logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर दो राष्ट्रीय पक्षी की दर्दनाक मौत सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम और हिंदू संगठनों के कुछ युवा मौके पर पहुंचे मौदहा नगर के नेशनल कॉलेज मार्ग पर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर दो राष्ट्रीय पक्षी मोरों की दर्दनाक मौत। हिंदू संगठन के युवकों और वन विभाग की टीम ने मोरों को तारों से सुरक्षित निकालकर पूरे सम्मान के साथ वन विभाग को सौंपा। स्थानीय लोगों ने हाईटेंशन लाइनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके

2 hrs ago
user_ISLAM
ISLAM
Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर दो राष्ट्रीय पक्षी की दर्दनाक मौत सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम और हिंदू संगठनों के कुछ युवा मौके पर पहुंचे मौदहा नगर के नेशनल कॉलेज मार्ग पर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर दो राष्ट्रीय पक्षी मोरों की दर्दनाक मौत। हिंदू संगठन के युवकों और वन विभाग की टीम ने मोरों को तारों से सुरक्षित निकालकर पूरे सम्मान के साथ वन विभाग को सौंपा। स्थानीय लोगों ने हाईटेंशन लाइनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मौदहा नगर के नेशनल कॉलेज मार्ग पर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर दो राष्ट्रीय पक्षी मोरों की दर्दनाक मौत। हिंदू संगठन के युवकों और वन विभाग की टीम ने मोरों को तारों से सुरक्षित निकालकर पूरे सम्मान के साथ वन विभाग को सौंपा। स्थानीय लोगों ने हाईटेंशन लाइनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके
    1
    मौदहा नगर के नेशनल कॉलेज मार्ग पर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर दो राष्ट्रीय पक्षी मोरों की दर्दनाक मौत।
हिंदू संगठन के युवकों और वन विभाग की टीम ने मोरों को तारों से सुरक्षित निकालकर पूरे सम्मान के साथ वन विभाग को सौंपा।
स्थानीय लोगों ने हाईटेंशन लाइनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हमीरपुर जनपद के विकास खंड मौदहा क्षेत्र के मांचा गांव में समाजसेवी अनवर अली ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए जरूरतमंदों के लिए फ्री एंबुलेंस सेवा शुरू की है। उन्होंने घोषणा की है कि मांचा गांव के मरीजों के लिए एंबुलेंस पूरी तरह निःशुल्क रहेगी, जिसमें तेल और टोल का खर्च भी खुद वहन करेंगे। वहीं दूसरे गांवों के लिए एंबुलेंस सेवा उपलब्ध रहेगी, लेकिन केवल तेल का खर्च लिया जाएगा। अनवर अली की इस सराहनीय पहल से क्षेत्र के गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने उनकी इस समाजसेवा की जमकर प्रशंसा करते हुए इसे मानवता और सेवा भाव की मिसाल बताया है।
    1
    हमीरपुर जनपद के विकास खंड मौदहा क्षेत्र के मांचा गांव में समाजसेवी अनवर अली ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए जरूरतमंदों के लिए फ्री एंबुलेंस सेवा शुरू की है।
उन्होंने घोषणा की है कि मांचा गांव के मरीजों के लिए एंबुलेंस पूरी तरह निःशुल्क रहेगी, जिसमें तेल और टोल का खर्च भी खुद वहन करेंगे। वहीं दूसरे गांवों के लिए एंबुलेंस सेवा उपलब्ध रहेगी, लेकिन केवल तेल का खर्च लिया जाएगा।
अनवर अली की इस सराहनीय पहल से क्षेत्र के गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने उनकी इस समाजसेवा की जमकर प्रशंसा करते हुए इसे मानवता और सेवा भाव की मिसाल बताया है।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बांदा। नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति-5 अभियान के तहत बांदा में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में पुलिस विभाग के अधिकारियों, कर्मियों, महिलाओं एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के माध्यम से समाज में महिलाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उनके अधिकारों के प्रति लोगों को सचेत करने का संदेश दिया गया। प्रतिभागियों ने विभिन्न नारों और संदेशों के जरिए महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री मेविस टॉक ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना और उन्हें सशक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा समय-समय पर ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
    3
    बांदा।
नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति-5 अभियान के तहत बांदा में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में पुलिस विभाग के अधिकारियों, कर्मियों, महिलाओं एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रैली के माध्यम से समाज में महिलाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उनके अधिकारों के प्रति लोगों को सचेत करने का संदेश दिया गया। प्रतिभागियों ने विभिन्न नारों और संदेशों के जरिए महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री मेविस टॉक ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना और उन्हें सशक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा समय-समय पर ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें।
उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
    user_भारतसूत्र Live TV
    भारतसूत्र Live TV
    Social Media Manager बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    42 min ago
  • #Apkiawajdigital ​● PWD की तोड़फोड़ ने खड़े किए गंभीर सवाल: क्या छिन जाएगा जनता से इंसाफ की आवाज़ उठाने का मंच ? ​● राष्ट्रीय अध्यक्ष ए. एस. नोमानी ने प्रशासन से माँगा जवाब, प्रेस नोट जारी कर स्थिति स्पष्ट करने की मांग। ​बांदा | 25 मार्च, 2026 ​जनपद बांदा की पहचान और दशकों से न्याय की गुहार लगाने वालों का एकमात्र सहारा 'अशोक लाट' धरना स्थल आज सवालों के घेरे में है। निर्माण और जीर्णोद्धार के नाम पर लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा यहाँ की दीवारों और दरवाजों को ढहाए जाने के बाद जनता और सामाजिक संगठनों में हड़कंप मच गया है। ​इंसाफ सेना ने जताई कड़ी आपत्ति बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ए. एस. नोमानी ने बुधवार को मीडिया जगत को संबोधित करते हुए प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गहरा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि "अशोक लाट केवल ईंट-पत्थरों का ढांचा नहीं, बल्कि बांदा के लोकतंत्र की आत्मा है। यहाँ बैठकर लाखों पीड़ितों ने शासन-प्रशासन तक अपनी आवाज़ पहुँचाई और न्याय पाया है। आज जिस तरह यहाँ तोड़फोड़ की जा रही है, उससे यह आशंका गहरा रही है कि क्या प्रशासन गुपचुप तरीके से इस धरना स्थल को यहाँ से खत्म करना चाहता है ?" ​प्रशासनिक चुप्पी पर उठाए सवाल श्री नोमानी ने सीधे तौर पर जनपद प्रशासन से यह स्पष्ट करने की मांग की है कि क्या अशोक लाट का स्वरूप बदलने के बाद भी यह धरना स्थल के रूप में सुरक्षित रहेगा ? उन्होंने कहा कि यह एक बड़ा सवाल है कि आने वाले समय में जनता अपनी आवाज़ कहाँ बुलंद करेगी। ​प्रमुख मांगें: ​सार्वजनिक स्पष्टीकरण: जिला प्रशासन तुरंत प्रेस नोट जारी कर यह बताए कि धरना स्थल यथावत रहेगा या नहीं। ​जनहित सर्वोपरि: निर्माण कार्य की आड़ में जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन न हो। ​भविष्य की सुरक्षा: धरना स्थल के स्थानांतरण की किसी भी साजिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ​आवाज़ दबने नहीं देगी इंसाफ सेना विज्ञप्ति के अंत में ए. एस. नोमानी ने स्पष्ट किया कि बुंदेलखंड इंसाफ सेना जनहित के मुद्दों पर कभी पीछे नहीं हटेगी। यदि प्रशासन ने जल्द स्थिति स्पष्ट नहीं की, तो इसे लेकर बड़ा जन-आंदोलन खड़ा किया जाएगा ताकि भविष्य में भी बांदा की जनता अपने हक के लिए यहाँ धरने पर बैठ सके।
    1
    #Apkiawajdigital
​● PWD की तोड़फोड़ ने खड़े किए गंभीर सवाल: क्या छिन जाएगा जनता से इंसाफ की आवाज़ उठाने का मंच ?
​● राष्ट्रीय अध्यक्ष ए. एस. नोमानी ने प्रशासन से माँगा जवाब, प्रेस नोट जारी कर स्थिति स्पष्ट करने की मांग।
​बांदा | 25 मार्च, 2026
​जनपद बांदा की पहचान और दशकों से न्याय की गुहार लगाने वालों का एकमात्र सहारा 'अशोक लाट' धरना स्थल आज सवालों के घेरे में है। निर्माण और जीर्णोद्धार के नाम पर लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा यहाँ की दीवारों और दरवाजों को ढहाए जाने के बाद जनता और सामाजिक संगठनों में हड़कंप मच गया है।
​इंसाफ सेना ने जताई कड़ी आपत्ति बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ए. एस. नोमानी ने बुधवार को मीडिया जगत को संबोधित करते हुए प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गहरा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि "अशोक लाट केवल ईंट-पत्थरों का ढांचा नहीं, बल्कि बांदा के लोकतंत्र की आत्मा है। यहाँ बैठकर लाखों पीड़ितों ने शासन-प्रशासन तक अपनी आवाज़ पहुँचाई और न्याय पाया है। आज जिस तरह यहाँ तोड़फोड़ की जा रही है, उससे यह आशंका गहरा रही है कि क्या प्रशासन गुपचुप तरीके से इस धरना स्थल को यहाँ से खत्म करना चाहता है ?"
​प्रशासनिक चुप्पी पर उठाए सवाल श्री नोमानी ने सीधे तौर पर जनपद प्रशासन से यह स्पष्ट करने की मांग की है कि क्या अशोक लाट का स्वरूप बदलने के बाद भी यह धरना स्थल के रूप में सुरक्षित रहेगा ? उन्होंने कहा कि यह एक बड़ा सवाल है कि आने वाले समय में जनता अपनी आवाज़ कहाँ बुलंद करेगी।
​प्रमुख मांगें:
​सार्वजनिक स्पष्टीकरण: जिला प्रशासन तुरंत प्रेस नोट जारी कर यह बताए कि धरना स्थल यथावत रहेगा या नहीं।
​जनहित सर्वोपरि: निर्माण कार्य की आड़ में जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन न हो।
​भविष्य की सुरक्षा: धरना स्थल के स्थानांतरण की किसी भी साजिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
​आवाज़ दबने नहीं देगी इंसाफ सेना विज्ञप्ति के अंत में ए. एस. नोमानी ने स्पष्ट किया कि बुंदेलखंड इंसाफ सेना जनहित के मुद्दों पर कभी पीछे नहीं हटेगी। यदि प्रशासन ने जल्द स्थिति स्पष्ट नहीं की, तो इसे लेकर बड़ा जन-आंदोलन खड़ा किया जाएगा ताकि भविष्य में भी बांदा की जनता अपने हक के लिए यहाँ धरने पर बैठ सके।
    user_ApkiAwajDigital
    ApkiAwajDigital
    Local News Reporter बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • डीजे की धुन में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, कुआं पूजन कार्यक्रम के दौरान युवको ने की हर्ष फायरिंग, आसपास नाचते रहे लोग दो युवकों ने कर दिए दो हवाई फायर, हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, वायरल वीडियो कुरारा थाना क्षेत्र के जखेला गांव का बताया जा रहा है ।
    1
    डीजे की धुन में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, 
कुआं पूजन कार्यक्रम के दौरान युवको ने की हर्ष फायरिंग, 
आसपास नाचते रहे लोग दो युवकों ने कर दिए दो हवाई फायर, 
हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, 
वायरल वीडियो कुरारा थाना क्षेत्र के जखेला गांव का बताया जा रहा है ।
    user_Sheelu Nishad
    Sheelu Nishad
    Classified ads newspaper publisher हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by बसंत कुमार मौर्य जनसेवक
    1
    Post by बसंत कुमार मौर्य जनसेवक
    user_बसंत कुमार मौर्य जनसेवक
    बसंत कुमार मौर्य जनसेवक
    हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *महिलाओं को सशक्तिकरण के लिए निकली बाइक रैली* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन/7054881233 बाँदा।महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के द्वितीय चरण में जनपद बांदा में महिला पुलिस अधीकारियों/कर्मचारियों की बृहद स्कूटी रैली का आयोजन किया गया । जागरुकता रैली को पुलिस लाइऩ बांदा से अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जागरुकता रैली पुलिस लाइन से प्रारम्भ होकर महाराणा प्रताप चौराहा, कचहरी चौराहा, बस स्टैण्ड, बाबूलाल चौराहा, महेश्वरीदेवी चौक, बलखण्डीनाका, स्टेशन रोड होते हुए वापस पुलिस लाइन में समाप्त हुई । जागरुकता रैली के माध्यम से महिलाओं/बालिकाओं को शासन द्वारा उनकी सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु चलाई जा रही योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई।जागरुकता रैली में अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक, क्षेत्राधिकारी यातायात प्रतिज्ञा सिंह सहित भारी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के द्वितीय चरण के अन्तर्गत सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक रुप से जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।अभियान के अन्तर्गत विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। जिसमें महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा स्कूलों, कॉलेजों, ग्राम सचिवालयों, बाजारों आदि स्थानों पर चौपाल का आयोजन कर महिलाओं/बालिकाओं को उनकी सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में जानकारी दी जा रही है ।
    2
    *महिलाओं को सशक्तिकरण के लिए निकली बाइक रैली*
रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन/7054881233
बाँदा।महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के द्वितीय चरण में जनपद बांदा में महिला पुलिस अधीकारियों/कर्मचारियों की बृहद स्कूटी रैली का आयोजन किया गया । जागरुकता रैली को पुलिस लाइऩ बांदा से अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जागरुकता रैली पुलिस लाइन से प्रारम्भ होकर महाराणा प्रताप चौराहा, कचहरी चौराहा, बस स्टैण्ड, बाबूलाल चौराहा, महेश्वरीदेवी चौक, बलखण्डीनाका, स्टेशन रोड होते हुए वापस पुलिस लाइन में समाप्त हुई । जागरुकता रैली के माध्यम से महिलाओं/बालिकाओं को शासन द्वारा उनकी सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु चलाई जा रही योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई।जागरुकता रैली में अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक, क्षेत्राधिकारी यातायात प्रतिज्ञा सिंह सहित भारी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के द्वितीय चरण के अन्तर्गत सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक रुप से जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।अभियान के अन्तर्गत विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। जिसमें महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा स्कूलों, कॉलेजों, ग्राम सचिवालयों, बाजारों आदि स्थानों पर चौपाल का आयोजन कर महिलाओं/बालिकाओं को उनकी सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में जानकारी दी जा रही है ।
    user_Altmush Husain
    Altmush Husain
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मौदहा ब्लॉक के सैकड़ों लोगों ने थामा सपा का दामन। जिलाध्यक्ष इदरीश खान की मौजूदगी में दिलाई गई सदस्यता, नए कार्यकर्ताओं का माला पहनाकर किया गया स्वागत। जिलाध्यक्ष बोले— नए साथियों से संगठन को मिलेगी मजबूती, आगामी चुनाव में पार्टी को मिलेगा लाभ। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद, सभी ने संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प।
    1
    मौदहा ब्लॉक के सैकड़ों लोगों ने थामा सपा का दामन।
जिलाध्यक्ष इदरीश खान की मौजूदगी में दिलाई गई सदस्यता,
नए कार्यकर्ताओं का माला पहनाकर किया गया स्वागत।
जिलाध्यक्ष बोले— नए साथियों से संगठन को मिलेगी मजबूती,
आगामी चुनाव में पार्टी को मिलेगा लाभ।
कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद,
सभी ने संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.