सपा के प्रदेश सचिव रेहान खान ने जरूरतमंदों को दिया ईद का तोहफा,कायम की हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल पलिया कलां खीरी।रमजान के मुकद्दस महीने में जहाँ इबादत का दौर जारी है, वहीं लखीमपुर खीरी जिले के पलिया विधानसभा में गंगा-जमुनी तहजीब का एक खूबसूरत नजारा देखने को मिला। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रेहान खान ने अलविदा के मौके पर अपने आवास पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर न केवल जरूरतमंदों की मदद की, बल्कि समाज को एकता और भाईचारे का संदेश भी दिया। पीडीए (PDA) के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में पलिया क्षेत्र के भारी संख्या में जरूरतमंद लोग एकत्रित हुए। इस दौरान रेहान खान ने आने वाले ईद के त्यौहार को देखते हुए सभी को ईद का विशेष तोहफा भेंट किया। खास बात यह रही कि इस आयोजन में केवल मुस्लिम ही नहीं, बल्कि हिंदू समाज के जरूरतमंद लोग भी शामिल हुए। रेहान खान ने जाति और धर्म के भेदभाव से ऊपर उठकर सभी का स्वागत किया और उपहार वितरित किए। मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए रेहान खान ने कहा कि त्यौहार खुशियाँ बांटने का नाम है और जब हम एक-दूसरे के सुख-दुख में शरीक होते हैं, तभी असली ईद मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि पीडीए का लक्ष्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा करना है। स्थानीय लोगों ने सपा नेता की इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र में हिंदू-मुस्लिम एकता की एक बड़ी मिसाल करार दिया है।
सपा के प्रदेश सचिव रेहान खान ने जरूरतमंदों को दिया ईद का तोहफा,कायम की हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल पलिया कलां खीरी।रमजान के मुकद्दस महीने में जहाँ इबादत का दौर जारी है, वहीं लखीमपुर खीरी जिले के पलिया विधानसभा में गंगा-जमुनी तहजीब का एक खूबसूरत नजारा देखने को मिला। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रेहान खान ने अलविदा के मौके पर अपने आवास पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर न केवल जरूरतमंदों की मदद की, बल्कि समाज को एकता और भाईचारे का संदेश भी दिया। पीडीए (PDA) के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में पलिया क्षेत्र के भारी संख्या में जरूरतमंद लोग एकत्रित हुए। इस दौरान रेहान खान ने आने वाले ईद के त्यौहार को देखते हुए सभी को ईद का विशेष तोहफा भेंट किया। खास बात यह रही कि इस आयोजन में केवल मुस्लिम ही नहीं, बल्कि हिंदू समाज के जरूरतमंद लोग भी शामिल हुए। रेहान खान ने जाति और धर्म के भेदभाव से ऊपर उठकर सभी का स्वागत किया और उपहार वितरित किए। मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए रेहान खान ने कहा कि त्यौहार खुशियाँ बांटने का नाम है और जब हम एक-दूसरे के सुख-दुख में शरीक होते हैं, तभी असली ईद मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि पीडीए का लक्ष्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा करना है। स्थानीय लोगों ने सपा नेता की इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र में हिंदू-मुस्लिम एकता की एक बड़ी मिसाल करार दिया है।
- पलिया कलां खीरी। माहे-रमजान के मुकद्दस महीने के आखिरी जुमे यानी की अलविदा की नमाज़ आज पूरे जिले में अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। वही तहसील पलिया की जामा मस्जिद, मदीना मस्जिद,नूरी मस्जिद और रजा मस्जिद समेत तमाम छोटी-बड़ी इबादतगाहों में भी बहुत ही अकीदत और एहतराम के साथ अलविदा की नमाज़ अदा की गई ।जिसके चलते बड़ी तादाद में बुजुर्ग युवा और बच्चे नमाज पढ़ने के लिए मस्जिदों में पहुंचे । इस मौके पर पलिया की मदीना मस्जिद के पेश इमाम मुफ्ती अब्दुल गफ्फार ने खुतबे के दौरान पुरअसर अंदाज में रमजान-उल-मुबारक की फजीलत पर रोशनी डाली। उन्होंने फरमाया कि यह मुकद्दस महीना खुदा की रहमतों और बरकतों का खजाना है, जो हमें सब्र, गमगुसारी और नफ्स पर काबू पाने का दर्स देता है। मुफ्ती साहब ने जोर देते हुए कहा कि जुमातुल विदा महज एक रस्म नहीं, बल्कि इस मुबारक महीने की रुखसती का वह लम्हा है जो हमें अपनी आखिरत संवारने और इंसानियत की खिदमत करने की हिदायत देता है। उन्होंने ताकीद की कि रमजान के बाद भी इबादत और नेकियों का यह सिलसिला रुकना नहीं चाहिए। नमाज के इख्तिताम पर बारगाहे-इलाही में दस्त-ए-दुआ बुलंद किए गए। मुल्क की तरक्की, कौमी यकजहती और अमन-ओ-अमान के लिए मांगी गई पुरखुलूस दुआओं के दौरान मंजर बेहद रक्का-आमेज रहा और कई अकीदतमंदों की आंखें अश्कबार हो गईं। इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चप्पे-चप्पे पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा ।1
- अम्बेडकर में पुलिस ने एक हॉफ एनकाउंटर किया हर जेब से बरामदगी की एक जेब से तमाम नोट निकली, दरोगा जी मशीन से भी तेज निकले और बता दिया कि - "128 नोट है" आरोपी से सबकुछ कैमरे पर ही बुलवा लिया, कुछ भी इधर-उधर नहीं होने का चेन , मोबाइल, पैसा- कौन किसका है- सब एकदम रटा हुआ था जुबान पर1
- *योगी सरकार में खनन माफियों के हौसले बुलंद कोतवाली निघासन क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हो रहा मिट्टी वा बालू खनन* *प्रशाशनिक अधिकारियों की लापरवाही के चलते खनन माफियाओ का बोलबाल दिन के उजाले में किया धरती का सीना चीरकर खनन किया जा रहा प्रशाशनिक अधिकारियाें की नही पड़ती नजर* *Rk जाटव जी की रिपोर्ट =================== *जनपद लखीमपुर खीरी* तहसील वा कोतवाली निघासन क्षेत्र में धड़ल्ले से दिन के उजाले में हो रहा अवैध खनन, जिम्मेदार अधिकारी मौन कुंभकर्ण की नींद में सो रहा प्रशासन जबकि निघासन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत अवैध खनन करने वाले माफियाओ की जानकारी होने पर भी प्रशाशनिक अधिकारी नहीं लगा पा रहे अंकुश संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों का प्राप्त हो रहा अभय दान निघासन कोतवाली क्षेत्र रकेहटी ग्राम पंचायत कसावल के, बीच रोड पर होकर निकल रही खनन माफियाओं की ट्रेक्टर ट्रालियां अवैध खनन, दिन के उजालो में ट्रैक्टर ट्रालियां चलाकर धरती का सीना चीरकर कर रहे अवैध खनन खनन माफियाओं के काफी हौसलें बुलंद,आखिरकार किसके आदेश से किया जा रहा है अवैध खनन,खनन माफियाओं के आगे नतमस्तक हो रही निघासन कोतवाली पुलिस दिन दोगुनी रात चौगुनी कर रहे अवैध खनन माफिया इससे साफ जाहिर. होता है खनन करवाने में पुलिस प्रशाशन वा तहसील प्रशाशन की भी संलिपतता हो सकती है वरना इतनी मेहरबान प्रशाशन हो नही सकती जल्द ही खनन माफियाओ के नाम सोशल मीडिया पर हो सकते हैं उजागर.....!2
- धनारा घाट पुल पर तैनात मुंशी बबलू मांझी ने गोवंश की बचाई जान1
- Post by Arjun Sharma Arjun Sharma1
- उत्तर प्रदेश पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा शनिवार को बरेली जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांति पूर्वक संपन्न हुई1
- पलिया कलां खीरी।रमजान के मुकद्दस महीने में जहाँ इबादत का दौर जारी है, वहीं लखीमपुर खीरी जिले के पलिया विधानसभा में गंगा-जमुनी तहजीब का एक खूबसूरत नजारा देखने को मिला। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रेहान खान ने अलविदा के मौके पर अपने आवास पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर न केवल जरूरतमंदों की मदद की, बल्कि समाज को एकता और भाईचारे का संदेश भी दिया। पीडीए (PDA) के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में पलिया क्षेत्र के भारी संख्या में जरूरतमंद लोग एकत्रित हुए। इस दौरान रेहान खान ने आने वाले ईद के त्यौहार को देखते हुए सभी को ईद का विशेष तोहफा भेंट किया। खास बात यह रही कि इस आयोजन में केवल मुस्लिम ही नहीं, बल्कि हिंदू समाज के जरूरतमंद लोग भी शामिल हुए। रेहान खान ने जाति और धर्म के भेदभाव से ऊपर उठकर सभी का स्वागत किया और उपहार वितरित किए। मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए रेहान खान ने कहा कि त्यौहार खुशियाँ बांटने का नाम है और जब हम एक-दूसरे के सुख-दुख में शरीक होते हैं, तभी असली ईद मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि पीडीए का लक्ष्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा करना है। स्थानीय लोगों ने सपा नेता की इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र में हिंदू-मुस्लिम एकता की एक बड़ी मिसाल करार दिया है।1
- भारतीय क्रिकेटर और कानपुर निवासी कुलदीप यादव ने वंशिका चड्ढा के साथ 14 मार्च 2026 को उत्तराखंड के मसूरी में एक निजी लग्जरी रिसॉर्ट में डेस्टिनेशन वेडिंग की। शादी समारोह में परिवार और करीबी लोग शामिल हुए। बताया जा रहा है कि कुलदीप और वंशिका बचपन के दोस्त हैं और दोनों की सगाई 4 जून 2025 को लखनऊ में हुई थी। पहले शादी नवंबर 2025 में प्रस्तावित थी, लेकिन क्रिकेट कार्यक्रमों के कारण इसे आगे बढ़ा दिया गया। शादी से पहले 13 मार्च को हल्दी और मेहंदी की रस्में हुईं। समारोह में टीम इंडिया के खिलाड़ी युजवेंद्र चहल और रिंकू सिंह शामिल हुए, जबकि अन्य क्रिकेटरों के भी शामिल होने की चर्चा रही। जानकारी के मुताबिक 17 मार्च को लखनऊ में एक भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा, जिसमें खेल और अन्य क्षेत्रों की हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।1
- *प्रेस नोट जनपद खीरी दिनांक 14.03.2026* *थाना भीरा पुलिस द्वारा नाबालिक लडकी के साथ छेडछाड करने वाला अभि0 को गिरफ्तार किया गया* पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में थाना भीरा पुलिस द्वारा दिनांक 13.03.26 को वादिनी मुकदमा सुदामा देवी ने थाना हाजा उपस्थित आकर तहरीर दी की मेरी 13 वर्ष की भतीजीटयूशन पढकर घर आ रही थी रास्ते मे विपक्षी अतीश पुत्र रामगोपाल शर्मा द्वारा मेरी भतीजी के साथ अश्लील हरकते करते हुए छेडछाड की गयी व गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी गयी। सूचना पर थाना भीरा पुलिस द्वारा तत्काल सुसंगत धाराओ मे अभियोग पंजीकृत किया गया अपराध की गम्भीरता को देखते हुए उच्चाधिकारीगण द्वारा गिरफ्तारी हेतु एक टीम का गठन कर आज दिनांक 14.03.2026 को अभियुक्त अतीश कुमार पुत्र रामगोपाल नि0 ग्राम कचनारा थाना भीरा जनपद खीरी उम्र करीब 48 वर्ष को भीरा लखीमपुर मार्ग पर स्थित नानक फार्म मजार नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। *नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तः-* अतीश कुमार पुत्र रामगोपाल नि0 ग्राम कचनारा थाना भीरा जनपद खीरी उम्र करीब 48 वर्ष *मुकदमा विवरण* मु0अ0सं0 108/2026 धारा 74/352/351(2) BNS व 7/8 पाक्सो एक्ट *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-* 1. उ0नि0 श्री अनिल कुमार थाना भीरा जनपद खीरी 2. का0 सत्यम शर्मा थाना भीरा जनपद खीरी1