जिला स्तरीय समीक्षा एवं समन्वय समिति की बैठक आयोजित* *बैंकों के सीडी अनुपात व वार्षिक साख योजना की हुई समीक्षा झालावाड़। जिला स्तरीय समीक्षा एवं समन्वय समिति (डीएलआरसी/डीसीसी) की दिसंबर 2025 तिमाही बैठक बुधवार को जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिले में बैंकिंग सेवाओं, वार्षिक साख योजना तथा विभिन्न वित्तीय समावेशन योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में जिला कलेक्टर द्वारा दिसंबर 2025 तिमाही के अंतर्गत बैंकों की वार्षिक साख योजना तथा सीडी अनुपात (Credit Deposit Ratio) की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक को अपने साख वितरण के आंकड़ों में वृद्धि करने के निर्देश दिए, ताकि जिले में ऋण प्रवाह को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके। रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया की जिला अधिकारी द्वारा बैठक में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), अटल पेंशन योजना (APY) सहित अन्य वित्तीय समावेशन योजनाओं की जानकारी दी तथा इन योजनाओं के व्यापक क्रियान्वयन पर जोर दिया।अग्रणी बैंक प्रबंधक महेश सिसोदिया ने आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नाबार्ड के पोटेंशियल लिंक्ड प्लान (PLP) के अनुरूप तैयार की गई वार्षिक साख योजना के लक्ष्यों पर बैंकवार चर्चा की। उन्होंने सभी बैंकों से आग्रह किया कि मार्च तिमाही के अंत तक निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करें।बैठक के दौरान जिला कलेक्टर द्वारा रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया की अधिकारी के स्थानांतरण पर उन्हें पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके कार्यकाल के दौरान जिले में बैंकिंग समन्वय में दिए गए योगदान की सराहना की गई।अंत में अग्रणी बैंक प्रबंधक द्वारा सभी उपस्थित अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन किया गया। बैठक में रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया की जिला अग्रणी अधिकारी मृदुला माहेश्वरी, सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के क्षेत्रीय प्रमुख गौरव त्यागी, राजस्थान ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक शंकी चुग, अग्रणी बैंक प्रबंधक महेश सिसोदिया, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक वासुदेव मीणा, पीएनबी आर-सेटी के निदेशक चन्द्र शेखर सुमन, विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी तथा सभी बैंकों के जिला समन्वयक उपस्थित रहे।

- झालावाड़। मुख्य डाकघर झालावाड़ को आज दूसरे दिन बुधवार को भी ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी का संदेश मिलने के बाद पुलिस विभाग की सीआईडी इंटेलिजेंट और एसपी कार्यालय की विशेष शाखा के करीब आधा दर्जन से अधिक पुलिस कर्मियों की टीम ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन कोई सदिग्ध वस्तु नही मिली। कोटा डाकघर के डिवीजन कार्यालय टीम की ओर आज दूसरे दिन मेल मिलने के बाद वहां से झालावाड़ मुख्य डाकघर को मेल भेजने के बाद यहां अधिकारियों ने इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस को अवगत कराने पर स्थानीय इंटेलीजेंट ओर विशेष शाखा के पुलिस कर्मियों ने अपने उपकरणों से सर्च अभियान चलाया ओर करीब आधे घण्टे तक बारीकी से पूरे कार्यालय की जांच की इसके बाद कोई सादिक आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिलने पर राहत की सांस ली। इस दौरान बस स्टैंड के मुख्य डाकघर में भी करीब 1 घंटे तक कार्य प्रभावित रहा, इस अभियान के दौरान यहां आने वाले लोगों को भी बाहर मुख्य गेट पर ही रोका गया, ताकि शांतिपूर्वक सर्च किया जा सके। उल्लेखनीय है कि एक दिन पूर्व जयपुर से मिले सन्देश के बाद झालावाड़ डाकघर में पुलिस विभाग की ओर से सर्च अभियान चलाया गया था लेकिन आज दूसरे दिन फिर से सूचना मिलने पर यदि आपके तौर पर पुलिस विभाग की स्पेशल टीमों ने बारीकी से निरीक्षण किया। कल मंगलवार को मिले मेल में सदिग्ध आरोपी ने अपनी ओर से भेजे मेल में लिखा कि पाकिस्तान आईएसआई निवेथा उदयनिधि पेथुराज जिंदाबाद,आपके पासपोर्ट पोस्टल ऑफिस में 5 साइनाड़ गैस से भरे एलईडी ब्लास्ट करेंगे।1
- मोड़क क्षेत्र के दरा अभ्यारण क्षेत्र में अबली मणी के सामने बुधवार को सड़क पर एक कंटेनर ख़राब मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी दूसरी तरफ से वाहनों निकालने में लगे हैं जिससे हाईवे पर जाम कि स्थिति ना बने दरा नाल में बढ़ता जा रहा वाहनों का दबाव।2
- रामगंजमंडी क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। सुकेत के अधीन आने वाले ढाबादेह, सहरावदा, गुजरियाखेड़ी और मानपुरा गांवों में विशेष अभियान चलाया गया। बुधवार शाम करीब 5 बजे विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता सुकेत के नेतृत्व में तकनीकी टीम ने करीब दर्जनभर अवैध आंकड़े हटाए। वहीं दूसरी टीम ने रामगंजमंडी और सातलखेड़ी क्षेत्र में पीडीसी चेकिंग करते हुए करीब 20 से 25 लोगों के अवैध तार जब्त किए और वीसीआर की कार्रवाई भी की। अधिकारियों ने मौके पर ग्रामीणों को समझाइश देते हुए कहा कि जिन उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन कटे हुए हैं, वे अपनी बकाया राशि सहायक अभियंता कार्यालय सुकेत में या 14 मार्च 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत रामगंजमंडी के माध्यम से जमा करवाकर अपने घरेलू कनेक्शन दोबारा जुड़वा सकते हैं। डिस्कॉम अधिकारियों ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा कराने की अपील की गई है।1
- चेचट माइंस क्षेत्र में सरेण्डर हो चुकी खदानों को भरवाने की मांग को लेकर गौ सेवकों और ग्रामीणों ने खान एवं भू-विज्ञान विभाग के खनि अभियंता को ज्ञापन सौंपा गौ सेवकों ने बताया कि क्षेत्र में करीब 815 बीघा चरागाह भूमि माइंस क्षेत्र में आती है। इनमें से लगभग 450 बीघा भूमि पर खनन कार्य हो चुका है और करीब 300 बीघा क्षेत्र की माइंस सरेण्डर की जा चुकी है। इसके बावजूद कई खदानें अब भी खुली पड़ी हैं और उनमें पानी भरा हुआ है। खेडली रोड़ से कोटड़ी रोड तक कई स्थानों पर खदानों के पास ही सड़क और बस्ती होने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि नियमों के अनुसार खदान सरेण्डर होने के बाद उन्हें मिट्टी डालकर समतल किया जाना चाहिए, ताकि वहां घास उग सके और भूमि का उपयोग फिर से चरागाह के रूप में किया जा सके। लेकिन कई स्थानों पर चरागाह भूमि पर मलबा डाल दिया गया है, जिससे गौवंश के चरने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में वर्ष 2021 से अब तक कई बार जिला कलेक्टर और एसडीएम को ज्ञापन दिए जा चुके हैं। वर्ष 2022 में भूमि का सीमांकन भी कराया गया था, जिसमें करीब 400 बीघा भूमि खनन से प्रभावित पाई गई थी। गौ सेवकों और ग्रामीणों ने मांग की है कि जिन खदानों में खनन कार्य पूरा हो चुका है, उन्हें जल्द भरवाकर समतल किया जाए और भूमि को चरने योग्य बनाकर ग्राम पंचायत को सौंपा जाए। साथ ही दोषी खनन पट्टाधारकों को ब्लैकलिस्ट कर भविष्य में उन्हें माइंस लीज नहीं देने की भी मांग की गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो गौ सेवक और ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे।1
- छीपाबड़ौद मंडी में हंगामा हो गया1
- खानपुर क्षेत्र के लडानिया गांव में किसान मन्नालाल नागर की अज्ञात बोलेरो की टक्कर से मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने नागोरिया टोल प्लाजा के पास मेगा हाईवे पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया और जोरदार प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश कर मामला शांत कराने की कोशिश की।1
- हरनावदाशाहजी. क्षेत्र के फूलबडौद गांव में बुधवार को दिनदहाड़े एक सूने पक्के मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने धावा बोलते हुए नगदी व ज्वेलरी समेत करीब एक लाख रुपए से अधिक की चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित अशोक कारपेंटर ने बताया कि रोजाना की तरह बुधवार को भी दोनों पति-पत्नी हरनावदाशाहजी एक निजी स्कूल में पढ़ाने गए थे। उनकी मां भी खेतों का काम करने गई थी ऐसे में मकान के दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। चोरों ने इसी फिराक में सूना मकान देख छत के रास्ते से अंदर प्रवेश कर चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। नगदी समेत सोने चांदी की ज्वेलरी पर किया हाथ साफ - चोरों ने छत के रास्ते मकान में प्रवेश कर कमरे में रखी गोदरेज के ताले खोलकर तसल्ली से हाथ साफ किए। पीड़ित ने बताया कि अंदर कमरों के ताले खुले थे लेकिन लोहे की अलमारियों के ताले लगे थे लेकिन चोरों ने चाबियां ढूंढ कर ताले खोल लिए तथा सारी अलमारियां खंगाल ली। उन्होंने बताया कि चोरी गए सामान में 60 हजार नगदी, सोने का मंगलसूत्र, चांदी की तीन जोड पायल, चूड़ियां, बिछिया भी ले गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पंहुचकर मुआयना किया। हेड कांस्टेबल विजय सिंह ने बताया कि मामले में पडताल कर आगे की कार्रवाई जारी है।2
- झालावाड़। सकल जैन समाज झालावाड़ की ओर से मिनी सचिवालय पहुंचे एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष मुकेश जैन की अगुवाई में शहर के गढ़ पार्क में लगे लगभग 52 वर्ष पूर्व स्थापित हुए जैन स्तम्भ को नहीं हटाने की मांग को लेकर जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ को एक ज्ञापन सोपा है। जैन समाज ने जिला प्रशासन को बताया कि शहर झालावाड़ में पुराने कलेक्ट्रेट ऑफिस के सामने छोटे पार्क गढ़ परिसर के अन्दर स्थित भगवान महावीर स्वामी के 2500 निवार्ण उत्सव पर करीब 52 साल पहले जैन स्तम्भ को केन्द्रीय सरकार की तरफ से लगभग 52 वर्ष पूर्व शहर झालावाड़ में स्थापित किया गया था। लेकिन नगर परिषद की ओर से इस स्तम्भ को यहां से हटाने की मौखिक सूचना समाज के व्यक्तियों को दी गई और अचानक हटाने का निर्णय लिया जा रहा है। यह 52 वर्ष पूर्व स्थापित किया गया स्तम्भ है तथा पूरे झालावाड़ शहर में किसी भी स्थान पर जैन समाज का पहचान चिन्ह या ऐसा कोई चौराहा भी नहीं है। जिस पर कोई चिन्ह या स्तम्भ वगैराह कुछ स्थापित हो। यह स्तम्भ कलाकारी के साथ मजबूत व सुन्दर निर्मित है। इस स्तम्भ को हटाने से जैन समाज में रोष व्याप्त है। समाज की ओर से बताया कि इस स्तम्भ को यथास्थान पर लगा रहने दे तथा जैन समाज की पहचान चिन्ह को नहीं हटाए। इस मामले में जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने जैन समाज के प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि इस सिस्टम को यही रखा जाएगा,नगरपरिषद की ओर से सौंदर्य करण के काम होंगे, इस दौरान स्थान परिवर्तन किया जा सकता है लेकिन स्थाई रूप से नहीं हटाएंगे। इस दौरान सुरेंद्र कोठारी, चंद्रकुमार जैन, अनीता जैन, प्रवीण जैन ,सुंदरी जैन, आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर अध्यक्ष धर्मेंद्र जैन, नमित जैन, विनय ने स्तंभ को यथावत रखने की मांग की है।1