Shuru
Apke Nagar Ki App…
धर्मेंद्र प्रधान के शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफे के बाद सरकार ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके बाद फिलहाल शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार प्रल्हाद जोशी को सौंपा गया है। इस बड़े फैसले के सामने आने के बाद से ही पूरे देश में एक नई बहस शुरू हो गई है। इस घटनाक्रम को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह केवल एक मंत्री का इस्तीफा है या फिर विरोध प्रदर्शन करने, कठिनाइयों का सामना करने और जवाबदेही की मांग उठाने वाले लाखों छात्रों की आवाज की जीत है। नीट (NEET) प्रदर्शनों के बीच धर्मेंद्र प्रधान के पद छोड़ने के बाद अब इस बात को लेकर भी चर्चा तेज है कि नए शिक्षा मंत्री के आने से देश की शिक्षा व्यवस्था में क्या बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
Prakash Pathak Satna
धर्मेंद्र प्रधान के शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफे के बाद सरकार ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके बाद फिलहाल शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार प्रल्हाद जोशी को सौंपा गया है। इस बड़े फैसले के सामने आने के बाद से ही पूरे देश में एक नई बहस शुरू हो गई है। इस घटनाक्रम को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह केवल एक मंत्री का इस्तीफा है या फिर विरोध प्रदर्शन करने, कठिनाइयों का सामना करने और जवाबदेही की मांग उठाने वाले लाखों छात्रों की आवाज की जीत है। नीट (NEET) प्रदर्शनों के बीच धर्मेंद्र प्रधान के पद छोड़ने के बाद अब इस बात को लेकर भी चर्चा तेज है कि नए शिक्षा मंत्री के आने से देश की शिक्षा व्यवस्था में क्या बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- धर्मेंद्र प्रधान के शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफे के बाद सरकार ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके बाद फिलहाल शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार प्रल्हाद जोशी को सौंपा गया है। इस बड़े फैसले के सामने आने के बाद से ही पूरे देश में एक नई बहस शुरू हो गई है। इस घटनाक्रम को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह केवल एक मंत्री का इस्तीफा है या फिर विरोध प्रदर्शन करने, कठिनाइयों का सामना करने और जवाबदेही की मांग उठाने वाले लाखों छात्रों की आवाज की जीत है। नीट (NEET) प्रदर्शनों के बीच धर्मेंद्र प्रधान के पद छोड़ने के बाद अब इस बात को लेकर भी चर्चा तेज है कि नए शिक्षा मंत्री के आने से देश की शिक्षा व्यवस्था में क्या बदलाव देखने को मिल सकते हैं।1
- मध्य प्रदेश के सिरमौर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिरमौर, नगर कांग्रेस सिरमौर एवं नगर कांग्रेस बैकुंठपुर के संयुक्त तत्वाधान में छात्रों के अधिकारों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े गंभीर मुद्दों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन, कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु शुक्ला की अगुवाई में आयोजित इस प्रदर्शन के बाद अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सिरमौर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया। यह आयोजन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री राहुल गांधी जी द्वारा छात्रों को न्याय दिलाने के लिए चलाए जा रहे संघर्ष के समर्थन में, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय श्री जीतू पटवारी जी के निर्देशानुसार तथा जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) रीवा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ आवाज उठाई और मुख्य रूप से तीन प्रमुख मांगें रखीं। इनमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का तत्काल इस्तीफा, छात्रों के साथ हुई कथित हिंसा एवं लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई, तथा सरकार द्वारा देश के छात्रों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग शामिल है। इस कार्यक्रम में सिरमौर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी श्री राम गरीब वनवासी जी, सिरमौर ब्लॉक संगठन प्रभारी राजेंद्र शुक्ला जी, ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु शुक्ला जी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गणेश पांडे जी, नगर अध्यक्ष बृजेश पांडे जी, नगर अध्यक्ष संतोष सिंह जी, जिला महामंत्री सिद्धनाथ पांडे जी, बेरोजगार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अमृतांश तिवारी जी, स्वर्ण कला प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री राम प्रकाश सोनी जी सहित कई मंडलम अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष और कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।1
- सतना जिले के जैतवारा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम मरवा भैंसवार में एक पीड़ित महिला अनीता गौतम, पति प्रदीप गौतम, मारपीट, लूटपाट और जान से मारने की धमकी के मामले में न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। पीड़िता के अनुसार, 06 जुलाई 2026 को सुबह लगभग 09:30 बजे वह गांव के प्रयागदत्त गौतम की किराना दुकान पर गई थीं। इसी दौरान आरोपी गंगा प्रसाद गौतम (पिता रामसोहावन गौतम), रेखा देवी (पति गंगा प्रसाद गौतम) और रामेश्वर गौतम (पिता गंगा प्रसाद गौतम) ने उन्हें अकेली पाकर गाली-गलौज करते हुए डंडों से मारपीट की। आरोपियों ने उनके सिर के बाल पकड़कर घसीटा और गले में पहनी सोने की लॉकेट छीन ली। बीच-बचाव करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद पीड़िता ने 5 अलग-अलग जगहों पर आवेदन दिया, लेकिन पुलिस द्वारा आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता ने 06/07/2026 को थाना जैतवारा, 07/07/2026 को पुलिस अधीक्षक सतना, 13/06/2026 को पुलिस कमिश्नर रीवा, 13/07/2026 को महिला आयोग भोपाल और 13/07/2026 को पुलिस महानिरीक्षक भोपाल को लिखित शिकायत दी थी। पीड़िता का आरोप है कि कोई सुनवाई न होने से आरोपी लगातार उन्हें "रिपोर्ट वापस लो, नहीं तो झूठे केस में फंसा देंगे" की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता के पति मजदूरी के लिए बाहर गए हुए हैं और उन्हें अपनी जान-माल का भय बना हुआ है। परेशान होकर पीड़िता ने 25/07/2026 को पुनः पुलिस अधीक्षक सतना को आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने, कठोर कार्रवाई करने और लूटी गई लॉकेट बरामद कराने की मांग की है।1
- चित्रकूट के सरदार पटेल इंटर कॉलेज, ऐंचरा में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस (29 जुलाई) के उपलक्ष्य में "वन्यजीव संरक्षण और सुरक्षा" विषय पर चित्रकला, निबंध लेखन एवं वन्यजीव प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रानीपुर टाइगर रिजर्व की पयस्विनी रेंज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। इन प्रतियोगिताओं का आयोजन जूनियर वर्ग (कक्षा 9-10) और सीनियर वर्ग (कक्षा 11-12) के लिए किया गया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं में प्रथम पुरस्कार के रूप में स्कूल बैग, द्वितीय पुरस्कार में ज्योमेट्री बॉक्स और तृतीय पुरस्कार में वाटर बॉटल प्रदान की गई। चयनित सभी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विजेता 29 जुलाई को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे और अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के मुख्य समारोह में सम्मानित किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री कृष्ण कुमार सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। क्षेत्रीय वनाधिकारी के मार्गदर्शन में पयस्विनी रेंज के वन विभाग अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसके अंत में विद्यार्थियों से राष्ट्रीय पशु बाघ और वन्यजीवों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया गया।1
- आखिरकार खाकी का शिकंजा कस गया है और प्रेमी जोड़े के साथ हैवानियत करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने सलाखों के पीछे भेज दिया है। इस मामले में शामिल तीनों आरोपी अब खाकी की गिरफ्त में आ चुके हैं।2
- मध्य प्रदेश के मैहर में सिविल अस्पताल से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ सरकारी संपत्ति का निजी कार्यों में इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। नागपुर मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में मैहर सिविल अस्पताल का ब्लड रिक्वायरमेंट फॉर्म पहुँचने की घटना से स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि विभागीय कर्मचारियों की मिलीभगत से सिविल अस्पताल के फॉर्म का इस्तेमाल निजी अस्पताल में किया जा रहा है, जो स्वास्थ्य सेवाओं की पारदर्शिता और विभागीय ज़िम्मेदारी पर बड़ा प्रश्नचिन्ह लगाता है। इस पूरे मामले पर जब पत्रकारों ने सवाल किया तो डॉ. विपिन सिंह ने कहा कि हम आज भी सरकारी संपत्ति का उपयोग करेंगे। दूसरी ओर, नागपुर मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के संचालक ने इस मामले को लेकर जिला प्रशासन से तत्काल सख्त कार्यवाही की माँग की है। इस घटना के सामने आने के बाद अब यह सवाल भी उठने लगे हैं कि क्या अन्य सरकारी सामग्रियों का भी इसी तरह दुरुपयोग किया जा रहा है। मामले की उचित जाँच और आवश्यक कार्यवाही की माँग की गई है ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही न हो और स्वास्थ्य व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे।1
- सतना में कलेक्ट्रेट के घेराव के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बीच कुछ लोगों ने पुलिस वाहन में तोड़फोड़ कर दी। इस उपद्रव के कारण सरकारी वाहन को नुकसान पहुँचा और इलाके का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। पुलिस गाड़ी में की गई इस तोड़फोड़ के मामले में उपद्रवियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।1