Shuru
Apke Nagar Ki App…
दसाहरा vs गाँधी जयंती 👍🏽 ♥️♥️♥️ 🤍💙🤍 💚💚💚👍🏽👍🏽👍🏽👍🏽👍🏽👍🏽👍🏽👍🏽👍🏽👍🏽👍🏽👍🏽
🇮🇳🇮🇳 رام آشیش 🇮🇳🇮🇳
दसाहरा vs गाँधी जयंती 👍🏽 ♥️♥️♥️ 🤍💙🤍 💚💚💚👍🏽👍🏽👍🏽👍🏽👍🏽👍🏽👍🏽👍🏽👍🏽👍🏽👍🏽👍🏽
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पैतृक मकान से मां-बेटी को निकालने का आरोप, एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर न्याय का भरोसा दिया सिद्धार्थनगर जिले की नगरपालिका क्षेत्र के सिविल लाइंस, तेतरी बाजार निवासी शैलजा पुत्री स्व. रामकरन गुप्ता ने उपजिलाधिकारी सदर को प्रार्थना पत्र देकर अपनी भाभी पर संपत्ति हड़पने, बुजुर्ग बीमार मां और उसे पैतृक मकान से निकालने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले में कार्रवाई करते हुए उसे और उसकी मां को सुरक्षा एवं न्याय दिलाने की मांग की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सदर एसडीएम रेनू मिश्रा ने स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने और पीड़ित मां-बेटी को हरसंभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया है। शैलजा के अनुसार उनके पिता सिद्धार्थनगर पुलिस विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। उनकी मृत्यु के बाद परिवार की सहमति से मंझले भाई बृजेश गुप्ता को मृतक आश्रित कोटे में नौकरी मिली थी। पीड़िता का कहना है कि उस समय बृजेश ने शपथ पत्र देकर पूरे परिवार की देखभाल करने की बात कही थी। परिवार में तीन भाई और तीन बहनें थीं। पीड़िता के मुताबिक बड़े भाई राम बेलास की वर्ष 2024 में मृत्यु हो गई। वहीं छोटे भाई बब्लू की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने का कथित रूप से फायदा उठाकर उनकी संपत्ति भाभी कमला गुप्ता द्वारा बेच दिए जाने का आरोप है। शैलजा का कहना है कि बब्लू के बारे में भी लंबे समय से कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में मंझले भाई बृजेश गुप्ता की भी मृत्यु हो गई। इसके बाद उनकी नौकरी से मिलने वाले वित्तीय लाभ उनकी पत्नी कमला गुप्ता को मिलने लगे। आरोप है कि इसके बावजूद करीब 20 वर्षों से पैरालिसिस से पीड़ित उनकी मां प्रभावती की समुचित देखभाल और इलाज नहीं कराया जा रहा है। शैलजा का आरोप है कि भाभी ने पैतृक मकान पर कब्जा कर उन्हें और उनकी मां को घर से बाहर कर दिया। इसके बाद दोनों मां-बेटी किराये के मकान में रहने को मजबूर हैं। उनका आरोप है कि जब वह अपनी मां के साथ पैतृक मकान में रहने का प्रयास करती हैं तो उनके साथ गाली-गलौज की जाती है और जान से मारने की धमकी दी जाती है। पीड़िता ने मकान को बेचने की तैयारी किए जाने की आशंका भी जताई है। प्रार्थना पत्र में शैलजा ने अपने दिवंगत भाई के स्थान पर उनके नाबालिग पुत्र को भविष्य में नौकरी दिए जाने की मांग भी की है। उनका कहना है कि भतीजे के बालिग होने तक परिवार की सुरक्षा और भरण-पोषण सुनिश्चित किया जाए। पीड़िता ने आशंका जताई है कि उसकी भाभी नौकरी संबंधी लाभ मिलने के बाद दूसरा विवाह कर सकती हैं, जिससे वह, उसकी मां और भतीजा बेसहारा हो सकते है। सदर एसडीएम रेनू मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि वह स्वयं पीड़ित मां-बेटी के साथ तत्काल मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेंगी। उन्होंने कहा कि प्रकरण में तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी तथा मां-बेटी को जो भी सरकारी सहायता नियमानुसार मिल सकती है, उसे उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पीड़ित मां-बेटी के साथ किसी भी तरह का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।1
- 5G नेटवर्क नहीं मिला तो ग्रामीणों ने जिओ नेटवर्क के कर्मचारी को ही टावर से बांध दिया फतेहपुर के हरदौली गांव में दो साल से 5G नेटवर्क का इंतजार कर रहे ग्रामीणों का गुस्सा ऐसा फूटा कि टावर पर पहुंचे कर्मचारी को ही बंधक बना लिया।ऑनलाइन पढ़ाई और डिजिटल पेमेंट ठप होने का आरोप, शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं मिला तो ग्रामीणों ने इस बार कर्मचारी को ही नेटवर्क के टावर से बांध दिया। 5G नेटवर्क नहीं मिला तो ग्रामीणों ने जिओ नेटवर्क के कर्मचारी को ही टावर से बांध दिया फतेहपुर के हरदौली गांव में दो साल से 5G नेटवर्क का इंतजार कर रहे ग्रामीणों का गुस्सा ऐसा फूटा कि टावर पर पहुंचे कर्मचारी को ही बंधक बना लिया।ऑनलाइन पढ़ाई और डिजिटल पेमेंट ठप होने का आरोप, शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं मिला तो ग्रामीणों ने इस बार कर्मचारी को ही नेटवर्क के टावर से बांध दिया।1
- यूपी के दो वायरल अधिकारी भाइयों की जोड़ी बड़ा भाई IPS अधिकारी,छोटा भाई IAS अधिकारी IPS अजय पाल शर्मा और IAS अमित पाल शर्मा यूपी के दो वायरल अधिकारी भाइयों की जोड़ी बड़ा भाई IPS अधिकारी,छोटा भाई IAS अधिकारी IPS अजय पाल शर्मा और IAS अमित पाल शर्माजी1
- *मंदिर चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार—23 किलो घंटा-घंटियां बरामद *कोहले सम्मय माता मन्दिर चोरी का, हर्रैया पुलिस ने किया पर्दाफाश दो आरोपी गिरफ्तार* *दानपात्र पीतल के लोटे सहित 23 किलो घंटा घंटिया और रूपया भी हुआ बरामद* *चोरी के सामान बांटने के लिए पंहुचे थे आरोपी पुलिस को देखकर भागे,पुलिस दौड़ाकर दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार एक पुलिस को चकमा देकर फरार* बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र के कोहले सम्मय माता मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए दो दानपात्र, पीतल के तीन बड़े व दो छोटे लोटे, एक बड़ा घंटा, आठ मध्यम आकार के घंटे तथा 22 छोटी घंटियां बरामद की हैं। बरामद घंटा-घंटियों का कुल वजन करीब 23 किलोग्राम बताया गया है। इसके अलावा दानपेटी से चोरी किए गए 1,342 रुपये और 1,000 रुपये नकद, कुल 2,342 रुपये भी बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार कोहले.सम्मय माता मंदिर में चोरी के मामले में मुकदमा अपराध संख्या 253/2026, धारा 305(D) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान 10 सितंबर की रात मुखबिर खास से सटीक मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने थाना खास के उत्तर तरफ निर्माणाधीन मकान के पश्चिम दिशा में स्थित गड्ढे के पास दबिश दी। वहां तीन संदिग्ध पुलिस बल को देखकर चोरी का सामान छोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर दो संदिग्धों को पकड़ लिया। दोनों की गिरफ्तारी रात करीब 11:45 बजे की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित शर्मा पुत्र काली प्रसाद शर्मा, निवासी एकडंगी, थाना हर्रैया तथा सुभाष गिरी पुत्र रामदेव, निवासी थाना खास (गोसाईं पुरवा), थाना हर्रैया के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व में दो मुकदमों में आपराधिक इतिहास भी बताया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने दो सितंबर को कोहले सम्मय माता मंदिर से दानपात्र और कुछ तांबे के लोटे चोरी कर गांव एकडंगी स्थित पंचायत भवन के पीछे झाड़ियों में छिपा दिए थे। इसके बाद 10 सितंबर को चोरी के सामान का आपस में बंटवारा करने के लिए वहां पहुंचे थे। इसी दौरान पुलिस की कार्रवाई में दोनों पकड़े गए, जबकि उनका कथित मुख्य सरगना अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पूछताछ में आरोपियों ने यह भी बताया कि मंदिरों से चोरी किए गए कुछ लोटे राहगीरों और हाईवे पर चलने वाले ट्रक चालकों को बेच दिए गए थे। पुलिस के अनुसार करीब 20 लोटे बेचने की बात आरोपियों ने बताई है। बरामद घंटों के संबंध में आरोपियों ने बताया कि दो घंटे कोहलेसमय माता मंदिर से, एक घंटा थानेश्वर मंदिर से तथा शेष घंटियां कथित रूप से अलग-अलग मंदिरों से चोरी कर लाई गई थीं। पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। फरार आरोपी की तलाश और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक हर्रैया संजय कुमार, उपनिरीक्षक कामेश्वर मिश्रा, उपनिरीक्षक दिनेश कुमार सिंह तथा पुलिसकर्मी शामिल रहे।1
- सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल करौदा मसीना में जागरूकता की पाठशाला, डीआईजी बस्ती ने बताए सुरक्षा के उपाय मिशन शक्ति अभियान 5.0 साइबर जागरूकता एवं महिला सुरक्षा कार्यक्रम डीआईजी बस्ती श्री संजीव त्यागी एवं एसएसपी सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। 📍 सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, करौंदा मसिना थाना जोगिया उदयपुर, सिद्धार्थनगर साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल कॉल करें: 1930 महिला हेल्पलाइन: 1090 | आपातकालीन सहायता: 1121
- *एसपी गोंडा पर भड़के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद* *एसपी से टेलीफोन पर बातचीत करते कैबिनेट मंत्री संजय निषाद बोले- 3 महीने से टॉर्चर किया जा रहा था और दरोगा पुलिस आपके बयान बदलवा रहे थे।*1
- 👍🏽2/10/2026 💙 ♥️♥️♥️♥️♥️♥️ 🤍🤍💙💙🤍🤍 💚💚💚💚💚💚 📞 📞 📞 📞 📞 📞 📞📞📞📞📞📞1
- यूपी के दो वायरल अधिकारी भाइयों की जोड़ी बड़ा भाई IPS अधिकारी,छोटा भाई IAS अधिकारी IPS अजय पाल शर्मा और IAS अमित पाल शर्मा यूपी के दो वायरल अधिकारी भाइयों की जोड़ी बड़ा भाई IPS अधिकारी,छोटा भाई IAS अधिकारी IPS अजय पाल शर्मा और IAS अमित पाल शर्मा1
- संतकबीरनगर- दहेज के भूखे भेड़ियों ने ली नवविवाहिता की जान हैवानियत: 4 लाख, बाइक, सोने के बाद भी नहीं भरा पेट, कार-जमीन के लिए नवविवाहिता को मारकर टांगा। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारे के बीच जनपद से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। मेंहदावल थाना क्षेत्र के बरईपुर गांव की एक मां ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अपनी बेटी के दहेज हत्यारों को फांसी पर लटकाने की मांग की है। पीड़िता उर्मिला पत्नी सुभाष ने बताया कि उसकी बेटी वन्दना की शादी 2 नवंबर 2025 को चिउट्ठना, थाना दुधारा निवासी सूरज पुत्र जितेन्द्र के साथ हिन्दू रीति रिवाज से हुई थी। मां ने अपनी हैसियत से बढ़कर 4,00,000 रुपये नकद, सोने की अंगूठी, सोने की चैन, मोटरसाइकिल और घर गृहस्थी का पूरा सामान देकर बेटी को विदा किया था। दो महीने तक ससुराल में सब ठीक रहा, फिर शुरू हुआ दहेज लोभियों का असली खेल। वन्दना के पति सूरज ने 2 लाख रुपये व चार पहिया गाड़ी के लिए और ससुर जितेन्द्र ने जमीन खरीदने के लिए 1 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर पति, ससुर, सास और ननद रोशनी व सुमन मिलकर वन्दना को गाली-गलौज, आवारा-बदचलन कहकर प्रताड़ित करते, मारते-पीटते, खाना-पीना बंद कर कमरे में बंद कर देते और कहते - जब दहेज लेकर आना तभी इस घर में रहना। दिनांक 10.09.2026 को दोपहर 1:30 बजे वन्दना ने फोन कर अपनी मां से कहा - माँ, मैं यहाँ ठीक नहीं हूँ, मेरे साथ कभी भी कोई घटना हो सकती है। मां ने समझा-बुझाकर वहीं रहने को कहा। थोड़ी देर बाद ही दामाद सूरज ने फोन कर कहा - अपनी बेटी से आखिरी बार मिल लो। जब परिवार दौड़ते हुए ससुराल पहुंचा तो बेटी का शव गायब था। आरोप है कि पति सूरज, ससुर जितेन्द्र, सास, ननद रोशनी, सुमन ने मिलकर उसका स्त्रीधन छीनकर दहेज के लिए जान से मारकर टांग दिया। थाने पर जाने पर पुलिस ने सिर्फ इतना बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीड़ित मां को न तो बेटी का शव दिखाया गया और न ही कोई मुकदमा दर्ज हुआ। पीड़ित परिवार ने एसपी संतकबीर नगर से पति, ससुर, सास और दोनों ननदों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।1