजपा ने अपने 25 वार्डों में 25 उम्मीदवार उतारे1
- राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का बड़ा दावा! 309 निकायों में साढ़े 11 हजार सिंबल बांटने का रिकॉर्ड, BJP पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप राजस्थान निकाय चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस ने दावा किया है कि राजस्थान की 309 निकायों में पार्टी ने पूरी पारदर्शिता के साथ करीब साढ़े 11 हजार चुनाव चिन्ह वितरित किए हैं। कांग्रेस के अनुसार प्रदेश में पहली बार इतने बड़े स्तर पर सिंबल बांटे गए हैं और 50 प्रतिशत से अधिक युवाओं को टिकट देकर पार्टी ने युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने का काम किया है। कांग्रेस ने यह भी कहा कि किसी योग्य व्यक्ति का हक छूटने पर नाराजगी होना स्वाभाविक है, लेकिन पार्टी का धर्म और फर्ज़ है कि कार्यकर्ताओं की नाराजगी को दूर किया जाए। वहीं ओसियां में दोपहर 3:30 बजे के बाद बीजेपी विधायक द्वारा पुलिस के पहरे में सिंबल जमा करवाने को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं और इसे लोकतंत्र पर धब्बा बताया है। कांग्रेस ने बीजेपी पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के पास जनता को बताने के लिए न विकास है, न इंफ्रास्ट्रक्चर और न कोई ठोस नीति। कांग्रेस का दावा है कि जनता सब देख रही है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी।1
- वार्ड नंबर 94 पार्षद प्रत्याशी लतेश भाटी को मत एवं समर्थन देकर विजय बनावे वार्ड नंबर 94 बनेगा आदर्श वार्ड कांग्रेस पार्षद प्रत्याषी लतेश भाटी को वार्ड नंबर 94 से मत एवं समर्थन देकर विजय बनावे। समस्त कांग्रेस के कार्यकर्ताओं कि अपील वार्ड नंबर 94 पार्षद प्रत्याशी लतेश भाटी को मत एवं समर्थन देकर विजय बनावे वार्ड नंबर 94 बनेगा आदर्श वार्ड कांग्रेस पार्षद प्रत्याषी लतेश भाटी को वार्ड नंबर 94 से मत एवं समर्थन देकर विजय बनावे। समस्त कांग्रेस के कार्यकर्ताओं कि अपील1
- पहली बार महिलाओं ने मनाया सातुड़ी तीज महोत्सव, पारंपरिक रंग में सजा आयोजन गांव 18 एसपीडी तहसील पीलीबंगा सातुड़ी तीज के पावन अवसर पर पहली बार महिलाओं की ओर से विशेष सातुड़ी तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ तीज पर्व मनाया। महोत्सव के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक परिधान और आभूषणों में सजकर तीज माता की पूजा-अर्चना की। इसके बाद तीज की कथा का श्रवण किया गया और परिवार की सुख-समृद्धि एवं अखंड सौभाग्य की कामना की गई। आयोजन में महिलाओं ने गीत-संगीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह उत्सवमय नजर आया। महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दीं और इस आयोजन को यादगार बनाया। आयोजकों ने बताया कि पहली बार इस तरह का सामूहिक सातुड़ी तीज महोत्सव आयोजित करने का उद्देश्य महिलाओं को एक साथ लाना, पारंपरिक संस्कृति को आगे बढ़ाना और नई पीढ़ी को हमारी लोक परंपराओं से जोड़ना है। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने भी आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में आपसी मेलजोल और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। सातुड़ी तीज के अवसर पर आयोजित यह महोत्सव महिलाओं के उत्साह और सांस्कृतिक एकजुटता का खास आकर्षण रहा।2
- बीकानेर में सेना ने बम को डिफ्यूज किया तो तेज धमाके के साथ रेत का गुबार उठा। बम करीब डेढ़ महीने पहले जरजनसर क्षेत्र में जसवंतसर के पास खेत में मिला था। कार्रवाई से पहले पुलिस ने पहले ही इलाके को सुरक्षित कर लिया था। #news #update #viral1
- जोधपुर वार्ड66में शेर मोहम्मद के नामांकन के बाद उमड़ा जनसैलाब वार्ड 66 में शेर मोहम्मद के नामांकन के बाद उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों में जबरदस्त जोश! जोधपुर। वार्ड नंबर 66 में चुनावी माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। पूर्व पार्षद शेर मोहम्मद साहब को चौथी बार कांग्रेस पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाकर भरोसा जताया है। टिकट मिलने और नामांकन दाखिल करने के बाद उनके समर्थन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक नजर आए। पूरे माहौल में जोश, उत्साह और समर्थन की लहर दिखाई दी। खास बात यह है कि शेर मोहम्मद साहब एक बार निर्दलीय और तीन बार पार्टी के टिकट पर चुनाव जीत चुके हैं। लगातार चुनावी सफलता के बाद अब चौथी बार कांग्रेस पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है। नामांकन के बाद शेर मोहम्मद एक बार फिर जनता के बीच पहुंचे और लोगों से मुलाकात कर वोट और समर्थन की अपील की। इस दौरान समर्थकों की भीड़ और लोगों के उत्साह ने वार्ड 66 के चुनावी माहौल को और गरमा दिया। वार्ड में लगातार सक्रिय रहने और समाजसेवा के जरिए जनता के बीच अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखने वाले शेर मोहम्मद को लेकर समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। जनता के सुख-दुख में सक्रिय भागीदारी और वार्ड में लगातार मौजूदगी को उनके समर्थन की बड़ी वजह माना जा रहा है।1
- न्यायपालिका में महिला जजों के यौन उत्पीड़न का ‘काला रहस्य’, वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह का सनसनीखेज दावा नई दिल्ली। पत्रकार इकबाल खान: सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा जयसिंह ने भारतीय न्यायपालिका में महिला जजों के कथित यौन उत्पीड़न को लेकर गंभीर और सनसनीखेज दावा किया है। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका में यौन उत्पीड़न एक ऐसा ‘काला रहस्य’ है, जिसके बारे में कोई बात नहीं करना चाहता।इंदिरा जयसिंह के मुताबिक, उनके पास कई महिला जज शिकायत लेकर आई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला जजों ने अपने पुरुष सहकर्मियों और वरिष्ठ जजों की ओर से यौन उत्पीड़न किए जाने की शिकायतें उनसे की हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने कई महिला जजों का प्रतिनिधित्व भी किया है।जयसिंह ने एक महिला जज का उदाहरण देते हुए दावा किया कि संबंधित महिला जज ने एक पुरुष जज की कथित मांग मानने से इनकार कर दिया था। उनके अनुसार, उस महिला जज से पुरुष जज ने अपनी 25वीं शादी की सालगिरह की पार्टी में ‘आइटम नंबर’ पर डांस करने को कहा था। महिला जज ने इसका विरोध किया और जयसिंह के मुताबिक बाद में उसे अपनी नौकरी गंवानी पड़ी।उन्होंने न्यायपालिका में मौजूद पदानुक्रम और कथित सामंती संस्कृति को ऐसी घटनाओं की एक बड़ी वजह बताया। जयसिंह ने यह भी कहा कि हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ जजों तथा जिला अदालतों की महिला जजों के बीच मौजूद पदानुक्रम का महिलाओं पर गंभीर प्रभाव पड़ता है।इंदिरा जयसिंह ने ये बातें ‘माय विजन ऑफ इंडिया 2047 एडी’ विषय पर आयोजित 29वें डीएस बोरकर मेमोरियल लेक्चर के दौरान कहीं। उनका बयान ऐसे समय सामने आया है जब न्यायपालिका के भीतर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और कार्यस्थल पर उत्पीड़न को लेकर बहस एक बार फिर तेज हुई है।जयसिंह ने उम्मीद जताई कि वर्ष 2047 तक न्यायपालिका में इस तरह की कथित प्रथाओं और महिलाओं के साथ होने वाले भेदभावपूर्ण व्यवहार में बदलाव आएगा।1