कौशाम्बी: जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, महिलाओं को भी पीटा कौशाम्बी। कोखराज थाना क्षेत्र के टेंगाई गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में लात-घूंसे चले और एक-दूसरे के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि मारपीट के दौरान महिलाओं के बाल पकड़कर उन्हें जमीन पर घसीटा गया। घटना में दोनों पक्षों की महिलाएं भी शामिल रहीं। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। घटना को लेकर पुलिस की ओर से जांच किए जाने की बात सामने आ रही है। वीडियो और शिकायत के आधार पर वास्तविक स्थिति जांच के बाद स्पष्ट होगी। कौशाम्बी: जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, महिलाओं को भी पीटा कौशाम्बी। कोखराज थाना क्षेत्र के टेंगाई गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में लात-घूंसे चले और एक-दूसरे के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि मारपीट के दौरान महिलाओं के बाल पकड़कर उन्हें जमीन पर घसीटा गया। घटना में दोनों पक्षों की महिलाएं भी शामिल रहीं। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। घटना को लेकर पुलिस की ओर से जांच किए जाने की बात सामने आ रही है। वीडियो और शिकायत के आधार पर वास्तविक स्थिति जांच के बाद स्पष्ट होगी।
कौशाम्बी: जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, महिलाओं को भी पीटा कौशाम्बी। कोखराज थाना क्षेत्र के टेंगाई गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में लात-घूंसे चले और एक-दूसरे के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि मारपीट के दौरान महिलाओं के बाल पकड़कर उन्हें जमीन पर घसीटा गया। घटना में दोनों पक्षों की महिलाएं भी शामिल रहीं। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। घटना को लेकर पुलिस की ओर से जांच किए जाने की बात सामने आ रही है। वीडियो और शिकायत के आधार पर वास्तविक स्थिति जांच के बाद स्पष्ट होगी। कौशाम्बी: जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, महिलाओं को भी पीटा कौशाम्बी। कोखराज थाना क्षेत्र के टेंगाई गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में लात-घूंसे चले और एक-दूसरे के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि मारपीट के दौरान महिलाओं के बाल पकड़कर उन्हें जमीन पर घसीटा गया। घटना में दोनों पक्षों की महिलाएं भी शामिल रहीं। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। घटना को लेकर पुलिस की ओर से जांच किए जाने की बात सामने आ रही है। वीडियो और शिकायत के आधार पर वास्तविक स्थिति जांच के बाद स्पष्ट होगी।
- अझुवा की दो सगी बहनों ने पहले ही प्रयास में क्रैक किया NEET, बधाई देने पहुंचे देश के सबसे युवा सांसद पुष्पेंद्र सरोज कौशांबी/अझुवा👉👉आदर्श नगर पंचायत अझुवा के वार्ड नंबर 12 नयानगर निवासी संतोष अग्रहरी की दो बेटियों ने बड़ी उपलब्धि हासिल की जय।उनकी छोटी पुत्री जाह्नवी अग्रहरी और बड़ी पुत्री स्वरंजलि अग्रहरी ने अपने पहले ही प्रयास में देश की सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET उत्तीर्ण कर न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे अझुवा नगर का नाम रोशन किया है।दो सगी बहनों की इस बड़ी उपलब्धि की खबर मिलते ही बुधवार को देश के सबसे युवा सांसद पुष्पेंद्र सरोज अग्रहरी धर्मशाला पहुंचे। उन्होंने दोनों बहनों को बुके देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सांसद ने कहा कि यह सफलता पूरे कौशांबी जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा है।इस दौरान समाजवादी पार्टी के नेता आनंद मोहन पटेल, विक्की साहू, अशोक गौतम, रमेश चंद्र अग्रहरी, शिवकोटी लाल अग्रहरी, विक्की केसरवानी, शाहनवाज आलम सहित नगर पंचायत अझुवा के कई जनप्रतिनिधि और प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे। सभी ने दोनों बहनों को बधाई दी।1
- थाना कौशाम्बी पुलिस टीम द्वारा भैंस चोरी के 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया एवं 01 बालअपचारी को नियमानुसार पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। प्रकरण में पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्यनारायण ने दी जानकारी।1
- कौशाम्बी: NHM संविदा कर्मियों ने 8 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन। कौशाम्बी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारियों ने नियमितीकरण समेत अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा। कर्मचारियों ने लंबे समय से लंबित मांगों पर जल्द निर्णय लिए जाने की अपील की। ज्ञापन में समान कार्य-समान वेतन, मानदेय में बढ़ोतरी और कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग प्रमुख रूप से शामिल रही। इसके अलावा कर्मचारियों ने DA, EPF, HRA और ग्रेच्युटी का लाभ देने की मांग भी उठाई। संविदा कर्मियों ने स्थानांतरण नीति लागू करने और अनुकंपा नियुक्ति की सुविधा दिए जाने की मांग रखी। साथ ही नियमित भर्तियों में NHM संविदा कर्मचारियों के लिए 25 प्रतिशत सीटों का कोटा निर्धारित करने की मांग की गई। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी सेवाओं और अनुभव को देखते हुए सरकार को मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। अजय कुमार KAUSHAMBI VOICE4
- NHM संविदा कर्मियों ने उठाई नियमितीकरण समेत 8 सूत्रीय मांगें, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन1
- सिर और पेट में गंभीर चोटेंपुरानी रंजिश में महिला से मारपीट का आरोप कौशाम्बी। सैनी थाना क्षेत्र के एक गांव में पुरानी रंजिश को लेकर महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित रामकिशुन का आरोप है कि कुछ लोगों ने घर में घुसकर उसकी बहू के साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। पीड़ित के मुताबिक मारपीट में महिला के सिर और पेट में गंभीर चोटें आई हैं। महिला की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि घटना की शिकायत सैनी थाने में की गई, लेकिन अभी तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। नोट: यह खबर पीड़ित की शिकायत में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।1
- ऊँचाहार: विद्युत विभाग की लापरवाही से लाखों का सरकारी धन बर्बाद, निष्क्रिय पड़ी है नई लाइन ऊँचाहार: विद्युत विभाग की लापरवाही से लाखों का सरकारी धन बर्बाद, निष्क्रिय पड़ी है नई लाइन रायबरेली: जनपद के ऊँचाहार विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। विभाग द्वारा सरकारी धन का दुरुपयोग करते हुए लाखों रुपये की लागत से एक नई बिजली लाइन का निर्माण कराया गया था, लेकिन देखरेख और उदासीनता के कारण यह लाइन सालों से पूरी तरह निष्क्रिय पड़ी है और जिम्मेदार अधिकारी इस ओर से पूरी तरह अनजान बने हुए हैं। लंबी दूरी और आए दिन के फॉल्ट से ग्रामीण परेशान मामला ऊँचाहार उपकेंद्र ग्रामीण के अंतर्गत संचालित लक्ष्मी गंज फीडर से जुड़ा है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, यह फीडर लगभग 25 से 30 किलोमीटर लंबी दूरी तय करता है। इस फीडर से बहेरवा, मनीरामपुर, कलेह, सराय सहिजन, बिकई पुरवारा, खालिकपुर, नारायनपुर और सलीमपुर भैरव अकोढ़िया सहित दर्जनों गाँवों में बिजली की आपूर्ति की जाती है। अत्यधिक लंबी दूरी होने के कारण इस लाइन में आए दिन फॉल्ट बने रहते हैं, जिससे उपभोक्ताओं को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सिर्फ चार किलोमीटर की लाइन, फिर भी नहीं हुई चालू ग्रामीणों की इस समस्या को संज्ञान में लेते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों ने अलीगंज से वाया मलकाना, पुरवारा होते हुए नाले की सड़क के किनारे एक नई लाइन का निर्माण कराया था। इस नई वैकल्पिक लाइन की दूरी महज चार किलोमीटर है, जिससे लंबी दूरी के झंझट से मुक्ति मिल सकती थी। दुर्भाग्यवश, यह लाइन निर्माण के कई साल बीत जाने के बाद भी आज तक मुख्य आपूर्ति से नहीं जोड़ी जा सकी है। जनप्रतिनिधियों से गुहार के बावजूद स्थिति जस की तस इस गंभीर समस्या से त्रस्त होकर सलीमपुर भैरव और आसपास के अन्य गाँवों के आम जनमानस ने लगभग दो महीने पहले क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर एक शिकायती पत्र भी सौंपा था। इसके बावजूद विभागीय अधिकारियों के कान पर जूँ तक नहीं रेंगी और जनता की समस्या आज भी वैसी की वैसी बनी हुई है। ग्रामीणों की प्रमुख मांगें शीघ्र लाइन जोड़ी जाए: ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि इस चार किलोमीटर लंबी नई लाइन को जल्द से जल्द पूर्ण कराकर चालू किया जाए। लंबी दूरी से राहत: फीडर की अत्यधिक दूरी कम होने से बार-बार होने वाले फॉल्ट से निजात मिलेगी और लाइनमैनों को भी रखरखाव में आसानी होगी। धन की बर्बादी पर रोक: जनता ने मांग की है कि भविष्य में इस तरह सरकारी धन का दुरुपयोग करने वाले लापरवाह जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाए।1
- कौशांबी। भैंस और उसके बच्चे की चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, 22 सितंबर को बरमवारी निवासी धर्मेंद्र त्रिपाठी ने भैंस और उसके बच्चे के चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मूलचन्द, दरोगा निषाद, राजकुमार, सलमान और साहिल के रूप में हुई। कब्जे से भैंस, बच्चा, पिकअप, दो बाइक और छह मोबाइल बरामद हुए। पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- रास्ते की सरकारी जमीन पर दबंगों ने किया कब्जा, महिला ने DM से लगाई गुहार1
- मथुरा: वृंदावन में विधवा महिलाओं को ब्लैकमेल करने वाले साधु हिम्मत गिरी की महिलाओं ने चप्पल-लाठी से पिटाई की UP / मथुरा-वृंदावन👉👉👉 धर्म की नगरी वृंदावन से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि हिम्मत गिरी नाम का एक साधु फेसबुक पर फर्जी नामों से आईडी बनाकर विधवा और निसंतान महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था। महिलाओं से नजदीकी बढ़ाकर संबंध बनाता था और चोरी-छिपे अश्लील वीडियो बना लेता था। बाद में वीडियो वायरल करने और बदनामी की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था। डर के कारण कई पीड़ित महिलाएं शिकायत तक नहीं कर पा रही थीं। बताया जा रहा है कि करीब 100 महिलाओं को इसी तरह फंसाने का दावा किया जा रहा है। जब पीड़ित महिलाओं ने आपस में संपर्क किया तो पूरा मामला सामने आया। आक्रोशित महिलाओं ने एकजुट होकर साधु को चैतन्य विहार स्थित एक गेस्ट हाउस में बुलाया। वहां पहुंचते ही महिलाओं ने उसके बाल पकड़ लिए और चप्पल-लाठी से जमकर पिटाई कर दी। उसे कमरे से बाहर खींचकर लात-घूसों से भी पीटा गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।1