Shuru
Apke Nagar Ki App…
@PappuKumar-ky6qb you tube my channel
More news from Sonbhadra and nearby areas
- प्रकरण–2:* इसी क्रम में दिनांक 28.03.2026 को रात्रि लगभग 11:15 बजे लोढ़ी टोल प्लाजा के पास उपखनिज से लदे वाहन संख्या UP64BT2221 की चेकिंग के दौरान वाहन ओवरलोड पाया गया। वाहन स्वामी *विनोद कुमार सिंह* द्वारा स्कॉर्पियो वाहन (UP64AS2100) से मौके पर आकर खनन विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गई। उक्त प्रकरण में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 239/2026 धारा 121(1), 352 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर वाहन स्वामी विनोद कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया तथा घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन (UP64AS2100) को भी सीज किया गया है। *गिरफ्तार अभियुक्त:* * विनोद कुमार सिंह (वाहन स्वामी) पुत्र कमला प्रसाद सिंह निवासी ग्राम बहुआर थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 38 वर्ष। *गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:* 1. प्रभारी निरीक्षक रामस्वरुप वर्मा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र 2. उ0नि0 दिनानाथ, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र 3. हे0का0 नन्दलाल, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र 4. हे0का0 जयराम राय, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र 5. का0 रमेश कुमार, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र 6. का0 रुपेश कुमार, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र *जनपद पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने तथा अवैध खनन/ओवरलोडिंग में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी1
- जनपद सोनभद्र के तहसील रावटसगंज ब्लॉक कर्मा ग्राम सभा लोहार गुलरहवा सुकृत बट में पूर्व बसपा के राकेश कुमार मंत्री जी अपना भाषण1
- जनपद सोनभद्र से एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। जिस पवित्र घाट पर लोग सूर्य देव को अर्घ्य देकर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और संतान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं, उसी घाट पर एक नवजात शिशु का इस हालत में मिलना मानवता पर गहरा धब्बा बन गया है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। हर किसी की आंखों में सवाल और दिल में दर्द साफ झलक रहा था। आखिर वह कौन सी मजबूरी या निर्दयता थी, जिसने एक मासूम को इस तरह लावारिस छोड़ने पर मजबूर कर दिया? यह घटना केवल एक आपराधिक मामला नहीं, बल्कि समाज की सोच पर गहरा प्रहार है। आधुनिकता और विकास के दावों के बीच आज भी कई जगहों पर बेटियों को लेकर पुरानी कुरीतियाँ जीवित हैं। “वंश चलाने” की संकीर्ण मानसिकता, पितृसत्तात्मक सोच और सामाजिक दबाव आज भी कई परिवारों को ऐसे अमानवीय कदम उठाने के लिए विवश कर रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि शिक्षा और जागरूकता के बावजूद बेटियों को ‘बोझ’ समझने की मानसिकता पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। कई मामलों में आर्थिक तंगी, सामाजिक भय और पारिवारिक दबाव भी ऐसी घटनाओं की वजह बनते हैं। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और दोषियों की तलाश की जा रही है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। हेडिंग1
- शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल 99747788631
- बोल बम सेवा समिति के तत्वाधान में 33 वा सुंदरकांड सम्पन्न दर्जी मार्केट मेन रोड श्री हनुमान मंदिर4
- कैमूर जिले के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सरकारी वाहन और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रामगढ़-मोहनिया मुख्य पथ पर दैतारा वीर बाबा के समीप हुआ। घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़-मोहनिया पथ पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक सरकारी वाहन और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान मिथिलेश पटेल, आशीष कुमार और शिवम कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक अपने निजी कार्य से रामगढ़ से अपने गांव बरैथा लौट रहे थे, तभी दैतारा वीर बाबा के समीप यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की गंभीरता को देखते हुए मोहनिया की एसडीएम रतना प्रियदर्शीनी और एसडीपीओ भी घटनास्थल पर पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त सरकारी वाहन और बाइक को जब्त कर लिया है तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक आशंका तेज रफ्तार और नियंत्रण खोने की बताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। प्रशासन की ओर से मामले की जांच जारी है, वहीं हादसे के बाद इलाके में कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने लोगों से सड़क पर सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। रिपोर्ट ---:ओम प्रकाश तिवारी1
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1
- *प्रेस नोट* *जनपद – सोनभद्र* *थाना – रॉबर्ट्सगंज* *दिनांक – 29.03.2026* *🚨 सोनभद्र पुलिस का कड़ा प्रहार: ओवरलोडिंग प्रकरण में दबंगई पड़ी भारी, सरकारी कार्य में बाधा, गाली-गलौज व धमकी पर 05 अभियुक्त गिरफ्तार, 02 स्कॉर्पियो वाहन सीज🚨* पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा जनपद में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) *श्री अनिल कुमार* के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर *श्री रणधीर मिश्रा* के पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई। *प्रकरण–1:* दिनांक 28.03.2026 को रात्रि लगभग 10:00 बजे एक सफेद स्कॉर्पियो वाहन (UP64AQ4787) में सवार व्यक्तियों द्वारा चेकिंग में लगे अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गई तथा ओवरलोड वाहनों को छोड़ने हेतु दबाव बनाते हुए धमकी दी गई। सूचना पर थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त वाहन को रोककर 04 अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अभियुक्त मौके से फरार हो गया। इस संबंध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 238/2026 धारा 3(5), 121(1), 351(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन को सीज किया गया है। **गिरफ्तार अभियुक्तगण:** 1. जयदेव पाण्डेय पुत्र अरविन्द पाण्डेय, निवासी प्रभापुरम, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र 2. हिमांशु पुत्र अशोक, निवासी पुसौली, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र 3. विकास सिंह पुत्र राजकुमार सिंह, निवासी पकरी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र 4. बबलू शुक्ला पुत्र सुदर्शन शुक्ला, निवासी नई बाजार, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र *फरार अभियुक्त:* * राहुल तिवारी पुत्र प्रमोद तिवारी, निवासी (पता अज्ञात) *।*1
- दोस्तो शासन कोल माइस अमरोलीय माइस में कोयला लोडिंग हो रहा है एक साथ में दो दो गाड़ी आप देख रहे हैं,, बहुत, दस्त,हो रहा कोयला लोडिंग पर1