Shuru
Apke Nagar Ki App…
मैनपाट के सैला रिसॉर्ट पर विधानसभा में उठा सवाल मैनपाट स्थित सैला रिसॉर्ट को लेकर सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने विधानसभा में प्रश्न उठाया। उन्होंने पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल से रिसॉर्ट की भूमि, निर्माण अवधि, लागत और सुविधाओं की जानकारी मांगी। मंत्री ने बताया कि सैला रिसॉर्ट 8.093 हेक्टेयर में फैला है, जिसका निर्माण 2019 से 2021 के बीच 2137.38 लाख रुपये की लागत से हुआ। डीपीआर में ट्रायबल वर्कशॉप, साइकिल ट्रैक, कैफेटेरिया, हर्बल हाट, टूरिस्ट सेंटर सहित कई सुविधाएं शामिल हैं। रिसॉर्ट के मेंटेनेंस के लिए प्रतिमाह ₹67,630 निर्धारित है। विधायक टोप्पो ने कहा कि कुछ कार्य अब भी अधूरे हैं, इसलिए स्थल निरीक्षण जरूरी है। साथ ही मेंटेनेंस कार्यों में स्थानीय समूहों को जोड़कर रोजगार के अवसर बढ़ाने की मांग की।
Sunil Gupta
मैनपाट के सैला रिसॉर्ट पर विधानसभा में उठा सवाल मैनपाट स्थित सैला रिसॉर्ट को लेकर सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने विधानसभा में प्रश्न उठाया। उन्होंने पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल से रिसॉर्ट की भूमि, निर्माण अवधि, लागत और सुविधाओं की जानकारी मांगी। मंत्री ने बताया कि सैला रिसॉर्ट 8.093 हेक्टेयर में फैला है, जिसका निर्माण 2019 से 2021 के बीच 2137.38 लाख रुपये की लागत से हुआ। डीपीआर में ट्रायबल वर्कशॉप, साइकिल ट्रैक, कैफेटेरिया, हर्बल हाट, टूरिस्ट सेंटर सहित कई सुविधाएं शामिल हैं। रिसॉर्ट के मेंटेनेंस के लिए प्रतिमाह ₹67,630 निर्धारित है। विधायक टोप्पो ने कहा कि कुछ कार्य अब भी अधूरे हैं, इसलिए स्थल निरीक्षण जरूरी है। साथ ही मेंटेनेंस कार्यों में स्थानीय समूहों को जोड़कर रोजगार के अवसर बढ़ाने की मांग की।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- मैनपाट के सैला रिसॉर्ट पर विधानसभा में उठा सवाल मैनपाट स्थित सैला रिसॉर्ट को लेकर सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने विधानसभा में प्रश्न उठाया। उन्होंने पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल से रिसॉर्ट की भूमि, निर्माण अवधि, लागत और सुविधाओं की जानकारी मांगी। मंत्री ने बताया कि सैला रिसॉर्ट 8.093 हेक्टेयर में फैला है, जिसका निर्माण 2019 से 2021 के बीच 2137.38 लाख रुपये की लागत से हुआ। डीपीआर में ट्रायबल वर्कशॉप, साइकिल ट्रैक, कैफेटेरिया, हर्बल हाट, टूरिस्ट सेंटर सहित कई सुविधाएं शामिल हैं। रिसॉर्ट के मेंटेनेंस के लिए प्रतिमाह ₹67,630 निर्धारित है। विधायक टोप्पो ने कहा कि कुछ कार्य अब भी अधूरे हैं, इसलिए स्थल निरीक्षण जरूरी है। साथ ही मेंटेनेंस कार्यों में स्थानीय समूहों को जोड़कर रोजगार के अवसर बढ़ाने की मांग की।1
- महासमुंद/बागबाहरा: छत्तीसगढ़ के बागबाहरा क्षेत्र का एक शांत गांव मोंगरापाली इन दिनों शिक्षा जगत के एक ऐसे कलंक की गवाह बन रहा है, जिसने पूरे सिस्टम की चूलें हिला दी हैं। यहाँ स्थित छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल (केंद्र क्रमांक 0614) अब परीक्षा केंद्र नहीं, बल्कि 'नकल की मंडी' बन चुका है। आरोप है कि यहाँ ज्ञान की गंगा नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार का वह 'जिन्न' बह रहा है जो पिछले तीन सालों से सिस्टम की फाइलों में कैद था। शिक्षा का 'सौदा': 25 लाख की सालाना उगाही? मोंगरापाली के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से जो खबरें छनकर आ रही हैं, वे किसी फिल्म की स्क्रिप्ट जैसी हैं। सूत्रों और प्राप्त शिकायतों के अनुसार, इस केंद्र के प्रभारी प्राचार्य विकास कुमार साहू पर परीक्षार्थियों से 'पास कराने' के नाम पर मोटी रकम वसूलने का गंभीर आरोप है। रेट कार्ड: चर्चा है कि हर साल यहाँ 20 से 25 लाख रुपये का अवैध कारोबार होता है। आउटसोर्सिंग: दूसरे जिलों से परीक्षार्थियों को बाकायदा 'सेटिंग' के तहत यहाँ बुलाया जाता है। व्हाइट बोर्ड पर किस्मत: परीक्षा हॉल में शिक्षक नहीं, बल्कि 'ठेकेदार' बैठते हैं और व्हाइट बोर्ड पर उत्तर लिखकर परीक्षार्थियों की 'किस्मत' बांचते हैं। शिकायत, बगावत और डर का 'यू-टर्न' इस महा-घोटाले का भंडाफोड़ किसी बाहरी ने नहीं, बल्कि संस्थान के ही दो शिक्षकों— जे.पी. साहू और संतोष दुबे ने किया। मामला जब रायपुर स्थित संभागीय कार्यालय (लोक शिक्षण संचालनालय) पहुंचा, तो हड़कंप मच गया। ट्विस्ट: जांच शुरू होते ही शिकायतकर्ता शिक्षक अपने बयानों से पलट गए और लिखित में कह दिया कि उन्होंने कोई शिकायत नहीं की। अब सवाल यह है कि: क्या उन पर कोई बड़ा राजनीतिक या प्रशासनिक दबाव है? क्या 'मोंगरापाली सिंडिकेट' ने उन्हें चुप करा दिया है? DEO की एंट्री: "कागजों से नहीं, कानून से होगी जांच" मामला गर्म होते ही जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) विजय लहरे ने अपनी टीम के साथ केंद्र पर धावा बोला। करीब दो घंटे तक चली सघन निगरानी के बाद DEO ने स्पष्ट किया कि मामला केवल एक शिकायत तक सीमित नहीं है। विजय लहरे (DEO, महासमुंद) का कड़ा रुख: "हमने अपनी मौजूदगी में उत्तर पुस्तिकाओं को सील करवाकर थाने में जमा कराया है। शिकायतकर्ता भले ही अपने बयानों से मुकर जाएं, लेकिन हमारे पास उच्च कार्यालय से जांच के आदेश हैं। हम विधिवत जांच करेंगे और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई तय है।" सिस्टम पर 5 तीखे सवाल: तीन साल की चुप्पी: अगर यह खेल तीन साल से चल रहा था, तो ब्लॉक और जिला स्तर के उड़नदस्ते अब तक नींद में क्यों थे? सेटिंग का नेटवर्क: क्या यह उगाही सिर्फ स्कूल स्तर तक सीमित है या इसका हिस्सा ऊपर तक जा रहा है? ओपन स्कूल की साख: उन गरीब और मेहनती छात्रों का क्या, जो अपनी मेहनत से परीक्षा देते हैं? क्या उनके भविष्य का सौदा चंद रुपयों के लिए कर दिया जाएगा? शिकायतकर्ताओं का यू-टर्न: जांच एजेंसी यह पता क्यों नहीं लगा रही कि शिकायतकर्ताओं को डराया किसने? जिन्न या जंजाल: क्या प्रशासन इस 'नकल के जिन्न' को वापस बोतल में बंद कर पाएगा या यह भ्रष्टाचार का वायरस दूसरे केंद्रों को भी निगल जाएगा? साख दांव पर है! ओपन स्कूल प्रणाली उन लोगों के लिए 'दूसरा मौका' होती है जो शिक्षा की मुख्यधारा से टूट जाते हैं। लेकिन मोंगरापाली कांड ने साबित कर दिया है कि जहाँ मौका होता है, वहां कुछ लोग 'धोखा' ढूंढ ही लेते हैं। मोंगरापाली का यह मामला अब जिले की पूरी शिक्षा व्यवस्था के लिए एक लिटमस टेस्ट बन गया है। सावधान! यह तो सिर्फ एक केंद्र की बानगी है। अगले अंक में हम करेंगे एक और ओपन स्कूल का सनसनीखेज पर्दाफाश... जल्द ही!2
- Post by हमर जशपुर1
- इस भक्तिमय माहौल में 9 दिवसीय धार्मिक आयोजन में विधि-विधान के साथ कलश स्थापना किया गया माँ खुड़िया रानी में भक्ति और उत्साह चरम पर देखने को मिल रहा है, दूर दूर से भक्त जन माँ खुड़िया रानी के आंचल में आशीर्वाद लेने पहुँच रहे हैं। 👉माँ खुड़िया रानी कि कार्यक्रम विवरण 👉लगातार नौ दिनों तक होगा दुर्गा पाठ, भजन,कीर्तन और भव्य आरती 👉स्थानीय कलाकारों द्वारा रात्रि कीर्तन भजन से सजेगी श्रद्धा की महफिल 👉माँ खुड़िया रानी समिति एवं ग्रामीणों कि निर्णयानुसार रामनवमी तक खुड़ियारानी मंदिर में बकरा बली चढ़ाना पूरी तरह बंद रहेगी।1
- सरस्वती शिशु मन्दिर ने धूमधाम से मनाया हिन्दू नववर्ष अम्बिकापुर- सनातन हिन्दू भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 सरस्वती शिशु मन्दिर उ.मा.विद्यालय देवागंज रोड ने प्रतिवर्ष की भांति हिन्दू नववर्ष समीपस्थ ग्राम रामपुर में गुरुवार को धूमधाम से मनाया।आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीपमाला देशमुख शासकीय शिक्षिका, विशिष्ट अतिथि सहव्यवस्थापक प्रतिमा त्रिपाठी और उप सरपंच धरम साय मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने श्रीराम दरबार व भारत माता की छबि पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्रतिमा त्रिपाठी ने भारतीय हिन्दू नववर्ष की शुभकामना देते हुए कहा कि चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस माता शैलपुत्री आप सभी को सुख -समृद्धि व आरोग्य प्रदान करे। भारतीय नव संवत्सर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से प्रारंभ होती है इसका पौराणिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक अनेकानेक कारण है।सरस्वती सरस्वती शिशु मंदिर ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में सनातन संस्कृति का जनजागरण कार्य में लगी है। विद्यालय की बहनों ने एकल भजन व सामुहिक लोक गीत की मनमोहक प्रस्तुति दिए। अपने उद्बोधन में दीपमाला देशमुख ने हिन्दू नववर्ष के ऐतिहासिक व वैज्ञानिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा इस दिन हम सभी अपने घरों में भगवा ध्वज अवश्य लगायें तथा द्वार पर रंगोली व शाम को दीपक जला कर नववर्ष का स्वागत करें।कार्यक्रम को बरिष्ठ आचार्य भूधर किशोर त्रिपाठी ने भी सम्बोधित किया।कार्यक्रम में काफी संख्या गांववासी उपस्थित रहे। विद्यालय के सभी आचार्य परिवार के सहयोग व उपस्थिति से कार्यक्रम सफल रहा। मंच का संचालन सीमा खानवलकर और आभार प्रदर्शन प्रधानाचार्य सुप्रिया सिंह द्वारा हुआ।भारत माता की आरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।3
- दरअसल यहाँ का पुल थोड़ा संकरी है जिसके कारण लापरवाही बरतने पर बड़ी घटना का अंजाम देता है यहां घटना होते ही रहते है #news1
- Post by Dhananajy jangde1
- कड़ी सुरक्षा के बीच जरडा में अकीदत के साथ अदा हुई ईद-उल-फितर की नमाज़, गले मिलकर दी मुबारकबाद जारी प्रखंड अंतर्गत जरडा में ईद-उल-फितर की नमाज़ अकीदत और श्रद्धा के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदा की गई। जानकारी देते हुए सुबह करीब ग्यारह बजे बताया गया कि नमाज़ के दौरान पूरे क्षेत्र में शांति और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और देश में अमन-चैन, सुख-समृद्धि की दुआ मांगी। इस मौके पर सामाजिक सौहार्द की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। मौके पर जारी थाना के पुलिस जवान पूरी तरह मुस्तैद नजर आए। पुलिस पदाधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं। साथ ही नौजवान कमेटी एवं अंजुमन कमेटी के सदस्यों को भी दिल से मुबारकबाद दी। कार्यक्रम के दौरान जरडा अंजुमन कमेटी के सदर, सेक्रेटरी समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जरडा में हर वर्ष ईद के मौके पर खुशी और शांति का माहौल देखने को मिलता है, जो समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश है। उन्होंने नौजवान कमेटी और अंजुमन कमेटी के सहयोग की सराहना करते हुए सभी को ईद की बधाई दी।1