सरमथुरा धौलपुर राजस्थान समाचार नेशन तहसील रिपोर्टर सरमथुरा स्थान: सर्मथुरा (धौलपुर) समाचार: सरमथुरा क्षेत्र के विभिन्न वन खंडों—रिझोनी वन खंडा, खुर्दिया वन खंडा, वन खंडा A एवं B तथा बड़ागांव और गडखो—में किए गए प्लांटेशन कार्यों को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। स्थानीय ग्रामीणों और सूत्रों का दावा है कि यहां करोड़ों रुपए के घोटाले की आशंका है। जानकारी के अनुसार, इन वन खंडों में: पुराने प्लांटेशन की दीवारों को केवल रिपेयर कर नई दीवार के रूप में दर्शाया जा रहा है पहले से मौजूद पौधों को हटाकर या नष्ट कर नए गड्ढे (पिट) खोदकर नया प्लांटेशन दिखाया जा रहा है कुछ स्थानों पर जेसीबी मशीनों द्वारा पुराने पेड़ों को नष्ट करने के आरोप भी सामने आए हैं ग्रामीणों का कहना है कि यह सब कार्य कागजों में नए विकास कार्य के रूप में दर्ज कर भुगतान लिया जा रहा है, जिससे बड़े स्तर पर वित्तीय अनियमितता की आशंका है। आरोप यह भी लगाए जा रहे हैं कि क्षेत्र के नाका प्रभारियों और संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से ये कार्य हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब उच्च अधिकारी जांच के लिए आते हैं, तो केवल औपचारिकता निभाकर वापस चले जाते हैं और मौके पर वास्तविक स्थिति की जांच नहीं की जाती। सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि सही तरीके से जांच कराई जाए, तो बड़े घोटाले का खुलासा हो सकता है। फिलहाल संबंधित विभाग की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

- स्थान: सर्मथुरा (धौलपुर) समाचार: सरमथुरा क्षेत्र के विभिन्न वन खंडों—रिझोनी वन खंडा, खुर्दिया वन खंडा, वन खंडा A एवं B तथा बड़ागांव और गडखो—में किए गए प्लांटेशन कार्यों को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। स्थानीय ग्रामीणों और सूत्रों का दावा है कि यहां करोड़ों रुपए के घोटाले की आशंका है। जानकारी के अनुसार, इन वन खंडों में: पुराने प्लांटेशन की दीवारों को केवल रिपेयर कर नई दीवार के रूप में दर्शाया जा रहा है पहले से मौजूद पौधों को हटाकर या नष्ट कर नए गड्ढे (पिट) खोदकर नया प्लांटेशन दिखाया जा रहा है कुछ स्थानों पर जेसीबी मशीनों द्वारा पुराने पेड़ों को नष्ट करने के आरोप भी सामने आए हैं ग्रामीणों का कहना है कि यह सब कार्य कागजों में नए विकास कार्य के रूप में दर्ज कर भुगतान लिया जा रहा है, जिससे बड़े स्तर पर वित्तीय अनियमितता की आशंका है। आरोप यह भी लगाए जा रहे हैं कि क्षेत्र के नाका प्रभारियों और संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से ये कार्य हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब उच्च अधिकारी जांच के लिए आते हैं, तो केवल औपचारिकता निभाकर वापस चले जाते हैं और मौके पर वास्तविक स्थिति की जांच नहीं की जाती। सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि सही तरीके से जांच कराई जाए, तो बड़े घोटाले का खुलासा हो सकता है। फिलहाल संबंधित विभाग की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।1
- नादौती पंचायत रौंसी में किसान को खेत में जंगली बिल्ली के तीन बच्चे दिखाई दिए। शुरुआत में इन्हें तेंदुए के शावक समझा गया, लेकिन बाद में वन विभाग ने स्पष्ट किया कि ये जंगली बिल्ली के बच्चे हैं।यह घटना तब हुई जब किसान सुबह बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने खेत पर गया था। इसी दौरान उसकी नजर खेत के बीच खेल रहे बच्चों पर पड़ी। उन्हें देखकर वह घबरा गया और तुरंत ग्रामीणों को फोन कर सूचना दी।सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मामले की जानकारी गुढ़ाचन्द्रजी पुलिस थाना और वन विभाग को दी गई। सूचना पर गुढ़ाचन्द्रजी पुलिस थाना से एएसआई प्रेम सिंह गुर्जर अपनी टीम के साथ पहुंचे। वहीं, गुढ़ाचन्द्रजी वन विभाग के फोरेस्टर राजेन्द्र सिरोइया भी टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। जांच के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने पुष्टि की कि ये तेंदुए के शावक नहीं, बल्कि जंगली बिल्ली के बच्चे हैं। इस स्पष्टीकरण के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग के फोरेस्टर राजेन्द्र सिरोड्या ने रविवार दोपहर 3:00 बजे ग्रामीणों को समझाइश देते हुए कहा कि बच्चों को वहीं रहने दिया जाए, ताकि उनकी मां आकर उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जा सके।1
- आंगनबाड़ी केंद्र कल्याणी, करौली की भवन की छत काफी समय से खराब स्थिति में है और बरसात या पानी आने पर छत से पानी टपकता है। इस कारण केंद्र में आने वाले छोटे बच्चों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिका को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छत टपकने के कारण बच्चों के बैठने की व्यवस्था भी प्रभावित होती है तथा इससे बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर भी खतरा बना रहता है। इस समस्या के बारे में पहले भी जानकारी दी गई है, लेकिन अभी तक कोई मरम्मत कार्य नहीं कराया गया है।1
- सूरौठ नगर पालिका मे गणगौर मेले का मन मोहक दृश्य इस मौके पर मीन भगवान की झांकी एवं बिरसा मुंडा की झांकी अति सुन्दर रही I2
- Post by SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.2
- ब्रेकिंग न्यूज... हिंडौन में फिर दिखाई दी पैंथर की हलचल ... जाट की सराय बस्ती में सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिया पैंथर... सूचना पर वन कर्मी लोकेश बेनीवाल और अर्जुन सिंह पहुंचे मौके पर... वन कर्मियों के साथ स्थानीय लोग भी जूटे पैंथर की तलाश में......1
- जैतपुर के पास हुए भीषण सड़क हादसे में घायल व्यक्ति विकास त्यागी पुत्र रामावतार त्यागी निवासी बघेल की उपचार के दौरान हुई दर्दनाक मौत पूरे समाज में छाई शोक की लहर।1
- श्रीमहावीरजी स्थित दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र के चंद्रावली सिद्धोमल अस्पताल एवं प्रसूति केंद्र में आधुनिक नेत्र चिकित्सा उपकरणों का समर्पण और उद्घाटन किया गया।यह पहल महावीर इंटरनेशनल दिल्ली के प्रबंधन और भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) कार्यक्रम के तहत की गई है। पंडित मुकेश शास्त्री ने शाम 4:00 बजे बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत अस्पताल में फेको इमल्सिफिकेशन मशीन, ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप, स्लिट लैम्प, ऑटो-रिफ्रैक्टर और केरेटोमीटर जैसे अत्याधुनिक उपकरण स्थापित किए गए हैं। इन नई सुविधाओं से क्षेत्र के मरीजों को अब स्थानीय स्तर पर ही बेहतर और सटीक नेत्र चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी, जिससे उन्हें मोतियाबिंद जैसी सर्जरी के लिए दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। इस अवसर पर IRCTC के वरिष्ठ अधिकारी, दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र के पदाधिकारी और महावीर इंटरनेशनल दिल्ली के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।1