logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अमेठी में अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़! जंगल में चल रहा था हथियार बनाने का खेल, 2 गिरफ्तार अमेठी में अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़! जंगल में चल रहा था हथियार बनाने का खेल, 2 गिरफ्तार जंगल का सन्नाटा… और उसके बीच चल रहा था अवैध हथियार बनाने का काम! लेकिन आरोपियों की यह कथित गतिविधि ज्यादा दिनों तक छिपी नहीं रह सकी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पाली जंगल में छापेमारी की तो सामने आया अवैध असलहा बनाने का मामला। मौके से 11 बने हुए तमंचे, 5 अधबने तमंचे और हथियार बनाने के भारी मात्रा में उपकरण बरामद हुए। पुलिस ने लखनऊ के रहने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आखिर कौन हैं ये दोनों आरोपी और पूछताछ में इन्होंने क्या खुलासा किया? देखिए अमेठी से ANCNEWS की यह खास रिपोर्ट। अमेठी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बाजारशुक्ल पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत की गई है। बुधवार को बाजारशुक्ल पुलिस क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पाली जंगल में कुछ लोग अवैध हथियार बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लखनऊ जनपद के थाना माल क्षेत्र स्थित नवीपनाह निवासी कौशल किशोर, उम्र करीब 30 वर्ष, और छोटू, उम्र करीब 21 वर्ष, के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मौके से कुल 16 अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं। इनमें 11 निर्मित तमंचे और 5 अर्द्धनिर्मित तमंचे शामिल हैं। इसके अलावा 4 जिंदा कारतूस, 2 खोखा कारतूस और हथियार बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले भारी मात्रा में उपकरण भी बरामद किए गए हैं। बरामद सामान में लोहे की नाल, बट, स्प्रिंग, ट्रिगर, हैमर, फायरिंग पिन, भट्टी और अन्य उपकरण शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे दोनों मिलकर अवैध हथियार बनाने का काम करते थे। पकड़े जाने से बचने के लिए सुनसान स्थानों की तलाश करते और अलग-अलग जगहों पर हथियार बनाते थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने तैयार हथियारों को लखनऊ और आसपास के जनपदों में बेचने की बात भी बताई है। इस मामले में थाना बाजारशुक्ल में मुकदमा संख्या 241/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 3/5/25 में कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष गजेन्द्र प्रताप सिंह समेत बाजारशुक्ल थाने के पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक अमेठी ने सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। फिलहाल पुलिस मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है। खबरों से जुड़े रहने के लिए हमारे चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करना न भूलें।

3 hrs ago
user_Coresspondent NATION ONE NEWS
Coresspondent NATION ONE NEWS
Paint Shop अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

अमेठी में अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़! जंगल में चल रहा था हथियार बनाने का खेल, 2 गिरफ्तार अमेठी में अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़! जंगल में चल रहा था हथियार बनाने का खेल, 2 गिरफ्तार जंगल का सन्नाटा… और उसके बीच चल रहा था अवैध हथियार बनाने का काम! लेकिन आरोपियों की यह कथित गतिविधि ज्यादा दिनों तक छिपी नहीं रह सकी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पाली जंगल में छापेमारी की तो सामने आया अवैध असलहा बनाने का मामला। मौके से 11 बने हुए तमंचे, 5 अधबने तमंचे और हथियार बनाने के भारी मात्रा में उपकरण बरामद हुए। पुलिस ने लखनऊ के रहने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आखिर कौन हैं ये दोनों आरोपी और पूछताछ में इन्होंने क्या खुलासा किया? देखिए अमेठी से ANCNEWS की यह खास रिपोर्ट। अमेठी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बाजारशुक्ल पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत की गई है। बुधवार को बाजारशुक्ल पुलिस क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पाली जंगल में कुछ लोग अवैध हथियार बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लखनऊ जनपद के थाना माल क्षेत्र स्थित नवीपनाह निवासी कौशल किशोर, उम्र करीब 30 वर्ष, और छोटू, उम्र करीब 21 वर्ष, के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मौके से कुल 16 अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं। इनमें 11 निर्मित तमंचे और 5 अर्द्धनिर्मित तमंचे शामिल हैं। इसके अलावा 4 जिंदा कारतूस, 2 खोखा कारतूस और हथियार बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले भारी मात्रा में उपकरण भी बरामद किए गए हैं। बरामद सामान में लोहे की नाल, बट, स्प्रिंग, ट्रिगर, हैमर, फायरिंग पिन, भट्टी और अन्य उपकरण शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे दोनों मिलकर अवैध हथियार बनाने का काम करते थे। पकड़े जाने से बचने के लिए सुनसान स्थानों की तलाश करते और अलग-अलग जगहों पर हथियार बनाते थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने तैयार हथियारों को लखनऊ और आसपास के जनपदों में बेचने की बात भी बताई है। इस मामले में थाना बाजारशुक्ल में मुकदमा संख्या 241/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 3/5/25 में कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष गजेन्द्र प्रताप सिंह समेत बाजारशुक्ल थाने के पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक अमेठी ने सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। फिलहाल पुलिस मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है। खबरों से जुड़े रहने के लिए हमारे चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करना न भूलें।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अमेठी में अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़! जंगल में चल रहा था हथियार बनाने का खेल, 2 गिरफ्तार अमेठी में अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़! जंगल में चल रहा था हथियार बनाने का खेल, 2 गिरफ्तार जंगल का सन्नाटा… और उसके बीच चल रहा था अवैध हथियार बनाने का काम! लेकिन आरोपियों की यह कथित गतिविधि ज्यादा दिनों तक छिपी नहीं रह सकी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पाली जंगल में छापेमारी की तो सामने आया अवैध असलहा बनाने का मामला। मौके से 11 बने हुए तमंचे, 5 अधबने तमंचे और हथियार बनाने के भारी मात्रा में उपकरण बरामद हुए। पुलिस ने लखनऊ के रहने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आखिर कौन हैं ये दोनों आरोपी और पूछताछ में इन्होंने क्या खुलासा किया? देखिए अमेठी से ANCNEWS की यह खास रिपोर्ट। अमेठी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बाजारशुक्ल पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत की गई है। बुधवार को बाजारशुक्ल पुलिस क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पाली जंगल में कुछ लोग अवैध हथियार बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लखनऊ जनपद के थाना माल क्षेत्र स्थित नवीपनाह निवासी कौशल किशोर, उम्र करीब 30 वर्ष, और छोटू, उम्र करीब 21 वर्ष, के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मौके से कुल 16 अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं। इनमें 11 निर्मित तमंचे और 5 अर्द्धनिर्मित तमंचे शामिल हैं। इसके अलावा 4 जिंदा कारतूस, 2 खोखा कारतूस और हथियार बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले भारी मात्रा में उपकरण भी बरामद किए गए हैं। बरामद सामान में लोहे की नाल, बट, स्प्रिंग, ट्रिगर, हैमर, फायरिंग पिन, भट्टी और अन्य उपकरण शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे दोनों मिलकर अवैध हथियार बनाने का काम करते थे। पकड़े जाने से बचने के लिए सुनसान स्थानों की तलाश करते और अलग-अलग जगहों पर हथियार बनाते थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने तैयार हथियारों को लखनऊ और आसपास के जनपदों में बेचने की बात भी बताई है। इस मामले में थाना बाजारशुक्ल में मुकदमा संख्या 241/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 3/5/25 में कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष गजेन्द्र प्रताप सिंह समेत बाजारशुक्ल थाने के पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक अमेठी ने सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। फिलहाल पुलिस मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है। खबरों से जुड़े रहने के लिए हमारे चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करना न भूलें।
    1
    अमेठी में अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़! जंगल में चल रहा था हथियार बनाने का खेल, 2 गिरफ्तार
अमेठी में अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़! जंगल में चल रहा था हथियार बनाने का खेल, 2 गिरफ्तार
जंगल का सन्नाटा… और उसके बीच चल रहा था अवैध हथियार बनाने का काम! लेकिन आरोपियों की यह कथित गतिविधि ज्यादा दिनों तक छिपी नहीं रह सकी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पाली जंगल में छापेमारी की तो सामने आया अवैध असलहा बनाने का मामला। मौके से 11 बने हुए तमंचे, 5 अधबने तमंचे और हथियार बनाने के भारी मात्रा में उपकरण बरामद हुए। पुलिस ने लखनऊ के रहने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आखिर कौन हैं ये दोनों आरोपी और पूछताछ में इन्होंने क्या खुलासा किया? देखिए अमेठी से ANCNEWS की यह खास रिपोर्ट।
अमेठी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बाजारशुक्ल पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत की गई है।
बुधवार को बाजारशुक्ल पुलिस क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पाली जंगल में कुछ लोग अवैध हथियार बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लखनऊ जनपद के थाना माल क्षेत्र स्थित नवीपनाह निवासी कौशल किशोर, उम्र करीब 30 वर्ष, और छोटू, उम्र करीब 21 वर्ष, के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, मौके से कुल 16 अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं। इनमें 11 निर्मित तमंचे और 5 अर्द्धनिर्मित तमंचे शामिल हैं। इसके अलावा 4 जिंदा कारतूस, 2 खोखा कारतूस और हथियार बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले भारी मात्रा में उपकरण भी बरामद किए गए हैं। बरामद सामान में लोहे की नाल, बट, स्प्रिंग, ट्रिगर, हैमर, फायरिंग पिन, भट्टी और अन्य उपकरण शामिल हैं।
पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे दोनों मिलकर अवैध हथियार बनाने का काम करते थे। पकड़े जाने से बचने के लिए सुनसान स्थानों की तलाश करते और अलग-अलग जगहों पर हथियार बनाते थे।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने तैयार हथियारों को लखनऊ और आसपास के जनपदों में बेचने की बात भी बताई है।
इस मामले में थाना बाजारशुक्ल में मुकदमा संख्या 241/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 3/5/25 में कार्रवाई की गई है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष गजेन्द्र प्रताप सिंह समेत बाजारशुक्ल थाने के पुलिसकर्मी शामिल रहे।
पुलिस अधीक्षक अमेठी ने सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
फिलहाल पुलिस मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
खबरों से जुड़े रहने के लिए हमारे चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करना न भूलें।
    user_Coresspondent NATION ONE NEWS
    Coresspondent NATION ONE NEWS
    Paint Shop अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अमेठी में चोरों का आतंक, हाईवे किनारे पिकअप खड़ी कर भैंस खोल ले गए चोर अमेठी। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। थाना क्षेत्र के कंजास गांव में लखनऊ–सुल्तानपुर हाईवे किनारे खड़ी पिकअप से अज्ञात चोर भैंस खोलकर ले गए। पूरी घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है। बताया जा रहा है कि अज्ञात चोर हाईवे किनारे पहुंचे और वाहन से भैंस खोलकर अपने साथ ले गए। चोरी की वारदात के दौरान संदिग्ध व्यक्ति CCTV कैमरे में भी कैद हुआ है। CCTV फुटेज सामने आने के बाद अब पुलिस की कार्रवाई पर नजर है। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना पुलिस को लिखित सूचना दी है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं, बावजूद इसके चोरों में पुलिस का खौफ नजर नहीं आ रहा है। ग्रामीणों ने हाईवे किनारे रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए जाने की मांग की है। साथ ही चोरी की वारदात का जल्द खुलासा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस संदिग्धों की पहचान और तलाश में जुटी है।
    2
    अमेठी में चोरों का आतंक, हाईवे किनारे पिकअप खड़ी कर भैंस खोल ले गए चोर
अमेठी। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। थाना क्षेत्र के कंजास गांव में लखनऊ–सुल्तानपुर हाईवे किनारे खड़ी पिकअप से अज्ञात चोर भैंस खोलकर ले गए। पूरी घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है।
बताया जा रहा है कि अज्ञात चोर हाईवे किनारे पहुंचे और वाहन से भैंस खोलकर अपने साथ ले गए। चोरी की वारदात के दौरान संदिग्ध व्यक्ति CCTV कैमरे में भी कैद हुआ है। CCTV फुटेज सामने आने के बाद अब पुलिस की कार्रवाई पर नजर है।
घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना पुलिस को लिखित सूचना दी है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं, बावजूद इसके चोरों में पुलिस का खौफ नजर नहीं आ रहा है।
ग्रामीणों ने हाईवे किनारे रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए जाने की मांग की है। साथ ही चोरी की वारदात का जल्द खुलासा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस संदिग्धों की पहचान और तलाश में जुटी है।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • गरीबी और संघर्ष के बीच मां बनी ज्योति, एंबुलेंस में बैठने से भी लगा डर ट्रेन से उतरते ही सड़क पर दिया जुड़वा बच्चियों को जन्म, बोली- ‘भैया, पहली बार अस्पताल जा रहे हैं, डर लग रहा है’ अमेठी। गरीबी और संघर्ष के बीच जिंदगी जी रही ज्योति के लिए मंगलवार की शाम जिंदगी का सबसे यादगार और भावुक पल बन गई। अमेठी रेलवे स्टेशन से घर जाते समय अचानक प्रसव पीड़ा शुरू होने पर ज्योति बीच सड़क पर बैठ गई। आसपास के लोगों ने पन्नी का घेरा बनाकर उसे ढका और इसी दौरान उसने जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया। प्रसव के बाद जब स्वास्थ्यकर्मियों ने उसे एंबुलेंस में बैठने के लिए कहा तो वह डर गई। उसने मासूमियत से कहा, “भैया, पहली बार अस्पताल जा रहे हैं, डर लग रहा है।” इसके बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने उसे भरोसा दिलाया और मां व दोनों नवजात बच्चियों को अमेठी सीएचसी पहुंचाया गया। यह पूरा मामला अमेठी रेलवे स्टेशन रोड का है। अमेठी तहसील क्षेत्र के परसावां गांव निवासी ज्योति अपने पति सूरज के साथ दोना-पत्तल बनाने का काम करती हैं। सोमवार रात दोनों पति-पत्नी दोना-पत्तल देने वाराणसी गए थे। मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे दोनों काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से अमेठी रेलवे स्टेशन पहुंचे। ट्रेन से उतरकर दोनों घर की ओर जाने लगे। स्टेशन के बाहर पहुंचते ही ज्योति को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। दर्द बढ़ने पर वह सड़क पर ही बैठ गई। पत्नी को कराहता देख सूरज ने आसपास के लोगों से मदद की गुहार लगाई। लोगों ने तत्काल महिला के चारों ओर पन्नी डालकर घेरा बनाया, ताकि उसे निजता मिल सके। इसी दौरान ज्योति ने एक साथ दो जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। कुछ देर बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और मां व दोनों नवजात बच्चियों को लेकर अमेठी सीएचसी पहुंची। पहली बार अस्पताल जाने का डर ज्योति के लिए अस्पताल जाना भी किसी नए अनुभव से कम नहीं था। जब उसे एंबुलेंस में बैठने के लिए कहा गया तो वह घबरा गई। उसने स्वास्थ्यकर्मियों से कहा, “भैया, पहली बार अस्पताल जा रहे हैं, डर लग रहा है।” स्वास्थ्यकर्मियों ने उसे समझाया और भरोसा दिलाया, जिसके बाद वह अपनी दोनों बच्चियों के साथ एंबुलेंस से अस्पताल पहुंची। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी पीके उपाध्याय के नेतृत्व में डॉक्टरों और स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार मां और दोनों नवजात बच्चियों की निगरानी कर रही है। चिकित्सकों के अनुसार तीनों स्वस्थ हैं और उनका इलाज जारी है। ज्योति का मायका अमेठी के परसावां गांव में है, जबकि उसकी ससुराल जौनपुर के बादशाहपुर में है। उसका पहले से एक बेटा भी है। ज्योति के पति सूरज ने बताया कि ट्रेन से उतरने के बाद दोनों घर की तरफ जा रहे थे। तभी अचानक ज्योति को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। देखते ही देखते उसने सड़क किनारे दो बच्चियों को जन्म दे दिया। फिलहाल मां और दोनों बच्चियां अस्पताल में भर्ती हैं और चिकित्सकों की निगरानी में हैं।
    1
    गरीबी और संघर्ष के बीच मां बनी ज्योति, एंबुलेंस में बैठने से भी लगा डर

ट्रेन से उतरते ही सड़क पर दिया जुड़वा बच्चियों को जन्म, बोली- ‘भैया, पहली बार अस्पताल जा रहे हैं, डर लग रहा है’
अमेठी। गरीबी और संघर्ष के बीच जिंदगी जी रही ज्योति के लिए मंगलवार की शाम जिंदगी का सबसे यादगार और भावुक पल बन गई। अमेठी रेलवे स्टेशन से घर जाते समय अचानक प्रसव पीड़ा शुरू होने पर ज्योति बीच सड़क पर बैठ गई। आसपास के लोगों ने पन्नी का घेरा बनाकर उसे ढका और इसी दौरान उसने जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया। प्रसव के बाद जब स्वास्थ्यकर्मियों ने उसे एंबुलेंस में बैठने के लिए कहा तो वह डर गई। उसने मासूमियत से कहा, “भैया, पहली बार अस्पताल जा रहे हैं, डर लग रहा है।” इसके बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने उसे भरोसा दिलाया और मां व दोनों नवजात बच्चियों को अमेठी सीएचसी पहुंचाया गया।
यह पूरा मामला अमेठी रेलवे स्टेशन रोड का है। अमेठी तहसील क्षेत्र के परसावां गांव निवासी ज्योति अपने पति सूरज के साथ दोना-पत्तल बनाने का काम करती हैं। सोमवार रात दोनों पति-पत्नी दोना-पत्तल देने वाराणसी गए थे। मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे दोनों काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से अमेठी रेलवे स्टेशन पहुंचे। ट्रेन से उतरकर दोनों घर की ओर जाने लगे। स्टेशन के बाहर पहुंचते ही ज्योति को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। दर्द बढ़ने पर वह सड़क पर ही बैठ गई।
पत्नी को कराहता देख सूरज ने आसपास के लोगों से मदद की गुहार लगाई। लोगों ने तत्काल महिला के चारों ओर पन्नी डालकर घेरा बनाया, ताकि उसे निजता मिल सके। इसी दौरान ज्योति ने एक साथ दो जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। कुछ देर बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और मां व दोनों नवजात बच्चियों को लेकर अमेठी सीएचसी पहुंची।
पहली बार अस्पताल जाने का डर
ज्योति के लिए अस्पताल जाना भी किसी नए अनुभव से कम नहीं था। जब उसे एंबुलेंस में बैठने के लिए कहा गया तो वह घबरा गई। उसने स्वास्थ्यकर्मियों से कहा, “भैया, पहली बार अस्पताल जा रहे हैं, डर लग रहा है।” स्वास्थ्यकर्मियों ने उसे समझाया और भरोसा दिलाया, जिसके बाद वह अपनी दोनों बच्चियों के साथ एंबुलेंस से अस्पताल पहुंची।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी पीके उपाध्याय के नेतृत्व में डॉक्टरों और स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार मां और दोनों नवजात बच्चियों की निगरानी कर रही है। चिकित्सकों के अनुसार तीनों स्वस्थ हैं और उनका इलाज जारी है।
ज्योति का मायका अमेठी के परसावां गांव में है, जबकि उसकी ससुराल जौनपुर के बादशाहपुर में है। उसका पहले से एक बेटा भी है।
ज्योति के पति सूरज ने बताया कि ट्रेन से उतरने के बाद दोनों घर की तरफ जा रहे थे। तभी अचानक ज्योति को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। देखते ही देखते उसने सड़क किनारे दो बच्चियों को जन्म दे दिया। फिलहाल मां और दोनों बच्चियां अस्पताल में भर्ती हैं और चिकित्सकों की निगरानी में हैं।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • सड़क पर एक महिला ने जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया सीएचसी अमेठी के डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर किया *अमेठी।* अमेठी रेलवे स्टेशन के बाहर मंगलवार शाम एक महिला ने सड़क पर ही दो जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा को बाद में एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां एक नवजात और प्रसूता की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार परसावा गांव निवासी सूरज अपनी पत्नी ज्योति के साथ बनारस में पत्तल बेचने का काम करता है। मंगलवार शाम वह पत्नी के साथ ट्रेन से अमेठी रेलवे स्टेशन पर उतरा था। स्टेशन से बाहर निकलते ही ज्योति को तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। यह देख साथ की महिलाओं और आसपास मौजूद लोगों ने कपड़े से ओट कर वहीं पर प्रसव कराया। महिला ने दो बच्चियों को जन्म दिया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं।
    1
    सड़क पर एक महिला ने जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया सीएचसी अमेठी के डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर किया 
*अमेठी।* अमेठी रेलवे स्टेशन के बाहर मंगलवार शाम एक महिला ने सड़क पर ही दो जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा को बाद में एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां एक नवजात और प्रसूता की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार परसावा गांव निवासी सूरज अपनी पत्नी ज्योति के साथ बनारस में पत्तल बेचने का काम करता है। मंगलवार शाम वह पत्नी के साथ ट्रेन से अमेठी रेलवे स्टेशन पर उतरा था। स्टेशन से बाहर निकलते ही ज्योति को तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।
यह देख साथ की महिलाओं और आसपास मौजूद लोगों ने कपड़े से ओट कर वहीं पर प्रसव कराया। महिला ने दो बच्चियों को जन्म दिया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी ले जाया गया।  घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं।
    user_M news
    M news
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • जिलाधिकारी ने आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज असैदापुर का किया निरीक्षण छात्राओं संग बैठकर किया भोजन, गुणवत्ता व साफ-सफाई पर दिया विशेष जोर छात्रावास, कक्षाओं व प्लेग्राउंड का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश अमेठी। जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज असैदापुर का स्थलीय निरीक्षण कर पठन-पाठन, छात्रावास, भोजन व्यवस्था एवं अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं प्रधानाचार्या को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सबसे पहले मेस का निरीक्षण किया तथा छात्राओं को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली। उन्होंने स्वयं छात्राओं के साथ बैठकर भोजन किया और मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही मेस एवं परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल दिया। इसके बाद जिलाधिकारी ने छात्रावास का निरीक्षण कर वहां की साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रधानाचार्या गीता वर्मा ने छात्रावास में कुछ तख्तों की कमी की जानकारी दी, जिस पर जिलाधिकारी ने विद्यालय अथवा अन्य उपलब्ध फंड से आवश्यक तख्तों की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कक्षाओं में पहुंचकर छात्राओं से उनकी पढ़ाई के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति पंजिका का भी अवलोकन किया और सभी शिक्षकों को प्रतिदिन समय से विद्यालय पहुंचकर शिक्षण कार्य करने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में चल रहे मरम्मत कार्यों का भी अवलोकन किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त विद्यालय परिसर में उगी बड़ी घास को कटवाकर परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने के भी निर्देश दिए।
    1
    जिलाधिकारी ने आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज असैदापुर का किया निरीक्षण
छात्राओं संग बैठकर किया भोजन, गुणवत्ता व साफ-सफाई पर दिया विशेष जोर
छात्रावास, कक्षाओं व प्लेग्राउंड का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश
अमेठी। जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज असैदापुर का स्थलीय निरीक्षण कर पठन-पाठन, छात्रावास, भोजन व्यवस्था एवं अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं प्रधानाचार्या को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सबसे पहले मेस का निरीक्षण किया तथा छात्राओं को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली। उन्होंने स्वयं छात्राओं के साथ बैठकर भोजन किया और मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही मेस एवं परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल दिया। इसके बाद जिलाधिकारी ने छात्रावास का निरीक्षण कर वहां की साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रधानाचार्या गीता वर्मा ने छात्रावास में कुछ तख्तों की कमी की जानकारी दी, जिस पर जिलाधिकारी ने विद्यालय अथवा अन्य उपलब्ध फंड से आवश्यक तख्तों की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कक्षाओं में पहुंचकर छात्राओं से उनकी पढ़ाई के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति पंजिका का भी अवलोकन किया और सभी शिक्षकों को प्रतिदिन समय से विद्यालय पहुंचकर शिक्षण कार्य करने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में चल रहे मरम्मत कार्यों का भी अवलोकन किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त विद्यालय परिसर में उगी बड़ी घास को कटवाकर परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने के भी निर्देश दिए।
    user_पवन कुमार द्विवेदी
    पवन कुमार द्विवेदी
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के निरीक्षण के संबंध में जिलाधिकारी महोदय द्वारा दी गई बाइट। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के निरीक्षण के संबंध में जिलाधिकारी महोदय द्वारा दी गई बाइट।
    1
    राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के निरीक्षण के संबंध में जिलाधिकारी महोदय द्वारा दी गई बाइट।
राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के निरीक्षण के संबंध में जिलाधिकारी महोदय द्वारा दी गई बाइट।
    user_Mr. P. K. Tiwari
    Mr. P. K. Tiwari
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • डीएम ने किया आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण, छात्राओं के साथ बैठकर किया भोजन डीएम ने किया आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण, छात्राओं के साथ बैठकर किया भोजन अमेठी। जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज असैदापुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने मेस, छात्रावास, कक्षाओं और प्लेग्राउंड का जायजा लिया। उन्होंने मेस में भोजन की गुणवत्ता परखने के लिए खुद छात्राओं के साथ बैठकर भोजन किया और मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन देने के निर्देश दिए। परिसर में साफ-सफाई दुरुस्त रखने पर विशेष जोर दिया। छात्रावास में तख्तों की कमी मिलने पर डीएम ने प्रधानाचार्या गीता वर्मा को विद्यालय फंड से तत्काल व्यवस्था कराने को कहा। कक्षाओं में पहुंचकर छात्राओं से पढ़ाई की जानकारी ली और शिक्षकों को समय से उपस्थित होकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के निर्देश दिए। चल रहे मरम्मत कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा कराने और परिसर की घास कटवाकर साफ-सफाई कराने के भी निर्देश दिए।
    3
    डीएम ने किया आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण, छात्राओं के साथ बैठकर किया भोजन
डीएम ने किया आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण, छात्राओं के साथ बैठकर किया भोजन
अमेठी। जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज असैदापुर का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने मेस, छात्रावास, कक्षाओं और प्लेग्राउंड का जायजा लिया। उन्होंने मेस में भोजन की गुणवत्ता परखने के लिए खुद छात्राओं के साथ बैठकर भोजन किया और मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन देने के निर्देश दिए। परिसर में साफ-सफाई दुरुस्त रखने पर विशेष जोर दिया।
छात्रावास में तख्तों की कमी मिलने पर डीएम ने प्रधानाचार्या गीता वर्मा को विद्यालय फंड से तत्काल व्यवस्था कराने को कहा। कक्षाओं में पहुंचकर छात्राओं से पढ़ाई की जानकारी ली और शिक्षकों को समय से उपस्थित होकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के निर्देश दिए।
चल रहे मरम्मत कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा कराने और परिसर की घास कटवाकर साफ-सफाई कराने के भी निर्देश दिए।
    user_रामकृष्ण मिश्र
    रामकृष्ण मिश्र
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • विद्यालय परिसर में शिक्षक दंपत्ति की बेरहमी से की गई हत्यासेमाचा हड़कंप सुल्तानपुर में मंगलवार सुबह उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक विद्यालय परिसर में रह रहे शिक्षक दंपत्ति की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। घटना की जानकारी तब हुई जब सुबह सात बजे स्कूल का ड्राइवर चाभी लेने पहुंचा। परिसर के अंदर दाखिल होते ही चालक की चीख निकल गई और उल्टे पांव बाहर की ओर चिल्लाता हुआ भागा। लोगो को हत्या की जानकारी मिलते ही स्कूल परिसर में ग्रामीण इकट्ठा होने लगे। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दोहरा हत्याकांड देखते ही उसके भी हाथपांव फूल गए। स्थानीय पुलिस ने तत्काल घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को देते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी। अब पूरी खबर विस्तार से.... नमस्कार... सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के कुहीं डंडिया में एक निजी विद्यालय मनराजी शिक्षण संस्थान परिसर में आवास बना कर रहने वाले मुकेश कुमार सिंह अपनी पत्नी विनीता सिंह के साथ रहते थे। मुकेश कंपोजिट विद्यालय में प्रधानाध्यापक थे और मोतीगरपुर ब्लॉक के शिक्षक संघ के अध्यक्ष भी थे तो वहीं उनकी पत्नी विनीता सिंह मनराजी शिक्षण संस्थान की संचालिका थी। मुकेश शिक्षक संघ के चुनाव भी लड़ रहे थे तो वहीं उनकी पत्नी एक डीडीसी का चुनाव भी लड़ चुकी थी जिसमे उन्हें जीत हासिल नहीं हुई थी। उसके बाद से इसी विद्यालय का संचालन करने लगी थी। दंपत्ति की हत्या होने की खबर जैसे फैली, लोगों का जमावड़ा विद्यालय परिसर में होने लगा। विद्यालय के सभी बच्चे और शिक्षक भी आ गए थे। जिस जगह पर विनीता का शव पड़ा था वहीं एक रक्त रंजित फावड़ा, कुल्हाड़ी और एक चाकू भी पड़ा था जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। विनीता काशव देखने से लग रहा था कि हत्या के बाद उनके शव को घसीटा गया हो। पुलिस को प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत हुआ कि पत्नी की हत्या होते देख मुकेश भागे होंगे लेकिन हमलावरों ने उन्हें दौड़ाकर हत्या कर दी क्योंकि मुकेश का शव विनीता के शव से लगभग 150 मीटर दूर परिसर के अंदर आने वाले रास्ते के किनारे पड़ा मिला था। मौके पर एसपी सुल्तानपुर विनीत जायसवाल, सीओ कादीपुर विनय गौतम के साथ एसओजी और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल कुछ साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है। घटना के बाबत एसपी ने मृतकों के परिजनों से भी बातचीत कर जानकारी जुटाई है। एसपी विनीत जायसवाल ने कहा कि घटना के शीघ्र खुलासे के लिए कई टीमें बना दी गई हैं। हत्यारे शीघ्र ही पकड़े जाएंगे। आपको बता दें कि मुकेश कुमार सिंह क्षेत्र के रईस परिवारों में गिने जाते थे। तीन भाइयों में सबसे छोटे मुकेश ने साल 2002 में शिक्षा मित्र की नौकरी से शुरुआत करते हुए साल 2009 में सहायक अध्यापक बन गए और प्राथमिक शिक्षक संघ के बतौर अध्यक्ष भी थे। वे शिक्षक संघ का अगला चुनाव भी लड़ रहे थे जो इसी 30 सितंबर को होना है। अब सबसे बड़ा सवाल ये कि हत्यारे दंपत्ति के आवास तक कैसे पहुंचे, दंपत्ति की हत्या क्यों की और वे लोग कौन थे। जबकि बताया जा रहा था कि मुकेश काफी सरल स्वभाव के थे, क्षेत्र में लोग उनका सम्मान करते थे और उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी। क्या हत्या की वजह कोई पुरानी रंजिश तो नहीं थी।बताया तो यह तक जाता है कि मुकेश ने कभी किसी से ऊंची आवाज में बात तक नहीं की थी ऐसे में हत्यारों को दंपत्ति की हत्या करने की क्या वजह हो सकती है। इन्हीं सवालों में उलझी पुलिस जांच कई बिंदुओं पर कर रही है। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई कर रही है।
    1
    विद्यालय परिसर में शिक्षक दंपत्ति की बेरहमी से की गई हत्यासेमाचा हड़कंप
सुल्तानपुर में मंगलवार सुबह उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक विद्यालय परिसर में रह रहे शिक्षक दंपत्ति की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। घटना की जानकारी तब हुई जब सुबह सात बजे स्कूल का ड्राइवर चाभी लेने पहुंचा। परिसर के अंदर दाखिल होते ही चालक की चीख निकल गई और उल्टे पांव बाहर की ओर चिल्लाता हुआ भागा। लोगो को हत्या की जानकारी मिलते ही स्कूल परिसर में ग्रामीण इकट्ठा होने लगे। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दोहरा हत्याकांड देखते ही उसके भी हाथपांव फूल गए। स्थानीय पुलिस ने तत्काल घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को देते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी।
अब पूरी खबर विस्तार से.... नमस्कार...
सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के कुहीं डंडिया में एक निजी विद्यालय मनराजी शिक्षण संस्थान परिसर में आवास बना कर रहने वाले मुकेश कुमार सिंह अपनी पत्नी विनीता सिंह के साथ रहते थे। मुकेश कंपोजिट विद्यालय में प्रधानाध्यापक थे और मोतीगरपुर ब्लॉक के शिक्षक संघ के अध्यक्ष भी थे तो वहीं उनकी पत्नी विनीता सिंह मनराजी शिक्षण संस्थान की संचालिका थी। मुकेश शिक्षक संघ के चुनाव भी लड़ रहे थे तो वहीं उनकी पत्नी एक डीडीसी का चुनाव भी लड़ चुकी थी जिसमे उन्हें जीत हासिल नहीं हुई थी। उसके बाद से इसी विद्यालय का संचालन करने लगी थी।
दंपत्ति की हत्या होने की खबर जैसे फैली, लोगों का जमावड़ा विद्यालय परिसर में होने लगा। विद्यालय के सभी बच्चे और शिक्षक भी आ गए थे। जिस जगह पर विनीता का शव पड़ा था वहीं एक रक्त रंजित फावड़ा, कुल्हाड़ी और एक चाकू भी पड़ा था जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। विनीता काशव देखने से लग रहा था कि हत्या के बाद उनके शव को घसीटा गया हो। पुलिस को प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत हुआ कि पत्नी की हत्या होते देख मुकेश भागे होंगे लेकिन हमलावरों ने उन्हें दौड़ाकर हत्या कर दी क्योंकि मुकेश का शव विनीता के शव से लगभग 150 मीटर दूर परिसर के अंदर आने वाले रास्ते के किनारे पड़ा मिला था। 
मौके पर एसपी सुल्तानपुर विनीत जायसवाल, सीओ कादीपुर विनय गौतम के साथ एसओजी और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल कुछ साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है। घटना के बाबत एसपी ने मृतकों के परिजनों से भी बातचीत कर जानकारी जुटाई है। एसपी विनीत जायसवाल ने कहा कि घटना के शीघ्र खुलासे के लिए कई टीमें बना दी गई हैं। हत्यारे शीघ्र ही पकड़े जाएंगे।
आपको बता दें कि मुकेश कुमार सिंह क्षेत्र के रईस परिवारों में गिने जाते थे। तीन भाइयों में सबसे छोटे मुकेश ने साल 2002 में शिक्षा मित्र की नौकरी से शुरुआत करते हुए साल 2009 में सहायक अध्यापक बन गए और प्राथमिक शिक्षक संघ के बतौर अध्यक्ष भी थे। वे शिक्षक संघ का अगला चुनाव भी लड़ रहे थे जो इसी 30 सितंबर को होना है।
अब सबसे बड़ा सवाल ये कि हत्यारे दंपत्ति के आवास तक कैसे पहुंचे, दंपत्ति की हत्या क्यों की और वे लोग कौन थे। जबकि बताया जा रहा था कि मुकेश काफी सरल स्वभाव के थे, क्षेत्र में लोग उनका सम्मान करते थे और उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी। क्या हत्या की वजह कोई पुरानी रंजिश तो नहीं थी।बताया तो यह तक जाता है कि मुकेश ने कभी किसी से ऊंची आवाज में बात तक नहीं की थी ऐसे में हत्यारों को दंपत्ति की हत्या करने की क्या वजह हो सकती है। इन्हीं सवालों में उलझी पुलिस जांच कई बिंदुओं पर कर रही है।
फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई कर रही है।
    user_Coresspondent NATION ONE NEWS
    Coresspondent NATION ONE NEWS
    Paint Shop अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.