logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित,जनगणना पदाधिकारी द्वारा सभी प्रखंडों के सहायक चार्ज पदाधिकारियों के साथ प्रखंड स्तर पर चल रही तैयारियों की समीक्षा किया गया। गुमला: आज दिनांक 10 मार्च 2026 को समाहरणालय सभागार, गुमला में जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर समाहर्ता सह जिला जनगणना पदाधिकारी द्वारा सभी प्रखंडों के सहायक चार्ज पदाधिकारियों के साथ प्रखंड स्तर पर चल रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा जनगणना कार्य के दौरान आने वाली व्यवहारिक समस्याओं एवं उनके समाधान पर चर्चा की गई।जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सह अवर जनगणना पदाधिकारी ने HLB क्रियेशन एवं उससे संबंधित आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी सह उप जिला जनगणना पदाधिकारी ने विद्यालयों के शिक्षकों को प्रगणक एवं पर्यवेक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त किए जाने से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला।बैठक में अपर समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी प्रखंडों के बीपीओ, सहायक चार्ज पदाधिकारी तथा जिला जनगणना कोषांग के कर्मी उपस्थित थे।

1 hr ago
user_Sunderam Keshri
Sunderam Keshri
चैनपुर, गुमला, झारखंड•
1 hr ago
f6331afa-cd9e-4c97-b800-58511f481d7b

जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित,जनगणना पदाधिकारी द्वारा सभी प्रखंडों के सहायक चार्ज पदाधिकारियों के साथ प्रखंड स्तर पर चल रही तैयारियों की समीक्षा किया गया। गुमला: आज दिनांक 10 मार्च 2026 को समाहरणालय सभागार, गुमला में जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर समाहर्ता सह जिला जनगणना पदाधिकारी द्वारा

b4a064e3-f752-4a42-adad-0683e79feb8a

सभी प्रखंडों के सहायक चार्ज पदाधिकारियों के साथ प्रखंड स्तर पर चल रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा जनगणना कार्य के दौरान आने वाली व्यवहारिक समस्याओं एवं उनके समाधान पर चर्चा की गई।जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सह अवर जनगणना पदाधिकारी ने HLB क्रियेशन एवं उससे संबंधित आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तार

cec80b3f-5d27-4a2e-b8ba-6fb127498d2f

से जानकारी दी। वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी सह उप जिला जनगणना पदाधिकारी ने विद्यालयों के शिक्षकों को प्रगणक एवं पर्यवेक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त किए जाने से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला।बैठक में अपर समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी प्रखंडों के बीपीओ, सहायक चार्ज पदाधिकारी तथा जिला जनगणना कोषांग के कर्मी उपस्थित थे।

More news from झारखंड and nearby areas
  • गुमला: उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं संवेदनशीलता के साथ सुनिश्चित किया जाए।जन शिकायत निवारण दिवस में रायडीह प्रखंड अंतर्गत ग्राम तुलमुंगा, पंचायत सुरसांग के ग्रामीणों द्वारा वीर शहीद पोटो हो खेल योजना के तहत खेल मैदान निर्माण कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि गाँव में खेल मैदान नहीं होने के कारण बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।रायडीह प्रखंड के ही ग्राम सिलिंगा, पंचायत सुरसांग के ग्रामीणों ने पालामाड़ा नदी पर पुलिया निर्माण कराने की मांग रखी। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया नहीं होने से आवागमन तथा बच्चों को स्कूल जाने में काफी कठिनाई होती है।रायडीह प्रखंड के ग्राम लालमाटी, पंचायत उपरखंटगा के ग्रामीणों ने लालमाटी से सोकराहातु के बीच सड़क निर्माण कराने हेतु आवेदन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र दुर्गम होने के कारण बरसात के मौसम में आवागमन अत्यंत कठिन हो जाता है, जिससे मरीजों को अस्पताल ले जाने में भी परेशानी होती है।गुमला प्रखंड के ग्राम छोटा लोरो बैर टोली निवासी करमा उरांव ने अपने द्वारा लगाए गए पेड़-पौधों को क्षति पहुंचाने के मामले में मुआवजा दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया।उन्होंने बताया कि पड़ोसी जमीन पर संचालित ईंट भट्ठा के कार्य के दौरान उनके पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचाया गया है।कामडारा प्रखंड के ग्राम विकमा के ग्रामीणों ने एस.पी.जी. प्राथमिक विद्यालय, बिकमा की भूमि पर अवैध कब्जा एवं घेराबंदी रोकने के संबंध में आवेदन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय की भूमि पर कब्जा किए जाने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।विशुनपुर प्रखंड के ग्राम कोयनारटोली निवासी गोपाल बड़ाईक, भूतपूर्व हवलदार (16 बिहार रेजिमेंट) द्वारा पेंशन से संबंधित आवश्यक प्रमाण पत्र निर्गत कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया, ताकि उन्हें पेंशन का लाभ प्राप्त हो सके।घाघरा प्रखंड अंतर्गत सोसो मौजा स्थित रोमन काथलिक मिशन चर्च, सोसो के प्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तावित रेलवे लाइन सर्वे को लेकर आवेदन दिया गया, जिसमें धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थानों को प्रभावित होने से बचाने के लिए वैकल्पिक मार्ग पर विचार करने का अनुरोध किया गया।बसिया प्रखंड के ग्राम रामडीह गरई टोली निवासी बबलू चीक बड़ाइक द्वारा चीक बड़ाइक जाति प्रमाण पत्र निर्गत कराने में हो रही कठिनाइयों के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया।उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि व्यक्तिगत आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा प्रत्येक मामले का निष्पक्ष एवं संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस आमजन की समस्याओं के समाधान का एक महत्वपूर्ण मंच है, जहाँ लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना और समाधान के लिए आवश्यक पहल की जाती है।
    2
    गुमला: उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं संवेदनशीलता के साथ सुनिश्चित किया जाए।जन शिकायत निवारण दिवस में रायडीह प्रखंड अंतर्गत ग्राम तुलमुंगा, पंचायत सुरसांग के ग्रामीणों द्वारा वीर शहीद पोटो हो खेल योजना के तहत खेल मैदान निर्माण कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि गाँव में खेल मैदान नहीं होने के कारण बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।रायडीह प्रखंड के ही ग्राम सिलिंगा, पंचायत सुरसांग के ग्रामीणों ने पालामाड़ा नदी पर पुलिया निर्माण कराने की मांग रखी। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया नहीं होने से आवागमन तथा बच्चों को स्कूल जाने में काफी कठिनाई होती है।रायडीह प्रखंड के ग्राम लालमाटी, पंचायत उपरखंटगा के ग्रामीणों ने लालमाटी से सोकराहातु के बीच सड़क निर्माण कराने हेतु आवेदन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र दुर्गम होने के कारण बरसात के मौसम में आवागमन अत्यंत कठिन हो जाता है, जिससे मरीजों को अस्पताल ले जाने में भी परेशानी होती है।गुमला प्रखंड के ग्राम छोटा लोरो बैर टोली निवासी करमा उरांव ने अपने द्वारा लगाए गए पेड़-पौधों को क्षति पहुंचाने के मामले में मुआवजा दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया।उन्होंने बताया कि पड़ोसी जमीन पर संचालित ईंट भट्ठा के कार्य के दौरान उनके पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचाया गया है।कामडारा प्रखंड के ग्राम विकमा के ग्रामीणों ने एस.पी.जी. प्राथमिक विद्यालय, बिकमा की भूमि पर अवैध कब्जा एवं घेराबंदी रोकने के संबंध में आवेदन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय की भूमि पर कब्जा किए जाने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।विशुनपुर प्रखंड के ग्राम कोयनारटोली निवासी गोपाल बड़ाईक, भूतपूर्व हवलदार (16 बिहार रेजिमेंट) द्वारा पेंशन से संबंधित आवश्यक प्रमाण पत्र निर्गत कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया, ताकि उन्हें पेंशन का लाभ प्राप्त हो सके।घाघरा प्रखंड अंतर्गत सोसो मौजा स्थित रोमन काथलिक मिशन चर्च, सोसो के प्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तावित रेलवे लाइन सर्वे को लेकर आवेदन दिया गया, जिसमें धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थानों को प्रभावित होने से बचाने के लिए वैकल्पिक मार्ग पर विचार करने का अनुरोध किया गया।बसिया प्रखंड के ग्राम रामडीह गरई टोली निवासी बबलू चीक बड़ाइक द्वारा चीक बड़ाइक जाति प्रमाण पत्र निर्गत कराने में हो रही कठिनाइयों के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया।उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि व्यक्तिगत आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा प्रत्येक मामले का निष्पक्ष एवं संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस आमजन की समस्याओं के समाधान का एक महत्वपूर्ण मंच है, जहाँ लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना और समाधान के लिए आवश्यक पहल की जाती है।
    user_Sunderam Keshri
    Sunderam Keshri
    चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    1 hr ago
  • गुमला: आज मंगलवार को चंदाली स्थित ईवीएम वेयरहाउस हाउस का निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त के द्वारा ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं, सीसीटीवी व अन्य उपकरणों की स्थिति और रख रखाव आदि की जांच की गई। उन्होंने संपूर्ण परिसर का भ्रमण कर जायजा लिया तथा विद्युत व्यवस्था, बैलट यूनिट हॉल, अग्निशमन व्यवस्था, कमरों के सीलिंग, डबल लॉक की स्थिति एवं निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित अन्य मानदंडों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मौके पर उप विकास आयुक्त गुमला दिलेश्वर महत्तो, SDO सदर राजीव नीरज , उप निर्वाचन पदाधिकारी सुषमा लकड़ा ,विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं निर्वाचन कार्यालय के कर्मीगण मौजूद थे। ==============================
    5
    गुमला: आज मंगलवार को चंदाली स्थित ईवीएम वेयरहाउस हाउस का निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने किया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त के द्वारा ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं, सीसीटीवी व अन्य उपकरणों की स्थिति और रख रखाव आदि की जांच की गई। उन्होंने संपूर्ण परिसर का भ्रमण कर जायजा लिया  तथा विद्युत व्यवस्था, बैलट यूनिट हॉल, अग्निशमन व्यवस्था, कमरों के सीलिंग, डबल लॉक की स्थिति एवं निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित अन्य मानदंडों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मौके पर उप विकास आयुक्त गुमला दिलेश्वर महत्तो, SDO सदर राजीव नीरज , उप निर्वाचन पदाधिकारी सुषमा लकड़ा ,विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं निर्वाचन कार्यालय के कर्मीगण मौजूद थे।
==============================
    user_राहुल कुमार
    राहुल कुमार
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    5 hrs ago
  • Post by Dipak gupta
    2
    Post by Dipak gupta
    user_Dipak gupta
    Dipak gupta
    पत्रकार गुमला, गुमला, झारखंड•
    14 hrs ago
  • जानकारी के मुताबिक एक नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विशाल सिंह ठाकुर उर्फ बाबू पिता रणधीर सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी रेल्वे कॉलोनी पाव दुकान के सामने थाना सिटी कोतवाली जिला रायगढ़ के अपहरण, दुष्कर्म के मामले में पॉक्सो एक्ट की धाराओं में आरोपी विशाल ठाकुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है,दरसल मामला इस प्रकार बताया जा रहा है, 05 मार्च 2026 की शाम वह अपने परिचित के घर घूमने गई थी, जहां उसकी मुलाकात विशाल ठाकुर उर्फ बाबू से हुई। उसी दिन आरोपी बालिका के कॉलोनी पहुंचा और उसे मोटरसाइकिल में जबरदस्ती बैठाकर ईला मॉल के पीछे अपने दोस्त के कमरे में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने 07 मार्च की शाम केवड़ाबाड़ी के पास बालिका को घटना किसी को न बताने की धमकी देकर छोड़ दिया,8 मार्च को 16 वर्षीय पीड़ित नाबालिग बालिका द्वारा थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई ♦️बताया जा रहा है,आरोपी रायगढ़ कोतवाली क्षेत्र का गुंडा बदमाश है और उसके विरुद्ध पहले से कई गंभीर अपराध थाना में दर्ज हैं। ♦️एसएसपी शशि मोहन सिंह ने गुंडों को चेतावनी दी महिलाओं और नाबालिगों के साथ छेड़ छाड़ करने वालों गुंडा बदमाशों पर होगी सख्त कार्रवाई।
    1
    जानकारी के मुताबिक एक नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विशाल सिंह ठाकुर उर्फ बाबू पिता रणधीर सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी रेल्वे कॉलोनी पाव दुकान के सामने थाना सिटी कोतवाली जिला रायगढ़ के अपहरण, दुष्कर्म के मामले में पॉक्सो एक्ट की धाराओं में आरोपी विशाल ठाकुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है,दरसल मामला इस प्रकार बताया जा रहा है, 05 मार्च 2026 की शाम वह अपने परिचित के घर घूमने गई थी, जहां उसकी मुलाकात विशाल ठाकुर उर्फ बाबू से हुई। उसी दिन आरोपी बालिका के कॉलोनी पहुंचा और उसे मोटरसाइकिल में जबरदस्ती बैठाकर ईला मॉल के पीछे अपने दोस्त के कमरे में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने 07 मार्च की शाम केवड़ाबाड़ी के पास बालिका को घटना किसी को न बताने की धमकी देकर छोड़ दिया,8 मार्च को 16 वर्षीय पीड़ित नाबालिग बालिका द्वारा थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई
♦️बताया जा रहा है,आरोपी रायगढ़ कोतवाली क्षेत्र का गुंडा बदमाश है और उसके विरुद्ध पहले से कई गंभीर अपराध थाना में दर्ज हैं।
♦️एसएसपी शशि मोहन सिंह ने गुंडों को चेतावनी दी महिलाओं और नाबालिगों के साथ छेड़ छाड़ करने वालों गुंडा बदमाशों पर होगी सख्त कार्रवाई।
    user_क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    Media company Sanna, Jashpur•
    53 min ago
  • Post by AAM JANATA
    1
    Post by AAM JANATA
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    1 hr ago
  • सड़क हादसे में इलाज के दौरान किशोर की अस्पताल में हुई मौत बोध टोली में पसरा मातम
    1
    सड़क हादसे में इलाज के दौरान किशोर की अस्पताल में हुई मौत बोध टोली में पसरा मातम
    user_आलोक कुमार
    आलोक कुमार
    पत्रकार सेन्हा, लोहरदगा, झारखंड•
    4 hrs ago
  • सिसई (गुमला)। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम लरंगो के जमीन मालिक भोदरो साहु, स्व रुना साहु, गणेश साहु, सीता देवी, घुरनी देवी, पवन साहु, अजय साहु, बाबूलाल साहु, बालेश्वर साहु सहित राजु साहु, निर्मल साहु एवं स्व जगन साहु के परिवार ने अंचल अधिकारी सिसई अशोक बड़ाईक पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। और कहा है कि उक्त जमीन जिसपर घर, कुंआ, बारी सब बना हुआ है वर्षों से पुरा परिवार निवास करते आ रहे हैं। उक्त जमीन पर पूर्व अंचलाधिकारी नितेश रोशन खलखो के द्वारा जनता दरबार में प्राप्त आवेदन परिवाद पत्र के संबंध में भवदीय के पत्रांक 538/जे.शि.का. दिनांक 31 अक्टुबर 2024 पर जांच करते हुए आवेदक द्वारा दिये गए राजस्व कागजातों का विवरण निम्न प्रकार है रजिस्ट्री संख्या 36 दिनांक 06 जनवरी 1981 विक्रेता भोदरो साहु वो रुना साहु, पिता पंचु तेली एवं क्रेता अघन साहु पति करमा साव, खाता संख्या 196 रकबा 62 डिसमिल वो शुद्धि पत्र दाखिल खारिज वाद संख्या 259R27/2012-13 वो लगान रसीद संख्या 307161,2012-13 एवं रसीद संख्या 118336 वर्ष 2013-14 से 2017-18 तक की छाया प्रति संलग्न है क्योंकि उक्त भूमि का ऑफलाइन या ऑनलाइन पंजी 2 में जमाबंदी कायम नहीं पाया गया जबकि जांच प्रतिवेदन में अग्रतर कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया था। और द्वितीय पक्ष पर जमीन मोटिवेशन पर पाबंदी लगाते हुए रोक लगाए गए थे। जिसपर वर्तमान अंचलाधिकारी अशोक बड़ाईक द्वारा सारे नियम कानून को ताक में रखकर ग्राम लरंगो के खाता संख्या 196 प्लॉट संख्या 3976 रकबा 62 डिसमिल जमीन भोदरो साहु, रुना साहु पिता पंचु तेली कौम तेली का खतियानी जमीन पर बिना स्थल निरीक्षण किये ही द्वितीय पक्ष के नाम से जमाबंदी कायम करते हुए दाखिल खारिज कर दिया गया है जबकि उक्त जमीन पर जमीन मालिक का मालिकाना हक, दखल एवं 6 से 7 परिवारों का वर्षों से घर बारी बना हुआ है और सभी परिवार वहां रह रहे हैं बावजूद अंचल कार्यालय द्वारा जमीन दलालों से मिलीभगत कर गलत तरीके से अघनु साहु के नाम उक्त जमीन का दाखिल खारिज कर दिया गया है जबकि उक्त जमीन पर अघनु साहु का कोई दखल कब्जा नहीं है। वर्ष 2015 में ही उक्त जमीन को लेकर ग्रामसभा किया गया था। जिसपर ग्रामसभा द्वारा उक्त भूमि पर जमीन मालिक का हक बताते गया था वहीं द्वितीय पक्ष अघनु साहु का पट्टा डुप्लीकेट पाया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त जमीन की रजिस्ट्री और पट्टा लिखाने के समय हमलोग मौजूद नहीं थे बावजूद हमारा नाम गवाही और पहचान कर्ता में कैसे दर्ज हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि हमलोग पढ़े लिखे नहीं है अंगूठा लगाते हैं लेकिन पट्टा पर हमारा हस्ताक्षर दर्ज किया हुआ है। ग्रामीणों ने ये भी कहा कि अघनु साहु का पट्टा रद्द कर असली जमीन मालिक भोदरो साहु को जमीन वापस करने की मांग करने हेतु उपायुक्त गुमला को लिखित रूप से अवगत कराया गया है उसके बावजूद अंचल अधिकारी द्वारा जमीन दलालों के मिलीभगत से उक्त जमीन का हस्तांतरण करना कई तरह के सवाल खड़े करते हैं जो एक जांच का विषय है।
    4
    सिसई (गुमला)। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम लरंगो के जमीन मालिक भोदरो साहु, स्व रुना साहु, गणेश साहु, सीता देवी, घुरनी देवी, पवन साहु, अजय साहु, बाबूलाल साहु, बालेश्वर साहु सहित राजु साहु, निर्मल साहु एवं स्व जगन साहु के परिवार ने अंचल अधिकारी सिसई अशोक बड़ाईक पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। और कहा है कि उक्त जमीन जिसपर घर, कुंआ, बारी सब बना हुआ है वर्षों से पुरा परिवार निवास करते आ रहे हैं। 
उक्त जमीन पर पूर्व अंचलाधिकारी नितेश रोशन खलखो के द्वारा जनता दरबार में प्राप्त आवेदन परिवाद पत्र के संबंध में भवदीय के पत्रांक 538/जे.शि.का. दिनांक 31 अक्टुबर 2024 पर जांच करते हुए आवेदक द्वारा दिये गए राजस्व कागजातों का विवरण निम्न प्रकार है रजिस्ट्री संख्या 36 दिनांक 06 जनवरी 1981 विक्रेता भोदरो साहु वो रुना साहु, पिता पंचु तेली एवं क्रेता अघन साहु पति करमा साव, खाता संख्या 196 रकबा 62 डिसमिल वो शुद्धि पत्र दाखिल खारिज वाद संख्या 259R27/2012-13 वो लगान रसीद संख्या 307161,2012-13 एवं रसीद संख्या 118336 वर्ष 2013-14 से 2017-18 तक की छाया प्रति संलग्न है क्योंकि उक्त भूमि का ऑफलाइन या ऑनलाइन पंजी 2 में जमाबंदी कायम नहीं पाया गया जबकि जांच प्रतिवेदन में अग्रतर कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया था। और द्वितीय पक्ष पर जमीन मोटिवेशन पर पाबंदी लगाते हुए रोक लगाए गए थे। जिसपर वर्तमान अंचलाधिकारी अशोक बड़ाईक द्वारा सारे नियम कानून को ताक में रखकर ग्राम लरंगो के खाता संख्या 196 प्लॉट संख्या 3976 रकबा 62 डिसमिल जमीन भोदरो साहु, रुना साहु पिता पंचु तेली कौम तेली का खतियानी जमीन पर बिना स्थल निरीक्षण किये ही द्वितीय पक्ष के नाम से जमाबंदी कायम करते हुए दाखिल खारिज कर दिया गया है जबकि उक्त जमीन पर जमीन मालिक का मालिकाना हक, दखल एवं 6 से 7 परिवारों का वर्षों से घर बारी बना हुआ है और सभी परिवार वहां रह रहे हैं बावजूद अंचल कार्यालय द्वारा जमीन दलालों से मिलीभगत कर गलत तरीके से अघनु साहु के नाम उक्त जमीन का दाखिल खारिज कर दिया गया है जबकि उक्त जमीन पर अघनु साहु का कोई दखल कब्जा नहीं है। 
वर्ष 2015 में ही उक्त जमीन को लेकर ग्रामसभा किया गया था। जिसपर ग्रामसभा द्वारा उक्त भूमि पर जमीन मालिक का हक बताते गया था वहीं द्वितीय पक्ष अघनु साहु का पट्टा डुप्लीकेट पाया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त जमीन की रजिस्ट्री और पट्टा लिखाने के समय हमलोग मौजूद नहीं थे बावजूद हमारा नाम गवाही और पहचान कर्ता में कैसे दर्ज हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि हमलोग पढ़े लिखे नहीं है अंगूठा लगाते हैं लेकिन पट्टा पर हमारा हस्ताक्षर दर्ज किया हुआ है। 
ग्रामीणों ने ये भी कहा कि अघनु साहु का पट्टा रद्द कर असली जमीन मालिक भोदरो साहु को जमीन वापस करने की मांग करने हेतु उपायुक्त गुमला को लिखित रूप से अवगत कराया गया है उसके बावजूद अंचल अधिकारी द्वारा जमीन दलालों के मिलीभगत से उक्त जमीन का हस्तांतरण करना कई तरह के सवाल खड़े करते हैं जो एक जांच का विषय है।
    user_SHAMBHU. S. CHAUHAN
    SHAMBHU. S. CHAUHAN
    Business Networking Company सिसई, गुमला, झारखंड•
    5 hrs ago
  • गुमला: उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में आज समाहरणालय परिसर, गुमला में विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों, विशेषकर सिकल सेल एवं थैलेसीमिया से जूझ रहे बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था।इस अवसर पर उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने स्वयं रक्तदान कर समाज के प्रति संवेदनशीलता और मानवीय सेवा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि रक्तदान केवल एक चिकित्सा आवश्यकता ही नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का सर्वोत्तम उदाहरण है।शिविर में जिले के वरीय पदाधिकारियों, कर्मियों तथा पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस दौरान कुल 21 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।उपायुक्त ने जिले के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जिले में सिकल सेल एवं थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों तथा अन्य जरूरतमंद मरीजों को समय-समय पर रक्त की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान के माध्यम से हम सभी किसी के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि “आपका एक यूनिट रक्त किसी की पूरी जिंदगी बचा सकता है।” इसलिए सभी नागरिकों से समय-समय पर आगे आकर रक्तदान करने तथा इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने की अपील की गई।जिला प्रशासन द्वारा लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने तथा अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके और समाज में सेवा एवं सहयोग की भावना को और सशक्त बनाया जा सके।
    2
    गुमला: उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में आज समाहरणालय परिसर, गुमला में विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों, विशेषकर सिकल सेल एवं थैलेसीमिया से जूझ रहे बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था।इस अवसर पर उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने स्वयं रक्तदान कर समाज के प्रति संवेदनशीलता और मानवीय सेवा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि रक्तदान केवल एक चिकित्सा आवश्यकता ही नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का सर्वोत्तम उदाहरण है।शिविर में जिले के वरीय पदाधिकारियों, कर्मियों तथा पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस दौरान कुल 21 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।उपायुक्त ने जिले के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जिले में सिकल सेल एवं थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों तथा अन्य जरूरतमंद मरीजों को समय-समय पर रक्त की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान के माध्यम से हम सभी किसी के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि “आपका एक यूनिट रक्त किसी की पूरी जिंदगी बचा सकता है।” इसलिए सभी नागरिकों से समय-समय पर आगे आकर रक्तदान करने तथा इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने की अपील की गई।जिला प्रशासन द्वारा लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने तथा अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके और समाज में सेवा एवं सहयोग की भावना को और सशक्त बनाया जा सके।
    user_Sunderam Keshri
    Sunderam Keshri
    चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.