बिल और टैंकर में भरे तरल पदार्थ में गड़बड़ी, प्रशासन का शिकंजा कसा शाहजहांपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर अवैध रूप से तरल पदार्थ के परिवहन और कर चोरी की आशंका को लेकर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए तीन टैंकरों को पकड़ा है। यह कार्रवाई अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के नेतृत्व में की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मिश्रीपुर क्षेत्र में दो तथा कटरा क्षेत्र के अंतर्गत खैरपुर में एक टैंकर को रोका गया। प्रारंभिक जांच में टैंकरों में भरे तरल पदार्थ और संबंधित बिलों में अंतर पाए जाने की आशंका जताई गई है। इस पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए टैंकरों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी को भी टीम गठित कर मामले की गहन जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं सेल टैक्स विभाग के उपायुक्त राज्यकर प्रवेश तोमर द्वारा भी मौके पर पहुंचकर छापामारी की गई और दस्तावेजों का परीक्षण किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि टैंकरों में भरे तरल पदार्थ और बिलों का मिलान कराया जा रहा है। यदि जांच में बिल और तरल पदार्थ एक समान पाए जाते हैं तो टैंकरों को छोड़ दिया जाएगा, लेकिन यदि किसी प्रकार की भिन्नता या अनियमितता पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध परिवहन और कर चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
बिल और टैंकर में भरे तरल पदार्थ में गड़बड़ी, प्रशासन का शिकंजा कसा शाहजहांपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर अवैध रूप से तरल पदार्थ के परिवहन और कर चोरी की आशंका को लेकर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए तीन टैंकरों को पकड़ा है। यह कार्रवाई अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के नेतृत्व में की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मिश्रीपुर क्षेत्र में दो तथा कटरा क्षेत्र के अंतर्गत खैरपुर में एक टैंकर को रोका गया। प्रारंभिक जांच में टैंकरों में भरे तरल पदार्थ और संबंधित बिलों में अंतर पाए जाने की आशंका जताई गई है। इस पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए टैंकरों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी को भी टीम गठित कर मामले की गहन जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं सेल टैक्स विभाग के उपायुक्त राज्यकर प्रवेश तोमर द्वारा भी मौके पर पहुंचकर छापामारी की गई और दस्तावेजों का परीक्षण किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि टैंकरों में भरे तरल पदार्थ और बिलों का मिलान कराया जा रहा है। यदि जांच में बिल और तरल पदार्थ एक समान पाए जाते हैं तो टैंकरों को छोड़ दिया जाएगा, लेकिन यदि किसी प्रकार की भिन्नता या अनियमितता पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध परिवहन और कर चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
- Post by Dharmendra kumar mishra1
- बिल और टैंकर में भरे तरल पदार्थ में गड़बड़ी, प्रशासन का शिकंजा कसा शाहजहांपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर अवैध रूप से तरल पदार्थ के परिवहन और कर चोरी की आशंका को लेकर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए तीन टैंकरों को पकड़ा है। यह कार्रवाई अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के नेतृत्व में की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मिश्रीपुर क्षेत्र में दो तथा कटरा क्षेत्र के अंतर्गत खैरपुर में एक टैंकर को रोका गया। प्रारंभिक जांच में टैंकरों में भरे तरल पदार्थ और संबंधित बिलों में अंतर पाए जाने की आशंका जताई गई है। इस पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए टैंकरों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी को भी टीम गठित कर मामले की गहन जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं सेल टैक्स विभाग के उपायुक्त राज्यकर प्रवेश तोमर द्वारा भी मौके पर पहुंचकर छापामारी की गई और दस्तावेजों का परीक्षण किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि टैंकरों में भरे तरल पदार्थ और बिलों का मिलान कराया जा रहा है। यदि जांच में बिल और तरल पदार्थ एक समान पाए जाते हैं तो टैंकरों को छोड़ दिया जाएगा, लेकिन यदि किसी प्रकार की भिन्नता या अनियमितता पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध परिवहन और कर चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।1
- Post by MAHARAJ SINGH1
- प्रेस विज्ञप्ति *लाट साहब जुलूस को लेकर जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक सहित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ जुलूस मार्ग का पैदल भ्रमण कर किया निरीक्षण* शाहजहांपुर | दिनांक: 09.02.2026।आगामी होली पर्व एवं को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के साथ नगर क्षेत्र में होली पर निकाले जाने वाले बड़े लाट साहब के जुलूस के मार्ग का पैदल भ्रमण कर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शहर कोतवाली से चार खंबा चौराहा होते हुए केरूगंज चौराहा तक जुलूस मार्ग का पैदल मार्च कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट पर्वेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर एवं ग्रामीण, संबंधित पुलिस क्षेत्राधिकारी, लाट साहब जुलूस के आयोजकगण तथा क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक भी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने जुलूस मार्ग पर विद्युत विभाग से संबंधित समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए ढीले एवं लटके हुए तारों को तत्काल ठीक कराने, ट्रांसफार्मरों को सुरक्षित रूप से ढकने, मार्ग में अवरोध उत्पन्न कर रही अस्थायी, स्थायी बाधाओं को हटाने तथा सड़क पर मौजूद गड्ढों को भरने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के दृष्टिगत संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने, वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा जुलूस मार्ग पर समुचित प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराने के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय नागरिकों एवं जुलूस आयोजकों से संवाद स्थापित कर उनसे शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी त्योहारों को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है, जिसके लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समय से व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा की स्थिति उत्पन्न न हो। _______4
- Jo bacche bistar per toilet kar lete hain unka gharelu upay1
- पीलीभीत: खाकी के सामने कानून की धज्जियां, दबंगों ने ट्रक चालक को बेल्टों से बेरहमी से पीटा पीलीभीत (थाना बरखेड़ा): उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ बरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक ट्रक चालक की बीच सड़क पर बेल्ट, लात और घूंसों से जमकर पिटाई की गई। हैरान करने वाली बात यह है कि यह पूरी वारदात स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में हुई, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी तमाशा देखती रही।1
- Post by Dharmendra kumar mishra1
- इंटरनेट पर जरा सी लापरवाही पड़ेगी भारी: 👉साइबर ठगी से बचने को डीएम ने जारी की सख्त चेतावनी शाहजहांपुर, 10 फरवरी। कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग और बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी जॉय शुक्ला ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से इंटरनेट सुरक्षा, सुरक्षित ब्राउजिंग तथा ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डिजिटल युग में इंटरनेट का उपयोग जितना जरूरी है, उतना ही सतर्क रहना भी आवश्यक है। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि इंटरनेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग जिम्मेदारी के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि मुफ्त सेवाओं और अनजाने लिंक के झांसे में आने से बचें तथा किसी भी संदेश को फॉरवर्ड करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधियों से बचने के लिए लोगों को किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने या निजी जानकारी साझा करने से पहले अत्यधिक सतर्कता बरतनी चाहिए। सार्वजनिक वाई-फाई के माध्यम से किसी भी प्रकार का बैंकिंग या आर्थिक लेन-देन करने से बचने की सलाह भी दी गई। उन्होंने कहा कि बैंकिंग से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए सीधे बैंक शाखा से संपर्क करना ही सुरक्षित तरीका है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी परिस्थिति में ओटीपी किसी के साथ साझा न करें और केवाईसी अपडेट के नाम पर आने वाली फर्जी कॉल से सतर्क रहें। उन्होंने लोगों को लॉटरी, इनाम या मुफ्त उपहार के लालच में न आने की भी सलाह दी, क्योंकि ऐसे मामलों में लोग अक्सर साइबर ठगी का शिकार हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है तो उसे घबराने के बजाय तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करना चाहिए या cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। जिलाधिकारी ने मजबूत पासवर्ड बनाने, अलग-अलग ऐप्स के लिए अलग पासवर्ड रखने और सोशल मीडिया पर निजी जानकारी सोच-समझकर साझा करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका जागरूकता और सतर्कता ही है। कार्यक्रम का संचालन जिला सूचना विज्ञान अधिकारी जॉय शुक्ला द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) राशिद अली खान, कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारी, सीएससी संचालक तथा एनआईसी के कर्मचारी मौजूद रहे।2
- मैरिज लॉन मालिक ने कारीगर को बनाया बंधक, पीटकर हाथ तोड़ा शाहजहांपुर के थाना बंडा क्षेत्र में एक मैरिज लॉन मालिक द्वारा कारीगर के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि लॉन मालिक ने कारीगर को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा और लोहे की रॉड से हमला कर उसका हाथ तोड़ दिया।1