logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कलेक्टर ने किया शहर के विकास कार्यों का निरीक्षण सड़क चौड़ी करण ध्यान में रख कर कार्य करने का दिया निर्देश जगदलपुर, कलेक्टर आकाश छिकारा ने शहर में संचालित विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क चौड़ीकरण, नाली निर्माण तथा नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों को गुणवत्ता एवं समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने कहा कि विकास कार्यों का क्रियान्वयन केवल वर्तमान आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर ही नहीं, बल्कि भविष्य में बढ़ने वाली आबादी और यातायात की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किया जाए। उन्होंने सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्यों में तकनीकी मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए ताकि आमजन को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सके। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पल्ली नाका, धरमपुरा पीजी कॉलेज, महावीर कालोनी, एलआईसी चौक, वर्गीस कालोनी, आईबीसी कार्यालय, बालाजी मंदिर चौक, अनुपमा चौक के पास के नाली निर्माण के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का मौका मुआयना भी किया। उन्होंने जल भराव स्थल का निरीक्षण कर जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इसके अलावा एलआईसी चौक से एमपीएम हॉस्पिटल मार्ग तक और हाता ग्राउंड से कोर्ट तिराहा तक के सड़क चौड़ीकरण कार्य का जायजा लिया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा, लोक निर्माण विभाग के राजीव बतरा, विद्युत विभाग के खेस, तहसीलदार राहुल गुप्ता सहित लोक निर्माण विभाग के सब इंजीनियर, वन विभाग के अधिकारी, निविदाकार सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

4 hrs ago
user_विरेन्द्र नाथ
विरेन्द्र नाथ
बस्तर, बस्तर, छत्तीसगढ़•
4 hrs ago

कलेक्टर ने किया शहर के विकास कार्यों का निरीक्षण सड़क चौड़ी करण ध्यान में रख कर कार्य करने का दिया निर्देश जगदलपुर, कलेक्टर आकाश छिकारा ने शहर में संचालित विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क चौड़ीकरण, नाली निर्माण तथा नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों को गुणवत्ता एवं समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने कहा कि विकास कार्यों का क्रियान्वयन केवल वर्तमान आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर ही नहीं, बल्कि भविष्य में बढ़ने वाली आबादी और यातायात की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किया जाए। उन्होंने सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्यों में तकनीकी मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए ताकि आमजन को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सके। निरीक्षण के दौरान

कलेक्टर ने पल्ली नाका, धरमपुरा पीजी कॉलेज, महावीर कालोनी, एलआईसी चौक, वर्गीस कालोनी, आईबीसी कार्यालय, बालाजी मंदिर चौक, अनुपमा चौक के पास के नाली निर्माण के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का मौका मुआयना भी किया। उन्होंने जल भराव स्थल का निरीक्षण कर जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इसके अलावा एलआईसी चौक से एमपीएम हॉस्पिटल मार्ग तक और हाता ग्राउंड से कोर्ट तिराहा तक के सड़क चौड़ीकरण कार्य का जायजा लिया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा, लोक निर्माण विभाग के राजीव बतरा, विद्युत विभाग के खेस, तहसीलदार राहुल गुप्ता सहित लोक निर्माण विभाग के सब इंजीनियर, वन विभाग के अधिकारी, निविदाकार सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • Cricketer Sachin Tendulkar was welcomed as he arrived directly at the village, sparking great excitement among the children.
    1
    Cricketer Sachin Tendulkar was welcomed as he arrived directly at the village, sparking great excitement among the children.
    user_AKKU KHAN
    AKKU KHAN
    बस्तर, बस्तर, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • जो इस मार्ग में बाधा करेगा वो अंधा गधा है 🔥🥹#santrampaljimaharaj #motivation #viral #live
    1
    जो इस मार्ग में बाधा करेगा वो अंधा गधा है 🔥🥹#santrampaljimaharaj #motivation #viral #live
    user_सतभक्ति संदेश
    सतभक्ति संदेश
    Fraternal organization केसकाल, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • ट्रक की चपेट में आकर दो जिंदगियां हुईं ख़त्म… NH-930 पर सड़क दुर्घटना ने मचा दिया कोहराम छत्तीसगढ़ के बालोद जिले मे तेज रफ्तार और लापरवाही की एक और भयानक मिसाल। देर रात करीब 10:30 बजे बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम गुजरा के पास NH-930 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने दो लोगों को कुचल दिया। हादसे में दोनों मौके पर ही अपनी जान गंवा बैठे। इस दर्दनाक सड़क हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने करीब डेढ़ घंटे तक सड़क जाम कर रखा और ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर चक्काजाम किया। जानकारी के अनुसार, NH-930 पर ग्राम गुजरा के पास सड़क रिपेयरिंग का काम चल रहा है, लेकिन किसी भी प्रकार के सांकेतिक बोर्ड या चेतावनी के इंतजाम नहीं किए गए थे। रात के अंधेरे में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर दोनों लोगों पर चढ़ गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया और ठेकेदार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रिपेयरिंग कार्य के दौरान न तो पर्याप्त रोशनी का इंतजाम है और न ही कोई वॉर्निंग बोर्ड लगाया गया है, जिसके कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। उन्होंने मांग की कि ठेकेदार के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए और लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई हो। हालांकि, मौके पर पहुंची बालोद पुलिस और तहसीलदार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और सड़क सुरक्षा के पूरे इंतजाम सुनिश्चित किए जाएंगे। प्रशासन के आश्वासन के बाद करीब डेढ़ घंटे बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। दोस्तों, सड़क विकास का काम जरूरी है, लेकिन उससे ज्यादा जरूरी है लोगों की जान की सुरक्षा। सांकेतिक बोर्ड, पर्याप्त रोशनी और सावधानी बरतना ठेकेदार की जिम्मेदारी है। उम्मीद करते हैं कि प्रशासन इस मामले में सख्ती दिखाएगा ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों। शांति बनाए रखें, कानून अपने रास्ते चलेगा। आगे उपडेट
    1
    ट्रक की चपेट में आकर दो जिंदगियां हुईं ख़त्म… NH-930 पर सड़क दुर्घटना ने मचा दिया कोहराम
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले मे तेज रफ्तार और लापरवाही की एक और भयानक मिसाल। देर रात करीब 10:30 बजे बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम गुजरा के पास NH-930 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने दो लोगों को कुचल दिया। हादसे में दोनों मौके पर ही अपनी जान गंवा बैठे। इस दर्दनाक सड़क हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने करीब डेढ़ घंटे तक सड़क जाम कर रखा और ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर चक्काजाम किया।
जानकारी के अनुसार, NH-930 पर ग्राम गुजरा के पास सड़क रिपेयरिंग का काम चल रहा है, लेकिन किसी भी प्रकार के सांकेतिक बोर्ड या चेतावनी के इंतजाम नहीं किए गए थे। रात के अंधेरे में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर दोनों लोगों पर चढ़ गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया और ठेकेदार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रिपेयरिंग कार्य के दौरान न तो पर्याप्त रोशनी का इंतजाम है और न ही कोई वॉर्निंग बोर्ड लगाया गया है, जिसके कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। उन्होंने मांग की कि ठेकेदार के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए और लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई हो।
हालांकि, मौके पर पहुंची बालोद पुलिस और तहसीलदार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और सड़क सुरक्षा के पूरे इंतजाम सुनिश्चित किए जाएंगे। प्रशासन के आश्वासन के बाद करीब डेढ़ घंटे बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
दोस्तों, सड़क विकास का काम जरूरी है, लेकिन उससे ज्यादा जरूरी है लोगों की जान की सुरक्षा। सांकेतिक बोर्ड, पर्याप्त रोशनी और सावधानी बरतना ठेकेदार की जिम्मेदारी है। उम्मीद करते हैं कि प्रशासन इस मामले में सख्ती दिखाएगा ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों। शांति बनाए रखें, कानून अपने रास्ते चलेगा।
आगे उपडेट
    user_YOGESH KUAMR SAHU
    YOGESH KUAMR SAHU
    News Anchor बालोद, बालोद, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • गरियाबदं पुलिस द्वारा दो अलग-अलग प्रकरणों में 17 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को किया गया, गिरफ्तार l गरियाबंद - नशे के विरुद्ध नया सवेरा अभियान अंतर्गत गरियाबंद पुलिस द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध नशे के परिवहन एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं रोकथाम के संबंध में निर्देशित किया गया था। जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारियों के द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर एवं पेट्रोलिंग को सक्रिय किए थे। जो आज दिनांक 23.04.2026 को थाना प्रभारी गरियाबंद को मुखबीर से सूचना मिला की ग्राम बरबाहरा के रतन राम सोरी के द्वारा अवैध धन अर्जित करने के नियत से अपने घर आंगन में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब छुपाकर रखा है। मुखबीर के द्वारा बताये गये। घटना स्थल में पुलिस टीम भेज कर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान आरोपी रतन राम सोरी के घर आंगन से अवैध रूप से रखे कच्ची महुआ शराब कुल 10 लीटर कीमती 2000 रूपये को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। इसी क्रम में पुन: थाना प्रभारी गरियाबंद को मुखबीर से सूचना मिला की ग्राम बरबाहरा के सुबेलाल सोरी अपने घर बाड़ी में अवैध धन अर्जित करने के नियत से कच्ची महुआ शराब छुपाकर रखा है। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल पहुंच कर रेड कार्यवाही कर तलाशी लेने पर आरोपी सुबेलाल सोरी के घर बाड़ी में अवैध रूप से रखे कच्ची महुआ शराब कुल 07 लीटर कीमती 1400 रूपये को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। दोनो प्रकरण में आरोपियों के कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से दोनो प्रकरणों में आरोपियों के विरूद्ध पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दो प्रकरण में आरोपी 01) रतन राम सोरी पिता गडहाराम सोरी उम्र 59 साल निवासी ग्राम बरबाहरा थाना गरियाबंद एवं आरोपी 02) सुबेलाल सोरी पिता फूलसिंग उम्र 52 साल निवासी बरबाहरा थाना गरियाबंद को समक्ष गवाहन के पृथक-पृथक गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार आरोपी- 01) रतन राम सोरी पिता गडहाराम सोरी उम्र 59 साल निवासी ग्राम बरबाहरा थाना गरियाबंद। 02) सुबेलाल सोरी पिता फूलसिंग उम्र 52 साल निवासी बरबाहरा थाना गरियाबंद। जप्त सामग्री - क्रमश :- 10 लीटर एवं 07 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 3400 रूपये।
    1
    गरियाबदं पुलिस द्वारा दो अलग-अलग प्रकरणों में 17 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को किया गया, गिरफ्तार l
गरियाबंद - नशे के विरुद्ध नया सवेरा अभियान अंतर्गत गरियाबंद पुलिस द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध नशे के  परिवहन एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं रोकथाम के संबंध में निर्देशित किया गया था। जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारियों के द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर एवं पेट्रोलिंग को सक्रिय किए थे। जो आज दिनांक 23.04.2026 को थाना प्रभारी गरियाबंद को मुखबीर से सूचना मिला की ग्राम बरबाहरा के रतन राम सोरी के द्वारा अवैध धन अर्जित करने के नियत से अपने घर आंगन में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब छुपाकर रखा है। मुखबीर के द्वारा बताये गये। घटना स्थल में पुलिस टीम भेज कर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान आरोपी रतन राम सोरी के घर आंगन से अवैध रूप से रखे कच्ची महुआ शराब कुल 10 लीटर कीमती 2000 रूपये को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।
इसी क्रम में पुन: थाना प्रभारी गरियाबंद को मुखबीर से सूचना मिला की ग्राम बरबाहरा के सुबेलाल सोरी अपने घर बाड़ी में अवैध धन अर्जित करने के नियत से कच्ची महुआ शराब छुपाकर रखा है। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल पहुंच कर रेड कार्यवाही कर तलाशी  लेने पर आरोपी सुबेलाल सोरी के घर बाड़ी में अवैध रूप से रखे कच्ची महुआ शराब कुल 07 लीटर कीमती 1400 रूपये को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। 
दोनो प्रकरण में आरोपियों के कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से दोनो प्रकरणों में आरोपियों के विरूद्ध पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दो प्रकरण में आरोपी 01) रतन राम सोरी पिता गडहाराम सोरी उम्र 59 साल निवासी ग्राम बरबाहरा थाना गरियाबंद एवं आरोपी 02) सुबेलाल सोरी पिता फूलसिंग उम्र 52 साल निवासी बरबाहरा थाना गरियाबंद को समक्ष गवाहन के पृथक-पृथक गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश  किया गया।
गिरफ्तार आरोपी-
01)  	रतन राम सोरी पिता गडहाराम सोरी उम्र 59 साल निवासी ग्राम बरबाहरा थाना गरियाबंद।
02)	सुबेलाल सोरी पिता फूलसिंग उम्र 52 साल निवासी बरबाहरा थाना गरियाबंद।  
जप्त सामग्री - 
क्रमश :- 10 लीटर एवं 07 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 3400 रूपये।
    user_नागेन्द्र निषाद
    नागेन्द्र निषाद
    राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • भिलाई में चोर चड्ड़ी चोर रिसाली में अजीब चोरी घरों से गायब हो रहे अंडरगारमेंट ये एक ऐसा चोर हैं जो केवल महिलाओ के अंडरगारमेंट चुराता हैं.....
    1
    भिलाई में चोर चड्ड़ी चोर 
रिसाली में अजीब चोरी
घरों से गायब हो रहे अंडरगारमेंट
ये एक ऐसा चोर हैं जो केवल महिलाओ के अंडरगारमेंट चुराता हैं.....
    user_Pradeep Singh Rajput 🇮🇳D.N.
    Pradeep Singh Rajput 🇮🇳D.N.
    Voice of people दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    21 min ago
  • Glorious 2nd Week #Raj #Talkies #Raipur
    1
    Glorious 2nd Week #Raj #Talkies #Raipur
    user_Raj Talkies Raipur
    Raj Talkies Raipur
    Cinema औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    25 min ago
  • दल्लीराजहरा-रावघाट प्रोजेक्ट में बड़ी जीत: 17 किमी का ट्रैक तैयार, जून तक फिनिशिंग और जुलाई में होगा CRS ट्रायल। नमस्कार, आप देख रहे हैं "द छत्तीसगढ़", मैं हूँ योगेश कुमार साहू। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और बालोद जिले की सीमा से एक ऐसी खबर आई है जो प्रदेश के औद्योगिक विकास की दिशा बदल देगी। दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना का सबसे कठिन हिस्सा, जो ताड़ोकी से रावघाट तक का 17 किलोमीटर का सफर था, वह अब रेल पटरियों से जुड़ चुका है। नक्सलियों की धमकियों और घने जंगलों की चुनौतियों के बीच एसएसबी (SSB) के 1300 जवानों की सुरक्षा में यह काम पूरा हुआ। अब वो दिन दूर नहीं जब रावघाट की पहाड़ियों से लोहा सीधे भिलाई स्टील प्लांट पहुँचेगा और स्थानीय लोगों को रेल की सुविधा मिलेगी। देखिए हमारी यह खास ग्राउंड रिपोर्ट।
    1
    दल्लीराजहरा-रावघाट प्रोजेक्ट में बड़ी जीत: 17 किमी का ट्रैक तैयार, जून तक फिनिशिंग और जुलाई में होगा CRS ट्रायल।
नमस्कार, आप देख रहे हैं "द छत्तीसगढ़", मैं हूँ योगेश कुमार साहू।
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और बालोद जिले की सीमा से एक ऐसी खबर आई है जो प्रदेश के औद्योगिक विकास की दिशा बदल देगी। दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना का सबसे कठिन हिस्सा, जो ताड़ोकी से रावघाट तक का 17 किलोमीटर का सफर था, वह अब रेल पटरियों से जुड़ चुका है। नक्सलियों की धमकियों और घने जंगलों की चुनौतियों के बीच एसएसबी (SSB) के 1300 जवानों की सुरक्षा में यह काम पूरा हुआ। अब वो दिन दूर नहीं जब रावघाट की पहाड़ियों से लोहा सीधे भिलाई स्टील प्लांट पहुँचेगा और स्थानीय लोगों को रेल की सुविधा मिलेगी। देखिए हमारी यह खास ग्राउंड रिपोर्ट।
    user_YOGESH KUAMR SAHU
    YOGESH KUAMR SAHU
    News Anchor बालोद, बालोद, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • Glorious 2nd Week #Raj #Talkies #Raipur
    1
    Glorious 2nd Week #Raj #Talkies #Raipur
    user_Raj Talkies Raipur
    Raj Talkies Raipur
    Cinema औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    25 min ago
  • शराब दुकान हटाने की मांग तेज, पार्षद ने प्रशासन को सौंपा आवेदन .दुर्ग जिले में शराब दुकान को लेकर विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। वार्ड क्रमांक 47 के पार्षद एवं जोन अध्यक्ष विनीत यादव द्वारा जिला प्रशासन को एक आवेदन सौंपकर शराब दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की गई है। आवेदन में बताया गया है कि पूर्व में भी इस संबंध में बैठक आयोजित की जा चुकी है और कई बार लिखित रूप से आग्रह किया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पार्षद का कहना है कि आबादी क्षेत्र में स्थित शराब दुकान से आम जनता, विशेषकर महिलाओं और युवाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते क्षेत्र में सामाजिक माहौल भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द निर्णय लेकर दुकान को हटाने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनी रह सके। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।
    1
    शराब दुकान हटाने की मांग तेज, पार्षद ने प्रशासन को सौंपा आवेदन
.दुर्ग जिले में शराब दुकान को लेकर विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। वार्ड क्रमांक 47 के पार्षद एवं जोन अध्यक्ष विनीत यादव द्वारा जिला प्रशासन को एक आवेदन सौंपकर शराब दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की गई है। आवेदन में बताया गया है कि पूर्व में भी इस संबंध में बैठक आयोजित की जा चुकी है और कई बार लिखित रूप से आग्रह किया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
पार्षद का कहना है कि आबादी क्षेत्र में स्थित शराब दुकान से आम जनता, विशेषकर महिलाओं और युवाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते क्षेत्र में सामाजिक माहौल भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द निर्णय लेकर दुकान को हटाने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनी रह सके।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।
    user_हेमंत उमरे
    हेमंत उमरे
    पत्रकार दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    32 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.