logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भैंसदेही ब्लाक में कृषि भूमि पर काट रहे अवैध कलोनी जिसको लेकर cm हेल्पलाइन 181 ओर जिला जनसुनवाई मे शिकायत की गई। शिकायत उपरांत राजस्व विभाग को कलोनी की नही है जानकारी कहा है अवैध कलोनी परंतु ब्लाक के अधिकारी मोन चुप्पी साधे है।

6 hrs ago
user_पवन जीत मनवर PRESS
पवन जीत मनवर PRESS
Carpenter भैंसदेही, बैतूल, मध्य प्रदेश•
6 hrs ago
5947ab45-62ab-44c2-b897-32b6205d3c96

भैंसदेही ब्लाक में कृषि भूमि पर काट रहे अवैध कलोनी जिसको लेकर cm हेल्पलाइन 181 ओर जिला जनसुनवाई मे शिकायत की गई। शिकायत उपरांत राजस्व विभाग को कलोनी की नही है जानकारी कहा है अवैध कलोनी परंतु ब्लाक के अधिकारी मोन चुप्पी साधे है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • भैंसदेही के बाजार चौक में स्थित लगभग 50 फीट ऊंची जेरी को आदिवासी परंपरा के अनुसार रंग पंचमी के दिन पूजा पाठ करके तोड़ा गया
    5
    भैंसदेही के बाजार चौक में स्थित लगभग 50 फीट ऊंची जेरी को आदिवासी परंपरा के अनुसार रंग पंचमी के दिन पूजा पाठ करके तोड़ा गया
    user_भैंसदेही संवाददाता
    भैंसदेही संवाददाता
    Local News Reporter भैंसदेही, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • आठनेर नगर में प्रसिद्ध स्थल गुणवंत बाबा के मंदिर में भव्य आयोजन किया गया सर्व प्रथम मंदिर में पुजा अर्चना कर पंचामृत से गुणवंत बाबा का स्नान कराया गया झंड़ा वंदन कर गुणवंत बाबा की भव्य पालकी बाजे गाजे के साथ नगर भ्रमण के लिए निकाली गई पालकी यात्रा में नगर से हजारों लोग शामिल हुए पालकी यात्रा का नगर भ्रमण कर मंदिर में कार्यक्रम का समापन कर मंदिर समिति सदस्य द्वारा महाआरती कर भव्य भमणडारे का आयोजन किया गया जिसमें नगर सहित क्षेत्र के लोग शामिल हुए समिति सदस्यों ने बताया कि गुणवंत बाबा का जन्मोत्सव प्रतिवर्ष बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है और इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर सहित क्षेत्र के हजारों श्रृंखलाओं का विशेष सहयोग रहता है।
    1
    आठनेर नगर में प्रसिद्ध स्थल गुणवंत बाबा के मंदिर में भव्य आयोजन किया गया सर्व प्रथम मंदिर में पुजा अर्चना कर पंचामृत से गुणवंत बाबा का स्नान कराया गया झंड़ा वंदन कर गुणवंत बाबा की भव्य पालकी बाजे गाजे के साथ नगर भ्रमण के लिए निकाली गई पालकी यात्रा में नगर से हजारों लोग शामिल हुए पालकी यात्रा का नगर भ्रमण कर मंदिर में कार्यक्रम का समापन कर मंदिर समिति सदस्य द्वारा महाआरती कर भव्य भमणडारे का आयोजन किया गया जिसमें नगर सहित क्षेत्र के लोग शामिल हुए समिति सदस्यों ने बताया कि गुणवंत बाबा का जन्मोत्सव प्रतिवर्ष बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है और इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर सहित क्षेत्र के हजारों श्रृंखलाओं का विशेष सहयोग रहता है।
    user_आठनेर रिपोर्टर
    आठनेर रिपोर्टर
    पत्रकारिता आठनेर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by Sohan Lal Rathor
    1
    Post by Sohan Lal Rathor
    user_Sohan Lal Rathor
    Sohan Lal Rathor
    Salesperson Betul, Madhya Pradesh•
    20 hrs ago
  • नरवाई की आग ने मचाया तांडव, दो फायर ब्रिगेड ने पाया काबू मुलताई। नगर के समीप ग्राम हीराखापा में मंगलवार को नरवाई में लगी आग ने तेज हवाओं के कारण विकराल रूप धारण कर लिया। जानकारी के अनुसार अनिल झलिये के खेत में लगी आग तेजी से फैलते हुए रमेश बोबडे के खेत तक पहुंच गई। आग की चपेट में आने से खेत में बनी झोपड़ी, पशुओं का चारा और सिंचाई के पाइप जलकर खाक हो गए। घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची। आग की तीव्रता को देखते हुए दूसरा फायर वाहन भी मौके पर बुलाया गया। दोनों फायर वाहनों से फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आसपास के खेतों को बड़ा नुकसान होने से बचा लिया गया। फायर ब्रिगेड टीम में धनराज पवार, मनोज कड़वे, गिरिश पिपले और विजय बड़घरे सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    नरवाई की आग ने मचाया तांडव, दो फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
मुलताई। नगर के समीप ग्राम हीराखापा में मंगलवार को नरवाई में लगी आग ने तेज हवाओं के कारण विकराल रूप धारण कर लिया। जानकारी के अनुसार अनिल झलिये के खेत में लगी आग तेजी से फैलते हुए रमेश बोबडे के खेत तक पहुंच गई। आग की चपेट में आने से खेत में बनी झोपड़ी, पशुओं का चारा और सिंचाई के पाइप जलकर खाक हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची। आग की तीव्रता को देखते हुए दूसरा फायर वाहन भी मौके पर बुलाया गया। दोनों फायर वाहनों से फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आसपास के खेतों को बड़ा नुकसान होने से बचा लिया गया।
फायर ब्रिगेड टीम में धनराज पवार, मनोज कड़वे, गिरिश पिपले और विजय बड़घरे सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों को लाने की जिम्मेदारी हमारी -जयशकर, नरेंद्र मोदी डाउन डाउन..नरेंद्र सरेंडर विपक्ष का हंगामा, केजरीवाल की अपील किसी पार्टी को वोट मत दो और हनुमान जी का धन्यवाद व्यक्त किया टीम इंडिया ने.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर.....
    1
    खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों को लाने की जिम्मेदारी हमारी -जयशकर, नरेंद्र मोदी डाउन डाउन..नरेंद्र सरेंडर विपक्ष का हंगामा, केजरीवाल की अपील किसी पार्टी को वोट मत दो और हनुमान जी का धन्यवाद व्यक्त किया टीम इंडिया ने.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर.....
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    Prabhatpattan, Betul•
    13 hrs ago
  • महिला दिवस पर हाण्‍डीपानी में उमंग समिति का अनोखा आयोजन सैकड़ों महिलाओं ने केक काटकर मनाया उत्सव, चिटकोरा नृत्य ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा शाहपुर/हाण्‍डीपानी। उमंग शिक्षा, पर्यावरण एवं समाज विकास समिति द्वारा दिनांक 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम हाण्‍डीपानी में महिलाओं के सम्मान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम की सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा महिलाओं ने केक काटकर इस विशेष दिन को हर्षोल्लास के साथ मनाया। उमंग समिति द्वारा पिछले 5 वर्षों से ग्राम हाण्‍डीपानी में प्रतिवर्ष महिला दिवस का आयोजन किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण महिलाओं में जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड की जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बिलकिस बारस्कर तथा विशेष अतिथि के रूप में भौरा पंचायत की पूर्व सरपंच श्रीमती स्मिता धुर्वे उपस्थित रहीं। इसके अलावा शाहपुर थाने से एसआई सोनम साहू, मनीषा बारस्कर एवं सविता धुर्वे ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर महिलाओं को कानून और सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। एसआई सोनम साहू ने महिलाओं को 181, 112, 1090 और 1098 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए कहा कि कई महिलाएं डर या शर्म के कारण अपने साथ हुई घटनाओं की शिकायत नहीं कर पातीं, जिससे अपराधियों के हौसले बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण कानून बनाए गए हैं और पुलिस हमेशा उनकी सहायता के लिए तत्पर है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर महिलाएं बिना झिझक थाने में आकर मदद ले सकती हैं। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बिलकिस बारस्कर ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपनी बेटियों को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना होगा ताकि वे किसी भी प्रकार के अन्याय का सामना न करें। साथ ही उन्होंने महिलाओं को सरकार की योजनाओं से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। पूर्व सरपंच श्रीमती स्मिता धुर्वे ने कहा कि आज महिलाएं सेना, पुलिस, इंजीनियर और शिक्षक सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आज की महिला कमजोर नहीं बल्कि पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही है। कार्यक्रम में उपस्थित कृषि विस्तार अधिकारी केसला श्री अतरसिंग जी तथा श्री चंद्रशेखर धुर्वे ने उमंग समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि गांवों में इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि शहरों में महिला दिवस मनाना आम बात है, लेकिन गांवों में इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने अपनी पारंपरिक संस्कृति को प्रस्तुत करते हुए चिटकोरा नृत्य किया। इस दौरान मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथि भी अपने आप को रोक नहीं पाए और इस सांस्कृतिक रंग में शामिल होकर नृत्य किया। इस अवसर पर ग्राम हाण्‍डीपानी से 2 तथा ग्राम सोनादेह से 1 टीम सहित कुल 3 टीमों ने चिटकोरा नृत्य प्रतियोगिता में भाग लिया, जिन्हें अतिथियों द्वारा प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में उमंग समिति से रीनू विश्वकर्मा, ललिता अखण्डे, गीता शैलू, मंतरिया शैलू, विजय विश्वकर्मा, सगन अखण्डे, संदीप चौहान एवं गुलाब शैलू का विशेष सहयोग रहा।
    3
    महिला दिवस पर हाण्‍डीपानी में उमंग समिति का अनोखा आयोजन
सैकड़ों महिलाओं ने केक काटकर मनाया उत्सव, चिटकोरा नृत्य ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा
शाहपुर/हाण्‍डीपानी।
उमंग शिक्षा, पर्यावरण एवं समाज विकास समिति द्वारा दिनांक 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम हाण्‍डीपानी में महिलाओं के सम्मान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम की सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा महिलाओं ने केक काटकर इस विशेष दिन को हर्षोल्लास के साथ मनाया।
उमंग समिति द्वारा पिछले 5 वर्षों से ग्राम हाण्‍डीपानी में प्रतिवर्ष महिला दिवस का आयोजन किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण महिलाओं में जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड की जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बिलकिस बारस्कर तथा विशेष अतिथि के रूप में भौरा पंचायत की पूर्व सरपंच श्रीमती स्मिता धुर्वे उपस्थित रहीं। इसके अलावा शाहपुर थाने से एसआई सोनम साहू, मनीषा बारस्कर एवं सविता धुर्वे ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर महिलाओं को कानून और सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी।
एसआई सोनम साहू ने महिलाओं को 181, 112, 1090 और 1098 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए कहा कि कई महिलाएं डर या शर्म के कारण अपने साथ हुई घटनाओं की शिकायत नहीं कर पातीं, जिससे अपराधियों के हौसले बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण कानून बनाए गए हैं और पुलिस हमेशा उनकी सहायता के लिए तत्पर है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर महिलाएं बिना झिझक थाने में आकर मदद ले सकती हैं।
जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बिलकिस बारस्कर ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपनी बेटियों को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना होगा ताकि वे किसी भी प्रकार के अन्याय का सामना न करें। साथ ही उन्होंने महिलाओं को सरकार की योजनाओं से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया।
पूर्व सरपंच श्रीमती स्मिता धुर्वे ने कहा कि आज महिलाएं सेना, पुलिस, इंजीनियर और शिक्षक सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आज की महिला कमजोर नहीं बल्कि पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही है।
कार्यक्रम में उपस्थित कृषि विस्तार अधिकारी केसला श्री अतरसिंग जी तथा श्री चंद्रशेखर धुर्वे ने उमंग समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि गांवों में इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि शहरों में महिला दिवस मनाना आम बात है, लेकिन गांवों में इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने अपनी पारंपरिक संस्कृति को प्रस्तुत करते हुए चिटकोरा नृत्य किया। इस दौरान मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथि भी अपने आप को रोक नहीं पाए और इस सांस्कृतिक रंग में शामिल होकर नृत्य किया।
इस अवसर पर ग्राम हाण्‍डीपानी से 2 तथा ग्राम सोनादेह से 1 टीम सहित कुल 3 टीमों ने चिटकोरा नृत्य प्रतियोगिता में भाग लिया, जिन्हें अतिथियों द्वारा प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के आयोजन में उमंग समिति से रीनू विश्वकर्मा, ललिता अखण्डे, गीता शैलू, मंतरिया शैलू, विजय विश्वकर्मा, सगन अखण्डे, संदीप चौहान एवं गुलाब शैलू का विशेष सहयोग रहा।
    user_Vijay Vishwakarma
    Vijay Vishwakarma
    Social worker शाहपुर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by Ramchandra Kasde
    1
    Post by Ramchandra Kasde
    user_Ramchandra Kasde
    Ramchandra Kasde
    Newspaper distribution खलवा, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ठेका मजदूर रैली के माध्यम से पहुंचे बैतूल,कलेक्टर, एस पी को दिया ज्ञापन बैतूल।सारनी/ वेतन कटौती व सीएमपीएफ अनियमितता के खिलाफ कलेक्टर-एसपी को सौंपा ज्ञापन,पाथाखेड़ा क्षेत्र की कोयला खदानों में कार्यरत ठेका मजदूरों के साथ कथित आर्थिक शोषण, बकाया वेतन और सीएमपीएफ राशि में अनियमितता को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन आंदोलन सोमवार को बारहवें दिन भी जारी रहा। आंदोलनरत मजदूरों ने आज सुबह जिला मुख्यालय पहुंचकर कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए मामले में निष्पक्ष जांच और दोषी ठेकेदारों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। मजदूरों ने आरोप लगाया कि कई ठेकेदार वर्षों से भोले-भाले मजदूरों का शोषण कर रहे हैं। मजदूरों के बैंक खातों में पूरा वेतन डालने के बाद दबाव बनाकर उसका लगभग एक तिहाई हिस्सा नकद वापस ले लिया जाता है। विरोध करने पर मजदूरों को काम से निकालने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की धमकियां दी जाती हैं। मजदूरों का कहना है कि यह स्थिति पिछले कई वर्षों से बनी हुई है, जिससे गरीब और कमजोर परिवारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। आंदोलनकारियों ने यह भी आशंका जताई कि लगभग दो दशकों से सीएमपीएफ (कोल माइंस प्रोविडेंट फंड) के नाम पर भी अनियमितताएं हो रही हैं, जिसकी पारदर्शी जानकारी मजदूरों को नहीं दी जा रही है। उन्होंने प्रबंधन और कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से इस गड़बड़ी के होने की आशंका जताई है। ज्ञापन में मजदूरों ने बकाया वेतन का तत्काल भुगतान, मजदूरों से जबरन नकद वसूली की जांच, सीएमपीएफ राशि की निष्पक्ष जांच और दोषी ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान समाजसेवी प्रदीप नागले, संतोष देशमुख और मनोज पवार सहित बड़ी संख्या में मजदूर मौजूद रहे। कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी ने मजदूरों को आश्वासन दिया कि मामले की गंभीरता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। आंदोलनकारी मजदूरों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो उनका आंदोलन और तेज किया जाएगा।
    1
    ठेका मजदूर रैली के माध्यम से पहुंचे बैतूल,कलेक्टर, एस पी को दिया ज्ञापन
बैतूल।सारनी/ वेतन कटौती व सीएमपीएफ अनियमितता के खिलाफ कलेक्टर-एसपी को सौंपा ज्ञापन,पाथाखेड़ा क्षेत्र की कोयला खदानों में कार्यरत ठेका मजदूरों के साथ कथित आर्थिक शोषण, बकाया वेतन और सीएमपीएफ राशि में अनियमितता को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन आंदोलन सोमवार को बारहवें दिन भी जारी रहा। आंदोलनरत मजदूरों ने आज सुबह जिला मुख्यालय पहुंचकर कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए मामले में निष्पक्ष जांच और दोषी ठेकेदारों पर कठोर कार्रवाई की मांग की।
मजदूरों ने आरोप लगाया कि कई ठेकेदार वर्षों से भोले-भाले मजदूरों का शोषण कर रहे हैं। मजदूरों के बैंक खातों में पूरा वेतन डालने के बाद दबाव बनाकर उसका लगभग एक तिहाई हिस्सा नकद वापस ले लिया जाता है। विरोध करने पर मजदूरों को काम से निकालने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की धमकियां दी जाती हैं।
मजदूरों का कहना है कि यह स्थिति पिछले कई वर्षों से बनी हुई है, जिससे गरीब और कमजोर परिवारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। आंदोलनकारियों ने यह भी आशंका जताई कि लगभग दो दशकों से सीएमपीएफ (कोल माइंस प्रोविडेंट फंड) के नाम पर भी अनियमितताएं हो रही हैं, जिसकी पारदर्शी जानकारी मजदूरों को नहीं दी जा रही है। उन्होंने प्रबंधन और कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से इस गड़बड़ी के होने की आशंका जताई है।
ज्ञापन में मजदूरों ने बकाया वेतन का तत्काल भुगतान, मजदूरों से जबरन नकद वसूली की जांच, सीएमपीएफ राशि की निष्पक्ष जांच और दोषी ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
इस दौरान समाजसेवी प्रदीप नागले, संतोष देशमुख और मनोज पवार सहित बड़ी संख्या में मजदूर मौजूद रहे। कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी ने मजदूरों को आश्वासन दिया कि मामले की गंभीरता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। आंदोलनकारी मजदूरों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो उनका आंदोलन और तेज किया जाएगा।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.