logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कलम की धार से | अयोध्या राहुल के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी पर कांग्रेस का हमला जिला अध्यक्ष चेतनारायण के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कोतवाली में दी तहरीर, FIR की मांग अयोध्या। भाजपा के रायबरेली जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी द्वारा सोशल मीडिया पर लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सड़कों से लेकर थाने तक उतर आई। कोतवाली में सौंपा प्रार्थना पत्र जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को कोतवाली नगर पहुंचा। प्रभारी निरीक्षक को वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच कर त्काल FIR दर्ज कर कार्रवाई की मांग वाला पत्र सौंपा गया। भाजपा नेताओं की भाषा लोकतंत्र के लिए खतरा चेतनारायण सिंह ने कहा - जिम्मेदार पदों पर बैठे भाजपा नेता विपक्ष के खिलाफ अभद्र भाषा बोल रहे हैं। यह लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन सार्वजनिक जीवन में शालीनता और मर्यादा जरूरी है। प्रशासन निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई करे। महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि नफरत फैलाने वाली भाषा सामाजिक सौहार्द को तोड़ती है। कांग्रेस लोकतांत्रिक संवाद में विश्वास रखती है। भड़काऊ टिप्पणी करने वालों पर कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए। पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने पलटवार करते हुए कहा - कानून सबके लिए बराबर है। भाजपा नेता दूसरों पर उंगली उठाने से पहले अपने गिरेबान में झांकें। उनका चाल-चरित्र-चेहरा कैसा है, ये जनता जानती है। प्रतिनिधिमंडल में कौन रहे शामिल पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार पांडे, अशोक कनौजिया, दानिश जिया सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

1 day ago
user_Dharmendra Chaurasia
Dharmendra Chaurasia
Varanasi, Uttar Pradesh•
1 day ago
9fc9a07b-8597-4817-a37b-45c371839bd5

कलम की धार से | अयोध्या राहुल के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी पर कांग्रेस का हमला जिला अध्यक्ष चेतनारायण के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कोतवाली में दी तहरीर, FIR की मांग अयोध्या। भाजपा के रायबरेली जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी द्वारा सोशल मीडिया पर लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सड़कों से लेकर थाने तक उतर आई। कोतवाली में सौंपा प्रार्थना पत्र जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को कोतवाली नगर पहुंचा। प्रभारी निरीक्षक को वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच कर त्काल FIR दर्ज कर कार्रवाई की मांग वाला पत्र सौंपा गया। भाजपा नेताओं की भाषा लोकतंत्र के लिए खतरा चेतनारायण सिंह ने कहा - जिम्मेदार पदों पर बैठे भाजपा नेता विपक्ष के खिलाफ अभद्र भाषा बोल रहे हैं। यह लोकतांत्रिक मूल्यों के

974b3200-4c0f-4a0f-b4f0-313363580dc7

खिलाफ है। राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन सार्वजनिक जीवन में शालीनता और मर्यादा जरूरी है। प्रशासन निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई करे। महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि नफरत फैलाने वाली भाषा सामाजिक सौहार्द को तोड़ती है। कांग्रेस लोकतांत्रिक संवाद में विश्वास रखती है। भड़काऊ टिप्पणी करने वालों पर कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए। पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने पलटवार करते हुए कहा - कानून सबके लिए बराबर है। भाजपा नेता दूसरों पर उंगली उठाने से पहले अपने गिरेबान में झांकें। उनका चाल-चरित्र-चेहरा कैसा है, ये जनता जानती है। प्रतिनिधिमंडल में कौन रहे शामिल पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार पांडे, अशोक कनौजिया, दानिश जिया सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सावन मेले की तैयारियों को लेकर डीसीपी-एडीसीपी ने किया मार्कण्डेय महादेव मंदिर का निरीक्षण
    1
    सावन मेले की तैयारियों को लेकर डीसीपी-एडीसीपी ने किया मार्कण्डेय महादेव मंदिर का निरीक्षण
    user_Laik AFTAB
    Laik AFTAB
    Grain Trader सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    36 min ago
  • कलम की धार से | अयोध्या "बुलडोजर चला, सवाल खड़े हुए" न मुआवजा न विकल्प सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर की 26 दुकानें तोड़ीं, दुकानदार बोले - न मुआवजा न विकल्प अयोध्या। सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर में शुक्रवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, जो जिला नेत्र चिकित्सालय समिति के अध्यक्ष भी हैं, के आदेश पर परिसर में बनी 26 दुकानों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई। "लीज 5 साल बाकी, फिर भी कार्रवाई" दुकानदारों का आरोप है कि DM द्वारा जारी नोटिस में ही लिखा है कि दुकानों की लीज अवधि अभी 5 साल तक प्रभावी है। इसके बावजूद जबरन तोड़फोड़ की जा रही है। दुकानदारों ने बताया कि वे जुलाई 2026 से दिसंबर 2026 तक का किराया द्वितीय अपर सिविल जज CD न्यायालय के माध्यम से नियमित जमा कर रहे हैं। "रोजी-रोटी पर संकट" दुकानदारों का कहना है कि प्रशासन न तो मुआवजा दे रहा है, न ही वैकल्पिक दुकान देने का आश्वासन। 25 साल पहले जमा की गई 80,000 रुपये की धनराशि ही लौटाने की बात हो रही है। हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अधिवक्ता मनीष पांडेय ने विरोध करते हुए कहा - दुकानें टूटने से दर्जनों परिवारों के सामने जीवन-यापन का संकट खड़ा हो गया है। शासन-प्रशासन आंख मूंदकर अत्याचार कर रहा है। उन्होंने बताया कि CM योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को पत्र भेजकर हस्तक्षेप की मांग की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब हाईकोर्ट का रुख दुकानदारों ने सोमवार को हाईकोर्ट में नई याचिका दाखिल करने पर विचार किया है। उनका कहना है कि जब तक लीगल प्रक्रिया पूरी न हो, तब तक तोड़फोड़ रोकनी चाहिए। फिलहाल परिसर में तनाव की स्थिति है। प्रशासन का पक्ष है कि परिसर को अतिक्रमण मुक्त कर चिकित्सालय का विस्तार किया जाना है।
    3
    कलम की धार से | अयोध्या
"बुलडोजर चला, सवाल खड़े हुए"  न मुआवजा न विकल्प
सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर की 26 दुकानें तोड़ीं, दुकानदार बोले - न मुआवजा न विकल्प
अयोध्या।
सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर में शुक्रवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, जो जिला नेत्र चिकित्सालय समिति के अध्यक्ष भी हैं, के आदेश पर परिसर में बनी 26 दुकानों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई।
"लीज 5 साल बाकी, फिर भी कार्रवाई"
दुकानदारों का आरोप है कि DM द्वारा जारी नोटिस में ही लिखा है कि दुकानों की लीज अवधि अभी 5 साल तक प्रभावी है। इसके बावजूद जबरन तोड़फोड़ की जा रही है। 
दुकानदारों ने बताया कि वे जुलाई 2026 से दिसंबर 2026 तक का किराया द्वितीय अपर सिविल जज CD न्यायालय के माध्यम से नियमित जमा कर रहे हैं।
"रोजी-रोटी पर संकट"
दुकानदारों का कहना है कि प्रशासन न तो मुआवजा दे रहा है, न ही वैकल्पिक दुकान देने का आश्वासन। 25 साल पहले जमा की गई 80,000 रुपये की धनराशि ही लौटाने की बात हो रही है।
हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अधिवक्ता मनीष पांडेय ने विरोध करते हुए कहा - दुकानें टूटने से दर्जनों परिवारों के सामने जीवन-यापन का संकट खड़ा हो गया है। शासन-प्रशासन आंख मूंदकर अत्याचार कर रहा है।
उन्होंने बताया कि CM योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को पत्र भेजकर हस्तक्षेप की मांग की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
अब हाईकोर्ट का रुख
दुकानदारों ने सोमवार को हाईकोर्ट में नई याचिका दाखिल करने पर विचार किया है। उनका कहना है कि जब तक लीगल प्रक्रिया पूरी न हो, तब तक तोड़फोड़ रोकनी चाहिए।
फिलहाल परिसर में तनाव की स्थिति है। प्रशासन का पक्ष है कि परिसर को अतिक्रमण मुक्त कर चिकित्सालय का विस्तार किया जाना है।
    user_Dharmendra Chaurasia
    Dharmendra Chaurasia
    Varanasi, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • दिनदहाड़े विद्यालय परिसर में दुर्गा मंदिर से घंटा चोरी फोटो नम्बर-महगांव स्थित विद्यालय में दुर्गा मंदिर आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट चहनियां बलुआ थाना क्षेत्र के महगांव स्थित आदर्श विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में शुक्रवार की दोपहर चोरों ने दुर्गा मंदिर में 3 किलो के 5,6 घंटा चोरी कर लिया। घटना उस समय हुई जब विद्यालय दोपहर करीब 2 बजे बंद हो चुका था और परिसर में सन्नाटा था। शनिवार को बलुआ थाने तहरीर दिया विद्यालय के प्रबंधक मुरारी प्रसाद जायसवाल ने बताया कि चोर पहले से ही विद्यालय के आसपास घात लगाए हुए थे। विद्यालय बंद होने का इंतजार करने के बाद उन्होंने सुनियोजित तरीके से करीब 12 फीट ऊंची दीवार फांदकर मंदिर में प्रवेश कर वहां लगा घंटा लेकर फरार हो गये । शनिवार को जब विद्यालय खुला तो घण्टा गायब मिला । सीसी फुटेज चेक करने पर एक संदिग्ध घूमते नजर आया । ग्रामीणों का कहना है कि इससे दो दिन पहले, 30 जुलाई को महगांव गांव स्थित शिव मंदिर से भी घंटा चोरी होने की घटना सामने आई थी। चोर लगातार धार्मिक स्थलों को निशाना बना रहे है । घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है। शनिवार को प्रबन्धक ने बलुआ थाने में तहरीर दिया ।
    1
    दिनदहाड़े विद्यालय परिसर में दुर्गा मंदिर से घंटा चोरी फोटो नम्बर-महगांव स्थित विद्यालय में दुर्गा मंदिर

आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट चहनियां बलुआ थाना क्षेत्र के महगांव स्थित आदर्श विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में शुक्रवार की दोपहर चोरों ने दुर्गा मंदिर में 3 किलो के 5,6  घंटा चोरी कर लिया। घटना उस समय हुई जब विद्यालय दोपहर करीब 2 बजे बंद हो चुका था और परिसर में सन्नाटा था। शनिवार को बलुआ थाने तहरीर दिया विद्यालय के प्रबंधक मुरारी प्रसाद जायसवाल ने बताया कि चोर पहले से ही विद्यालय के आसपास घात लगाए हुए थे। विद्यालय बंद होने का इंतजार करने के बाद उन्होंने सुनियोजित तरीके से करीब 12 फीट ऊंची दीवार फांदकर मंदिर में प्रवेश कर वहां लगा घंटा लेकर फरार हो गये । शनिवार को जब विद्यालय खुला तो घण्टा गायब मिला । सीसी फुटेज चेक करने पर एक संदिग्ध घूमते नजर आया । ग्रामीणों का कहना है कि इससे दो दिन पहले, 30 जुलाई को महगांव गांव स्थित शिव मंदिर से भी घंटा चोरी होने की घटना सामने आई थी। चोर लगातार धार्मिक स्थलों को निशाना बना रहे है । घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है। शनिवार को प्रबन्धक ने बलुआ थाने में तहरीर दिया ।
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • वाराणसी आज मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती 146 वन लौरा स्थित उनके मूर्ति के पास जनकल्याण परिषद द्वारा बनाया गया ब्रेकिंग न्यूज़ उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती आज वाराणसी में लौरा वीर स्थित उनके मूर्ति पर मालिया अर्पण कल्याण परिषद द्वारा मनाया गया इस अवसर पर डॉक्टर सतीश कुमार कसेरा डॉक्टर अंजनी मिश्रा एसपी श्रीवास्तव आदि लोगों ने दीप प्रचलित किया कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद बृजेश श्रीवास्तव ने किया अध्यक्षता श्रीगंगा सहाय पांडे जी ने किया संचालन प्रसिद्ध कवि भुलक्कड़ बनारसी ने किया इस अवसर पर काव्य रचनाओं द्वारा मुंशी प्रेमचंद जी के बारे में लोगों ने बताया रिमझिम फुहार के बीच कार्यक्रम अदिति Satta bikher rahi thi
    1
    वाराणसी आज मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती 146 वन लौरा स्थित उनके मूर्ति के पास जनकल्याण परिषद द्वारा बनाया गया
ब्रेकिंग न्यूज़ उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती आज वाराणसी में लौरा वीर स्थित उनके मूर्ति पर मालिया अर्पण कल्याण परिषद द्वारा मनाया गया इस अवसर पर  डॉक्टर सतीश कुमार कसेरा डॉक्टर अंजनी मिश्रा एसपी श्रीवास्तव आदि लोगों ने दीप प्रचलित किया कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद बृजेश श्रीवास्तव ने किया अध्यक्षता श्रीगंगा सहाय पांडे जी ने किया संचालन प्रसिद्ध कवि भुलक्कड़ बनारसी ने किया इस अवसर पर काव्य रचनाओं द्वारा मुंशी प्रेमचंद जी के बारे में लोगों ने बताया रिमझिम फुहार के बीच कार्यक्रम अदिति Satta bikher rahi thi
    user_डॉ सतीश कुमार कसेरा
    डॉ सतीश कुमार कसेरा
    Grain Wholesaler Sadar, Varanasi•
    22 hrs ago
  • चंदौली के धानापुर जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने दिया बड़ा बयान
    1
    चंदौली के धानापुर जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने दिया बड़ा बयान
    user_Ajay Singh
    Ajay Singh
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • निःशुल्क टीकाकरण अभियान सकलडीहा चिकित्सालय द्वारा किया जा रहा है
    1
    निःशुल्क टीकाकरण अभियान सकलडीहा चिकित्सालय द्वारा किया जा रहा है
    user_Uday Kumar Ray
    Uday Kumar Ray
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 25 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली चहनिया क्षेत्र के रामगढ़ स्थित अघोराचार्य बाबा कीनाराम धाम से बैराठ वाया प्रसादपुर जाने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग पिछले लगभग 25 वर्षों से बदहाली का शिकार है। पीडब्ल्यूडी विभाग की अनदेखी के चलते सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जिससे क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग सैयदराजा और सकलडीहा विधानसभा क्षेत्रों को भी आपस में जोड़ता है तथा दर्जनों गांवों के लिए मुख्य संपर्क मार्ग है। शनिवार को बैराठ गांव में ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सड़क निर्माण में लगातार हो रही देरी पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों से तत्काल सड़क का स्थायी एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया तो व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा। करीब चार हजार की आबादी वाले बैराठ गांव को प्रसादपुर से जोड़ने वाली लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार लगभग 12 वर्ष पूर्व बरसात के दौरान कटान से करीब 200 मीटर सड़क बह गई थी, जिसका आज तक स्थायी निर्माण नहीं कराया गया। पिछले वर्ष कराई गई मरम्मत भी एक वर्ष के भीतर उखड़ गई। बारिश के समय सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है, जिससे गांव का मुख्य मार्ग से संपर्क लगभग कट जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की बदहाली का सबसे अधिक असर मरीजों, छात्र-छात्राओं, किसानों और मजदूरों पर पड़ रहा है। कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से सड़क निर्माण की मांग की गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। ग्रामीणों ने बताया कि अगले माह अघोराचार्य बाबा कीनाराम का जन्मोत्सव आयोजित होना है, जिसमें इसी मार्ग से हजारों श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में सड़क की जर्जर स्थिति से श्रद्धालुओं को भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। बैठक के अंत में ग्रामीणों ने एक स्वर में सड़क के शीघ्र एवं स्थायी निर्माण की मांग दोहराई और चेतावनी दी कि यदि इस बार भी प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने लापरवाही बरती तो क्षेत्रवासी व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। बैठक में अभय कुमार पीके, चंद्रमा गिरी, आभा यादव, रामराज राय, रोहिणी पांडेय, रमेश चंद्र पांडेय, डॉ. राजनाथ विश्वकर्मा, गोविंद विश्वकर्मा, प्रदीप यादव, छेदी विश्वकर्मा, श्रीप्रकाश पांडेय, अनिल विश्वकर्मा, संतोष पांडेय, रामसखी विश्वकर्मा, यज्ञदेव पांडेय, पारस राम, बाबूलाल बिंद, हीरा बिंद, मनई बिंद, मनोज गोंड सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
    1
    25 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी
जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली 
चहनिया क्षेत्र के रामगढ़ स्थित अघोराचार्य बाबा कीनाराम धाम से बैराठ वाया प्रसादपुर जाने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग पिछले लगभग 25 वर्षों से बदहाली का शिकार है। पीडब्ल्यूडी विभाग की अनदेखी के चलते सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जिससे क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग सैयदराजा और सकलडीहा विधानसभा क्षेत्रों को भी आपस में जोड़ता है तथा दर्जनों गांवों के लिए मुख्य संपर्क मार्ग है।
शनिवार को बैराठ गांव में ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सड़क निर्माण में लगातार हो रही देरी पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों से तत्काल सड़क का स्थायी एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया तो व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा।
करीब चार हजार की आबादी वाले बैराठ गांव को प्रसादपुर से जोड़ने वाली लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार लगभग 12 वर्ष पूर्व बरसात के दौरान कटान से करीब 200 मीटर सड़क बह गई थी, जिसका आज तक स्थायी निर्माण नहीं कराया गया। पिछले वर्ष कराई गई मरम्मत भी एक वर्ष के भीतर उखड़ गई। बारिश के समय सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है, जिससे गांव का मुख्य मार्ग से संपर्क लगभग कट जाता है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की बदहाली का सबसे अधिक असर मरीजों, छात्र-छात्राओं, किसानों और मजदूरों पर पड़ रहा है। कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से सड़क निर्माण की मांग की गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला।
ग्रामीणों ने बताया कि अगले माह अघोराचार्य बाबा कीनाराम का जन्मोत्सव आयोजित होना है, जिसमें इसी मार्ग से हजारों श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में सड़क की जर्जर स्थिति से श्रद्धालुओं को भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
बैठक के अंत में ग्रामीणों ने एक स्वर में सड़क के शीघ्र एवं स्थायी निर्माण की मांग दोहराई और चेतावनी दी कि यदि इस बार भी प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने लापरवाही बरती तो क्षेत्रवासी व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। बैठक में अभय कुमार पीके, चंद्रमा गिरी, आभा यादव, रामराज राय, रोहिणी पांडेय, रमेश चंद्र पांडेय, डॉ. राजनाथ विश्वकर्मा, गोविंद विश्वकर्मा, प्रदीप यादव, छेदी विश्वकर्मा, श्रीप्रकाश पांडेय, अनिल विश्वकर्मा, संतोष पांडेय, रामसखी विश्वकर्मा, यज्ञदेव पांडेय, पारस राम, बाबूलाल बिंद, हीरा बिंद, मनई बिंद, मनोज गोंड सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
    user_जनता न्यूज टीवी
    जनता न्यूज टीवी
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • 1.260 किलो अवैध गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, बलुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली चहनिया (चंदौली)। बलुआ थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाते हुए शुक्रवार देर शाम एक युवक को 1.260 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर शनिवार को न्यायालय भेज दिया। थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर सराय रसूलपुर चौराहे के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 260 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान रवि सिंह, निवासी हुदहुदीपुर, थाना बलुआ, जनपद चंदौली के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और आर्थिक लाभ कमाने के लिए गांजा लाकर उसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचता था। बरामदगी के आधार पर थाना बलुआ में मु0अ0सं0 220/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक एवं चौकी प्रभारी मोहरगंज रविकांत चौहान, कांस्टेबल अल्ताफ अहमद, शिशिर यादव, कृष्ण कुमार यादव तथा रमेश चौहान शामिल रहे।
    1
    1.260 किलो अवैध गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, बलुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली 
चहनिया (चंदौली)। बलुआ थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाते हुए शुक्रवार देर शाम एक युवक को 1.260 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर शनिवार को न्यायालय भेज दिया।
थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर सराय रसूलपुर चौराहे के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 260 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान रवि सिंह, निवासी हुदहुदीपुर, थाना बलुआ, जनपद चंदौली के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और आर्थिक लाभ कमाने के लिए गांजा लाकर उसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचता था।
बरामदगी के आधार पर थाना बलुआ में मु0अ0सं0 220/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक एवं चौकी प्रभारी मोहरगंज रविकांत चौहान, कांस्टेबल अल्ताफ अहमद, शिशिर यादव, कृष्ण कुमार यादव तथा रमेश चौहान शामिल रहे।
    user_जनता न्यूज टीवी
    जनता न्यूज टीवी
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.