सोहागपुर पुलिस ने आभूषण दुकान में सोने की अंगूठी चोरी करने वाली दो महिलाओं को किया गिरफ्तार सोहागपुर पुलिस ने आभूषण दुकान में सोने की अंगूठी चोरी करने वाली दो महिलाओं को किया गिरफ्तार सोहागपुर। आभूषण की दुकान से सोने की अंगूठी चोरी करने के मामले में सोहागपुर पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे के लगभग प्रेस नोट जारी कर बताया कि 27 अगस्त को दोनों महिलाएं सोने की अंगूठी खरीदने के बहाने दुकान पर पहुंची थीं और मौका पाकर करीब 60 हजार रुपए कीमत की सोने की अंगूठी चोरी कर ले गईं।सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें रात में पकड़ा। पूछताछ में चोरी स्वीकार करने पर उनके कब्जे से 5.51 ग्राम वजन की सोने की अंगूठी, कीमत करीब 60 हजार रुपए, बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
सोहागपुर पुलिस ने आभूषण दुकान में सोने की अंगूठी चोरी करने वाली दो महिलाओं को किया गिरफ्तार सोहागपुर पुलिस ने आभूषण दुकान में सोने की अंगूठी चोरी करने वाली दो महिलाओं को किया गिरफ्तार सोहागपुर। आभूषण की दुकान से सोने की अंगूठी चोरी करने के मामले में सोहागपुर पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे के लगभग प्रेस नोट जारी कर बताया कि 27 अगस्त को दोनों महिलाएं सोने की अंगूठी खरीदने के बहाने दुकान पर पहुंची थीं और मौका पाकर करीब 60 हजार रुपए कीमत की सोने की अंगूठी चोरी कर ले गईं।सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें रात में पकड़ा। पूछताछ में चोरी स्वीकार करने पर उनके कब्जे से 5.51 ग्राम वजन की सोने की अंगूठी, कीमत करीब 60 हजार रुपए, बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
- सोहागपुर पुलिस ने आभूषण दुकान में सोने की अंगूठी चोरी करने वाली दो महिलाओं को किया गिरफ्तार सोहागपुर पुलिस ने आभूषण दुकान में सोने की अंगूठी चोरी करने वाली दो महिलाओं को किया गिरफ्तार सोहागपुर। आभूषण की दुकान से सोने की अंगूठी चोरी करने के मामले में सोहागपुर पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे के लगभग प्रेस नोट जारी कर बताया कि 27 अगस्त को दोनों महिलाएं सोने की अंगूठी खरीदने के बहाने दुकान पर पहुंची थीं और मौका पाकर करीब 60 हजार रुपए कीमत की सोने की अंगूठी चोरी कर ले गईं।सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें रात में पकड़ा। पूछताछ में चोरी स्वीकार करने पर उनके कब्जे से 5.51 ग्राम वजन की सोने की अंगूठी, कीमत करीब 60 हजार रुपए, बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।1
- आदिवासी अंचल से आई बहनो ने राखी पर्व मनाया और बधाईप्रेषित की आज भारतीय जनता पार्टी नगर कार्यालय पर आदिवासी अंचल से आई मेरी बहनों ने मुझे राखी बांधकर स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान किया और पर्व की शुभकामनायें दी 💐💐3
- सोने की अगूंठी चोरी करने वाली दो महिलाओं को सोहागपुर पुलिस ने पकड़ा सुनार की दुकान से सोने की अगूंठी चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार1
- भरवारा पंचायत में नल-जल योजना का पानी सड़कों पर, कीचड़ से परेशान ग्रामीण नरसिंहपुर। रिपोर्ट: विकास सियारिया नरसिंहपुर तहसील क्षेत्र की भरवारा पंचायत में नल-जल योजना के क्रियान्वयन और सड़क व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों की परेशानी सामने आई है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई स्थानों पर नल-जल योजना का पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे रास्तों पर लगातार पानी और कीचड़ की स्थिति बनी हुई है। मौके के वीडियो और तस्वीरों में सड़क पर पानी बहता हुआ तथा कई स्थानों पर कीचड़ दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक बारिश के दौरान स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे पैदल चलने वाले लोगों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सरपंच और सचिव से ग्रामीणों के सवाल ग्रामीणों का कहना है कि समस्या पंचायत के जिम्मेदारों के संज्ञान में होने के बावजूद इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया है। ग्रामीण सरपंच मनोहर मेहरा और सचिव से सवाल कर रहे हैं कि सड़क, नाली और पानी निकासी जैसी मूलभूत व्यवस्थाओं में सुधार कब होगा। ग्रामीणों का यह भी सवाल है कि यदि पंचायत में विकास कार्यों के लिए पर्याप्त राशि उपलब्ध हुई है, तो सड़क और नाली की स्थिति अब तक क्यों नहीं सुधरी? वहीं यदि राशि उपलब्ध नहीं हुई है, तो इसके लिए जिम्मेदार विभाग से ग्रामीणों को स्पष्ट जानकारी क्यों नहीं दी जा रही? नल-जल योजना के पानी की बर्बादी पर सवाल नल-जल योजना का उद्देश्य ग्रामीणों को घर-घर पानी उपलब्ध कराना है, लेकिन यदि पाइपलाइन या नल से निकलने वाला पानी सड़कों पर बहकर बर्बाद हो रहा है, तो व्यवस्था की निगरानी पर सवाल उठना स्वाभाविक है। ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित विभाग मौके का निरीक्षण कर पानी के रिसाव, सड़क और नाली की स्थिति की जांच करे तथा आवश्यक सुधार कार्य कराए, ताकि पानी की बर्बादी भी रुके और लोगों को कीचड़ भरे रास्तों से राहत मिल सके। प्रशासन से जांच की मांग भरवारा पंचायत की स्थिति को लेकर ग्रामीण अब संबंधित अधिकारियों से जांच और कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि पंचायत के जिम्मेदारों या संबंधित विभाग की ओर से इस मामले में आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। उनका पक्ष सामने आने पर उसे भी खबर में शामिल किया जाना उचित होगा। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में मौके का निरीक्षण कर समस्या का समाधान कब तक कराता है और नल-जल योजना के पानी की बर्बादी रोकने के साथ-साथ सड़क एवं जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि भरवारा पंचायत में सड़क पर पानी बहने के कारण कीचड़ की स्थिति बनी हुई है और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।4
- महंगाई के विरोध में पिपरिया में कांग्रेस का धरना, पुतला दहन एवं रैली पिपरिया - ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिपरिया ग्रामीण, नगर कांग्रेस एवं मटकुली ब्लॉक कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार एवं सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया तथा पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया । नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदय सिंह राजपूत ने बताया कि धरना प्रदर्शन के पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाजार में रैली निकालकर आमजन के बीच बढ़ती महंगाई के मुद्दे को उठाया, कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम आदमी का घरेलू बजट बिगड़ गया है खाद्य सामग्री, सब्जियों, तेल, पेट्रोल-डीजल, बिजली बिल, शिक्षा एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों ने आम परिवारों की परेशानियां बढ़ा दी हैं, रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई, भ्रष्टाचार और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार से आम जनता को राहत देने की मांग की । इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण नरेंद्र दुबे, नगर अध्यक्ष उदय सिंह राजपूत, वरिष्ठ नेता अजय कटकवार, फहीम अब्दुल्ला, हरीश मालपानी, लक्ष्मी नारायण सोनी, अटल पटेल, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हरीश बेमन, मंडलम अध्यक्ष सुनील ठाकुर, मंडलम अध्यक्ष मनोज कुमार मीणा, मंडलम अध्यक्ष शिवनंदन रघुवंशी, जिला प्रवक्ता राजेन्द्र सोनिया, प्रभारी राघवेंद्र पटेल (राधे), किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र पटेल, सुनीत पुरोहित, अनुपम राय, ब्लॉक सेवादल अध्यक्ष विनोद नायक, नगर सेवादल अध्यक्ष अमित वर्मा, प्रदेश प्रशिक्षक परम गोस्वामी, राधेश्याम ठाकरे, श्रीमती गायत्री गिरी, कौशल महाराज, संजय राजपूत सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।4
- सरकारी इंटरनेट की केबल बार-बार चोरी, तहसील से लेकर लोकसेवा केंद्र तक काम ठप सरकारी इंटरनेट की केबल बार-बार चोरी, तहसील से लेकर लोकसेवा केंद्र तक काम ठप 27/8/2026 छगन कुशवाहा पिपरिया। शहर के सरकारी कार्यालयों को इंटरनेट सुविधा देने वाली केबल बार-बार चोरी होने से सरकारी कामकाज प्रभावित हो रहा है। हैरानी की बात यह है कि अज्ञात व्यक्ति एक ही स्थान यानी तहसील कार्यालय की छत से बार-बार केबल काटकर ले जा रहा है। अब तक चार-पांच बार केबल चोरी होने की बात सामने आई है। मामले में स्टेशन रोड थाने में शिकायत कर एफआईआर दर्ज कराई गई है, लेकिन इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। केबल चोरी होने से तहसील कार्यालय, जनपद कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, रजिस्ट्री कार्यालय, महिला एवं बाल विकास कार्यालय और लोकसेवा केंद्र सहित अन्य सरकारी कार्यालयों में इंटरनेट आधारित काम प्रभावित हैं। ऑनलाइन आवेदन, दस्तावेजों के आदान-प्रदान, रजिस्ट्रेशन और अन्य जरूरी सेवाओं से जुड़े कामों पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। एक ही जगह से बार-बार चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल इंटरनेट प्रभारी शैलेन्द्र ने बताया कि सरकारी इंटरनेट की केबल शहर के विभिन्न सरकारी कार्यालयों तक पहुंचती है। इसके बावजूद तहसील की छत से ही बार-बार केबल चोरी की जा रही है। अज्ञात व्यक्ति अब तक चार-पांच बार इसी तरह केबल ले जा चुका है। शिकायत के बाद भी चोरी की घटनाएं रुक नहीं रही हैं। काम बंद, लोगों को भी उठानी पड़ रही परेशानी इंटरनेट बंद होने से कार्यालयों में ऑनलाइन कामकाज प्रभावित होने के साथ आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी सेवाओं के लिए कार्यालय पहुंचने वाले लोगों को कई बार काम पूरा हुए बिना ही लौटना पड़ रहा है। लगातार केबल चोरी की घटनाओं से सरकारी व्यवस्था की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। अब सवाल यह है कि एक ही स्थान से बार-बार केबल चोरी करने वाला कौन है? पुलिस शिकायत दर्ज होने के बाद भी यदि घटनाएं जारी हैं तो तहसील परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है।1
- चार बहनों के इकलौते लाड़ले भाई प्रयांस का पहला रक्षाबंधन बना यादगार माण्डले परिवार में प्रेम, स्नेह और भाई-बहन के अटूट रिश्ते के बीच मनाया गया रक्षाबंधन पर्व बनखेड़ी। नगर परिषद क्षेत्र के नयाखेड़ा निवासी माण्डले परिवार में इस वर्ष रक्षाबंधन का पर्व खास यादों के साथ मनाया गया। परिवार की चार बहनों के बीच इकलौते नन्हे लाड़ले भाई प्रयांस का यह पहला रक्षाबंधन था। महज 9 माह के प्रयांस की कलाई पर बहनों ने जब प्यार और स्नेह से रक्षा सूत्र बांधा, तो पूरा परिवार भावुक होने के साथ ही खुशी से झूम उठा। बहनों ने नन्हे भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसके सुखद, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं नन्हे प्रयांस ने भी अपनी मासूम मुस्कान से बहनों के प्रति अपने प्रेम का इजहार किया। भाई-बहन के इस अनमोल स्नेह से सजा यह पल माण्डले परिवार के लिए हमेशा यादगार रहेगा। रक्षाबंधन के अवसर पर परिवार के बड़े भाई सतीश कुमार, कमल अहिरवार एवं पोहोप सिंह और उनकी इकलौती बहन ने भी एक-दूसरे की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को मजबूत किया। इस दौरान परिवार में हंसी-खुशी और उत्साह का माहौल रहा। नन्हे प्रयांस का पहला रक्षाबंधन जहां परिवार के लिए खुशियों की नई याद लेकर आया, वहीं बड़े भाई-बहनों ने भी परंपरा और प्रेम की डोर को निभाते हुए पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाया।4
- रक्षाबंधन पर अनोखी पहल, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में शुरू हुआ ‘बाघ रक्षा सूत्र अभियान’ रक्षाबंधन पर अनोखी पहल, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में शुरू हुआ ‘बाघ रक्षा सूत्र अभियान’ रक्षाबंधन के अवसर पर सतपुड़ा टाइगर रिजर्व द्वारा ‘बाघ रक्षा सूत्र अभियान’ शुरू किया गया है। 27 से 29 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान में बाघों और वन्यजीवों के संरक्षण का संकल्प दिलाया जा रहा है।आज गुरुवार को पहले दिनदोपहर बाद 12 बजे पीएम श्री हायर सेकेंडरी स्कूल कामती के 450, बागड़ा के 275 छात्र-छात्राओं सहित ग्राम सारंगपुर में 50 गाइड, जिप्सी चालकों और पर्यटकों को बाघ रक्षा सूत्र बांधकर बाघों की सुरक्षा का संकल्प दिलाया गया।अभियान के तहत तीन दिनों में करीब 11 हजार ग्रामीणों, विद्यार्थियों और आमजन को जागरूक करने का लक्ष्य रखा गया है।1