चांदन-7212 बोतल विदेशी शराब के साथ एक शराब तस्कर गिरफ्तार चांदन(बांका)पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार के निर्देश के आलोक में आज गुरुवार अहले थानाध्यक्ष रवि कुमार के नेतृत्व में चलाये गये विशेष छापेमारी अभियान में वाहन चेकिंग के दौरान देवघर चांदन मुख्य सड़क मार्ग के पांडेयडीह मोड़ के समीप एक पिकअप वैन से 7212 बोतल विदेशी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।जानकारी के अनुसार देवघर की तरफ से आ रही एक पिकअप वैन को थानाध्यक्ष रवि कुमार,पु.अ.नि चन्द्रधारी कुमार झा,पु.अ.नि सुरेश प्रसाद माली आदि ने गुप्त सूचना के आधार पर रोका और उसकी तालाशी ली गयी।तालाशी के क्रम में पिकअप वैन रजिस्ट्रेशन नंबर JH10BB9925 के डाला में करेला के आड़ में छिपाकर रक्खा गया ओल्ड हेबिट कंपनी के 180 एम.एल के 1869 बोतल व ओल्ड हेबिट कंपनी के 375 एम.एल के 1629 बोतल व ओल्ड हेबिट 350 एम.एल के 3714 बोतल सहित 7212 बोतल कुल 1109.295 लीटर विदेशी शराब जप्त कर शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराब तस्कर सहृ चालक की पहचान अशोक मरांडी उम्र 30 वर्ष पिता श्रवण मरांडी सा०जामबाद ,थाना -गोबिन्दपुर, जिला धनबाद (झारखंड)के रूप में हुई है। पुछताछ के क्रम में शराब की खेप सहरसा ले जायी जाने की बात बताई जा रही है।इस संबंध में थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया मध उत्पाद अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अंग्रीम कार्रवाई की जा रही है। रिपोर्ट -पंकज कुमार ठाकुर
चांदन-7212 बोतल विदेशी शराब के साथ एक शराब तस्कर गिरफ्तार चांदन(बांका)पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार के निर्देश के आलोक में आज गुरुवार अहले थानाध्यक्ष रवि कुमार के नेतृत्व में चलाये गये विशेष छापेमारी अभियान में वाहन चेकिंग के दौरान देवघर चांदन मुख्य सड़क मार्ग के पांडेयडीह मोड़ के समीप एक पिकअप वैन से 7212 बोतल विदेशी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।जानकारी के अनुसार देवघर की तरफ से आ रही एक पिकअप वैन को थानाध्यक्ष रवि कुमार,पु.अ.नि चन्द्रधारी कुमार झा,पु.अ.नि सुरेश प्रसाद माली आदि ने गुप्त सूचना के आधार पर रोका और उसकी तालाशी ली गयी।तालाशी के क्रम में पिकअप वैन रजिस्ट्रेशन नंबर JH10BB9925 के डाला में करेला के आड़ में छिपाकर रक्खा गया ओल्ड हेबिट कंपनी के 180 एम.एल के 1869 बोतल व ओल्ड हेबिट कंपनी के 375 एम.एल के 1629 बोतल व ओल्ड हेबिट 350 एम.एल के 3714 बोतल सहित 7212 बोतल कुल 1109.295 लीटर विदेशी शराब जप्त कर शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराब तस्कर सहृ चालक की पहचान अशोक मरांडी उम्र 30 वर्ष पिता श्रवण मरांडी सा०जामबाद ,थाना -गोबिन्दपुर, जिला धनबाद (झारखंड)के रूप में हुई है। पुछताछ के क्रम में शराब की खेप सहरसा ले जायी जाने की बात बताई जा रही है।इस संबंध में थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया मध उत्पाद अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अंग्रीम कार्रवाई की जा रही है। रिपोर्ट -पंकज कुमार ठाकुर
- चांदन-7212 बोतल विदेशी शराब के साथ एक शराब तस्कर गिरफ्तार चांदन(बांका)पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार के निर्देश के आलोक में आज गुरुवार अहले थानाध्यक्ष रवि कुमार के नेतृत्व में चलाये गये विशेष छापेमारी अभियान में वाहन चेकिंग के दौरान देवघर चांदन मुख्य सड़क मार्ग के पांडेयडीह मोड़ के समीप एक पिकअप वैन से 7212 बोतल विदेशी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।जानकारी के अनुसार देवघर की तरफ से आ रही एक पिकअप वैन को थानाध्यक्ष रवि कुमार,पु.अ.नि चन्द्रधारी कुमार झा,पु.अ.नि सुरेश प्रसाद माली आदि ने गुप्त सूचना के आधार पर रोका और उसकी तालाशी ली गयी।तालाशी के क्रम में पिकअप वैन रजिस्ट्रेशन नंबर JH10BB9925 के डाला में करेला के आड़ में छिपाकर रक्खा गया ओल्ड हेबिट कंपनी के 180 एम.एल के 1869 बोतल व ओल्ड हेबिट कंपनी के 375 एम.एल के 1629 बोतल व ओल्ड हेबिट 350 एम.एल के 3714 बोतल सहित 7212 बोतल कुल 1109.295 लीटर विदेशी शराब जप्त कर शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराब तस्कर सहृ चालक की पहचान अशोक मरांडी उम्र 30 वर्ष पिता श्रवण मरांडी सा०जामबाद ,थाना -गोबिन्दपुर, जिला धनबाद (झारखंड)के रूप में हुई है। पुछताछ के क्रम में शराब की खेप सहरसा ले जायी जाने की बात बताई जा रही है।इस संबंध में थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया मध उत्पाद अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अंग्रीम कार्रवाई की जा रही है। रिपोर्ट -पंकज कुमार ठाकुर1
- 🚨 बांका में मौसम का बिगड़ा मिजाज! येलो अलर्ट जारी, बारिश और वज्रपात को लेकर चेतावनी 🌧️⚡ बांका जिले में मौसम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मौसम विभाग ने जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 🌧️ ⛈️ अगले कुछ दिनों में बांका के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। बंगाल की खाड़ी में बने मौसम सिस्टम का असर भी बिहार के मौसम पर देखने को मिल रहा है। ⚠️ बारिश और गरज-चमक के दौरान लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। वज्रपात के समय खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें। 📍 बांका की हर छोटी-बड़ी खबर सबसे पहले — बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल 🔴 खबर भेजने एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें।1
- बांका में उत्पाद विभाग ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बाराहाट-पंजवाड़ा मुख्य मार्ग पर रेलवे अंडरबाईपास के पास जांच के दौरान DCM ट्रक से 637 कार्टन में छिपाकर रखी 5,688 लीटर इंपीरियल ब्लू शराब बरामद की गई1
- तारापुर में तेज बारिश से बाजार में अफरातफरी, जलजमाव से राहगीर परेशान दोपहर बाद तारापुर में कड़कती बिजली के साथ अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। करीब दो घंटे तक हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया, लेकिन बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अचानक बारिश शुरू होने से लोग बचने के लिए दुकानों और अन्य जगहों पर भागते नजर आए। बारिश के कारण बाजार की रफ्तार भी प्रभावित रही। वहीं शहीद चौक के समीप जलजमाव होने से लोगों को कीचड़ और पानी के बीच से गुजरना पड़ा। इससे राहगीरों को काफी परेशानी हुई। नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी सोनाली प्रिया ने बताया कि जलजमाव की समस्या को देखते हुए जगह-जगह नाले की सफाई का अभियान शुरू कर दिया गया है। दूसरी ओर, बारिश से किसानों को राहत मिली है। नहर में पानी नहीं आने के कारण किसान मोटर और बारिश के भरोसे धान की खेती कर रहे हैं। अच्छी बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी आई है, जिससे धान की फसल को फायदा होगा और सिंचाई पर होने वाला खर्च भी कम होगा।1
- स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत कैंडल जलाकर स्वच्छता का संदेश पहुंचा बांका जिला के धोरैया प्रखंड अंतर्गत भारी बारिश के बावजूद भी शाम में कैंडल जलाकर प्रखंड प्रखंड प्रांगण में प्रखण समन्वयक चंद्रशेखर भारती एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक मुकेश कुमार दास, वीर प्रकाश सिंह, बृजेश सिंह, चंदन गुप्ता ,राजीव दास, प्रभाकर दास सभी ने मिलकर कैंडल जलाकर स्वच्छता का संदेश पहुंचा एवं स्वच्छता का शपथ ग्रहण किया1
- संसद अरुण भारती खूब बरसे सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादव पर1
- 🚨 पर्यवेक्षण गृह में किशोर की शिकायत से मचा हड़कंप, डीएम ने लिया गंभीरता से संज्ञान! 📍 बांका से बड़ी खबर जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने बुधवार को पर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां रह रहे किशोरों से सीधे संवाद कर उनकी पढ़ाई, खान-पान, सुविधाओं और कर्मियों के व्यवहार की जानकारी ली। 👥 ⚠️ इसी दौरान एक आवासित किशोर ने परिवीक्षा पदाधिकारी पर कथित रूप से अनुचित व्यवहार किए जाने की शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने संबंधित परिचारी से स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया। 🏫 डीएम ने कर्मियों को किशोरों के साथ सौम्य और संवेदनशील व्यवहार करने तथा उनके मानसिक और शारीरिक विकास के लिए सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। 🧠 साथ ही सप्ताह में एक दिन मनोवैज्ञानिक को पर्यवेक्षण गृह भेजकर बच्चों से संवाद, परामर्श और सुधारात्मक कार्य कराने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया गया। 🍲 चिकित्सा कक्ष, खान-पान कक्ष और रसोईघर का भी निरीक्षण कर बच्चों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया गया। 🔴 बांका की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें — बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल के साथ। 📲 खबर भेजने एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 70338177251
- पोक्सो मामले में नाबालिग पीड़िता का हुआ बयान, पीड़ित लड़के का परिवार और पता छिपा रही पुलिस, पोक्सो मामले में नाबालिग पीड़िता का हुआ बयान, पीड़ित लड़के का परिवार और पता छिपा रही पुलिस, गर्भवती दरोगा को दिया गया है अनुसंधान का भार, क्यों नंदन यादव को न्यायालय में नहीं प्रस्तुत किया गया ............ देश विदेश में जमुई का नाम चर्चित करने वाले नाबालिग दुर्व्यवहार मामले में गुरुवार को पीड़ित नाबालिग लड़की का बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष कराया गया। इस मामले में अनुसंधानकर्ता पुलिस पदाधिकारी रूबी कुमारी ने पीड़ित लड़की को पोक्सो के विशेष न्यायाधीश महेश्वर दुबे की अदालत में प्रस्तुत किया है जहां से उसे बयान के लिए मजिस्ट्रेट के पास भेज दिया गया जहां उसने न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष अपना बयान रिकार्ड कराया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के कारण सुर्खियों में आए इस मामले में पुलिस की गतिविधि करवाई और अनुसंधान बार-बार संदेह के घेरे में दिखाई पड़ रहा है। मजे की बात तो यह है कि सोशल मीडिया से लोगों के संज्ञान में आए नाबालिग लड़के लड़की के साथ दुर्व्यवहार के इस मामले में विपक्ष के नेता राहुल गांधी एवं अन्य नेताओं द्वारा सवाल उठाए जाने सेलिब्रिटी हीरो हीरोइन द्वारा इसकी चर्चा देशभर में किए जाने के बाद पुलिस की निद्रा टूटी और कार्रवाई प्रारंभ की गई परंतु इस मामले में जो एफआइआर जमुई थाना कांड संख्या 428 /2026 लड़की के पिता के बयान पर दर्ज किया गया है उसमें कहीं भी उस लड़के का परिवार का पता और पिता का नाम तक नहीं लिखा गया है यहां तक कि पुलिस के अब तक के अनुसंधान में उस नाबालिग पीड़ित लड़के का बयान तक दर्ज नहीं किया गया है जो नाबालिग पीड़ित लड़की के साथ स्कूटी पर सवार होकर मड़वा गया था और वायरल वीडियो में दिख रहा है। इस मामले में सबसे हास्यास्पद स्थिति यह है कि जमुई जिले में इतने होशियार तेज तर्रार युवा पुलिस पदाधिकारी दरोगा उपलब्ध होने के बावजूद इस कांड के अनुसंधान का भार दरोगा रूबी कुमारी को दिया गया है जो इस वक्त गर्भावस्था के अंतिम दौर में चल रही है और ऐसे में इस चर्चित मामले का अनुसंधान उनके द्वारा कैसे संभव है जब अभियुक्तों की गिरफ्तारी जांच पड़ताल छापामारी बयान और अनुसंधान जैसे कठिन कार्य अभी करने बाकी हैं। जिसे गोली लगी है उस मुख्य अभियुक्त नंदन यादव को अब तक पाक्सो की विशेष अदालत में न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए प्रस्तुत नहीं किया जा सका है इसके पीछे के कारण को भी समझना मुश्किल है। अल्बत्ता आरोप यह भी लग रहा है कि बालू एवं अन्य धंधे में लिप्त रहने के कारण नंदन और हरेराम का पुलिस से पुराना याराना रहा है। *महिसौडी बाबू टोला के लोग हो रहे हैं परेशान* दो नाबालिग लड़के लड़कियों के साथ मडवा में दुर्व्यवहार मामले में वीडियो वायरल होने के बाद लड़के द्वारा अभियुक्तों के पूछे जाने पर अपना पता महिसौडी बाबू टोला बताए जाने से पूरे देश और विश्व में यह बात चर्चा हो गई कि लड़के लड़की महिसौडी बाबू टोला के हैं इस कारण महिसौडी बाबू टोला के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिनके परिवार देश विदेश में दूसरे राज्यों में रह रहे हैं वहां से नाते रिश्तेदार लगातार फोन करके यह जानना चाह रहे हैं कि आखिर लड़का लड़की किसके परिवार का किसका बेटा बेटी है जबकि सच्चाई यह है कि लड़के और लड़की में से दोनों कोई भी महिसौडी बाबू टोला के किसी परिवार का बच्चा नहीं है। इस बाबत महिसौडी बाबू टोला के वार्ड संख्या 12 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि कुणाल सिंह ने बताया कि कोई भी वायरल नाबालिग बच्चे में महिसौडी बाबू टोला के निवासी नहीं है और महिसौडी बाबू टोला के बच्चों में अभी यह संस्कार नहीं हुआ है कि वह 12 -14 वर्ष की उम्र में अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर स्कूटी पर घूमने निकल जाए।2