Shuru
Apke Nagar Ki App…
झालरापाटन पुलिस ने एक 14 वर्षीय नाबालिग के अपहरण मामले में बांग्लादेशी युवक को प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। आरोपी वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी भारत में अवैध रूप से रह रहा था और उसने फर्जी पहचान पत्र भी बनवाए थे। पुलिस अब इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
Hadoti samrat
झालरापाटन पुलिस ने एक 14 वर्षीय नाबालिग के अपहरण मामले में बांग्लादेशी युवक को प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। आरोपी वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी भारत में अवैध रूप से रह रहा था और उसने फर्जी पहचान पत्र भी बनवाए थे। पुलिस अब इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- झालावाड़-खेल संकुल रोड पर आवारा कुत्तों ने 2 साल की बच्ची को नोंच नोंच कर मारा, टेंट के बाहर पिता के साथ सो रही थी, 50 मीटर दूर ले जाकर नोंचा। झालावाड़-कोतवाली थाना क्षेत्र मे खेल संकुल रोड पर आवारा कुत्तों के हमले में दो साल की एक बच्ची की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे भाटिया वर्कशॉप के पास लगे एक अस्थाई टेंट के बाहर हुई। मृतक बच्ची की पहचान गोरी के रूप में हुई है। वह अपने पिता राजू लाल के साथ टेंट के बाहर सो रही थी। राजू लाल ने बताया कि आज सुबह करीब 6 बजे सात-आठ आवारा कुत्ते एक साथ आए और उनकी बेटी को उठाकर लगभग 50 मीटर दूर ले गए। राजू लाल ने कुत्तों का पीछा किया और मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कुत्तों ने बच्ची को बुरी तरह नोचकर अधमरा कर दिया था। किसी तरह कुत्तों को भगाकर वह बेटी को उपचार के लिए एसआरजी हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजू लाल मूल रूप से बारां जिले के भंवरगढ़ के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि झालावाड़ उनकी ससुराल है और वह डेढ़ महीने पहले काम की तलाश में यहां आए थे। वह भाटिया वर्कशॉप के पास टेंट लगाकर रह रहे थे और शादी-ब्याह व अन्य अवसरों पर ढोल बजाकर अपनी आजीविका कमाते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस पूरे इलाके में दो दर्जन से अधिक आवारा कुत्ते झुंड बनाकर घूमते रहते हैं। इन कुत्तों के कारण क्षेत्र के लोगों में हमेशा डर बना रहता है।4
- ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-2026 की तैयारी में कोलुखेड़ी मेवातियान में ग्राम रथ कार्यक्रम हुआ। राज्य सरकार 23-25 मई 2026 को यह मीट आयोजित कर रही है, जहाँ हजारों किसान और विशेषज्ञ जुड़ेंगे। इसका उद्देश्य राजस्थान के किसानों को हर क्षेत्र में उन्नत और खुशहाल बनाना है।1
- झालरापाटन पुलिस ने एक 14 वर्षीय नाबालिग के अपहरण मामले में बांग्लादेशी युवक को प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। आरोपी वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी भारत में अवैध रूप से रह रहा था और उसने फर्जी पहचान पत्र भी बनवाए थे। पुलिस अब इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।1
- रायपुर कृषि उपज मंडी में गुरुवार को सोयाबीन का भाव ₹5000 प्रति क्विंटल से 6430 प्रति क्विंटल तक भाव रहे।1
- कोटा प्रसूता मृत्यु मामलाः ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने अस्पताल का किया दौरा; बोले-"लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई राजस्थान सरकार के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने गुरुवार को कोटा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल का दौरा कर हाल ही में हुई प्रसूताओं की मृत्यु के मामले को अत्यंत गंभीर बताया है। मंत्री नागर ने अस्पताल में भर्ती अन्य बीमार प्रसूताओं से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके परिजनों को ढांढस बंधाया। मंत्री नागर ने जिला कलेक्टर पीयूष समारिया, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नीलेश जैन और सीएमएचओ डॉ. नरेंद्र नागर से उपचार की वर्तमान स्थिति पर विस्तृत चर्चा की। मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि उपचाराधीन महिलाओं को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए और इसमें किसी भी स्तर पर कोताही न बरती जाए। मीडिया से बात करते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा कि दो प्रसूताओं की असामयिक मृत्यु अत्यंत पीड़ादायक और गंभीर विषय है। राज्य सरकार इस घटना को लेकर पूरी तरह संवेदनशील और चिंतित है। संक्रमण के कारणों का सटीक पता लगाने के लिए एक विशेष जांच दल गठित कर दिया गया है। रिपोर्ट आते ही यह स्पष्ट हो जाएगा कि चूक कहाँ हुई। लापरवाही चाहे प्रशासनिक स्तर पर हो या चिकित्सा स्तर पर, दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मंत्री नागर ने बताया कि भर्ती मरीजों के बेहतर इलाज के लिए जयपुर के विशेषज्ञ डॉक्टरों से लगातार कंसल्टेंसी सेवाएँ ली जा रही हैं। उन्होंने कहा कि संक्रमण रोकने के लिए तत्काल प्रभाव से विशेष सुरक्षा उपाय लागू किए गए हैं। भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए भी प्रयास किए जाएंगे। कोटा के प्रमुख अस्पतालों एमबीएस, जेके लोन और मेडिकल कॉलेज अस्पताल की प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए बुनियादी ढांचे और चिकित्सा सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि कोटा का मेडिकल क्षेत्र राज्य में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है और इसकी गुणवत्ता व विश्वास को बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।2
- रामगंजमंडी के सातलखेड़ी में वर्ष 2019 के बंटी हत्याकांड मामले में अपर सेशन न्यायालय ने तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में युवक की जानलेवा हमला कर हत्या की गई थी, जिसमें तीनों दोषी पाए गए। अदालत ने मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की भी अनुशंसा की है।1
- झालावाड़ कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने बकानी की कृषि मंडी का औचक निरीक्षण किया। लगातार शिकायतों के चलते उन्होंने शौचालय की बदहाली और गंदगी पर नाराजगी जताई। 88 लाख के सड़क निर्माण कार्य को ठप देखकर कलेक्टर ने ठेकेदार को तुरंत ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए।2
- राजस्थान के झालावाड़ से एक नाबालिग लड़की का अपहरण करने वाले बांग्लादेशी युवक को प्रयागराज रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी स्वपनों विश्वास टूरिस्ट वीजा खत्म होने के बाद फर्जी आधार कार्ड और वोटर आईडी बनाकर 'आदित्य पोद्दार' के नाम से रह रहा था। वह लड़की को फुसलाकर बांग्लादेश ले जाने की फिराक में था, जिसकी जांच अब पुलिस कर रही है।4