ग्राम पंचायत चितोड़िया में प्रथम पंचायत स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन,मेधावी छात्र छात्राओं का किया सम्मान ग्राम पंचायत चितोड़िया में प्रथम पंचायत स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन,मेधावी छात्र छात्राओं का किया सम्मान जुबेर अहमद धरियावद धरियावद-ग्राम पंचायत चितोड़िया में प्रथम पंचायत स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन ग्राम पंचायत भवन चितोड़िया में किया गया है। जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत चित्तौड़िया के सरपंच राजकुमार मीणा ने बताया कि इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह राणावत द्वारा की गई। वहीं मुख्य अतिथि बतौर पूर्व प्रदेश मंत्री व विधायक प्रत्याशी कन्हैयालाल मीणा द्वारा की गई है। विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में पूर्व विधायक नगराज मीणा, रामलाल मीणा,भेरूलाल मीणा, धनराज मीणा,किशन लाल मीणा,नाथूलाल मीणा,अर्जुन लाल मीणा,केशुलाल मीणा एडवोकेट सहित सम्मिलित हुए है। कार्यक्रम के मुख्य आयोजनकर्ता चितोड़िया सरपंच राजकुमार मीणा एवं समस्त ग्रामवासियों ने कार्यक्रम में आए हुए तमाम अतिथियों का फूल मालाओं से एवं साफा पहनाकर स्वागत- अभिनंदन किया। इस दौरान तमाम वक्ताओं ने कार्यक्रम को लेकर अपनी-अपनी बातों को रखा है। कार्यक्रम में नवोदय विद्यालय,एकलव्य आवासीय विद्यालय एवं चितोड़िया के समस्त स्कूलों में मेधावी छात्र-छात्राओं को ओपरने व प्रशस्ति पत्र,ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट खिलाड़ियों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां पेश की है। कार्यक्रम के मुख्य आयोजनकर्ता राजकुमार मीणा सरपंच चित्तौड़िया ने अंत में सभी का आभार जताते हुए प्रथम पंचायत स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का हर्सोल्लासपूर्वक समापन किया।

- ग्राम पंचायत चितोड़िया में प्रथम पंचायत स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन,मेधावी छात्र छात्राओं का किया सम्मान जुबेर अहमद धरियावद धरियावद-ग्राम पंचायत चितोड़िया में प्रथम पंचायत स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन ग्राम पंचायत भवन चितोड़िया में किया गया है। जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत चित्तौड़िया के सरपंच राजकुमार मीणा ने बताया कि इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह राणावत द्वारा की गई। वहीं मुख्य अतिथि बतौर पूर्व प्रदेश मंत्री व विधायक प्रत्याशी कन्हैयालाल मीणा द्वारा की गई है। विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में पूर्व विधायक नगराज मीणा, रामलाल मीणा,भेरूलाल मीणा, धनराज मीणा,किशन लाल मीणा,नाथूलाल मीणा,अर्जुन लाल मीणा,केशुलाल मीणा एडवोकेट सहित सम्मिलित हुए है। कार्यक्रम के मुख्य आयोजनकर्ता चितोड़िया सरपंच राजकुमार मीणा एवं समस्त ग्रामवासियों ने कार्यक्रम में आए हुए तमाम अतिथियों का फूल मालाओं से एवं साफा पहनाकर स्वागत- अभिनंदन किया। इस दौरान तमाम वक्ताओं ने कार्यक्रम को लेकर अपनी-अपनी बातों को रखा है। कार्यक्रम में नवोदय विद्यालय,एकलव्य आवासीय विद्यालय एवं चितोड़िया के समस्त स्कूलों में मेधावी छात्र-छात्राओं को ओपरने व प्रशस्ति पत्र,ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट खिलाड़ियों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां पेश की है। कार्यक्रम के मुख्य आयोजनकर्ता राजकुमार मीणा सरपंच चित्तौड़िया ने अंत में सभी का आभार जताते हुए प्रथम पंचायत स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का हर्सोल्लासपूर्वक समापन किया।1
- Post by जीवन लाल मीणा9
- Post by Shamshuddin Sheikh1
- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज प्रतापगढ़ जिले के दौरे पर रवाना होंगे। इस दौरान वे छोटी सादड़ी क्षेत्र के बंबोरी गांव पहुंचकर ग्रामीणों के साथ चौपाल संवाद करेंगे मुख्यमंत्री ग्राम रथ के माध्यम से गांव में पहुंचकर आमजन से सीधा संवाद स्थापित करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। कार्यक्रम के तहत वे बंबोरी गांव में ही रात्रि विश्राम भी करेंगे राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए ग्राम रथ अभियान के तहत ये रथ प्रदेश के 200 विधानसभा क्षेत्रों में भेजे गए हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री का यह दौरा आयोजित किया जा रहा है गौरतलब है कि 27 अप्रैल को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इन ग्राम रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। तब से ये रथ लगातार विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।1
- पवन अग्रवाल चिकारड़ा। भीषण गर्मी से जूझ रहे क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए राहत तो दी, लेकिन इसके साथ ही कई तरह की परेशानियां भी खड़ी कर दीं। पिछले तीन दिनों से आसमान से आग बरस रही थी और तापमान 45 डिग्री के आसपास पहुंच गया था, लेकिन सोमवार शाम को हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया। तापमान गिरकर करीब 30 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि रात्रि तापमान भी 25 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। सोमवार देर रात मौसम ने उग्र रूप ले लिया। रात करीब 12 बजे के बाद तेज बिजली चमकने, मेघ गर्जना और तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हुआ, जो तड़के 3 बजे तक जारी रहा। इस दौरान 10 से 15 मिनट तक बेर के आकार के हल्के ओले भी गिरे। तेज हवा के साथ हुई बारिश ने कई स्थानों पर मकानों के भीतर तक पानी पहुंचा दिया। गांव में नालियों की सफाई नहीं होने से जल निकासी बाधित रही, जिससे गली-मोहल्लों में पानी भर गया। कई निचले इलाकों के घरों में पानी घुस गया, जिससे ग्रामीणों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। तेज हवा और बारिश के बाद वातावरण में अचानक ठंडक घुल गई और खुले में बैठना भी मुश्किल हो गया। मंगलवार को दिनभर हल्की उमस के बाद शाम होते-होते फिर बादल छा गए और ठंडी हवाएं चलने लगीं। खबर लिखे जाने तक मौसम का यही बदला हुआ मिजाज बना रहा। बारिश का असर खेती-किसानी पर भी पड़ा है। खेतों में रखा सूखा चारा भीगकर खराब हो गया, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ा। वहीं खेतों पर बंधे मवेशी भी अचानक आई बारिश से खुद को बचा नहीं पाए और भीग गए। बिजली व्यवस्था चरमराई, पूरी रात अंधेरे में गुजरी तेज हवा और बारिश के कारण बिजली व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित रही। रात करीब 1 बजे गुल हुई बिजली सुबह 8 बजे जाकर बहाल हुई, जिससे ग्रामीणों को पूरी रात अंधेरे में बितानी पड़ी। इसके बाद भी दिनभर बिजली आंख-मिचौली करती रही। लगातार लाइन फॉल्ट के चलते 12 घंटे से अधिक समय तक आपूर्ति बाधित रही, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बिजली नहीं होने से घरों में लगे इनवर्टर भी जवाब दे गए और दैनिक कार्य प्रभावित रहे। वहीं अस्पतालों में भी मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग करते हुए कहा कि इस प्रकार की स्थिति में त्वरित सुधार आवश्यक है। अचानक बदले मौसम ने जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी, वहीं दूसरी ओर अव्यवस्थित व्यवस्थाओं की पोल भी खोल दी।3
- स्थानीय हनुमान जी के मंदिर पर गणेश मूर्ति स्थापना व शिव पार्वती स्थापना का महापर्व चल रहा है इस कार्यक्रम में कई अनुष्ठान किए जा रहे हैं4
- Post by Baba1
- पाटलाबावड़ी में मामूली कहासुनी बनी खूनी वारदात,17 वर्षीय छात्र नाथूलाल की चाकूबाजी में मौत,गांव में तनाव और आगजनी जुबेर अहमद धरियावद धरियावद-उपखंड के पारसोला थाना क्षेत्र के पाटलाबावड़ी गांव में एक मामूली विवाद ने भयावह रूप ले लिया और देखते ही देखते यह घटना खूनी वारदात में बदल गई। इस दर्दनाक घटना में 12वीं कक्षा के 17 वर्षीय छात्र नाथूलाल मीणा पुत्र भीखाराम मीणा की चाकूबाजी में मौत हो गई। वारदात के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल फैल गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों के घरों में आगजनी कर दी, जिससे स्थिति और अधिक गंभीर हो गई। धरियावद डीएसपी नानालाल सालवी ने बताया कि गांव में आयोजित एक सामाजिक नोत कार्यक्रम के दौरान नाथूलाल और विनोद नामक युवक के बीच मामूली कहासुनी हो गई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया, हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने बीच- बचाव कर तत्काल झगड़ा शांत करवा दिया था। लेकिन यह शांति ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी और यही विवाद आगे चलकर जानलेवा साबित हुआ। पुलिस के अनुसार, कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब नाथूलाल अपने घर लौट रहा था, तभी पाटला बावड़ी मोड़ पर पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने अपने साथियों के साथ उसे घेर लिया। इसके बाद उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल नाथूलाल को तुरंत धरियावद अस्पताल पहुंचाया गया,लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। घटना के बाद गांव में आक्रोश भड़क उठा और हालात तनावपूर्ण हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों के घरों को निशाना बनाते हुए 2 से 3 केलुपोस घरों और 2 से 3 पशु बाड़ों में आग लगा दी। आग इतनी भीषण थी कि घरों में रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। हालांकि समय रहते पुलिस और ग्रामीणों की तत्परता से कुछ अनाज और पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल सका। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया और भारी पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए करीब 12 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी सहित 5 से 6 संदिग्धों को डिटेन कर लिया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार वारदात के बाद आरोपी जंगलों की ओर फरार हो गए थे, जिन्हें तलाश कर हिरासत में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बी.आदित्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, तहसीलदार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और लगातार निगरानी रखी जा रही है। आगजनी की इस घटना में 2 से 3 घर पूरी तरह जलकर खाक हो गए हैं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार 5 से 7 लाख रुपये तक का नुकसान बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक नुकसान का आकलन प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। डीएसपी नानालाल सालवी के अनुसार स्थिति नियंत्रण में है और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम करवाकर लाश परिजनों को सुपुर्द की गई। बाईट-बी.आदित्य, एसपी प्रतापगढ़1