राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का बड़ा दावा! 309 निकायों में साढ़े 11 हजार सिंबल बांटने का रिकॉर्ड, BJP पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप राजस्थान निकाय चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस ने दावा किया है कि राजस्थान की 309 निकायों में पार्टी ने पूरी पारदर्शिता के साथ करीब साढ़े 11 हजार चुनाव चिन्ह वितरित किए हैं। कांग्रेस के अनुसार प्रदेश में पहली बार इतने बड़े स्तर पर सिंबल बांटे गए हैं और 50 प्रतिशत से अधिक युवाओं को टिकट देकर पार्टी ने युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने का काम किया है। कांग्रेस ने यह भी कहा कि किसी योग्य व्यक्ति का हक छूटने पर नाराजगी होना स्वाभाविक है, लेकिन पार्टी का धर्म और फर्ज़ है कि कार्यकर्ताओं की नाराजगी को दूर किया जाए। वहीं ओसियां में दोपहर 3:30 बजे के बाद बीजेपी विधायक द्वारा पुलिस के पहरे में सिंबल जमा करवाने को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं और इसे लोकतंत्र पर धब्बा बताया है। कांग्रेस ने बीजेपी पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के पास जनता को बताने के लिए न विकास है, न इंफ्रास्ट्रक्चर और न कोई ठोस नीति। कांग्रेस का दावा है कि जनता सब देख रही है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी।

- राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का बड़ा दावा! 309 निकायों में साढ़े 11 हजार सिंबल बांटने का रिकॉर्ड, BJP पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप राजस्थान निकाय चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस ने दावा किया है कि राजस्थान की 309 निकायों में पार्टी ने पूरी पारदर्शिता के साथ करीब साढ़े 11 हजार चुनाव चिन्ह वितरित किए हैं। कांग्रेस के अनुसार प्रदेश में पहली बार इतने बड़े स्तर पर सिंबल बांटे गए हैं और 50 प्रतिशत से अधिक युवाओं को टिकट देकर पार्टी ने युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने का काम किया है। कांग्रेस ने यह भी कहा कि किसी योग्य व्यक्ति का हक छूटने पर नाराजगी होना स्वाभाविक है, लेकिन पार्टी का धर्म और फर्ज़ है कि कार्यकर्ताओं की नाराजगी को दूर किया जाए। वहीं ओसियां में दोपहर 3:30 बजे के बाद बीजेपी विधायक द्वारा पुलिस के पहरे में सिंबल जमा करवाने को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं और इसे लोकतंत्र पर धब्बा बताया है। कांग्रेस ने बीजेपी पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के पास जनता को बताने के लिए न विकास है, न इंफ्रास्ट्रक्चर और न कोई ठोस नीति। कांग्रेस का दावा है कि जनता सब देख रही है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी।1
- पहली बार महिलाओं ने मनाया सातुड़ी तीज महोत्सव, पारंपरिक रंग में सजा आयोजन गांव 18 एसपीडी तहसील पीलीबंगा सातुड़ी तीज के पावन अवसर पर पहली बार महिलाओं की ओर से विशेष सातुड़ी तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ तीज पर्व मनाया। महोत्सव के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक परिधान और आभूषणों में सजकर तीज माता की पूजा-अर्चना की। इसके बाद तीज की कथा का श्रवण किया गया और परिवार की सुख-समृद्धि एवं अखंड सौभाग्य की कामना की गई। आयोजन में महिलाओं ने गीत-संगीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह उत्सवमय नजर आया। महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दीं और इस आयोजन को यादगार बनाया। आयोजकों ने बताया कि पहली बार इस तरह का सामूहिक सातुड़ी तीज महोत्सव आयोजित करने का उद्देश्य महिलाओं को एक साथ लाना, पारंपरिक संस्कृति को आगे बढ़ाना और नई पीढ़ी को हमारी लोक परंपराओं से जोड़ना है। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने भी आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में आपसी मेलजोल और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। सातुड़ी तीज के अवसर पर आयोजित यह महोत्सव महिलाओं के उत्साह और सांस्कृतिक एकजुटता का खास आकर्षण रहा।2
- वार्ड नंबर 94 पार्षद प्रत्याशी लतेश भाटी को मत एवं समर्थन देकर विजय बनावे वार्ड नंबर 94 बनेगा आदर्श वार्ड कांग्रेस पार्षद प्रत्याषी लतेश भाटी को वार्ड नंबर 94 से मत एवं समर्थन देकर विजय बनावे। समस्त कांग्रेस के कार्यकर्ताओं कि अपील वार्ड नंबर 94 पार्षद प्रत्याशी लतेश भाटी को मत एवं समर्थन देकर विजय बनावे वार्ड नंबर 94 बनेगा आदर्श वार्ड कांग्रेस पार्षद प्रत्याषी लतेश भाटी को वार्ड नंबर 94 से मत एवं समर्थन देकर विजय बनावे। समस्त कांग्रेस के कार्यकर्ताओं कि अपील1
- रायसिंहनगर कांग्रेस का बोर्ड बना तो भ्रष्टाचार खत्म करुंगा - विधायक सोहन नायक1
- भाजपा ने सौंपा 25 के 25 उम्मीदवारों की लिस्ट उपखंड अधिकारी को श्री विजयनगर उपखंड अधिकारी को भाजपा ने अपने 25 वार्डों में 25 उम्मीदवार उतारे1
- बंदी सिखों की रिहाई की मांग, पगड़ी संभाल जट्टा संगठन ने दिया समर्थन टोहाना में बंदी सिखों की रिहाई को लेकर चल रहे धरने को पगड़ी संभाल जट्टा संगठन ने समर्थन दिया है। संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष मनजीत सिंह मंगलवार को अपने साथियों के साथ धरना स्थल पर पहुंचे और धरने पर बैठे लोगों का हौसला बढ़ाया। मनजीत सिंह ने कहा कि जो बंदी सिख अपनी सजा पूरी कर चुके हैं, उन्हें सरकार को तुरंत रिहा करना चाहिए। यह मानवाधिकार का मामला है। सजा पूरी होने के बाद भी जेल में रखना न्याय के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि पगड़ी संभाल जट्टा संगठन इस मांग के साथ पूरी तरह खड़ा है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से अपील की कि इस मामले में जल्द सकारात्मक फैसला लिया जाए ताकि बुजुर्ग बंदियों को अपने परिवार से मिलने का मौका मिल सके। इस मौके पर उनके साथ कई किसान और संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे। धरना स्थल पर मौजूद लोगों ने मनजीत सिंह का समर्थन के लिए धन्यवाद किया।1
- जोधपुर वार्ड66में शेर मोहम्मद के नामांकन के बाद उमड़ा जनसैलाब वार्ड 66 में शेर मोहम्मद के नामांकन के बाद उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों में जबरदस्त जोश! जोधपुर। वार्ड नंबर 66 में चुनावी माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। पूर्व पार्षद शेर मोहम्मद साहब को चौथी बार कांग्रेस पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाकर भरोसा जताया है। टिकट मिलने और नामांकन दाखिल करने के बाद उनके समर्थन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक नजर आए। पूरे माहौल में जोश, उत्साह और समर्थन की लहर दिखाई दी। खास बात यह है कि शेर मोहम्मद साहब एक बार निर्दलीय और तीन बार पार्टी के टिकट पर चुनाव जीत चुके हैं। लगातार चुनावी सफलता के बाद अब चौथी बार कांग्रेस पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है। नामांकन के बाद शेर मोहम्मद एक बार फिर जनता के बीच पहुंचे और लोगों से मुलाकात कर वोट और समर्थन की अपील की। इस दौरान समर्थकों की भीड़ और लोगों के उत्साह ने वार्ड 66 के चुनावी माहौल को और गरमा दिया। वार्ड में लगातार सक्रिय रहने और समाजसेवा के जरिए जनता के बीच अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखने वाले शेर मोहम्मद को लेकर समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। जनता के सुख-दुख में सक्रिय भागीदारी और वार्ड में लगातार मौजूदगी को उनके समर्थन की बड़ी वजह माना जा रहा है।1
- हिसार में कूड़ा वाहन का ड्राइवर पीटा; SHO की वर्दी खींची2