पर्व-त्योहार को लेकर पुलिस ने छात्राओं से किया सीधा संवाद, परेशानी में 112 पर कॉल करने की दी सलाह डर नहीं, जागरूकता बनेगी छात्राओं की सबसे मजबूत ढाल Jamtara पर्व-त्योहार के दौरान बाजारों और पूजा स्थलों पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए बिंदापाथर पुलिस ने छात्राओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। मंगलवार को पीएमश्री यूएचएस बिंदापाथर की छात्राओं को थाना परिसर बुलाकर सुरक्षा संबंधी जरूरी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में थाना प्रभारी अनुज कुमार, आंगन ट्रस्ट की जीएसजी इति सामंत व ममता कुमारी तथा प्रभारी प्रधानाध्यापक दुलाल हांसदा मौजूद रहे। थाना प्रभारी ने छात्राओं से सीधा संवाद करते हुए कहा कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतें और किसी संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज न करें। रास्ते में किसी व्यक्ति द्वारा परेशान करने, पीछा करने, अभद्र व्यवहार करने या खतरा महसूस होने पर चुप न रहें। तत्काल परिजनों, शिक्षकों या पुलिस को सूचना दें। उन्होंने छात्राओं को आपातकालीन सेवा 112 की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति में मोबाइल से 112 पर कॉल कर पुलिस सहायता ली जा सकती है। उन्होंने कहा कि मोबाइल केवल बातचीत और मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि जरूरत के समय सुरक्षा का माध्यम भी है। कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी ने छात्राओं से स्कूल आने-जाने के दौरान होने वाली परेशानियों और सुरक्षा संबंधी चिंताओं का फीडबैक भी लिया। छात्राओं ने खुलकर अपनी बातें रखीं। पुलिस ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। आंगन ट्रस्ट की इति सामंत और ममता कुमारी ने छात्राओं से आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने की अपील की। प्रधानाध्यापक दुलाल हांसदा ने कहा कि पढ़ाई के साथ छात्राओं की सुरक्षा और आत्मविश्वास पर ध्यान देना जरूरी है। मौके पर वृष्टि, नेहा, लख्खी, सुनीता, पूजा, राखी, टिंकी, पार्वती, गौरी, पायल, ज्योत्स्ना, एमिली और अदिति समेत अन्य छात्राएं मौजूद थीं।

- एसआईआर में गड़बड़ी का आरोप, मंत्री इरफान अंसारी ने बीजेपी पर साधा निशाना। breaking news जामताड़ा। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर जामताड़ा की सियासत गरमा गई है। मंगलवार को जामताड़ा विधायक सह स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर मतदाता सूची में गड़बड़ी कराने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र में करीब 14 हजार तथा व्यापक स्तर पर करीब 41 हजार मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश की जा रही है। हालांकि, ये आंकड़े मंत्री द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित हैं।1
- पहाड़ी बाबा मंदिर की तर्ज पर सजा गणेश पूजा का भव्य पंडाल, 251 किलो मोतीचूर के लड्डू का लगेगा भोग पहाड़ी बाबा मंदिर की तर्ज पर सजा गणेश पूजा का भव्य पंडाल, 251 किलो मोतीचूर के लड्डू का लगेगा भोग1
- सुहाग की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत, हरतालिका तीज पर शिव-पार्वती की भक्ति में डूबीं सुहागिनें गिरिडीह। हरतालिका तीज के पावन अवसर पर शुक्रवार को गिरिडीह सहित पूरे जिले में सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ निर्जला व्रत रखा। पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना को लेकर महिलाओं ने पूरे दिन अन्न-जल का त्याग कर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की। सुबह से ही विभिन्न मंदिरों और पूजा स्थलों पर महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। महिलाओं ने विधि-विधान से भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की पूजा की तथा हरतालिका तीज की कथा सुनी। पूजा के दौरान महिलाओं ने शिव-पार्वती से अपने दांपत्य जीवन में प्रेम, सुख और अखंड सौभाग्य की कामना की। हरतालिका तीज को लेकर बाजारों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। सुहाग की सामग्री, साड़ी, चूड़ी, मेहंदी, सिंदूर, पूजा सामग्री और फल-फूल की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ रही। कई स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से तीज की पूजा और कथा का आयोजन किया। मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की थी। इसी आस्था और परंपरा के तहत सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य के लिए यह कठिन व्रत रखती हैं। शाम को सोलह श्रृंगार कर महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान शिव एवं माता पार्वती का आशीर्वाद लिया। देर शाम तक मंदिरों और पूजा स्थलों पर भक्ति का माहौल बना रहा। हरतालिका तीज ने एक बार फिर गिरिडीह में आस्था, परंपरा और सुहाग के इस पर्व की जीवंत तस्वीर पेश की।4
- सामाजिक जागरूकता युवा संगठन, मसलिया की बैठक प्रकाश टुडू की अध्यक्षता में हुई सामाजिक जागरूकता युवा संगठन, मसलिया की बैठक प्रकाश टुडू की अध्यक्षता में हुई। संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक रविवार सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इसके तहत गांवों में नए सदस्यों का पंजीकरण और पुरानों का नवीनीकरण होगा। युवाओं व महिलाओं को जोड़ने पर जोर दिया जाएगा। बैठक में शिवनाथ बेसरा, प्रभाकर हांसदा सहित अन्य मौजूद थे।1
- “वासेपुर में बंटी खान का बयान वायरल, पिटाई के बाद कहा- ‘भाई आतंकवादी है, कर दो एनकाउंटर’” “बंटी खान का चौंकाने वाला बयान वायरल, प्रिंस खान को लेकर कही बड़ी बात!”1
- Slug:- दुबई भागने से पहले पकड़ा गया प्रिंस खान का भाई बंटी खान कोलकाता से गिरफ्तारी.......... फर्जी पासपोर्ट और वीजा बरामद................... हत्या-रंगदारी समेत एक दर्जन से अधिक मामलों में थी तलाश............. Anchor:- धनबाद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। वासेपुर के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार बंटी खान फर्जी दस्तावेजों के सहारे दुबई भागने की तैयारी में था। अंतरराष्ट्रीय उड़ान पकड़कर विदेश निकल पाता, इससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से वैध और फर्जी पासपोर्ट के साथ वीजा भी बरामद किए गए हैं। धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने बैंक मोड़ थाना में प्रेस वार्ता कर गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बंटी खान के खिलाफ हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और आपराधिक साजिश समेत एक दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। लंबे समय से धनबाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली थी कि बंटी खान कोलकाता में छिपा हुआ है और वहां से अंतरराष्ट्रीय उड़ान के जरिए दुबई भागने की फिराक में है। इसके बाद धनबाद पुलिस की विशेष टीम कोलकाता भेजी गई। पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से संभावित ठिकाने पर कार्रवाई कर बंटी खान को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद तलाशी के दौरान पुलिस को उसके पास से वैध पासपोर्ट के अलावा फर्जी पासपोर्ट और वीजा भी मिले हैं। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन फर्जी दस्तावेजों की व्यवस्था किसने की और इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। प्रिंस खान गिरोह के खिलाफ धनबाद पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इससे पहले गिरोह के मुख्य गुर्गे मेजर उर्फ सैफी को भी कोलकाता एयरपोर्ट से दुबई भागने की कोशिश के दौरान गिरफ्तार किया गया था। अब बंटी खान की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। एसएसपी के अनुसार, बंटी खान से पूछताछ के बाद गिरोह के रंगदारी नेटवर्क, वित्तीय लेनदेन और विदेश में सक्रिय सदस्यों से जुड़े अहम सुराग मिल सकते हैं। फिलहाल बंटी खान को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस रिमांड लेकर उससे आगे की पूछताछ करेगी। वहीं इस दौरान धनबाद पुलिस ने गिरफ्तार बंटी खान का सड़क पर परेड भी निकाला। इस दौरान उसके हाथों में हथकड़ी और कमर में कानून का रस्सा बंधा था और खाखी वर्दी में पुलिस कर्मी उसके इर्दगिर्द साथ-साथ सड़क पर चल रहे थें। जिसे देखने के लिए कुछ समय के लिए लोग सड़क पर गाड़ियां रोक दी। Byte:- प्रभात कुमार – एसएसपी, धनबाद।2
- कैमरे के सामने मंत्री इरफान अंसारी का यह तेवर देख चौंक जाएंगे आप! डीसी और अधिकारियों को लेकर क्या कुछ कहा? देखिए इस वायरल वीडियो में पूरा सच।1
- जामताड़ा में CPI(M) का हल्लाबोल, जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरा मुआवजा, हाथी और लैंड बैंक का मुद्दा गरमाया। जामताड़ा के पुराना कोर्ट परिसर में सीपीआईएम की ओर से एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। धरने की अध्यक्षता सीपीआईएम के जिला संयोजक चंडीदास पुरी ने की। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनहित से जुड़े राज्यस्तरीय मुद्दों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया।1