logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शाहजहांपुर, 13 मार्च। जिले में तैनात एक लेखपाल ने रेलवे ट्रैक पर लेटकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना सदर बाजार थाना क्षेत्र में स्थित इंद्रानगर रेलवे क्रॉसिंग की है। यह घटना वहां लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई। मृतक लेखपाल अमरदीप सक्सेना  तिलहर तहसील में तैनात है । सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि लेखपाल रेलवे ट्रेक के पास खड़े होकर ट्रेन के आने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही ट्रेन करीब आती है वो पटरी पर लेट जाते है और ट्रेन उनके ऊपर से गुजर जाती है। जिससे शरीर के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना के कारणों की जांच कर रही है

12 hrs ago
user_Amin mo.Khudabx
Amin mo.Khudabx
Voice of people चोहटन, बाड़मेर, राजस्थान•
12 hrs ago

शाहजहांपुर, 13 मार्च। जिले में तैनात एक लेखपाल ने रेलवे ट्रैक पर लेटकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना सदर बाजार थाना क्षेत्र में स्थित इंद्रानगर रेलवे क्रॉसिंग की है। यह घटना वहां लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई। मृतक लेखपाल अमरदीप सक्सेना  तिलहर तहसील में तैनात है । सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि लेखपाल रेलवे ट्रेक के पास खड़े होकर ट्रेन के आने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही ट्रेन करीब आती है वो पटरी पर लेट जाते है और ट्रेन उनके ऊपर से गुजर जाती है। जिससे शरीर के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना के कारणों की जांच कर रही है

More news from राजस्थान and nearby areas
  • मोकलसर ग्रामपंचायत द्वारा गलियों एवं नलियों की सफाई नहीं होने से जगह जगह कचरे के ढेर लग गए हे।नालियों की सफाई नहीं होने से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया हे
    1
    मोकलसर ग्रामपंचायत द्वारा गलियों एवं नलियों की सफाई नहीं होने से जगह जगह कचरे के ढेर लग गए हे।नालियों की सफाई नहीं होने से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया हे
    user_Dilip Singh Rajpurohit
    Dilip Singh Rajpurohit
    Local News Reporter सिवाना, बाड़मेर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • पिछली 12 मार्च को जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही निजी ट्रेवल्स की बस जलने से जैसलमेर जिले के खींवसर गांव के निवासी अंबाराम की दर्दनाक मौत हो गई थी। आज 6 दिन बीत जाने के बाद भी मृतक के परिजनों को कोई मुआवजा व आश्वासन नहीं मिलने से राज्य सरकार व प्रशासन के खिलाफ ग्रामीणों सहित पूरे दर्जी समाज मे रोष व्याप्त है। आज भारी संख्या में दर्जी समाज के लोग एकत्रित हुए तथा मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने ज्ञापन देकर मांग रखी है कि 12 मार्च 2026 को रात्रि लगभग 3:30 बजे नैनावा-धानेरा मार्ग पर स्वागत ट्रेवल्स की बस संख्या MP44 ZE 4477 में अचानक आग लगने से एक अत्यंत दुखद दुर्घटना घटित हुई। इस दुर्घटना में दर्जी समाज के सदस्य अम्बालाल पुत्र सुजाराम, निवासी खींवसर, की अत्यंत दर्दनाक मृत्यु हो गई। स्वर्गीय अम्बालाल अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में तीन नाबालिग पुत्र हैं जो वर्तमान में पढ़ाई कर रहे हैं। इस आकस्मिक दुर्घटना से परिवार पर गहरा आर्थिक एवं मानसिक संकट आ पड़ा है।हमारी मांग है कि मृतक के परिजनों को उचित आर्थिक मुआवजा प्रदान किया जाए, जैसा कि पूर्व में जैसलमेर बस अग्निकांड जैसी घटनाओं में दिया गया है।संबंधित बस संचालक स्वागत ट्रेवल्स की सभी बसों की सम्पूर्ण जांच कर उचित कानूनी कार्यवाही की जाए।तथा घटना स्थल पर बस में दो अलग-अलग नंबर प्लेटें पाई जाने की जानकारी सामने आई है, जिससे अवैधता की आशंका उत्पन्न होती है। इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। समाज के अध्यक्ष हरीश दैया ने बताया कि आज समाज के शहरी व ग्रामीण इलाकों के मौजिज लोगो ने एकत्रित होकर हमने ज्ञापन सौंपा है अगर जल्द ही मृतक को नियमानुसार मुआवजा नहीं मिला तो हम लोग उग्र आंदोलन करेंगे तथा अनशन पर बैठेंगे,वहीं निवर्तमान पार्षद लीलाधर दैया ने बताया कि पूर्व में जो बस दुखान्तिका हादसा हुआ था उसमें सरकार द्वारा नियमानुसार मुआवजा दिया गया था लेकिन ये हादसा हूबहू वैसा ही बस अग्निकांड है लेकिन ये गरीब परिवार होने की वजह से सरकार दोगली नीति अपना रही है जो कि कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    1
    पिछली 12 मार्च को जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही निजी ट्रेवल्स की बस जलने से जैसलमेर जिले के खींवसर गांव के निवासी अंबाराम की दर्दनाक मौत हो गई थी। आज 6 दिन बीत जाने के बाद भी मृतक के परिजनों को कोई मुआवजा व आश्वासन नहीं मिलने से राज्य सरकार व प्रशासन के खिलाफ ग्रामीणों सहित पूरे दर्जी समाज मे रोष व्याप्त है। आज भारी संख्या में दर्जी समाज के लोग एकत्रित हुए तथा मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने ज्ञापन देकर मांग रखी है कि 12 मार्च 2026 को रात्रि लगभग 3:30 बजे नैनावा-धानेरा मार्ग पर स्वागत ट्रेवल्स की बस संख्या MP44 ZE 4477 में अचानक आग लगने से एक अत्यंत दुखद दुर्घटना घटित हुई। इस दुर्घटना में दर्जी समाज के सदस्य अम्बालाल पुत्र सुजाराम, निवासी खींवसर, की अत्यंत दर्दनाक मृत्यु हो गई। स्वर्गीय अम्बालाल अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में तीन नाबालिग पुत्र हैं जो वर्तमान में पढ़ाई कर रहे हैं। इस आकस्मिक दुर्घटना से परिवार पर गहरा आर्थिक एवं मानसिक संकट आ पड़ा है।हमारी मांग है कि मृतक के परिजनों को उचित आर्थिक मुआवजा प्रदान किया जाए, जैसा कि पूर्व में जैसलमेर बस अग्निकांड जैसी घटनाओं में दिया गया है।संबंधित बस संचालक स्वागत ट्रेवल्स की सभी बसों की सम्पूर्ण जांच कर उचित कानूनी कार्यवाही की जाए।तथा घटना स्थल पर बस में दो अलग-अलग नंबर प्लेटें पाई जाने की जानकारी सामने आई है, जिससे अवैधता की आशंका उत्पन्न होती है। इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। समाज के अध्यक्ष हरीश दैया ने बताया कि आज समाज के शहरी व ग्रामीण इलाकों के मौजिज लोगो ने एकत्रित होकर हमने ज्ञापन सौंपा है अगर जल्द ही मृतक को नियमानुसार मुआवजा नहीं मिला तो हम लोग उग्र आंदोलन करेंगे तथा अनशन पर बैठेंगे,वहीं निवर्तमान पार्षद लीलाधर दैया ने बताया कि पूर्व में जो बस दुखान्तिका हादसा हुआ था उसमें सरकार द्वारा नियमानुसार मुआवजा दिया गया था लेकिन ये हादसा हूबहू वैसा ही बस अग्निकांड है लेकिन ये गरीब परिवार होने की वजह से सरकार दोगली नीति अपना रही है जो कि कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    user_Dharmendra kumar
    Dharmendra kumar
    जैसलमेर, जैसलमेर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • रेवदर में जलदाय विभाग की प्रयोगशाला को लेकर गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। दिशा समिति सदस्य व भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दक्षा देवड़ा ने बुधवार को जलदाय विभाग परिसर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौके पर प्रयोगशाला नहीं मिली, बल्कि जिस स्थान को लैब बताया गया वहां स्टोर रूम में सामान रखा हुआ पाया गया। देवड़ा ने बताया कि रेवदर में जलदाय विभाग की प्रयोगशाला के भुगतान की जानकारी भी सामने आई है। लेकिन मौके पर पहुंचने पर प्रयोगशाला नजर नहीं आई। वहां स्टोर रूम में सामान पड़ा मिला। निरीक्षण के दौरान प्रशासक अजबाराम चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश लोहार सहित रेवदर, मंडार और अनादरा के कनिष्ठ अभियंता मौके पर मौजूद थे। देवड़ा के अनुसार जब अधिकारियों से प्रयोगशाला के बारे में पूछा गया तो कनिष्ठ अभियंताओं ने जिम्मेदारी से हाथ झाड़ते हुए कहा कि उन्हें इस संबंध में जानकारी नहीं है। वहीं सहायक अभियंता भी कार्यालय में मौजूद नहीं मिले। देवड़ा ने कहा कि जल जीवन मिशन योजना के तहत कई कार्य कराए गए हैं और प्रयोगशाला निर्माण का भुगतान भी ठेकेदार को कर दिया गया, जबकि धरातल पर कई कार्य अधूरे दिखाई दिए। ऐसे में खर्च किए गए बजट और कार्यों की निष्पक्ष जांच जरूरी है। इस संबंध में उन्होंने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर प्रयोगशाला निर्माण, खर्च हुए बजट और जल जीवन मिशन योजना के तहत अधूरे कार्यों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। 40–50 साल से रह रहे परिवारों को नहीं मिले पट्टे, समाधान की मांग देवड़ा ने ग्राम पंचायत रेवदर की पुरानी आबादी में रह रहे परिवारों को आवासीय पट्टे देने की मांग को लेकर भी उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम पंचायत रेवदर की पुरानी आबादी में माली, मेघवाल, कोली और भील समाज के कई परिवार करीब 40–50 वर्षों से निवास कर रहे हैं। खसरा संख्या 418 और 535 की भूमि पर रह रहे इन परिवारों को अब तक आवासीय पट्टे जारी नहीं किए गए हैं। देवड़ा ने प्रशासन से मांग की कि इन खसरों की वर्षों पुरानी आबादी का सर्वे करवाकर उसे आबादी भूमि घोषित किया जाए और वहां रह रहे पात्र परिवारों को आवासीय पट्टे जारी किए जाएं, ताकि गरीब परिवारों को अपने घरों पर वैध अधिकार मिल सके और वे सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें।
    1
    रेवदर में जलदाय विभाग की प्रयोगशाला को लेकर गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। दिशा समिति सदस्य व भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दक्षा देवड़ा ने बुधवार को जलदाय विभाग परिसर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौके पर प्रयोगशाला नहीं मिली, बल्कि जिस स्थान को लैब बताया गया वहां स्टोर रूम में सामान रखा हुआ पाया गया।
देवड़ा ने बताया कि रेवदर में जलदाय विभाग की प्रयोगशाला के भुगतान की जानकारी भी सामने आई है। लेकिन मौके पर पहुंचने पर प्रयोगशाला नजर नहीं आई। वहां स्टोर रूम में सामान पड़ा मिला।
निरीक्षण के दौरान प्रशासक अजबाराम चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश लोहार सहित रेवदर, मंडार और अनादरा के कनिष्ठ अभियंता मौके पर मौजूद थे। देवड़ा के अनुसार जब अधिकारियों से प्रयोगशाला के बारे में पूछा गया तो कनिष्ठ अभियंताओं ने जिम्मेदारी से हाथ झाड़ते हुए कहा कि उन्हें इस संबंध में जानकारी नहीं है। वहीं सहायक अभियंता भी कार्यालय में मौजूद नहीं मिले।
देवड़ा ने कहा कि जल जीवन मिशन योजना के तहत कई कार्य कराए गए हैं और प्रयोगशाला निर्माण का भुगतान भी ठेकेदार को कर दिया गया, जबकि धरातल पर कई कार्य अधूरे दिखाई दिए। ऐसे में खर्च किए गए बजट और कार्यों की निष्पक्ष जांच जरूरी है।
इस संबंध में उन्होंने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर प्रयोगशाला निर्माण, खर्च हुए बजट और जल जीवन मिशन योजना के तहत अधूरे कार्यों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
40–50 साल से रह रहे परिवारों को नहीं मिले पट्टे, समाधान की मांग
देवड़ा ने ग्राम पंचायत रेवदर की पुरानी आबादी में रह रहे परिवारों को आवासीय पट्टे देने की मांग को लेकर भी उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम पंचायत रेवदर की पुरानी आबादी में माली, मेघवाल, कोली और भील समाज के कई परिवार करीब 40–50 वर्षों से निवास कर रहे हैं। खसरा संख्या 418 और 535 की भूमि पर रह रहे इन परिवारों को अब तक आवासीय पट्टे जारी नहीं किए गए हैं।
देवड़ा ने प्रशासन से मांग की कि इन खसरों की वर्षों पुरानी आबादी का सर्वे करवाकर उसे आबादी भूमि घोषित किया जाए और वहां रह रहे पात्र परिवारों को आवासीय पट्टे जारी किए जाएं, ताकि गरीब परिवारों को अपने घरों पर वैध अधिकार मिल सके और वे सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें।
    user_जितेन्द्र संत
    जितेन्द्र संत
    पत्रकार रेवदर, सिरोही, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • रेल की चपेट में आने से 6 ऊंटों की मौत, मचा हड़कंप लाठी।लाठी गांव के पास रेलवे ट्रेक पर लीलण एक्सप्रेस की चपेट में आने से 6 राज्यपशु ऊंटों की दर्दनाक मौत हो गई। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस दौरान 2 ऊंट रेल के इंजन में बुरी तरह से फंस गए। जिन्हें निकालने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान करीब 20-30 मिनट तक रेल बीच रास्ते खड़ी रही। जानकारी के अनुसार मध्यरात्रि बाद करीब 1 बजे राज्यपशु ऊंटों का झुंड लाठी रेलवे स्टेशन के पास पटरियां पार कर रहा था। इस दौरान जैसलमेर से पोकरण की तरफ जा रही लीलण एक्सप्रेस यहां पहुंच गई और उसकी आवाज सुनकर ऊंटों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान 5 ऊंटों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें से 2 ऊंट इंजन में बुरी तरह से फंस गए, ऊंटों के इंजन में बुरी तरह से फंस जाने के कारण रेल को बीच ट्रेक ही खड़ा करना पड़ा। ऊंटों को कड़ी मशक्कत कर बाहर निकाला गया। करीब 20-30 मिनट बाद रेल को रवाना किया गया। इस दौरान यात्रियों को खासी परेशानी हुई। रेलवे के जमादार रेंवतराम चौधरी, वन्यजीवप्रेमी मुकेश भील सहित ग्रामीण सुबह मौके पर पहुंचे और मृत ऊंटों को ट्रेक से दूर करवाया। लाठी सहित आसपास का क्षेत्र पशु बाहुल्य है। ग्रामीण कृषि के साथ पशुपालन भी करते है। क्षेत्र में बड़ी संख्या में ऊंट भी है। पोकरण-जैसलमेर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 पर स्थित कुछ गांवों के उत्तर और दक्षिण दिशा से रेलवे ट्रेक निकलता है। इन पटरियों के आसपास सूनसान जंगल होने से मवेशी यहां चरते है। इस दौरान रेलवे ट्रेक के आसपास पशु चरने के दौरान कई बार रेल की चपेट में आकर काल का ग्रास हो जाते है। बावजूद इसके जिम्मेदारों की ओर से मवेशी की सुरक्षा को लेकर पुख्ता प्रबंध करने के लिए कोई कवायद नहीं की जा रही है।
    1
    रेल की चपेट में आने से 6 ऊंटों की मौत, मचा हड़कंप
लाठी।लाठी गांव के पास रेलवे ट्रेक पर लीलण एक्सप्रेस की चपेट में आने से 6 राज्यपशु ऊंटों की दर्दनाक मौत हो गई। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस दौरान 2 ऊंट रेल के इंजन में बुरी तरह से फंस गए। जिन्हें निकालने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान करीब 20-30 मिनट तक रेल बीच रास्ते खड़ी रही। जानकारी के अनुसार मध्यरात्रि बाद करीब 1 बजे राज्यपशु ऊंटों का झुंड लाठी रेलवे स्टेशन के पास पटरियां पार कर रहा था। इस दौरान जैसलमेर से पोकरण की तरफ जा रही लीलण एक्सप्रेस यहां पहुंच गई और उसकी आवाज सुनकर ऊंटों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान 5 ऊंटों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें से 2 ऊंट इंजन में बुरी तरह से फंस गए,
ऊंटों के इंजन में बुरी तरह से फंस जाने के कारण रेल को बीच ट्रेक ही खड़ा करना पड़ा। ऊंटों को कड़ी मशक्कत कर बाहर निकाला गया। करीब 20-30 मिनट बाद रेल को रवाना किया गया। इस दौरान यात्रियों को खासी परेशानी हुई। रेलवे के जमादार रेंवतराम चौधरी, वन्यजीवप्रेमी मुकेश भील सहित ग्रामीण सुबह मौके पर पहुंचे और मृत ऊंटों को ट्रेक से दूर करवाया।
लाठी सहित आसपास का क्षेत्र पशु बाहुल्य है। ग्रामीण कृषि के साथ पशुपालन भी करते है। क्षेत्र में बड़ी संख्या में ऊंट भी है। पोकरण-जैसलमेर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 पर स्थित कुछ गांवों के उत्तर और दक्षिण दिशा से रेलवे ट्रेक निकलता है। इन पटरियों के आसपास सूनसान जंगल होने से मवेशी यहां चरते है। इस दौरान रेलवे ट्रेक के आसपास पशु चरने के दौरान कई बार रेल की चपेट में आकर काल का ग्रास हो जाते है। बावजूद इसके जिम्मेदारों की ओर से मवेशी की सुरक्षा को लेकर पुख्ता प्रबंध करने के लिए कोई कवायद नहीं की जा रही है।
    user_गिरिराज
    गिरिराज
    पोकरण, जैसलमेर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखते हैं- मेवाड़ा - सुमेरपुर। उपखंड क्षेत्र के खींमाड़ा गांव से श्री सोनाणा खेतलाजी के लिए मंगलवार को पैदल संघ गाजे-बाजे के साथ रवाना हुआ। गांव के मेघवालों वास से निकला यह संघ खेतलाजी के परम उपासक चेलाराम प्रजापत और भेराराम के सानिध्य में शुरू हुआ। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। संघ बुधवार को सोनाणा पहुंचेगा। इससे पहले सोमवार को “एक शाम खेतलाजी के नाम” विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गायक कलाकार कन्हैयालाल संत ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। भजन संध्या का शुभारंभ गणपति एवं गुरु वंदना के साथ हुआ, जिसके बाद भजनों के माध्यम से खेतलाजी की महिमा का गुणगान किया गया। भजन संध्या में पहुंचे मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखते हैं। पैदल संघ जैसी यात्राएं श्रद्धा, एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि खेतलाजी के प्रति आस्था लोगों को जोड़ने का कार्य करती है और इस प्रकार के आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरिशंकर मेवाड़ा, पूर्व प्रधान सुमेरसिंह खिमाड़ा और महेंद्रसिंह सहित अन्य अतिथियों का श्री सोनाणा खेतलाजी भैरव मंडल की ओर से बहुमान किया गया। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि यह चतुर्थ संघ यात्रा है, जिसमें श्रद्धालु भक्ति भाव से शामिल होकर धार्मिक अनुष्ठानों में भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में विभिन्न संत-महात्माओं की उपस्थिति रही और भक्तों ने भक्ति रस का आनंद लिया। इस दौरान लक्ष्मण मेघवाल, पेमाराम मीणा सहित आसपास के गांवों के श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
    1
    धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखते हैं- मेवाड़ा
- 
सुमेरपुर। उपखंड क्षेत्र के खींमाड़ा गांव से श्री सोनाणा खेतलाजी के लिए मंगलवार को पैदल संघ गाजे-बाजे के साथ रवाना हुआ। गांव के मेघवालों वास से निकला यह संघ खेतलाजी के परम उपासक चेलाराम प्रजापत और भेराराम के सानिध्य में शुरू हुआ। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। संघ बुधवार को सोनाणा पहुंचेगा। इससे पहले सोमवार को “एक शाम खेतलाजी के नाम” विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गायक कलाकार कन्हैयालाल संत ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। भजन संध्या का शुभारंभ गणपति एवं गुरु वंदना के साथ हुआ, जिसके बाद भजनों के माध्यम से खेतलाजी की महिमा का गुणगान किया गया। भजन संध्या में पहुंचे मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखते हैं। पैदल संघ जैसी यात्राएं श्रद्धा, एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि खेतलाजी के प्रति आस्था लोगों को जोड़ने का कार्य करती है और इस प्रकार के आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरिशंकर मेवाड़ा, पूर्व प्रधान सुमेरसिंह खिमाड़ा और महेंद्रसिंह सहित अन्य अतिथियों का श्री सोनाणा खेतलाजी भैरव मंडल की ओर से बहुमान किया गया। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि यह चतुर्थ संघ यात्रा है, जिसमें श्रद्धालु भक्ति भाव से शामिल होकर धार्मिक अनुष्ठानों में भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में विभिन्न संत-महात्माओं की उपस्थिति रही और भक्तों ने भक्ति रस का आनंद लिया। इस दौरान लक्ष्मण मेघवाल, पेमाराम मीणा सहित आसपास के गांवों के श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
    user_Naresh kumar Malviya
    Naresh kumar Malviya
    Local News Reporter सुमेरपुर, पाली, राजस्थान•
    49 min ago
  • सिरोही के शिवगंज से बड़ी खबर टेंट के गोदाम में लगी भीषण आग पोसालिया गांव k सरकारी स्कूल के एकदम पीछे स्थित हैं टेंट गोदाम आग ने विकराल रूप किया धारण, ग्रामीण कर रहे आग बुझाने के प्रयास दमकल को सूचना के बाद भी अभी तक नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड सूचना पर पालड़ी थाना पुलिस पहुंची मौके पर ग्रामीणों की सहायता से पुलिस कर रही हैं आग बुझाने के प्रयास आग लगने के बाद अपरा तफरी का माहौल
    2
    सिरोही के शिवगंज से बड़ी खबर 
टेंट के गोदाम में लगी भीषण आग 
पोसालिया गांव k सरकारी स्कूल के एकदम पीछे स्थित हैं टेंट गोदाम 
आग ने विकराल रूप किया धारण, ग्रामीण कर रहे आग बुझाने के प्रयास 
दमकल को सूचना के बाद भी अभी तक नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड 
सूचना पर पालड़ी थाना पुलिस पहुंची मौके पर 
ग्रामीणों की सहायता से पुलिस कर रही हैं आग बुझाने के प्रयास
आग लगने के बाद अपरा तफरी का माहौल
    user_Journalist Kalapanamali
    Journalist Kalapanamali
    Doctor शिवगंज, सिरोही, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • जैसलमेर में दुर्लभ बिल्ली कैरेकल को मारकर जला दिया। आरोपियों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग ने सोमवार दोपहर करीब 3 बजे वन्यजीव अधिनियम के तहत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कैरेकल के अधजले शव को भी बरामद किया है।
    1
    जैसलमेर में दुर्लभ बिल्ली कैरेकल को मारकर जला दिया। आरोपियों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग ने सोमवार दोपहर करीब 3 बजे वन्यजीव अधिनियम के तहत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कैरेकल के अधजले शव को भी बरामद किया है।
    user_Gopal singh jodha
    Gopal singh jodha
    Local News Reporter फलसूंड, जैसलमेर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • ‘शिव रोज़गार मेले’ के दौरान मीडिया से बातचीत में विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने कहा कि उनका उद्देश्य सिर्फ राजनीति करना नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य की तरह जनता की सेवा करना है। उन्होंने युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देने की बात कही। शिव की जनता के साथ मिलकर एक मजबूत और आत्मनिर्भर भविष्य बनाने का संकल्प भी दोहराया।
    1
    ‘शिव रोज़गार मेले’ के दौरान मीडिया से बातचीत में विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने कहा कि उनका उद्देश्य सिर्फ राजनीति करना नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य की तरह जनता की सेवा करना है।
उन्होंने युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देने की बात कही। शिव की जनता के साथ मिलकर एक मजबूत और आत्मनिर्भर भविष्य बनाने का संकल्प भी दोहराया।
    user_Dharmendra kumar
    Dharmendra kumar
    जैसलमेर, जैसलमेर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • दौलपुरा बोर्ड के पास मंगलवार को हुए सड़क हादसे में एक पशुपालक की मौत हो गई, जबकि एक छात्र और उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार टेम्पो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे भेड़ चरा रहे युवक को टक्कर मारते हुए पलट गया। रामपुरा खेड़ा निवासी बाबूराम देवासी (24) पुत्र शंकर देवासी सड़क किनारे भेड़ चरा रहा था। इसी दौरान टेम्पो ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पास ही पिपलिया निवासी यशपाल देवासी अपने चचेरे भाई गोविंद के साथ था। यशपाल की दौलपुरा स्कूल में कक्षा 11 की भूगोल की परीक्षा थी और गोविंद उसे छोड़ने जा रहा था। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर हेड कांस्टेबल गोविंद कुमार मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आगे इलाज के लिए रेफर किया गया। हादसे में टेम्पो चालक पदमाराम निवासी राजगढ़ भी घायल हुआ। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    दौलपुरा बोर्ड के पास मंगलवार को हुए सड़क हादसे में एक पशुपालक की मौत हो गई, जबकि एक छात्र और उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार टेम्पो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे भेड़ चरा रहे युवक को टक्कर मारते हुए पलट गया। रामपुरा खेड़ा निवासी बाबूराम देवासी (24) पुत्र शंकर देवासी सड़क किनारे भेड़ चरा रहा था। इसी दौरान टेम्पो ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पास ही पिपलिया निवासी यशपाल देवासी अपने चचेरे भाई गोविंद के साथ था। यशपाल की दौलपुरा स्कूल में कक्षा 11 की भूगोल की परीक्षा थी और गोविंद उसे छोड़ने जा रहा था। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर हेड कांस्टेबल गोविंद कुमार मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आगे इलाज के लिए रेफर किया गया। हादसे में टेम्पो चालक पदमाराम निवासी राजगढ़ भी घायल हुआ। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_जितेन्द्र संत
    जितेन्द्र संत
    पत्रकार रेवदर, सिरोही, राजस्थान•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.