Shuru
Apke Nagar Ki App…
पश्चिम चम्पारण जिले की 42 ग्राम पंचायतों में सहयोग शिविर कार्यक्रम चलाया गया। 5 August. उप विकास आयुक्त माननीय श्री काजले वैभव नितिन ने सहयोग शिविर का लिया जायजा। 05.08.2026.
Vivek Kumar
पश्चिम चम्पारण जिले की 42 ग्राम पंचायतों में सहयोग शिविर कार्यक्रम चलाया गया। 5 August. उप विकास आयुक्त माननीय श्री काजले वैभव नितिन ने सहयोग शिविर का लिया जायजा। 05.08.2026.
More news from बिहार and nearby areas
- शिक्षक हितों की बुलंद आवाज़: बगहा में डॉ. राहुल राज के समर्थन में उमड़ा शिक्षकों का भरोसा, हर अधिकार की लड़ाई का लिया संकल्प पश्चिम चंपारण जिले में सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लोकप्रिय शिक्षाविद्, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं शिक्षक हितों के मुखर पैरोकार डॉ. राहुल राज ने बगहा अनुमंडल के विभिन्न विद्यालयों का दौरा कर शिक्षकों से सीधा संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि शिक्षक समाज के सम्मान, अधिकार और न्यायपूर्ण मांगों की लड़ाई वे पूरी मजबूती से लड़ते रहेंगे। शिक्षकों को संबोधित करते हुए डॉ. राहुल राज ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था की असली ताकत शिक्षक हैं। यदि शिक्षक सम्मानित और सुरक्षित होंगे, तभी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय के शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा मिलने के बाद अब सरकार की जिम्मेदारी है कि उन्हें पुराना पूर्ण वेतनमान, वित्तीय उन्नयन, समयबद्ध प्रोन्नति, अर्जित इंडेक्स के आधार पर वेतन निर्धारण, विशेष वार्षिक वेतन वृद्धि, पुरानी पेंशन योजना सहित सभी सेवांत लाभ उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने विद्यालय से लेकर महाविद्यालय तक सभी शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष किए जाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इस मांग को लेकर वे लगातार आवाज़ उठाते रहेंगे। साथ ही वित्तरहित शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों को अनुदान के स्थान पर नियमित वेतनमान, मदरसा एवं संस्कृत विद्यालयों की समस्याओं का स्थायी समाधान तथा सरकारी विद्यालयों में संचालित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को मान्यता प्राप्त आईटीआई संस्थानों से जोड़ने की दिशा में भी संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया। डॉ. राहुल राज ने कहा कि महाविद्यालयों से जुड़े शिक्षकों की सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए भी प्रभावी पहल की जाएगी, ताकि उच्च शिक्षा से जुड़े शिक्षकों को समान सम्मान, अधिकार और सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिक्षक समाज की आवाज़ को सरकार और नीति-निर्माताओं तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है और किसी भी शिक्षक को उसके अधिकारों से वंचित नहीं होने दिया जाएगा। संवाद कार्यक्रम के दौरान नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, सरकारी एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों ने भी अपनी समस्याओं और सुझावों को विस्तार से रखा। शिक्षकों ने डॉ. राहुल राज के समक्ष विभिन्न सेवा संबंधी मुद्दों को उठाया, जिस पर उन्होंने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में प्रमंडलीय अध्यक्ष श्यामा प्रसाद राव ने डॉ. राहुल राज की शिक्षक हितों के प्रति प्रतिबद्धता और निरंतर सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक समाज को ऐसे नेतृत्व की आवश्यकता है, जो केवल चुनावी समय में नहीं बल्कि हर परिस्थिति में शिक्षकों के साथ मजबूती से खड़ा रहे। उपस्थित शिक्षकों ने भी डॉ. राहुल राज के प्रति प्रबल विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि वे शिक्षक सम्मान, अधिकारों की रक्षा और शिक्षा व्यवस्था के सशक्तिकरण की दिशा में निर्णायक भूमिका निभाने में सक्षम हैं। इस अवसर पर प्रमंडलीय अध्यक्ष श्यामा प्रसाद राव, शिक्षक नेता उमेश राम, जाकिर हुसैन, रामाशंकर चौधरी, रूपेश कुमार, सौरभ कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।1
- पश्चिम चम्पारण जिले की 42 ग्राम पंचायतों में सहयोग शिविर कार्यक्रम चलाया गया। 5 August. उप विकास आयुक्त माननीय श्री काजले वैभव नितिन ने सहयोग शिविर का लिया जायजा। 05.08.2026.1
- Ishan Kishan sir cricket nahi khelte vah RBI Bank mein kam bhi karte Hain manager ke roop main1
- पोषक तत्वों से भरपूर है लाल केला, खेती सामान्य केले की तरह ही की जाती है: केवीके माधोपुर ।। बाजार की मांग और पोषक तत्वों को ध्यान में रखते हुए खेती में नवीनतम तकनीकों एवं किस्मों को अपनाकर ही आमदनी बढ़ाई जा सकती है। कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह ने बताया कि यदि किसान सामान्य केले की जगह लाल केला लगाएं तो उन्हें निश्चित रूप से हरे केले की तुलना में अधिक लाभ होगा। अपनी उच्च पोषक क्षमता और बाजार में अधिक कीमत के कारण यह किसानों के लिए बेहद फायदेमंद है। लाल केले में फाइबर, आयरन और विटामिन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके लिए गर्म और आर्द्र मौसम उपयुक्त है तथा तापमान 15° सेल्सियस से 40° सेल्सियस के बीच होना चाहिए। डॉ. सिंह ने बताया कि इसके सफल उत्पादन के लिए अच्छे जल निकास वाली उपजाऊ दोमट मिट्टी, जिसका पीएच मान 6 से 7.5 के बीच हो, उत्तम मानी जाती है। अगर खेत की तैयारी एवं रोपाई की बात करें तो पौधे लगाने का सबसे उपयुक्त समय जून से जुलाई (वर्षा ऋतु) है, परंतु फरवरी से मार्च के महीने में भी रोपाई की जा सकती है। खेत की अच्छी तरह जुताई करके डेढ़ फीट गहरे एवं डेढ़ फीट चौड़ाई के गड्ढे खोदें। गड्ढों में सड़ी हुई गोबर की खाद या कम्पोस्ट मिलाएं। उन्नत किस्मों में रेड ढाका, रेड स्पैनिश, कोलोराडो, रेड क्यूबन एवं रेड वेलची प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त कुछ स्थानीय किस्में भी उपलब्ध हैं। रोपाई के लिए टिश्यू कल्चर के पौधे या स्वस्थ सकर्स का उपयोग करें। यदि सकर्स का उपयोग करते हैं तो कार्बेन्डाजिम 50% WP का 2 ग्राम प्रति लीटर पानी के हिसाब से घोल बनाकर सकर्स को आधा घंटा डुबोने के उपरांत ही पौधों की रोपाई करनी चाहिए। केले को पानी और पोषक तत्व समय पर मिलने से उत्पादन एवं फलों की गुणवत्ता अच्छी होती हैं इसलिए सिंचाई एवं उर्वरक प्रबंधन बहुत ही जरूरी है इसके लिए गर्मियों में प्रत्येक 4 से 5 दिन पर और सर्दियों में 10 से 12 दिन के अंतराल पर सिंचाई करें। ड्रिप सिंचाई प्रणाली सबसे अच्छी मानी जाती है। समय-समय पर जैविक खाद, नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटाश की उचित मात्रा वैज्ञानिकों की सलाह से देनी चाहिए। केंद्र के पौधा संरक्षण वैज्ञानिक डॉ. सौरभ दुबे ने बताया कि लाल केले की पैदावार और कमाई अधिक होती है। लाल केले का पौधा सामान्यतः 12 से 15 महीने में फल देने के लिए तैयार हो जाता है। इस किस्म में कीट एवं बीमारियों का प्रकोप बहुत ही कम मात्रा में देखा गया है। बाजार में इसकी मांग अधिक होने के कारण सामान्य केले की तुलना में इसका मुनाफा भी काफी ज्यादा होता है।2
- Sri Lankan Cricket Board gives update as soon as Indian team arrives in sl1
- ग्रामीणों को अब नहीं जाना होगा शहर, जगदीशपुर में शुरू हुआ 'आर्या डेंटल केयर', आधुनिक दंत चिकित्सा की मिलेगी सुविधा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अब दांतों के बेहतर इलाज के लिए शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। जगदीशपुर पंचायत के वृती टोला स्थित मदरसा के समीप बुधवार को आर्या डेंटल केयर का शुभारंभ जनसुराज के वरिष्ठ नेता नंदकिशोर कुशवाहा ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में आधुनिक दंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होना क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत है। इससे मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण इलाज अपने ही क्षेत्र में मिल सकेगा। क्लिनिक के संचालक डॉ. कुंदन मौर्या ने बताया कि आर्या डेंटल केयर में दांतों से संबंधित सभी प्रकार की बीमारियों का आधुनिक मशीनों एवं नवीन तकनीक से उपचार किया जाएगा। यहां दांतों की जांच, सफाई, फिलिंग, रूट कैनाल, कृत्रिम दांत लगाने सहित विभिन्न दंत सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर, भरोसेमंद और किफायती उपचार उपलब्ध कराना ही क्लिनिक का मुख्य उद्देश्य है। उद्घाटन समारोह में जिला पार्षद मनोज कुशवाहा, जदयू नेता दयानंद कुशवाहा, पवन सिंह, अरुण सिंह, शिवजी प्रसाद, अब्बास हुसैन, नसीम आलम सहित कई जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने आर्या डेंटल केयर की स्थापना का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती देने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया और उम्मीद जताई कि इससे ग्रामीणों को आधुनिक दंत चिकित्सा का लाभ अपने घर के नजदीक ही मिल सकेगा।1
- नरकटियागंज और नौतन की तमाम खबरों को देख एकसाथ जरा खबर समझिए 1. नरकटियागंज: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, नल-जल योजना के संवेदक से ₹15 हजार रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगेहाथ गिरफ्तार 2. नौतन: चार पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित, बिजली विभाग की कार्यशैली और स्मार्ट मीटर की समस्याओं पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल1