logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अतिशा क्षेत्र चंद्रयातन दिगंबर जैन मंदिर बृजपुर panna मध्य प्रदेश अतिशा क्षेत्र चंद्रयातन दिगंबर जैन मंदिर बृजपुर

2 hrs ago
user_Rupesh Jain
Rupesh Jain
में दैनिक भास्कर में संवाददाता हु पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

अतिशा क्षेत्र चंद्रयातन दिगंबर जैन मंदिर बृजपुर panna मध्य प्रदेश अतिशा क्षेत्र चंद्रयातन दिगंबर जैन मंदिर बृजपुर

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • हक मांगने पर हाका जाता है : विस्थापित गांवों का छलका दर्द ज़मीन छीनी, अब जान मत छीनो” न्याय अधिकार पदयात्रा तीसरे दिन मझगाय व रूँझ बाँध प्रभावित गांवों में पहुंची विस्थापितों के साथ हो रहे अन्याय और दर्द को प्रशासन व सरकार के बीच रखेंगे” : अमित भटनागर अजयगढ- जय किसान संगठन के बैनर तले सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर के नेतृत्व में चल रही “न्याय अधिकार पदयात्रा” के तीसरा दिन माझगाय मध्यम सिंचाई परियोजना और रुन्झ बांध से प्रभावित गांवों में किसानों और आदिवासी परिवारों के बीच में बीता, लोगों ने बढ़ चढ़कर यात्रा में सहभागिता निभाई, जिसमें जिसमें बड़ी संख्या महिलाओं की थी। तीन दिवसीय इस पदयात्रा का मुख्य संदेश “ज़मीन छीनी, अब जान मत छीनो” है, जिसके माध्यम से विस्थापित किसानों और आदिवासी परिवारों के दर्द और समस्याओं को सामने लाया जा रहा है। पदयात्रा के तीसरे दिन बनहरी, टपरियन, कुंवारपुरा और बालूपुर गांवों में पहुंचकर किसान चौपाल आयोजित की गई, जहां ग्रामीणों ने विस्थापन से जुड़ी समस्याएं खुलकर सामने रखीं। खबर लिखे जाने तक पदयात्रा रुन्झ बांध प्रभावित गांव विश्रामगंज और पांडेपुरवा मे किसान चौपाल कर रही थी, जहां ग्रामीणों की समस्याओं का दस्तावेजीकरण किया जा रहा था और उन्हें भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन अधिनियम 2013 की जानकारी दी जा रही थी। ग्रामीण बोले – हमें कानून और ग्रामसभा की जानकारी तक नहीं किसान चौपाल में ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें आज तक भूमि अधिग्रहण कानून या ग्रामसभा की प्रक्रिया के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। ग्रामीणों ने कहा,हमने पहली बार इस कानून का नाम सुना है। हमें तो यह भी नहीं पता था कि ग्रामसभा होती है और हमसे पूछा जाता है। हमें लगता था कि सरकार हमें जबरन उजाड़ना चाहती है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि परियोजना सम्बंधित ग्रामसभा, आम सभा या जनसुनबाई कभी आयोजित नहीं की गई और न ही कानूनी प्रक्रिया के बारे में उन्हें अवगत कराया गया। ग्रामीणों ने भावुक होकर बताया कि जब भी वे अपना हक मांगने प्रशासन के पास जाते हैं तो उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार नहीं किया जाता। आदिवासी महिला व किसानों का कहना था कि, हम अपना हक मांगने जाते हैं तो हमें जानवरों की तरह हांक दिया जाता है।” यह कहते हुए कई ग्रामीणों की आंखों में आंसू आ गए और माहौल भावुक हो गया। पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर ने कहा कि ग्रामीणों की पीड़ा सुनकर मेरा मन व्यथित है। आजाद देश में लोगों के साथ ऐसा व्यवहार होना बेहद दुखद है। हम गांव-गांव जाकर लोगों के साथ हो रहे अन्याय और दर्द को प्रशासन और सरकार के सामने मजबूती से रखेंगे। उन्होंने कहा कि जय किसान संगठन का उद्देश्य टकराव नहीं बल्कि कानून के अनुसार न्याय दिलाना है। इससे पहले पदयात्रा के पहले चरण में केन बेतवा विस्थापितों से सातवां 8 मार्च को संवाद का किसान चौपाल कर पद यात्रा गहदरा पहुंची थीं , जहां 9 प्रभावित गांवों की महाचौपाल आयोजित हुई ।महाचौपाल में सैकड़ों ग्रामीण और बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रभावित महिलाओं ने प्रधानमंत्री के नाम पत्र लिखकर न्याय की मांग की। 10 मार्च को प्रेस वार्ता पदयात्रा के समापन के बाद 10 मार्च को पन्ना में प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी, जिसमें पदयात्रा के दौरान सामने आई समस्याओं और तथ्यों को मीडिया के सामने रखा जाएगा। 11 मार्च को कलेक्ट्रेट पहुंचेगा प्रतिनिधिमंडल इसके बाद 11 मार्च को प्रभावित ग्रामीणों और जय किसान संगठन का प्रतिनिधिमंडल पन्ना कलेक्ट्रेट पहुंचेगा, जहां कलेक्टर से मिलकर विस्थापित गांवों की समस्याओं से अवगत कराया जाएगा और कानूनी व व्यवहारिक समाधान की मांग की जाएगी। ये रहे शामिल भागवती आदिवास, राधा आदिवासी, कमला देवी आदिवास, हल्की यादव, कल्लू आदिवासी, गनपत आदिवासी, राजू आदिवास, मंगल यादव, देशकुमार यादव, कमलेश यादव, मुलायम यादव,आशराम आदिवासी, महेश यादव, अंकित सोनी, पप्पू आदिवासी, मातादीन आदिवासी, लेखराम यादव, बबलू यादव, बबलू आदिवासी, राजू आदिवास
    1
    हक मांगने पर हाका जाता है : विस्थापित गांवों का छलका दर्द 
ज़मीन छीनी, अब जान मत छीनो” न्याय अधिकार पदयात्रा तीसरे दिन मझगाय व रूँझ बाँध प्रभावित गांवों में पहुंची
विस्थापितों के साथ हो रहे अन्याय और दर्द को प्रशासन व सरकार के बीच रखेंगे” : अमित भटनागर
अजयगढ- जय किसान संगठन के बैनर तले सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर के नेतृत्व में चल रही “न्याय अधिकार पदयात्रा” के तीसरा दिन माझगाय मध्यम सिंचाई परियोजना और रुन्झ बांध से प्रभावित गांवों में किसानों और आदिवासी परिवारों के बीच में बीता, लोगों ने बढ़ चढ़कर यात्रा में सहभागिता निभाई, जिसमें जिसमें बड़ी संख्या महिलाओं की थी।  
तीन दिवसीय इस पदयात्रा का मुख्य संदेश “ज़मीन छीनी, अब जान मत छीनो” है, जिसके माध्यम से विस्थापित किसानों और आदिवासी परिवारों के दर्द और समस्याओं को सामने लाया जा रहा है।
पदयात्रा के तीसरे दिन बनहरी, टपरियन, कुंवारपुरा और बालूपुर गांवों में पहुंचकर किसान चौपाल आयोजित की गई, जहां ग्रामीणों ने विस्थापन से जुड़ी समस्याएं खुलकर सामने रखीं। खबर लिखे जाने तक पदयात्रा  रुन्झ बांध प्रभावित गांव विश्रामगंज और पांडेपुरवा मे किसान चौपाल कर रही थी, जहां ग्रामीणों की समस्याओं का दस्तावेजीकरण किया जा रहा था और उन्हें भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन अधिनियम 2013 की जानकारी दी जा रही थी।
ग्रामीण बोले – हमें कानून और ग्रामसभा की जानकारी तक नहीं
किसान चौपाल में ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें आज तक भूमि अधिग्रहण कानून या ग्रामसभा की प्रक्रिया के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। ग्रामीणों ने कहा,हमने पहली बार इस कानून का नाम सुना है। हमें तो यह भी नहीं पता था कि ग्रामसभा होती है और हमसे पूछा जाता है। हमें लगता था कि सरकार हमें जबरन उजाड़ना चाहती है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि परियोजना सम्बंधित ग्रामसभा, आम सभा या जनसुनबाई कभी आयोजित नहीं की गई और न ही कानूनी प्रक्रिया के बारे में उन्हें अवगत कराया गया।
ग्रामीणों ने भावुक होकर बताया कि जब भी वे अपना हक मांगने प्रशासन के पास जाते हैं तो उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार नहीं किया जाता।
आदिवासी महिला व किसानों का कहना था कि, हम अपना हक मांगने जाते हैं तो हमें जानवरों की तरह हांक दिया जाता है।” यह कहते हुए कई ग्रामीणों की आंखों में आंसू आ गए और माहौल भावुक हो गया।
पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर ने कहा कि ग्रामीणों की पीड़ा सुनकर मेरा मन व्यथित है। आजाद देश में लोगों के साथ ऐसा व्यवहार होना बेहद दुखद है। हम गांव-गांव जाकर लोगों के साथ हो रहे अन्याय और दर्द को प्रशासन और सरकार के सामने मजबूती से रखेंगे। उन्होंने कहा कि जय किसान संगठन का उद्देश्य टकराव नहीं बल्कि कानून के अनुसार न्याय दिलाना है।
इससे पहले पदयात्रा के पहले चरण में केन बेतवा विस्थापितों से सातवां 8 मार्च को संवाद का किसान चौपाल कर पद यात्रा गहदरा पहुंची थीं , जहां 9 प्रभावित गांवों की महाचौपाल आयोजित हुई ।महाचौपाल में सैकड़ों ग्रामीण और बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रभावित महिलाओं ने प्रधानमंत्री के नाम पत्र लिखकर न्याय की मांग की।
10 मार्च को प्रेस वार्ता
पदयात्रा के समापन के बाद 10 मार्च को पन्ना में प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी, जिसमें पदयात्रा के दौरान सामने आई समस्याओं और तथ्यों को मीडिया के सामने रखा जाएगा।
11 मार्च को कलेक्ट्रेट पहुंचेगा प्रतिनिधिमंडल
इसके बाद 11 मार्च को प्रभावित ग्रामीणों और जय किसान संगठन का प्रतिनिधिमंडल पन्ना कलेक्ट्रेट पहुंचेगा, जहां कलेक्टर से मिलकर विस्थापित गांवों की समस्याओं से अवगत कराया जाएगा और कानूनी व व्यवहारिक समाधान की मांग की जाएगी।
ये रहे शामिल 
भागवती आदिवास, राधा आदिवासी, कमला देवी आदिवास,  हल्की यादव, कल्लू आदिवासी, गनपत आदिवासी, राजू आदिवास, मंगल यादव, देशकुमार यादव, कमलेश यादव, मुलायम यादव,आशराम आदिवासी, महेश यादव, अंकित सोनी, पप्पू आदिवासी, मातादीन आदिवासी, लेखराम यादव, बबलू यादव, बबलू आदिवासी, राजू आदिवास
    user_सोशल मीडिया प्रभारी पन्ना मध्य प्रदेश
    सोशल मीडिया प्रभारी पन्ना मध्य प्रदेश
    Local News Reporter अजयगढ़, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • क्या पड़वार में खत्म हो रहा है कानून का डर? जमीनी विवाद में चले लाठी-डंडे जिले के ग्राम पंचायत पड़वार में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गांव के ही लवकुश जायसवाल और शिवकुमार जायसवाल ने लाठी-डंडों से अपने पड़ोसी बसंत जायसवाल, विमला जायसवाल, बुजुर्ग रामकरण और पूजा जायसवाल पर हमला कर दिया। जिस जमीन को लेकर विवाद हुआ वह बसंत जायसवाल की बताई जा रही है। और बसंत जायसवाल अपने पुराने मकान को तोड़कर नया मकान निर्माण कर रहा है पीड़ित पक्ष ने शाम करीब 5 बजे चौकी अमरपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है क्या अब लोगों के मन से पुलिस और कानून का डर खत्म होता जा रहा है?
    1
    क्या पड़वार में खत्म हो रहा है कानून का डर? जमीनी विवाद में चले लाठी-डंडे जिले के ग्राम पंचायत पड़वार में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गांव के ही लवकुश जायसवाल और शिवकुमार जायसवाल ने लाठी-डंडों से अपने पड़ोसी बसंत जायसवाल, विमला जायसवाल, बुजुर्ग रामकरण और पूजा जायसवाल पर हमला कर दिया। जिस जमीन को लेकर विवाद हुआ वह बसंत जायसवाल की बताई जा रही है। और बसंत जायसवाल अपने पुराने मकान को तोड़कर नया मकान निर्माण कर रहा है पीड़ित पक्ष ने शाम करीब 5 बजे चौकी अमरपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है क्या अब लोगों के मन से पुलिस और कानून का डर खत्म होता जा रहा है?
    user_Arun Lodhi
    Arun Lodhi
    Media and information sciences faculty अमनगंज, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • “अध्यक्ष महोदय… नरैनी क्षेत्र की जनता आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है। सरकार से निवेदन है कि विकास कार्य तेजी से कराए जाएं।”
    1
    “अध्यक्ष महोदय…
नरैनी क्षेत्र की जनता आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है।
सरकार से निवेदन है कि विकास कार्य तेजी से कराए जाएं।”
    user_Dilip Kumar Bharti
    Dilip Kumar Bharti
    Local News Reporter नरैनी, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • छतरपुर जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर मनोज चौधरी ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। उन्होंने 5 साल की बच्ची के गले में फंसा ₹5 का सिक्का बिना ऑपरेशन के सफलतापूर्वक निकालकर उसकी जान बचा ली। जानकारी के अनुसार ग्राम दीनू निवासी सुरेंद्र चढ़ार की 5 वर्षीय पुत्री मोनिका चढ़ार मोबाइल चलाते समय गलती से मुंह में रखा ₹5 का सिक्का निगल गई। सिक्का गले में फंसने से बच्ची को सांस लेने, खाना खाने और पानी पीने में काफी परेशानी होने लगी। परिजन तुरंत बच्ची को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर मनोज चौधरी ने सावधानीपूर्वक बिना ऑपरेशन के सिक्का निकाल दिया। समय पर इलाज मिलने से बच्ची अब पूरी तरह सुरक्षित है। डॉक्टर ने अभिभावकों से अपील की है कि छोटे बच्चों को खेलते समय सिक्के या छोटी वस्तुएं मुंह में रखने से रोकें, क्योंकि इससे गंभीर हादसा हो सकता है।
    1
    छतरपुर जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर मनोज चौधरी ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। उन्होंने 5 साल की बच्ची के गले में फंसा ₹5 का सिक्का बिना ऑपरेशन के सफलतापूर्वक निकालकर उसकी जान बचा ली।
जानकारी के अनुसार ग्राम दीनू निवासी सुरेंद्र चढ़ार की 5 वर्षीय पुत्री मोनिका चढ़ार मोबाइल चलाते समय गलती से मुंह में रखा ₹5 का सिक्का निगल गई। सिक्का गले में फंसने से बच्ची को सांस लेने, खाना खाने और पानी पीने में काफी परेशानी होने लगी।
परिजन तुरंत बच्ची को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर मनोज चौधरी ने सावधानीपूर्वक बिना ऑपरेशन के सिक्का निकाल दिया। समय पर इलाज मिलने से बच्ची अब पूरी तरह सुरक्षित है।
डॉक्टर ने अभिभावकों से अपील की है कि छोटे बच्चों को खेलते समय सिक्के या छोटी वस्तुएं मुंह में रखने से रोकें, क्योंकि इससे गंभीर हादसा हो सकता है।
    user_Ankit Speaks News
    Ankit Speaks News
    Local News Reporter छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • छतरपुर। कोतवाली थाना पुलिस ने पठापुर रोड पर हवाई फायर कर हत्या के प्रयास करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का देशी कट्टा और अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद की है। जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली क्षेत्र के पठापुर रोड पर तीन दिन पहले फरियादिया और उसके परिजनों पर हवाई फायरिंग की घटना हुई थी। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में हेमंत राजपूत पिता रामाधीन राजपूत, निवासी मातगुवां पंकज कुशवाहा पिता हरदयाल कुशवाहा, निवासी बालाजीपुरम हनुमान टोरिया के पास, छतरपुर शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया 315 बोर का देशी कट्टा और अपाचे मोटरसाइकिल जब्त की है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अरविंद सिंह दांगी, उप निरीक्षक वीरेंद्र रैकवार, प्रधान आरक्षक अरविंद शर्मा, आरक्षक अखंड प्रताप सिंह, घनश्याम और पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    छतरपुर। कोतवाली थाना पुलिस ने पठापुर रोड पर हवाई फायर कर हत्या के प्रयास करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का देशी कट्टा और अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली क्षेत्र के पठापुर रोड पर तीन दिन पहले फरियादिया और उसके परिजनों पर हवाई फायरिंग की घटना हुई थी। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में
हेमंत राजपूत पिता रामाधीन राजपूत, निवासी मातगुवां
पंकज कुशवाहा पिता हरदयाल कुशवाहा, निवासी बालाजीपुरम हनुमान टोरिया के पास, छतरपुर
शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया 315 बोर का देशी कट्टा और अपाचे मोटरसाइकिल जब्त की है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
इस पूरी कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अरविंद सिंह दांगी, उप निरीक्षक वीरेंद्र रैकवार, प्रधान आरक्षक अरविंद शर्मा, आरक्षक अखंड प्रताप सिंह, घनश्याम और पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
    पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
    Social Media Manager लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • सिलेंडर भी गायब, नरेंद्र भी गायब” के नारों से गूंजा मैहर, रसोई गैस महंगाई पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन मैहर। रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और क्षेत्र में सिलेंडरों की किल्लत को लेकर शनिवार को नगर कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। *नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी* ‘दद्दा’ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर में प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “नरेंद्र सरेंडर”, “रसोई गैस की बढ़ी कीमतें वापस लो” और *“सिलेंडर भी गायब, नरेंद्र भी गायब”* जैसे तीखे नारों से माहौल गरमा दिया। नगर कांग्रेस के इस आंदोलन को स्थानीय व्यापारियों का भी समर्थन मिला। व्यापारियों ने प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराते हुए गैस सिलेंडर को माला पहनाकर केंद्र सरकार की नीतियों पर नाराजगी जताई। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि लगातार बढ़ती गैस कीमतों ने आम आदमी की रसोई पर सीधा असर डाला है और कई जगहों पर सिलेंडरों की किल्लत भी लोगों को परेशान कर रही है। प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने महंगाई और गैस संकट के खिलाफ एकजुट होकर आवाज बुलंद की।
    1
    सिलेंडर भी गायब, नरेंद्र भी गायब” के नारों से गूंजा मैहर, रसोई गैस महंगाई पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
मैहर। रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और क्षेत्र में सिलेंडरों की किल्लत को लेकर शनिवार को नगर कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। *नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी* ‘दद्दा’ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर में प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “नरेंद्र सरेंडर”, “रसोई गैस की बढ़ी कीमतें वापस लो” और *“सिलेंडर भी गायब, नरेंद्र भी गायब”* जैसे तीखे नारों से माहौल गरमा दिया।
नगर कांग्रेस के इस आंदोलन को स्थानीय व्यापारियों का भी समर्थन मिला। व्यापारियों ने प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराते हुए गैस सिलेंडर को माला पहनाकर केंद्र सरकार की नीतियों पर नाराजगी जताई।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि लगातार बढ़ती गैस कीमतों ने आम आदमी की रसोई पर सीधा असर डाला है और कई जगहों पर सिलेंडरों की किल्लत भी लोगों को परेशान कर रही है।
प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने महंगाई और गैस संकट के खिलाफ एकजुट होकर आवाज बुलंद की।
    user_Tej pratap Kacher
    Tej pratap Kacher
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    51 min ago
  • ₹37.49 लाख से बने अटल ग्राम सुशासन भवन का लोकार्पण, ग्रामीणों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएँ पन्ना। जनपद पंचायत अजयगढ़ के ग्राम बहिरवारा में ग्रामीण प्रशासन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। यहाँ ₹37.49 लाख की लागत से निर्मित नवीन पंचायत भवन “अटल ग्राम सुशासन भवन” का लोकार्पण पन्ना विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए विधायक सिंह ने कहा कि पंचायत भवन ग्रामीण प्रशासन का प्रमुख केंद्र होता है, जहां से विकास योजनाओं का संचालन और ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय सेवाएँ उपलब्ध कराई जाती हैं। उन्होंने कहा कि नए भवन के निर्माण से ग्राम पंचायत में कार्यों के संचालन में पारदर्शिता और सुगमता आएगी तथा ग्रामीणों को एक ही स्थान पर कई सेवाएँ मिल सकेंगी। विधायक श्री सिंह ने कहा कि राज्य सरकार और पंचायत स्तर पर ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बहिरवारा में आधुनिक सुविधाओं से युक्त अटल ग्राम सुशासन भवन का निर्माण कराया गया है, जिससे पंचायत के कार्य व्यवस्थित ढंग से संचालित हो सकेंगे। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने नए पंचायत भवन के निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे गांव के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। ग्रामीणों का कहना था कि अब पंचायत से जुड़ी योजनाओं और सेवाओं के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध होगी। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
    2
    ₹37.49 लाख से बने अटल ग्राम सुशासन भवन का लोकार्पण, ग्रामीणों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएँ
पन्ना। जनपद पंचायत अजयगढ़ के ग्राम बहिरवारा में ग्रामीण प्रशासन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। यहाँ ₹37.49 लाख की लागत से निर्मित नवीन पंचायत भवन “अटल ग्राम सुशासन भवन” का लोकार्पण पन्ना विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया।
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए विधायक सिंह ने कहा कि पंचायत भवन ग्रामीण प्रशासन का प्रमुख केंद्र होता है, जहां से विकास योजनाओं का संचालन और ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय सेवाएँ उपलब्ध कराई जाती हैं। उन्होंने कहा कि नए भवन के निर्माण से ग्राम पंचायत में कार्यों के संचालन में पारदर्शिता और सुगमता आएगी तथा ग्रामीणों को एक ही स्थान पर कई सेवाएँ मिल सकेंगी।
विधायक श्री सिंह ने कहा कि राज्य सरकार और पंचायत स्तर पर ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बहिरवारा में आधुनिक सुविधाओं से युक्त अटल ग्राम सुशासन भवन का निर्माण कराया गया है, जिससे पंचायत के कार्य व्यवस्थित ढंग से संचालित हो सकेंगे।
इस दौरान जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने नए पंचायत भवन के निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे गांव के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। ग्रामीणों का कहना था कि अब पंचायत से जुड़ी योजनाओं और सेवाओं के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध होगी।
कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
    user_Media panna atul Raikwar
    Media panna atul Raikwar
    पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • पवई की राजनीति में हलचल: कांग्रेस युवा नेता अजय पाल लोधी ने खुद को बताया षड्यंत्र का शिकार
    1
    पवई की राजनीति में हलचल: कांग्रेस युवा नेता अजय पाल लोधी ने खुद को बताया षड्यंत्र का शिकार
    user_Arun Lodhi
    Arun Lodhi
    Media and information sciences faculty अमनगंज, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • “ग्रामीण इलाकों के लिए बड़ी पहल। जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक नल से साफ पीने का पानी पहुंचाने का काम तेजी से किया जा रहा है।”“JAL JEEVAN MISSION – HAR GHAR JAL”
    1
    “ग्रामीण इलाकों के लिए बड़ी पहल। जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक नल से साफ पीने का पानी पहुंचाने का काम तेजी से किया जा रहा है।”“JAL JEEVAN MISSION – HAR GHAR JAL”
    user_Dilip Kumar Bharti
    Dilip Kumar Bharti
    Local News Reporter नरैनी, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.