logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुरादाबाद भोजपुर थाना क्षेत्र के रानीनागल गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां तीन बच्चों की मां को छह बच्चों के पिता से प्यार हो गया। दोनों के बीच प्रेम संबंध की चर्चा

20 hrs ago
user_News
News
Newspaper distribution Hamirpur, Uttar Pradesh•
20 hrs ago

मुरादाबाद भोजपुर थाना क्षेत्र के रानीनागल गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां तीन बच्चों की मां को छह बच्चों के पिता से प्यार हो गया। दोनों के बीच प्रेम संबंध की चर्चा

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हमीरपुर :जनसुनवाई में डीएम ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश हमीरपुर। गुरुवार को जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल ने जिलेभर से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं समन्वयकारियों को शिकायतों के निराकरण की लगातार निगरानी करने तथा जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक नागरिक की समस्या का प्रभावी और पारदर्शी समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। डीएम ने अधिकारियों से शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
    2
    हमीरपुर :जनसुनवाई में डीएम ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
हमीरपुर। गुरुवार को जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल ने जिलेभर से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं समन्वयकारियों को शिकायतों के निराकरण की लगातार निगरानी करने तथा जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक नागरिक की समस्या का प्रभावी और पारदर्शी समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। डीएम ने अधिकारियों से शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • जिलाधिकारी ने माती कलेक्ट्रेट कार्यालय में की जनसुनवाई, संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश माती कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने जनसामान्य की विभिन्न शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी प्रकरणों का संतोषपरक निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो। शिकायतकर्ता को निस्तारण की प्रगति एवं स्थिति से समय-समय पर अवगत कराया जाए।
    1
    जिलाधिकारी ने माती कलेक्ट्रेट कार्यालय में की जनसुनवाई, संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
माती कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने जनसामान्य की विभिन्न शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी प्रकरणों का संतोषपरक निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो।  शिकायतकर्ता को निस्तारण की प्रगति एवं स्थिति से समय-समय पर अवगत कराया जाए।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    7 min ago
  • *मुख्य विकास अधिकारी ने आँगनवाड़ी केंद्र एवं प्राथमिक विद्यालय श्याम सुन्दरपुर का किया निरिक्षण , दिए निर्देश* *कक्षाओं में बाल शिक्षण अधिगमन सामग्री न मिलने एवं परिसर में बाल मैत्री पेंटिंग न पाए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित को फटकार लगाते हुए स्पष्टीकरण प्राप्त किए जाने के दिए निर्देश* *पंजीकृत छात्र छात्राओं की विद्यालय में शतप्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए,अन्यथा प्रधानध्यापक के विरुद्ध की जायेगी कार्यवाही* *बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं रुचिकर शिक्षा प्रदान की जाए: मुख्य विकास अधिकारी* कानपुर देहात :- दिनांक : 21 अगस्त 2026 मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा आज जनपद के विकासखण्ड मलासा के आँगनवाड़ी केंद्र श्याम सुन्दरपुर एवं प्राथमिक विद्यालय श्याम सुन्दरपुर का औचक निरीक्षण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने सर्वप्रथम आँगनवाड़ी केंद्र श्याम सुन्दरपुर का निरिक्षण किया, निरिक्षण के समय मौके पर 19 छात्र छात्रायें पंजीकृत पाए पर मात्र 03 छात्र ही मौके पर उपस्थित मिले। मौके पर उपस्थित बच्चों में शिक्षा का अभाव मिला इसके पश्चात उनके द्वारा प्राथमिक विद्यालय श्याम सुन्दरपुर का निरिक्षण किया गया निरिक्षण के समय विद्यालय के प्रधानध्यापक दिनेश कुमार उपस्थित मिले इसके अतिरिक्त अजय कुमार शिक्षा मित्र मौके पर अनुपस्थित पाए गए , मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पूछे जाने पर प्रधानध्यापक द्वारा बताया गया कि वे किसी काम से बीआरसी गए हुए है जिस पर उन्होंने सम्बंधित का स्पष्टीकरण प्राप्त किये जाने के निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए । वहीं विद्यालय में 68 छात्र छात्राओं का पंजीकरण हुआ है जिसके सापेक्ष मात्र 49 छात्र/छात्रायें उपस्थित पाए गए उन्होंने प्रधानध्यापक को निर्देश दिए कि बच्चों की शतप्रतिशत उपस्थित सुनिश्चित की जाए साथ ही विद्यालय में उपस्थित होने वाले सभी छात्र/छात्राएं पूरी ड्रेस में ही आये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित शैक्षिक गतिविधियों, व्यवस्थाओं एवं साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के समय मुख्य विकास अधिकारी ने कक्षाओं में जाकर बच्चों से बातचीत की तथा उनकी शैक्षिक गुणवत्ता का आकलन किया। उन्होंने अध्यापकों को निर्देशित किया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं रुचिकर शिक्षा प्रदान की जाए, जिससे उनकी बौद्धिक क्षमता एवं सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, मिड-डे मील व्यवस्था, पाठ्य सामग्री तथा विद्यालय में उपलब्ध अन्य सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। वहीं विद्यायल में बाल शिक्षण अधिगमन सामग्री नहीं मिली जिस पर उन्होंने संबंधित प्रधानध्यापक को निर्देश दिए कि सभी कक्षाओं में सामग्री उपलब्ध रहे अन्यथा संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। विद्यालय परिसर में बाल मैत्री पेंटिंग न होने पर प्रधानध्यापक को फटकार लगाते हुये तत्काल कराये जाने तथा स्पष्टीकरण प्राप्त किए जाने के दिए निर्देश। मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिए कि विद्यालय परिसर, कक्षाओं, शौचालयों एवं पेयजल व्यवस्था को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखा जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण बच्चों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यालय स्टाफ को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया जाए। साथ ही उन्होंने अभिभावकों के साथ समन्वय स्थापित कर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।
    1
    *मुख्य विकास अधिकारी ने आँगनवाड़ी केंद्र एवं प्राथमिक विद्यालय श्याम सुन्दरपुर का किया निरिक्षण , दिए निर्देश* 
*कक्षाओं में बाल शिक्षण अधिगमन सामग्री न मिलने एवं परिसर में बाल मैत्री पेंटिंग न पाए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित को फटकार लगाते हुए स्पष्टीकरण प्राप्त किए जाने के दिए निर्देश*
*पंजीकृत छात्र छात्राओं की विद्यालय में  शतप्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए,अन्यथा प्रधानध्यापक के विरुद्ध की जायेगी कार्यवाही* 
*बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं रुचिकर शिक्षा प्रदान की जाए: मुख्य विकास अधिकारी*
कानपुर देहात :- दिनांक : 21 अगस्त  2026
मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा आज जनपद के विकासखण्ड मलासा के आँगनवाड़ी केंद्र श्याम सुन्दरपुर  एवं प्राथमिक विद्यालय श्याम सुन्दरपुर  का 
औचक निरीक्षण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने सर्वप्रथम आँगनवाड़ी केंद्र श्याम सुन्दरपुर का निरिक्षण किया, निरिक्षण के समय मौके पर 19 छात्र छात्रायें पंजीकृत पाए  पर मात्र 03 छात्र ही मौके पर उपस्थित मिले। मौके पर उपस्थित बच्चों में शिक्षा का अभाव मिला इसके पश्चात उनके द्वारा प्राथमिक विद्यालय श्याम सुन्दरपुर का निरिक्षण किया गया  निरिक्षण के समय विद्यालय के प्रधानध्यापक दिनेश कुमार उपस्थित मिले इसके अतिरिक्त अजय कुमार शिक्षा मित्र मौके पर अनुपस्थित पाए गए , मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पूछे जाने पर प्रधानध्यापक द्वारा बताया गया कि वे किसी काम से बीआरसी गए हुए है जिस पर उन्होंने सम्बंधित का स्पष्टीकरण  प्राप्त किये जाने के निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए । वहीं विद्यालय में 68 छात्र छात्राओं का पंजीकरण हुआ है जिसके सापेक्ष मात्र 49 छात्र/छात्रायें उपस्थित पाए गए उन्होंने प्रधानध्यापक को निर्देश दिए कि बच्चों की शतप्रतिशत उपस्थित सुनिश्चित की जाए साथ ही विद्यालय में उपस्थित होने वाले सभी छात्र/छात्राएं पूरी ड्रेस में ही आये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित शैक्षिक गतिविधियों, व्यवस्थाओं एवं साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के समय मुख्य विकास अधिकारी ने कक्षाओं में जाकर बच्चों से बातचीत की तथा उनकी शैक्षिक गुणवत्ता का आकलन किया। उन्होंने अध्यापकों को निर्देशित किया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं रुचिकर शिक्षा प्रदान की जाए, जिससे उनकी बौद्धिक क्षमता एवं सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, मिड-डे मील व्यवस्था, पाठ्य सामग्री तथा विद्यालय में उपलब्ध अन्य सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। वहीं विद्यायल में बाल शिक्षण अधिगमन सामग्री नहीं मिली जिस पर उन्होंने संबंधित प्रधानध्यापक को निर्देश दिए कि सभी कक्षाओं में सामग्री उपलब्ध रहे अन्यथा संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। विद्यालय परिसर में बाल मैत्री पेंटिंग न होने पर प्रधानध्यापक को फटकार लगाते हुये तत्काल कराये जाने तथा स्पष्टीकरण प्राप्त किए जाने के दिए निर्देश। मुख्य विकास अधिकारी ने  विद्यालय परिसर की साफ-सफाई पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिए कि विद्यालय परिसर, कक्षाओं, शौचालयों एवं पेयजल व्यवस्था को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखा जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण बच्चों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यालय स्टाफ को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया जाए। साथ ही उन्होंने अभिभावकों के साथ समन्वय स्थापित कर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।
    user_Anand shukla
    Anand shukla
    अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    33 min ago
  • कानपुर देहात ब्रांडेड नमकीन के पैकेट में मिला मरा चूहा मचा हड़कंप। कानपुर देहात: ब्रांडेड नमकीन के पैकेट में मिला मरा चूहा, मचा हड़कंप कानपुर देहात के राजपुर कस्बे में एक किराना दुकान से खरीदे गए ब्रांडेड नमकीन के पैकेट में मरा हुआ चूहा मिलने का मामला सामने आया है। घटना के बाद उपभोक्ता और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। उपभोक्ता ने खाद्य सुरक्षा विभाग से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के मुताबिक, राजपुर कस्बा निवासी जावेद खां ने बुधवार को मुगल सड़क किनारे स्थित एक किराना दुकान से बच्चों के लिए करीब 80 रुपये का नमकीन का पैकेट खरीदा था। घर पहुंचने के बाद जब उन्होंने पैकेट खोलकर नमकीन खाना शुरू किया तो उन्हें उसमें कुछ गड़बड़ दिखाई दी। जब पैकेट को ध्यान से देखा गया तो उसमें मरे हुए चूहे का बच्चा मिलने की बात सामने आई। इसके बाद परिवार के लोग घबरा गए। जावेद खां का कहना है कि अगर नमकीन खाने के दौरान चूहे का बच्चा दिखाई नहीं देता और उसे खा लिया जाता, तो स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता था। मामले के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने भी खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और पैकेटबंद सामान की जांच को लेकर सवाल उठाए हैं। लोगों ने खाद्य सुरक्षा विभाग से नमकीन का नमूना लेकर जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में बिकने वाले पैकेटबंद खाद्य पदार्थों की नियमित जांच होनी चाहिए, ताकि उपभोक्ताओं की सेहत के साथ किसी तरह का खिलवाड़ न हो। #KanpurDehat #Rajpur #KanpurDehatNews #FoodSafety #FoodSafetyDepartment #Namkeen #FoodNews #BreakingNews #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #LatestNews #ViralNews #KanpurNews
    1
    कानपुर देहात ब्रांडेड नमकीन के पैकेट में मिला मरा चूहा मचा हड़कंप।
कानपुर देहात: ब्रांडेड नमकीन के पैकेट में मिला मरा चूहा, मचा हड़कंप
कानपुर देहात के राजपुर कस्बे में एक किराना दुकान से खरीदे गए ब्रांडेड नमकीन के पैकेट में मरा हुआ चूहा मिलने का मामला सामने आया है। घटना के बाद उपभोक्ता और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। उपभोक्ता ने खाद्य सुरक्षा विभाग से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक, राजपुर कस्बा निवासी जावेद खां ने बुधवार को मुगल सड़क किनारे स्थित एक किराना दुकान से बच्चों के लिए करीब 80 रुपये का नमकीन का पैकेट खरीदा था। घर पहुंचने के बाद जब उन्होंने पैकेट खोलकर नमकीन खाना शुरू किया तो उन्हें उसमें कुछ गड़बड़ दिखाई दी।
जब पैकेट को ध्यान से देखा गया तो उसमें मरे हुए चूहे का बच्चा मिलने की बात सामने आई। इसके बाद परिवार के लोग घबरा गए। जावेद खां का कहना है कि अगर नमकीन खाने के दौरान चूहे का बच्चा दिखाई नहीं देता और उसे खा लिया जाता, तो स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता था।
मामले के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने भी खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और पैकेटबंद सामान की जांच को लेकर सवाल उठाए हैं। लोगों ने खाद्य सुरक्षा विभाग से नमकीन का नमूना लेकर जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में बिकने वाले पैकेटबंद खाद्य पदार्थों की नियमित जांच होनी चाहिए, ताकि उपभोक्ताओं की सेहत के साथ किसी तरह का खिलवाड़ न हो।
#KanpurDehat #Rajpur #KanpurDehatNews #FoodSafety #FoodSafetyDepartment #Namkeen #FoodNews #BreakingNews #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #LatestNews #ViralNews #KanpurNews
    user_Kuldeep Kumar
    Kuldeep Kumar
    Journalist 9260920347 Bhognipur, Kanpur Dehat•
    2 hrs ago
  • चौकी के पास कथित अवैध शराब बिक्री का वीडियो वायरल, पुलिस पर हफ्ता लेने के आरोप से मचा हड़कंप! हाईवे किनारे कथित अवैध शराब का खेल? वायरल वीडियो में दुकानदार के पुलिस पर गंभीर आरोप, उठे बड़े सवाल कालपी कोतवाली क्षेत्र की ज्ञान भारती चौकी से चंद कदमों की दूरी पर हाईवे किनारे टीन शेड में संचालित एक दुकान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अवैध शराब की बिक्री को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। वायरल वीडियो में पानी की बोतलें बेचने की आड़ में कथित तौर पर शराब की बिक्री किए जाने का दावा सामने आ रहा है। सबसे गंभीर बात यह है कि वायरल वीडियो में कथित शराब विक्रेता खुद यह कहते हुए नजर आ रहा है कि पहले पुलिसकर्मी उसे परेशान करते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होता क्योंकि पुलिस तक हफ्ता पहुंचने लगा है। वीडियो में पुलिस के कोबरा दस्ते को लेकर भी आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में वीडियो की सत्यता, उसमें दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान और कथित शराब बिक्री की वास्तविकता की निष्पक्ष जांच जरूरी है। पुलिस की निगरानी में या पुलिस की नजरों से दूर? सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि हाईवे किनारे खुलेआम कथित रूप से अवैध शराब की बिक्री हो रही थी तो ज्ञान भारती चौकी की पुलिस को इसकी भनक क्यों नहीं लगी? अगर जानकारी थी तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई? और अगर जानकारी नहीं थी तो क्षेत्र में पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर सवाल क्यों न उठें? वायरल वीडियो में पुलिस को कथित रूप से हफ्ता दिए जाने की बात कही जा रही है। क्या वास्तव में किसी पुलिसकर्मी तक अवैध वसूली की रकम पहुंच रही थी या वीडियो में लगाया गया आरोप महज दावा है? इसका जवाब जांच के बाद ही सामने आ सकता है। उच्चाधिकारियों से जांच की मांग मामला वायरल होने के बाद अब जरूरत है कि पुलिस के उच्चाधिकारी वीडियो का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच कराएं। कथित शराब बिक्री सही पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई हो और यदि पुलिस पर लगाए गए आरोप गलत पाए जाते हैं तो यह भी स्पष्ट किया जाए कि वायरल वीडियो में लगाए गए दावों की सच्चाई क्या है। सवाल सिर्फ शराब की बिक्री का नहीं, बल्कि पुलिस की निगरानी और कथित मिलीभगत के आरोपों की जांच का भी है। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो पर जिम्मेदार अधिकारी क्या संज्ञान लेते हैं और क्या कोई ठोस कार्रवाई सामने आती है? #कालपी #जालौन #कालपीकोतवाली #ज्ञानभारतीचौकी #अवैधशराब #शराबबिक्री #वायरलवीडियो #पुलिसपरआरोप #पुलिसजांच #हाईवे #कानूनव्यवस्था #जालौनपुलिस #कालपीपुलिस #ब्रेकिंगन्यूज #UPPolice #Jalaun #Kalpi
    1
    चौकी के पास कथित अवैध शराब बिक्री का वीडियो वायरल, पुलिस पर हफ्ता लेने के आरोप से मचा हड़कंप!
हाईवे किनारे कथित अवैध शराब का खेल? 
वायरल वीडियो में दुकानदार के पुलिस पर गंभीर आरोप, उठे बड़े सवाल
कालपी कोतवाली क्षेत्र की ज्ञान भारती चौकी से चंद कदमों की दूरी पर हाईवे किनारे टीन शेड में संचालित एक दुकान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अवैध शराब की बिक्री को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
वायरल वीडियो में पानी की बोतलें बेचने की आड़ में कथित तौर पर शराब की बिक्री किए जाने का दावा सामने आ रहा है।
सबसे गंभीर बात यह है कि वायरल वीडियो में कथित शराब विक्रेता खुद यह कहते हुए नजर आ रहा है कि पहले पुलिसकर्मी उसे परेशान करते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होता क्योंकि पुलिस तक हफ्ता पहुंचने लगा है।
वीडियो में पुलिस के कोबरा दस्ते को लेकर भी आरोप लगाए गए हैं।
हालांकि, वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। 
ऐसे में वीडियो की सत्यता, उसमें दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान और कथित शराब बिक्री की वास्तविकता की निष्पक्ष जांच जरूरी है।
पुलिस की निगरानी में या पुलिस की नजरों से दूर?
सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि हाईवे किनारे खुलेआम कथित रूप से अवैध शराब की बिक्री हो रही थी तो ज्ञान भारती चौकी की पुलिस को इसकी भनक क्यों नहीं लगी? 
अगर जानकारी थी तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई? 
और अगर जानकारी नहीं थी तो क्षेत्र में पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर सवाल क्यों न उठें?
वायरल वीडियो में पुलिस को कथित रूप से हफ्ता दिए जाने की बात कही जा रही है।
क्या वास्तव में किसी पुलिसकर्मी तक अवैध वसूली की रकम पहुंच रही थी या वीडियो में लगाया गया आरोप महज दावा है? 
इसका जवाब जांच के बाद ही सामने आ सकता है।
उच्चाधिकारियों से जांच की मांग
मामला वायरल होने के बाद अब जरूरत है कि पुलिस के उच्चाधिकारी वीडियो का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच कराएं।
कथित शराब बिक्री सही पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई हो और यदि पुलिस पर लगाए गए आरोप गलत पाए जाते हैं तो यह भी स्पष्ट किया जाए कि वायरल वीडियो में लगाए गए दावों की सच्चाई क्या है।
सवाल सिर्फ शराब की बिक्री का नहीं, बल्कि पुलिस की निगरानी और कथित मिलीभगत के आरोपों की जांच का भी है। 
अब देखना होगा कि वायरल वीडियो पर जिम्मेदार अधिकारी क्या संज्ञान लेते हैं और क्या कोई ठोस कार्रवाई सामने आती है?
#कालपी #जालौन #कालपीकोतवाली #ज्ञानभारतीचौकी #अवैधशराब #शराबबिक्री #वायरलवीडियो #पुलिसपरआरोप #पुलिसजांच #हाईवे #कानूनव्यवस्था #जालौनपुलिस #कालपीपुलिस  #ब्रेकिंगन्यूज 
#UPPolice #Jalaun #Kalpi
    user_सोनू महाराज पत्रकार
    सोनू महाराज पत्रकार
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हमीरपुर :बारिश के बाद बदहाल हुआ रास्ता, ग्रामीणों का आवागमन दुश्वार मौदहा, हमीरपुर। मौदहा विकासखंड क्षेत्र के सायर उपरी गांव में बारिश के बाद रास्ते की हालत बेहद खराब हो गई है। रास्ते पर जगह-जगह जलभराव और कीचड़ होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। कीचड़ और पानी के बीच से होकर बच्चों को स्कूल जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते की समस्या को लेकर कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द रास्ते की मरम्मत और जलभराव की समस्या का समाधान कराकर आवागमन सुचारु कराने की मांग की है।
    1
    हमीरपुर :बारिश के बाद बदहाल हुआ रास्ता, ग्रामीणों का आवागमन दुश्वार
मौदहा, हमीरपुर। मौदहा विकासखंड क्षेत्र के सायर उपरी गांव में बारिश के बाद रास्ते की हालत बेहद खराब हो गई है। रास्ते पर जगह-जगह जलभराव और कीचड़ होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। कीचड़ और पानी के बीच से होकर बच्चों को स्कूल जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते की समस्या को लेकर कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द रास्ते की मरम्मत और जलभराव की समस्या का समाधान कराकर आवागमन सुचारु कराने की मांग की है।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • दुर्घटना से संबंधित मामले में वांछित वारन्टी को पुलिस ने किया गिरफ्तार थाना रुरा पुलिस ने दुर्घटना से सम्बंधित मामले में फरार चल रहे वांछित वारन्टी फूलचंद पुत्र पुत्तीलाल निवासी ग्राम गढ़ेवा सराय थाना रुरा जनपद कानपुर देहात को गांव के पास से गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्त पर आवश्यक विधिक कारवाही की गई।
    1
    दुर्घटना से संबंधित मामले में वांछित वारन्टी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना रुरा पुलिस ने दुर्घटना से सम्बंधित मामले में फरार चल रहे वांछित वारन्टी फूलचंद पुत्र पुत्तीलाल निवासी ग्राम गढ़ेवा सराय थाना रुरा जनपद कानपुर देहात को गांव के पास से गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्त पर आवश्यक विधिक कारवाही की गई।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    8 min ago
  • *मुख्य विकास अधिकारी ने विकासखंड मलासा की ग्राम पंचायत डूडियामऊ में ग्राम चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश* *जल जीवन मिशन अंतर्गत पानी की सप्लाई समय से न होने पर कार्यदाई संस्था को कारण बताओ नोटिस दिए जाने एवं सम्ब्नंधित केयर टेकर को तत्काल हटवाये जाने के दिए निर्देश* *गाँव में होने वाले विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता से नहीं किया जाएगा कोई समझौता:-मुख्य विकास अधिकारी* कानपुर देहात। दिनांक: 21 अगस्त 2026 मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा आज विकासखंड मलासा की ग्राम पंचायत डूडियामऊ में “ग्राम चौपाल – गांव की समस्या, गांव में समाधान” कार्यक्रम का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और उन्होंने पेयजल, सड़क, विधुत, आवास, पेंशन, राशन कार्ड, मनरेगा भुगतान सहित विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों से मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया। उन्होंने सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों, जैसे—पंचायत सचिवालय की क्रियाशीलता, अमृत सरोवर, और सामुदायिक शौचालय की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि पंचायत भवन को नियमित रूप से खोला जाए ताकि ग्रामीणों को आय, जाति, निवास जैसे प्रमाण पत्रों के लिए भटकना न पड़े। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं (जैसे—आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि और स्वयं सहायता समूह) के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने पात्र व्यक्तियों से अपील की कि वे अपना पंजीकरण कराकर योजनाओं का लाभ उठाएं साथ ही उन्होंने ग्राम प्रधान और सचिव को निर्देशित किया कि गाँव में होने वाले किसी भी निर्माण कार्य में मानक और गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर साफ-सफाई एवं जनसहभागिता बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए ग्रामीणों से गांव को स्वच्छ एवं विकसित बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान करने की भी अपील की। वहीँ चौपाल में ग्रामीणों द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया गया कि ग्राम में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पानी की सप्लाई समय से नहीं की जाती है जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशाषी अभियंता जल निगम को निर्देश दिए कि सम्बंधित कार्यदायी संस्था इंडियन हुय्मन पाइप को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सम्बंधित केयर टेकर को तत्काल हटाये जाने के निर्देश दिए। वहीँ चौपाल को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि ग्राम चौपाल का उद्देश्य प्रशासन और जनता के बीच की दूरी को कम करना है। गाँव की समस्याओं का समाधान गाँव के स्तर पर ही हो, यही हमारी प्राथमिकता है। किसी भी पात्र व्यक्ति को योजना के लाभ से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारीगण, ग्राम प्रधान एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
    1
    *मुख्य विकास अधिकारी ने विकासखंड मलासा की ग्राम पंचायत डूडियामऊ में ग्राम चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश*
*जल जीवन मिशन अंतर्गत पानी की सप्लाई समय से न होने पर कार्यदाई संस्था को कारण बताओ नोटिस दिए जाने एवं सम्ब्नंधित केयर टेकर को तत्काल हटवाये जाने के दिए निर्देश* 
*गाँव में होने वाले विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता से नहीं किया जाएगा कोई समझौता:-मुख्य विकास अधिकारी* 
कानपुर देहात। दिनांक: 21 अगस्त  2026
मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा आज विकासखंड मलासा की ग्राम पंचायत डूडियामऊ में  “ग्राम चौपाल – गांव की समस्या, गांव में समाधान” कार्यक्रम का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और उन्होंने पेयजल, सड़क, विधुत, आवास, पेंशन, राशन कार्ड, मनरेगा भुगतान सहित विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों से मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया। उन्होंने सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों, जैसे—पंचायत सचिवालय की क्रियाशीलता, अमृत सरोवर, और सामुदायिक शौचालय की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि पंचायत भवन को नियमित रूप से खोला जाए ताकि ग्रामीणों को आय, जाति, निवास जैसे प्रमाण पत्रों के लिए भटकना न पड़े।  कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं (जैसे—आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि और स्वयं सहायता समूह) के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने पात्र व्यक्तियों से अपील की कि वे अपना पंजीकरण कराकर योजनाओं का लाभ उठाएं साथ ही उन्होंने ग्राम प्रधान और सचिव को निर्देशित किया कि गाँव में होने वाले किसी भी निर्माण कार्य में मानक और गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर साफ-सफाई एवं जनसहभागिता बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए ग्रामीणों से गांव को स्वच्छ एवं विकसित बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान करने की भी अपील की। वहीँ   चौपाल में  ग्रामीणों द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया गया कि  ग्राम में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पानी की सप्लाई  समय से नहीं की जाती है जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशाषी अभियंता जल निगम को निर्देश दिए कि सम्बंधित कार्यदायी संस्था इंडियन हुय्मन पाइप को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सम्बंधित केयर टेकर को तत्काल हटाये जाने के निर्देश दिए। वहीँ चौपाल को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि ग्राम चौपाल का उद्देश्य प्रशासन और जनता के बीच की दूरी को कम करना है। गाँव की समस्याओं का समाधान गाँव के स्तर पर ही हो, यही हमारी प्राथमिकता है। किसी भी पात्र व्यक्ति को योजना के लाभ से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारीगण, ग्राम प्रधान एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
    user_Anand shukla
    Anand shukla
    अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    45 min ago
  • *लखनऊ: घरेलू विवाद ने लिया दर्दनाक फैसला...* *पति-पत्नी के बीच के विवाद में तीन की गई जान...* राजधानी लखनऊ में थाना गोमती नगर क्षेत्र स्थित आईसीआईसीआई बैंक के बाहर पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद ने दर्दनाक रास्ता अपना लिया.. पति मानव वाजपेई ने पत्नी दिव्या मिश्रा को बैंक से बाहर बुलाकर 2 गोली मारी और फिर स्वयं को भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली.. मृतक दिव्या मिश्रा भारत समाचार की पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन थी। ICICI बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर दिव्या मिश्रा और उनके पति मृतक मानव वाजपई के बीच घरेलू विवाद चल रहा था.. प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार हमलावर पति मानव पहले ICICI बैंक अकेला ही पहुंचा था, उसने पत्नी दिव्या मिश्रा से कुछ बात करने की कोशिश की, फिर पत्नी को बैंक के बाहर बुलाया। जिसके बाद महिला द्वारा ध्यान न दिए जाने पर हमलावर पति ने पत्नी को 2 गोलियां मार दीं और ऑटो में बैठकर वहां से चला गया.. थोड़ी देर बाद पति मानव वाजपई सीधे घर पहुंचा और कमरा बंद करके पहले बहन को गोली मार कर उसकी हत्या कर दी, फिर खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली.. मौके पर थाना गोमतीनगर पुलिस के साथ डीसीपी, एडीसीपी मौजूद...
    1
    *लखनऊ: घरेलू विवाद ने लिया दर्दनाक फैसला...*

*पति-पत्नी के बीच के विवाद में तीन की गई जान...*

 राजधानी लखनऊ में थाना गोमती नगर क्षेत्र स्थित आईसीआईसीआई बैंक के बाहर पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद ने दर्दनाक रास्ता अपना लिया..

पति मानव वाजपेई ने पत्नी दिव्या मिश्रा को बैंक से बाहर बुलाकर 2 गोली मारी और फिर स्वयं को भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली..

 मृतक दिव्या मिश्रा भारत समाचार की पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन थी। 

ICICI बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर दिव्या मिश्रा और उनके पति मृतक मानव वाजपई के बीच घरेलू विवाद चल रहा था..

प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार हमलावर पति मानव पहले ICICI बैंक अकेला ही पहुंचा था, 

उसने पत्नी दिव्या मिश्रा से कुछ बात करने की कोशिश की, 
फिर पत्नी को बैंक के बाहर बुलाया। जिसके बाद महिला द्वारा ध्यान न दिए जाने पर हमलावर पति ने पत्नी को 2 गोलियां मार दीं और ऑटो में बैठकर वहां से चला गया..
  थोड़ी देर बाद पति मानव वाजपई सीधे घर पहुंचा और कमरा बंद करके पहले बहन को गोली मार कर उसकी हत्या कर दी, फिर खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली..
  मौके पर थाना गोमतीनगर पुलिस के साथ डीसीपी, एडीसीपी मौजूद...
    user_Bhanu Pratap Sing
    Bhanu Pratap Sing
    Social Media Manager घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.