विजयपुर जनपद सीईओ से अभद्रता पर कर्मचारियों का अल्टीमेटम, 10 अगस्त से सामूहिक अवकाश की चेतावनी सीईओ के साथ गाली-गलौज, धमकी और शासकीय कार्य में बाधा डालने का आरोप; एफआईआर नहीं हुई तो सचिव, रोजगार सहायक व कर्मचारी करेंगे सामूहिक अवकाश जनपद पंचायत विजयपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) दीपक धाकड़ के साथ कथित गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार, धमकी एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना के विरोध में जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारियों, ग्राम पंचायत सचिवों एवं ग्राम रोजगार सहायकों ने कलेक्टर श्योपुर के नाम ज्ञापन सौंपकर आरोपितों के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि 4 अगस्त को जनसुनवाई समाप्त होने के बाद दोपहर करीब 2 बजे सीईओ दीपक धाकड़ अपने कक्ष की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम पंचायत नेहरखेड़ा के सचिव जगमोहन तोमर एवं ग्राम रोजगार सहायक रामनिवास धाकड़ के साथ आए कुछ बाहरी व्यक्तियों ने पंचायत के निर्माण कार्यों की जांच नहीं करने का दबाव बनाया। जब सीईओ ने नियमानुसार जांच किए जाने की बात कही तो आरोप है कि संबंधित लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज की, मारपीट का प्रयास किया तथा जान से मारने की धमकी दी। ज्ञापन में कहा गया है कि इस घटना से जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक भय के माहौल में कार्य कर रहे हैं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सीईओ द्वारा थाना विजयपुर में दिए गए आवेदन पर आरोपितों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज नहीं की गई तो 10 अगस्त 2026 से सभी अधिकारी-कर्मचारी, सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इधर, सीईओ दीपक धाकड़ ने भी थाना विजयपुर में लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया है कि असामाजिक तत्व जनपद परिसर में घुस आए, शासकीय कार्य में बाधा डाली, गाली-गलौज की, हाथापाई का प्रयास किया तथा जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने आवेदन के साथ घटना की वीडियो फुटेज भी उपलब्ध कराते हुए संबंधित आरोपितों के विरुद्ध शासकीय कार्य में बाधा, धमकी एवं अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मामले की सूचना कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, पुलिस अधीक्षक, एसडीएम एवं एसडीओपी विजयपुर को भी भेजी गई है।अब कर्मचारियों की चेतावनी के बाद प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
विजयपुर जनपद सीईओ से अभद्रता पर कर्मचारियों का अल्टीमेटम, 10 अगस्त से सामूहिक अवकाश की चेतावनी सीईओ के साथ गाली-गलौज, धमकी और शासकीय कार्य में बाधा डालने का आरोप; एफआईआर नहीं हुई तो सचिव, रोजगार सहायक व कर्मचारी करेंगे सामूहिक अवकाश जनपद पंचायत विजयपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) दीपक धाकड़ के साथ कथित गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार, धमकी एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना के विरोध में जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारियों, ग्राम पंचायत सचिवों एवं ग्राम रोजगार सहायकों ने कलेक्टर श्योपुर के नाम ज्ञापन सौंपकर आरोपितों के
विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि 4 अगस्त को जनसुनवाई समाप्त होने के बाद दोपहर करीब 2 बजे सीईओ दीपक धाकड़ अपने कक्ष की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम पंचायत नेहरखेड़ा के सचिव जगमोहन तोमर एवं ग्राम रोजगार सहायक रामनिवास धाकड़ के साथ आए कुछ बाहरी व्यक्तियों ने पंचायत के निर्माण कार्यों की जांच नहीं करने का दबाव बनाया। जब सीईओ ने नियमानुसार जांच किए जाने की बात कही तो आरोप है कि संबंधित लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज की, मारपीट का प्रयास किया
तथा जान से मारने की धमकी दी। ज्ञापन में कहा गया है कि इस घटना से जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक भय के माहौल में कार्य कर रहे हैं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सीईओ द्वारा थाना विजयपुर में दिए गए आवेदन पर आरोपितों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज नहीं की गई तो 10 अगस्त 2026 से सभी अधिकारी-कर्मचारी, सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इधर, सीईओ दीपक धाकड़ ने भी थाना विजयपुर में लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया है
कि असामाजिक तत्व जनपद परिसर में घुस आए, शासकीय कार्य में बाधा डाली, गाली-गलौज की, हाथापाई का प्रयास किया तथा जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने आवेदन के साथ घटना की वीडियो फुटेज भी उपलब्ध कराते हुए संबंधित आरोपितों के विरुद्ध शासकीय कार्य में बाधा, धमकी एवं अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मामले की सूचना कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, पुलिस अधीक्षक, एसडीएम एवं एसडीओपी विजयपुर को भी भेजी गई है।अब कर्मचारियों की चेतावनी के बाद प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
- विजयपुर जनपद सीईओ से अभद्रता पर कर्मचारियों का अल्टीमेटम, 10 अगस्त से सामूहिक अवकाश की चेतावनी सीईओ के साथ गाली-गलौज, धमकी और शासकीय कार्य में बाधा डालने का आरोप; एफआईआर नहीं हुई तो सचिव, रोजगार सहायक व कर्मचारी करेंगे सामूहिक अवकाश जनपद पंचायत विजयपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) दीपक धाकड़ के साथ कथित गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार, धमकी एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना के विरोध में जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारियों, ग्राम पंचायत सचिवों एवं ग्राम रोजगार सहायकों ने कलेक्टर श्योपुर के नाम ज्ञापन सौंपकर आरोपितों के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि 4 अगस्त को जनसुनवाई समाप्त होने के बाद दोपहर करीब 2 बजे सीईओ दीपक धाकड़ अपने कक्ष की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम पंचायत नेहरखेड़ा के सचिव जगमोहन तोमर एवं ग्राम रोजगार सहायक रामनिवास धाकड़ के साथ आए कुछ बाहरी व्यक्तियों ने पंचायत के निर्माण कार्यों की जांच नहीं करने का दबाव बनाया। जब सीईओ ने नियमानुसार जांच किए जाने की बात कही तो आरोप है कि संबंधित लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज की, मारपीट का प्रयास किया तथा जान से मारने की धमकी दी। ज्ञापन में कहा गया है कि इस घटना से जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक भय के माहौल में कार्य कर रहे हैं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सीईओ द्वारा थाना विजयपुर में दिए गए आवेदन पर आरोपितों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज नहीं की गई तो 10 अगस्त 2026 से सभी अधिकारी-कर्मचारी, सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इधर, सीईओ दीपक धाकड़ ने भी थाना विजयपुर में लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया है कि असामाजिक तत्व जनपद परिसर में घुस आए, शासकीय कार्य में बाधा डाली, गाली-गलौज की, हाथापाई का प्रयास किया तथा जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने आवेदन के साथ घटना की वीडियो फुटेज भी उपलब्ध कराते हुए संबंधित आरोपितों के विरुद्ध शासकीय कार्य में बाधा, धमकी एवं अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मामले की सूचना कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, पुलिस अधीक्षक, एसडीएम एवं एसडीओपी विजयपुर को भी भेजी गई है।अब कर्मचारियों की चेतावनी के बाद प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।4
- विजयपुर नगर परिषद की बैठक में हंगामा, महिला पार्षदों ने लगाए गंभीर आरोप- नगर परिषद विजयपुर में आयोजित बैठक के दौरान नए एल्डरमैनों के स्वागत और मीट मार्केट के लिए भूमि आवंटन के मुद्दे पर जमकर हंगामा देखने को मिला। महिला वार्ड पार्षदों ने आरोप लगाया कि बैठक के दौरान सीएमओ ने उन्हें "गेट आउट" कहा, जिसके बाद करीब एक घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। वहीं, इस मामले में सीएमओ ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि बैठक केवल निर्वाचित पार्षदों के लिए थी। उनके अनुसार, कुछ अन्य लोग बैठक कक्ष में बैठे थे, जिन्हें नियमों के तहत बाहर जाने के लिए कहा गया था। इसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बनी। अब सवाल यह है कि बैठक में हुआ विवाद आखिर नियमों का पालन था या जनप्रतिनिधियों के सम्मान का मुद्दा।1
- छात्र तो केवल परीक्षा देने आते हैं और उनकी जगह पढ़ने आते हैं किसान..! मामला सरकारी कॉलेज से टोकन वितरण का, सभी शैक्षणिक गतिविधियां ठप्प के शासकीय महाविद्यालय में इन दिनों पढ़ाई से अधिक किसानों की भीड़ देखने को मिल रही है। धान एवं अन्य कृषि उपज से जुड़े टोकन वितरण का कार्य कॉलेज परिसर में होने से कक्षाओं का संचालन प्रभावित हो रहा है। बड़ी संख्या में किसान प्रतिदिन कॉलेज पहुंच रहे हैं, जिससे परिसर में शोर-शराबा और भीड़भाड़ बनी रहती है। छात्रों का कहना है कि नियमित पढ़ाई बाधित हो रही है और ऐसा लगता है कि कॉलेज केवल परीक्षा के समय ही छात्रों के लिए खुलता है, जबकि बाकी समय परिसर अन्य कार्यों में व्यस्त रहता है। कई विद्यार्थियों ने शैक्षणिक वातावरण प्रभावित होने पर चिंता जताई है। स्थानीय लोगों और छात्रों ने मांग की है कि टोकन वितरण की व्यवस्था किसी अन्य सरकारी भवन या उपयुक्त स्थान पर की जाए, ताकि महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियां सुचारु रूप से संचालित हो सकें। ✍️ ब्यूरो रिपोर्ट | सत्यार्थ न्यूज़, विजयपुर (श्योपुर)1
- मुरैना जिले की नगर परिषद कैलारस में घर एवं बस्ती और दुकानों में भर पानी व्यापारियों में भारी आक्रोश मुरैना जिले के कैलारस में कल से हो रही बारिश की वजह से बस्ती एवं मार्केट में पानी भर गया है लोगों के घरों में पानी पहुंच रहा है दुकानदारों की दुकानों में पानी भर गया जिससे नुकसान की संभावना बढ़ गई है नगर पालिका कैलारस के द्वारा नाले नालियों की सफाई समय पर नहीं कराई गई शासन के लाख दागों के बावजूद भी नगर पालिका कैलारस की पोल खुली व्यापारी ओर दुकानदारों में भारी आक्रोश है दुकानों के अंदर घुसा वर्षा का पानी। नगर परिषद कैलारस की खुली पोल3
- मंडरायल कांग्रेस नगर अध्यक्ष शशांक शर्मा पर जानलेवा हमला के बाद कांग्रेस महिला मोर्चा प्रदेश महासचिव हुकुम बाई मीणा की प्रतिक्रिया आई सामने। करौली जिले के मंडरायल उपखंड में आगामी पंचायत एवं नगर निकाय चुनाव की तैयारी के लिए कांग्रेस पार्टी के निर्देश पर आयोजित हो रही कांग्रेस की बैठक में नगर अध्यक्ष शशांक शर्मा पर हुए जानलेवा हमले के बाद मंडरायल कस्बे में लोगों में गहरा आक्रोश बना हुआ है और कस्बे के व्यापारियों ने स्वैच्छिक बाजार बंद रखते हुए शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है इधर दूसरी तरफ जानलेवा हमले की घटना की निंदा करते हुए कांग्रेस पार्टी की महिला मोर्चा प्रदेश महासचिव हुकुम बाई मीणा ने मंडरायल पहुंचकर शशांक शर्मा से घटनाक्रम की जानकारी ली और स्थानीय ग्रामीण व्यापारियों और समर्थकों के साथ उपखंड कार्यालय पहुंचकर उपखंड अधिकारी प्रीति मीणा को आरोपियों की 5 दिन के भीतर गिरफ्तारी करने की मांग उठाई है। वही मीडिया के कैमरे पर भी उन्होंने खुलकर इस घटना की निंदा करते हुए 5 दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।1
- भोपाल डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री नें दतिया उपचुनाव को लेकर क्या कुछ कहा सुनें जरूर एक बार,,,,,,1
- जल्द से जल्द हम लोगों को तकलीफ हो रहे जल्दी-जल्दी ब्रिज बनना चाहिए हम लोग को बहुत दिक्कत हो रहा है आप देख सकते हो खेतों में बड़ा आ रहा है कहां से लोग कहा जाएगा बाजार के लिए कुछ खाने पीने के लिए सामान भी नहीं है किसी को कुछ नहीं किसी को कुछ नहीं भेजो आप देख सकते हैं1