कुण्डल मैंन चौराया होकर MDR 48 को तब्दील के बाद स्टेट हाईवे-78 को लेकर सैंथल SDM अमृता खंडेलवाल ने किया कुण्डल तहसील मुख्यालय का निरीक्षण किया। दौसा। कुण्डल तहसील मुख्यालय में गुरुवार को सैंथल एसडीएम अमृता खंडेलवाल ने प्रस्तावित स्टेट हाईवे-78 कुण्डल मैंन चौराया होकर मार्ग को लेकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संभावित मार्ग का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। एसडीएम अमृता खंडेलवाल ने बताया कि कुण्डल के ग्रामीणों द्वारा ज्ञापन प्राप्त हुआ था। जिसको लेकर बुधवार को मैने मौके पर जाकर निरीक्षण किया हैं। वर्ष 1979 _84 की बात है इसका रिकॉर्ड देखा जा रहा हैं इसकी जानकारी के बाद । इसको लेकर मौका देखा गया है बाद में इस पर आगे की कार्यवाही जारी। निरीक्षण के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव एसडीएम के समक्ष रखे। ग्रामीणों ने मांग की कि हाईवे को इस प्रकार निकाला जाए जिससे कस्बे के पास से आवागमन सुगम हो और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिले। एसडीएम ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों और सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। इस दौरान पीडब्ल्यूडी के सैंथल AEN अरमान खान,विभागीय कर्मचारी व ग्रामीण लोग मौके पर मौजूद रहे।
कुण्डल मैंन चौराया होकर MDR 48 को तब्दील के बाद स्टेट हाईवे-78 को लेकर सैंथल SDM अमृता खंडेलवाल ने किया कुण्डल तहसील मुख्यालय का निरीक्षण किया। दौसा। कुण्डल तहसील मुख्यालय में गुरुवार को सैंथल एसडीएम अमृता खंडेलवाल ने प्रस्तावित स्टेट हाईवे-78 कुण्डल मैंन चौराया होकर मार्ग को लेकर निरीक्षण किया। निरीक्षण
के दौरान उन्होंने संभावित मार्ग का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। एसडीएम अमृता खंडेलवाल ने बताया कि कुण्डल के ग्रामीणों द्वारा ज्ञापन प्राप्त हुआ था। जिसको लेकर बुधवार को मैने मौके पर जाकर निरीक्षण किया हैं। वर्ष 1979 _84 की बात है इसका रिकॉर्ड
देखा जा रहा हैं इसकी जानकारी के बाद । इसको लेकर मौका देखा गया है बाद में इस पर आगे की कार्यवाही जारी। निरीक्षण के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव एसडीएम के समक्ष रखे। ग्रामीणों ने मांग की कि हाईवे को इस प्रकार निकाला जाए जिससे
कस्बे के पास से आवागमन सुगम हो और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिले। एसडीएम ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों और सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। इस दौरान पीडब्ल्यूडी के सैंथल AEN अरमान खान,विभागीय कर्मचारी व ग्रामीण लोग मौके पर मौजूद रहे।
- दौसा। कुण्डल तहसील मुख्यालय में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में सफाई व्यवस्था में लगातार बदहाल स्थिति बनती जा रही है। और सुबह 9 बजे तक डॉक्टर उपलब्ध नहीं मरीजों की लम्बी लाईन लगी रही मरीज़ इधर-उधर भटकते नजर आए। हाल ही में CMHO सीताराम मीणा दौसा के निरीक्षण में गंदगी और अव्यवस्थाएं सामने आने के बाद सुधार के निर्देश दिए गए थे, लेकिन स्थिति में कोई खास बदलाव नजर नहीं आ रहा। आज भी अस्पताल की सफाई व्यवस्था का जिम्मा फिलहाल एक ही सफाई कर्मचारी के भरोसे चल रहा है जो भी दिन में एक ही बार होती हैं, जिससे पूरे परिसर की नियमित सफाई संभव नहीं हो पा रही। वार्ड, शौचालय और परिसर में गंदगी के कारण मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इस बीच सफाई कर्मचारियों के द्वारा अपनी पीड़ा बताई गई। उनका कहना है कि ठेकेदार द्वारा समय पर वेतन नहीं दिया जाता, जिससे उन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वेतन में देरी के कारण सफ़ाई कर्मचारी नियमित रूप से काम पर नहीं आ पा रहा जिसका खामियाजा सीधा अस्पताल की सफाई व्यवस्था व आने वाले मरीजों को भुगतान पड़ रहा है। मरीजों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सफाई व्यवस्था करवाई जाए, पर्याप्त सफाईकर्मियों की नियुक्ति हो और ठेकेदार की मनमानी पर रोक लगाई जाए, ताकि अस्पताल में स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित हो और मरीजों के स्वास्थ्य पर भी कोई ग़लत प्रभाव ना पड़ सके। और मरीजों को सुविधाओ का मिल सके।4
- जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह यात्रा भेड़ोली गांव के सीताराम जी मंदिर से शुरू होकर खड़का स्थित कार्यक्रम स्थल तक पहुंची। इसमें 101 महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर सजे-धजे कलश धारण किए। यात्रा के दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पूरे मार्ग में भक्ति गीतों और "जय श्रीराम", "सीताराम" के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। महिलाओं के हाथों में कलश, नारियल और आम्रपल्लव थे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा संपन्न करवाई गई, जिससे धार्मिक आयोजन का औपचारिक शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा और बुजुर्ग मौजूद रहे। ग्रामीणों ने जगह-जगह कलश यात्रा का स्वागत किया और श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी की। आयोजकों ने बताया कि आगामी दिनों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम, कथा और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस भव्य शुरुआत से पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बन गया है और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस मौके पर संपत राम मीणा, जितेंद्र मीणा, राहुल सैनी, ओमी सैनी, नहनु राम सैनी, छोटे लाल सैनी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।3
- 🟥 बड़ी खबर | जयपुर राजस्थान में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पूर्व IAS अधिकारी सुबोध अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, अग्रवाल पिछले कई दिनों से फरार चल रहे थे और एसीबी उनकी तलाश में जुटी हुई थी। आखिरकार टीम ने उन्हें दिल्ली से पकड़ लिया। 🔸 जल जीवन मिशन घोटाले में आरोपी 🔸 लंबे समय से चल रही थी तलाश 🔸 एसीबी टीम ने दिल्ली में की गिरफ्तारी 🔸 जल्द जयपुर लाया जाएगा इस गिरफ्तारी के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। मामले में आगे और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। #BreakingNews #Jaipur #RajasthanNews #ACB #SubodhAgarwal #VkNewsRajasthan2
- #मुख्यमंत्री के दौरे के ठीक पहले एक सामाजिक मंच से बांदीकुई विधायक पर आरोप लगाते वीडियो सोशल मीडिया पर #वायरल बांदीकुई: सूत्रों की मानें तो वायरल वीडियो गत रविवार का बताया जा रहा है ओर मौका था गुर्जर समाज के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष के पद ग्रहण समारोह का, लेकिन मंच से जो आवाजें निकलीं, उन्होंने बांदीकुई की राजनीति में 'पॉलिटिकल हड़कंप' सा मचा दिया। खुशियों और बधाई के इस कार्यक्रम ने तब कड़ा रुख अख्तियार कर लिया, जब मंचासीन वक्ता ने अपने उद्बोधन में स्थानीय विधायक की कार्यशैली के खिलाफ मोर्चा खोला । #मंच_से_फूटा_आक्रोश: "विधायक की तानाशाही नहीं चलेगी" समारोह के दौरान पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपने के साथ-साथ समाज के नेताओं ने विधायक पर जमकर प्रहार किए। वक्ताओं ने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि: #टारगेटेड_ट्रांसफर: विधायक सत्ता के नशे में चूर होकर एक विशेष जाति के कर्मचारियों को चुन-चुनकर निशाना बना रहे हैं और द्वेषतापूर्ण तरीके से उनके तबादले करवा रहे हैं। #जमीन_पर_कब्जे_की_साजिश: प्रशासनिक मिलीभगत से निजी जमीनों को सरकारी कागजों में दर्ज करवाकर उन्हें हड़पने का जो खेल खेला जा रहा है, वह अब बर्दाश्त के बाहर है। #प्रशासन_का_दुरुपयोग: जनता की सेवा के बजाय, प्रशासन का इस्तेमाल समाज के लोगों को डराने और दबाने के लिए किया जा रहा है। "पद ग्रहण तो बस शुरुआत है, असली जंग अभी बाकी है" मंच पर मौजूद वक्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों और समाज के युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि अब सिर झुकाकर अत्याचार सहने का समय चला गया है। "हम शांति चाहते हैं, लेकिन अगर हमारी अस्मिता और संपत्ति पर चोट की गई, तो पूरा गुर्जर समाज एकजुट होकर लड़ाई लड़ेगा। विधायक जी याद रखें, समाज का यह मंच अब विरोध का ऐसा केंद्र बनेगा जिसे हिलाना मुश्किल होगा।" #एकजुटता_का_संकल्प : फूल-मालाओं और साफा पहनाकर स्वागत के बीच हुई इस तीखी बयानबाजी ने साफ कर दिया है कि बांदीकुई की राजनीति अब 'वेट एंड वॉच' की स्थिति से बाहर निकल कर किसी करवट बैठेगी । आप बात: अब देखना यह है कि गुर्जर समाज के इस कड़े रुख और खुले मंच से दी गई चुनौती पर विधायक क्या प्रतिक्रिया देते हैं।1
- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झर का वर्ष 2025/26 बोर्ड का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम आने पर सम्मान समारोह का आयोजन रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता बांसखोह कस्बा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झर में 9 अप्रैल को ग्रामवासियों द्वारा कक्षा 10 व कक्षा 12 में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम लाने वाले बालक बालिकाओं का माला व साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया इस मौके पर भामाशाह उत्तम मीणा द्वारा जो बालक बालिकाएं टॉपर्स आई है उनको एक एक टाइटन कंपनी की हाथ की घड़ी दी गई इसी के साथ ही समाजसेवी लक्ष्मीनारायण मीणा द्वारा टॉपर्स बालक बालिकाओं को इनाम स्वरूप पारितोषिक राशि प्रदान की गई, साथ ही ग्रामवासियों द्वारा सभी टॉपर्स बालक बालिकाओं व विद्यालय परिवार समस्त स्टाफ का भी माला व साफा पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर व डायरी व कलम देकर मुंह मीठा करवाकर स्वागत सम्मान किया इस मौके पर ग्राम पंचायत झर प्रशासक ममता मोहन मीणा ,रामरतन शर्मा, अर्जुन लाल मीणा, हरिनारायण गुप्ता, प्रहलाद, रामबाबू शर्मा, रुपनारायण, नाथूलाल पटेल, भागचंद मीणा सहित सभी ग्रामवासियों का विद्यालय परिवार द्वारा हार्दिक आभार व्यक्त किया झर के ग्रामवासियों द्वारा मीडियाकर्मी योगेश कुमार गुप्ता व राजस्थान पत्रिका के संवाददाता गिर्राज शर्मा का भी माला व साफा पहनाकर एक एक डायरी कलम देकर स्वागत सम्मान किया इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण लोग मौजूद थे...4
- लालसोट। राजस्थान के उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा के लालसोट आगमन पर ज्योतिबा फुले सर्कल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। विधायक रामविलास मीणा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। नई परिवहन सेवा: उपमुख्यमंत्री ने क्षेत्र की मांग को स्वीकार करते हुए लालसोट से सोरोजी के लिए नई रोडवेज बस सेवा की सौगात दी। यह सेवा आज से ही प्रभावी रूप से शुरू कर दी गई है। प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति: स्वागत कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से अनिल बुरजा, अनिल बेनाड़ा, सोनू बिनोरी (पूर्व चेयरमैन पति), रूप सिंह मीणा, सत्येंद्र सिंह इंदावा, मदन हाडीका और मामा जी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने अपनी एकजुटता दिखाते हुए क्षेत्रीय समस्याओं को उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखा और समय पर अपनी मांगों को पूरा करवाया, जिससे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इस क्षेत्र से अपने मृतक परिजनों की अस्थियां विसर्जन के लिए दोसा जाकर सोरोजी के लिए बस पकड़नी पड़ती थी इससे अव्यवस्था का शिकार होना पड़ता था लेकिन आज से ही सोरोजी के लिए परिवहन मंत्री द्वारा रोडवेज के उच्च अधिकारियों को आदेशित कर लालसोट से सोरोजी के लिए बस यात्रा शुरू करने की स्वीकृति जारी कर दी ग्राउंड रिपोर्ट: खेमराज जोशी, शुरू न्यूज2
- लालसोट उपखंड में आज कोथून रोड पर डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा बामनवास से लालसोट आगमन पर कार्यकर्ताओं के द्वारा ज्योतिबा फुलेबा सर्किल के पास भव्य स्वागत किया गया। एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा एवं विधायक साहब रामविलास जी के द्वारा डिप्टी सीएम से लालसोट से शोरूजी के लिए गाड़ी लगाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने मांग की जिसमें डिप्टी सीएम ने निर्देश जारी कीये एवं विधायक साहब ने तुगा बस्सी लालसोट रोड पर दो रोडवेज चालू करने की मांग की इसमें रूप सिंह मीणा जिला उपाध्यक्ष,अनिल बेनाडा जिला सह प्रकोष्ठ, सतपाल मीणा जिला प्रवक्ता, सोनू बिनोरी समाजसेवी, बालमुकुंद शर्मा, नगर कोषाध्यक्ष बाबूलाल मीणा बिहारीपुरा, हनुमान मुकुंदपुर, संजय कोरका सुरेश सैनी पार्षद लहरी गुर्जर महामंत्री लालसोट देहात शंभू कुई वाले, अनिल बुर्जा, नगर मंडल अध्यक्ष मुरारी लाल बोहरा, LN भारद्वाज,सत्येंद्र सिंह, मीठालाल मीणा सरपंच मोहनलाल सोखिया मदन हटीका रसाल मीना सुरतपुरा, उदित बिनोरी, हरिओम सलेमपुर, एसडीएम विजेंद्र मीणा, सीईओ दिलीप मीणा, एडिशनल एसपी विनोद सीपा, अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- दौसा। कुण्डल तहसील मुख्यालय में गुरुवार को सैंथल एसडीएम अमृता खंडेलवाल ने प्रस्तावित स्टेट हाईवे-78 कुण्डल मैंन चौराया होकर मार्ग को लेकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संभावित मार्ग का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। एसडीएम अमृता खंडेलवाल ने बताया कि कुण्डल के ग्रामीणों द्वारा ज्ञापन प्राप्त हुआ था। जिसको लेकर बुधवार को मैने मौके पर जाकर निरीक्षण किया हैं। वर्ष 1979 _84 की बात है इसका रिकॉर्ड देखा जा रहा हैं इसकी जानकारी के बाद । इसको लेकर मौका देखा गया है बाद में इस पर आगे की कार्यवाही जारी। निरीक्षण के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव एसडीएम के समक्ष रखे। ग्रामीणों ने मांग की कि हाईवे को इस प्रकार निकाला जाए जिससे कस्बे के पास से आवागमन सुगम हो और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिले। एसडीएम ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों और सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। इस दौरान पीडब्ल्यूडी के सैंथल AEN अरमान खान,विभागीय कर्मचारी व ग्रामीण लोग मौके पर मौजूद रहे।4