मधेपुरा में मुखिया के देवर कुख्यात विक्की मेहता की हत्या के बाद सड़क जाम, गिरफ्तारी की मांग मधेपुरा में मुखिया के देवर और कुख्यात अपराधी विक्की मेहता की गोली मारकर हत्या के बाद मंगलवार सुबह आक्रोशित लोगों ने SH-58 को जाम कर दिया। नरदह पंचायत की मुखिया रीता कुमारी के नेतृत्व में लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन करते हुए हत्या में शामिल अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मुखिया रीता कुमारी ने कहा कि उनके देवर विक्की मेहता की हत्या साजिश के तहत की गई है। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि विक्की को न्याय दिलाने के लिए जो भी करना पड़ेगा, वह करेंगी। परिजनों और समर्थकों ने पुलिस प्रशासन से हत्याकांड का जल्द खुलासा करने की मांग की। सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उदाकिशुनगंज एसडीपीओ पवन कुमार सिंह ने आक्रोशित लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद सुबह करीब 8.30 बजे लोगों ने जाम समाप्त कर दिया और यातायात बहाल हो गया। इधर, घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। एहतियात के तौर पर घटनास्थल और आसपास के इलाके में कई थानों की पुलिस को तैनात किया गया है। उदाकिशुनगंज एसडीपीओ पवन कुमार सिंह ने बताया कि हत्याकांड की जांच की जा रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
मधेपुरा में मुखिया के देवर कुख्यात विक्की मेहता की हत्या के बाद सड़क जाम, गिरफ्तारी की मांग मधेपुरा में मुखिया के देवर और कुख्यात अपराधी विक्की मेहता की गोली मारकर हत्या के बाद मंगलवार सुबह आक्रोशित लोगों ने SH-58 को जाम कर दिया। नरदह पंचायत की मुखिया रीता कुमारी के नेतृत्व में लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन करते हुए हत्या में शामिल अपराधियों
की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मुखिया रीता कुमारी ने कहा कि उनके देवर विक्की मेहता की हत्या साजिश के तहत की गई है। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि विक्की को न्याय दिलाने के लिए जो
भी करना पड़ेगा, वह करेंगी। परिजनों और समर्थकों ने पुलिस प्रशासन से हत्याकांड का जल्द खुलासा करने की मांग की। सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उदाकिशुनगंज एसडीपीओ पवन कुमार सिंह ने आक्रोशित लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद सुबह करीब 8.30 बजे लोगों ने जाम समाप्त कर दिया और यातायात
बहाल हो गया। इधर, घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। एहतियात के तौर पर घटनास्थल और आसपास के इलाके में कई थानों की पुलिस को तैनात किया गया है। उदाकिशुनगंज एसडीपीओ पवन कुमार सिंह ने बताया कि हत्याकांड की जांच की जा रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
- मधेपुरा में मुखिया के देवर कुख्यात विक्की मेहता की हत्या के बाद सड़क जाम, गिरफ्तारी की मांग मधेपुरा में मुखिया के देवर और कुख्यात अपराधी विक्की मेहता की गोली मारकर हत्या के बाद मंगलवार सुबह आक्रोशित लोगों ने SH-58 को जाम कर दिया। नरदह पंचायत की मुखिया रीता कुमारी के नेतृत्व में लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन करते हुए हत्या में शामिल अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मुखिया रीता कुमारी ने कहा कि उनके देवर विक्की मेहता की हत्या साजिश के तहत की गई है। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि विक्की को न्याय दिलाने के लिए जो भी करना पड़ेगा, वह करेंगी। परिजनों और समर्थकों ने पुलिस प्रशासन से हत्याकांड का जल्द खुलासा करने की मांग की। सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उदाकिशुनगंज एसडीपीओ पवन कुमार सिंह ने आक्रोशित लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद सुबह करीब 8.30 बजे लोगों ने जाम समाप्त कर दिया और यातायात बहाल हो गया। इधर, घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। एहतियात के तौर पर घटनास्थल और आसपास के इलाके में कई थानों की पुलिस को तैनात किया गया है। उदाकिशुनगंज एसडीपीओ पवन कुमार सिंह ने बताया कि हत्याकांड की जांच की जा रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।4
- पत्रकार पर डॉक्टर का हमला, हम बाप है तुम्हारा, डॉक्टर नहीं गुंडे है बाप है हम तुम्हारा...1
- सौर बाजार थाना क्षेत्र में एक मवेशी व्यापारी को गोली मार कर किया ज़ख्मी लुटे लाखों रुपए जांच में जुटी पुलिस सहरसा जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र के चंदौर पुर्वी पंचायत अंतर्गत हनुमान नगर निवासी जयकिशोर यादव मवेशी व्यापारी अपने अन्य साथी के साथ सिमरी बख्तियारपुर से रविवार को घर लौट रहे थे इसी दौरान चिकनी और रामपुर गांव के बीच में चिमनी के समीप पहुंचते ही अज्ञात हथियार बंद अपराधियों ने हथियार के भय दिखाकर लाखों रुपए लुट लिए, विरोध करने पर अपराधियों ने जयकिशोर यादव के पैर में गोली मार दी जिससे वे गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए। घटना की जानकारी साथ में चल रहे व्यापारी द्वारा परिजन को दी गई जिसके बाद उसे सीएचसी सौर बाजार में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टर ने ईलाज कर गंभीर स्थिति को देखते हुए सहरसा भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सौर बाजार थाना पुलिस सदर अस्पताल सहरसा पहुंचकर जख्मी से घटना की जानकारी लेकर छानबीन में जुट गई है, वही सौर बाजार थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया की घटना की छानबीन की जा रही है जल्द ही अपराधी का पता लगाकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है।1
- सहरसा में गुंडाराज नहीं चलेगा! अस्पताल में पत्रकार पर हाथ उठाने वाले डॉक्टर का युवाओं ने फूंका पुतला। स्वास्थ्य व्यवस्था में तानाशाही बंद करो, पत्रकारों को सुरक्षा और न्याय दो!#JusticeForJournalist #Saharsa #SaharsaHospital #JournalistAttacked #SaharsaNews FourthPillarOfDemocracy सहरसा में गुंडाराज नहीं चलेगा! अस्पताल में पत्रकार पर हाथ उठाने वाले डॉक्टर का युवाओं ने फूंका पुतला। स्वास्थ्य व्यवस्था में तानाशाही बंद करो, पत्रकारों को सुरक्षा और न्याय दो!#JusticeForJournalist #Saharsa #SaharsaHospital #JournalistAttacked #SaharsaNews FourthPillarOfDemocracy1
- विषय: RPM College, Madhepura में CIA Exam Semester 6 (Session 2023-27) के नाम पर ₹1,100 वसूले जाने के संबंध में शिकायत। सेवा में, कुलपति/परीक्षा नियंत्रक महोदय, भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय (BNMU), मधेपुरा, बिहार। विषय: RPM College, Madhepura में CIA Exam Semester 6 (Session 2023-27) के नाम पर ₹1,100 वसूले जाने के संबंध में शिकायत। महोदय, सविनय निवेदन है कि RPM College, Madhepura में CIA Exam, Semester 6, Session 2023-27 के नाम पर विद्यार्थियों से ₹1,100 की राशि वसूली जा रही है। विद्यार्थियों को यह स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है कि ₹1,100 की यह राशि किस शुल्क या मद के अंतर्गत ली जा रही है तथा इसकी वसूली के लिए विश्वविद्यालय की ओर से कोई आधिकारिक आदेश जारी किया गया है या नहीं। अतः आपसे अनुरोध है कि कृपया इस मामले की जांच करवाकर स्पष्ट करने की कृपा करें कि CIA Exam Semester 6 (Session 2023-27) के लिए ₹1,100 की राशि विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित एवं अधिकृत है या नहीं। यदि यह राशि निर्धारित शुल्क का हिस्सा नहीं है, तो विद्यार्थियों से इसकी वसूली के संबंध में उचित कार्रवाई की जाए। कृपया विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए इस मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की कृपा करें। धन्यवाद। एक चिंतित विद्यार्थी1
- बिल के मुताबिक दुकान तक खाद मुहैया कराने पर ही खाद का करेंगे उठाव खुदरा खाद-बीज विक्रेताओं ने बैठक कर लिया निर्णय कुमारखंड। प्रखंड मुख्यालय स्थित महर्षि मेंही हाईस्कूल परिसर में रविवार को खुदरा उर्वरक व्यावसायिक संघ के तत्वावधान में प्रखंड क्षेत्र के सभी खुदरा खाद-बीज विक्रेताओं की बैठक आयोजित हुई। संघ के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सभी विक्रेताओं ने निर्णय लिया कि सरकार द्वारा किसानों को 266 रुपए में यूरिया और 1350 रुपए में डीएपी खाद मुहैया कराने के निर्देश उन लोगों के साथ अनदेखी करने वाला निर्देश है। बैठक में खाद बीज विक्रेताओं ने कहा कि वर्तमान में थोक व्यापारी द्वारा खुदरा खाद-बीज विक्रेताओं को यूरिया 320 से 340 रुपए में तथा डीएपी 1750 से 1800 रुपए में उपर से 30 से 40 रुपए भाडा और 4 रुपए लेबर चार्ज के साथ दुकान पर पहुंच रहा है। इस परिस्थिति में कैसे किसानों को 266 में यूरिया और 1350 में डीएपी खाद मुहैया कराई जा सकती है। खुदरा व्यापारियों ने कहा कि सरकार उन लोगों को थोक व्यापारी से जो बिल कटती है उतने में मुहैया कराने की व्यवस्था करे अन्यथा वे लोग खाद का उठाव नहीं करेंगे। विक्रेताओं ने यह भी कहा कि सरकार किसानों को फ्री में खाद मुहैया कराने की व्यवस्था करे। इस दौरान सभी खाद-बीज विक्रेताओं ने जिला कृषि पदाधिकारी को इस मांग से संबंधित एक आवेदन पत्र देने का निर्णय लिया। मौके पर संजय कुमार पाण्डेय, रुपेश यादव, दशरथ यादव, मिंटु चौधरी, हलधर प्रसाद साह, दिलीप कुमार साह, रंधीर कुमार, चंदन कुमार, अमित कुमार, संजय चौरसिया, आलोक कुमार, इंद्रजीत कुमार मेहता, रोहित कुमार, सुनील कुमार, दिलखुश कुमार, श्रवण कुमार, कृष्णकांत चौधरी, शंभु चौधरी, भोगेंद्र यादव, मो फिरोज, अमित कुमार भगत, राजा कुमार, अनोज कुमार सहित सैकड़ों खुदरा खाद-बीज विक्रेताओं मौजूद थे। फोटो - कुमारखंड में आयोजित बैठक में मौजूद खुदरा खाद-बीज विक्रेता1
- खबर-गुरुग्राम में हैरान करने वाला मामला! एक युवक एक युवती को पकड़े हुए सड़क पर बैठा था और घबराहट में राहगीरों से मदद की गुहार लगा रहा था। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने दोनों को अलग करने की कोशिश की, जबकि कुछ लोग पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाने लगे। सूचना मिलने पर सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को शांत कराया। इसके बाद युवती ने दिल्ली में युवक के परिजनों को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। इस खबर की हमारे चैनल दावा नहीं करती है।1
- पहले बाइक में मारी टक्कर, फिर पैदल भागे तो घेरकर की फायरिंग, मधेपुरा में मुखिया के देवर विक्की मेहता की हत्या मधेपुरा में सोमवार की देर शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से एक बार फिर दहशत फैल गई। मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत नया टोला चौक के पास अपराधियों ने एक युवक को पहले बाइक से गिराया।फिर जब जान बचाने के लिए वह पैदल भागा तो रास्ता रोककर दोबारा गोलियां बरसा दीं। हमलावरों ने इतनी बेरहमी से फायरिंग की कि युवक के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गोलियां लगीं। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान योगीराज निवासी चन्देश्वरी मेहता के 35 वर्षीय बेटे विकास कुमार उर्फ विक्की मेहता के रूप में हुई है। विक्की मेहता नरदह पंचायत की मुखिया के देवर बताए जा रहे हैं। तस्वीरें उस वारदात के बाद की हैं, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। सोमवार की देरी शाम विक्की मेहता अपनी बुलेट बाइक से नया टोला मध्य विद्यालय पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि विद्यालय परिसर में बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य चल रहा है और पिछले कई दिनों से वह निर्माण कार्य को देखने के लिए वहां आ रहे थे। सोमवार को भी काम देखने के बाद विक्की अपनी बाइक से घर योगीराज लौट रहे थे। लेकिन शायद अपराधियों ने पहले से ही उनका रास्ता रोकने की तैयारी कर रखी थी। नया टोला चौक के पास दो बाइक पर सवार अपराधियों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही विक्की सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद अपराधियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। जान बचाने के लिए विक्की वहां से उठे और पैदल ही अपने घर की तरफ भागने लगे। लेकिन खतरा अभी टला नहीं था। चौक से करीब 100 मीटर आगे जाने के बाद एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उन्हें फिर घेर लिया। इसके बाद पीछे से आए अन्य हमलावरों के साथ मिलकर अपराधियों ने विक्की पर कई राउंड फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा। फायरिंग में विक्की के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गोलियां लगीं और वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। गोलीबारी की सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और घायल विक्की को आनन-फानन में पुरैनी पीएचसी लेकर गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज के लिए निकले, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही विक्की मेहता ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई है। सूचना मिलते ही एसडीपीओ पवन कुमार और पुरैनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घटनास्थल के आसपास की परिस्थितियों की जांच कर रही है और अपराधियों की पहचान तथा गिरफ्तारी के लिए छानबीन शुरू कर दी गई है। फायरिंग की इस वारदात में कितने अपराधी शामिल थे, हत्या के पीछे असली वजह क्या है और क्या हमलावर पहले से विक्की मेहता की रेकी कर रहे थे—इन तमाम सवालों के जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आएंगे। पुलिस के मुताबिक, मृतक विकास कुमार उर्फ विक्की मेहता का पूर्व से आपराधिक इतिहास भी रहा है। उनका नाम जिले के मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में शामिल होने की बात भी सामने आई है। ऐसे में पुलिस इस हत्या को पुरानी आपराधिक रंजिश समेत कई एंगल से जोड़कर जांच कर सकती है। हालांकि हत्या की वास्तविक वजह और वारदात की पूरी साजिश का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुरैनी पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच में जुटी है। सरेशाम हुई इस हत्या के बाद नया टोला और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। अब लोगों की नजर पुलिस कार्रवाई और इस हत्याकांड के खुलासे पर टिकी है। बाइट 1 - रीता देवी, मृतक की भाभी बाइट 2 - बासुकी, मृतक का भाई4