सागरपुर मिडिल स्कूल में जिला एवं प्रखंड स्तर पर अव्वल आए बच्चों का हुआ सम्मान मखदुमपुर ।।प्रखंड के मिडिल स्कूल सागरपुर के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि विद्यालय के दो प्रतिभावान छात्र कुमार मंगलम एवं सत्यजीत कुमार ने अपनी मेधा और परिश्रम से प्रखंड एवं जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इन दोनों छात्रों ने प्रखंड स्तर पर आयोजित विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में, जिसका विषय “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” था, उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। इसके पश्चात जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भी उन्होंने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इन उल्लेखनीय उपलब्धियों के उपलक्ष्य में शनिवार को विद्यालय परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र कुमार ने दोनों होनहार छात्रों को सम्मानित किया। प्रधानाध्यापक द्वारा बच्चों को एक स्मृति कप प्रदान किया गया तथा मिठाई खिलाकर विशिष्ट तालियों के साथ उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने दोनों छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उल्लेखनीय है कि इन दोनों छात्रों ने शनिवार को भी वाणावर महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित प्रखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। लगातार मिल रही सफलता से यह स्पष्ट होता है कि कुमार मंगलम और सत्यजीत कुमार न केवल अध्ययनशील हैं, बल्कि प्रतिस्पर्धात्मक मंचों पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं। विद्यालय परिवार को इन दोनों छात्रों पर गर्व है और आशा है कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे।

- जो की बिहार का नया मुख्यमंत्री निशांत कुमार बन चुके हैं1
- अरवल। ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार के बैनर तले सोमवार को अरवल जिले के प्रखंड परिसर में व्यावसायिक ड्राइवरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में जिले के बड़ी संख्या में ड्राइवरों ने भाग लेते हुए एकजुटता के साथ अपनी समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा। धरना के दौरान वक्ताओं ने कहा कि ड्राइवर समाज कई तरह की सामाजिक, आर्थिक और सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहा है। इन समस्याओं के समाधान के लिए संगठन द्वारा 10 सूत्री मांग पत्र तैयार कर जिला प्रशासन को सौंपा गया। संगठन का कहना है कि ड्राइवरों के हितों की रक्षा और उनके अधिकारों के लिए सरकार का ध्यान आकर्षित करना आवश्यक है। धरना कार्यक्रम के बाद संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने जिला पदाधिकारी श्रीमती अमृता बैंस को ज्ञापन सौंपकर मांगों पर जल्द कार्रवाई करने की अपील की। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आने वाले समय में देशभर के ड्राइवर “स्टेयरिंग छोड़ो आंदोलन” शुरू करने के लिए बाध्य होंगे। ड्राइवरों की प्रमुख मांगों में सड़क दुर्घटना में मृत ड्राइवरों को आपदा श्रेणी में शामिल करना, ड्राइवरों और उनके परिवारों के लिए कल्याण कोष, दुर्घटना बीमा, पेंशन योजना, बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था, सड़क सुरक्षा तथा ड्राइवरों के लिए सुरक्षा कानून लागू करना शामिल है। संगठन के नेताओं ने कहा कि ड्राइवर समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और उनकी सुरक्षा व सम्मान सुनिश्चित करने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए। धरना-प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष रामविनय कुमार पासवान, जिला सचिव बबन यादव, मीडिया प्रभारी इंद्रजीत कुशवाहा, उपसचिव एमडी मनवर आलम, जिला संगठन मंत्री दिनेश यादव, जिला उपाध्यक्ष सुशील कुमार तिवारी, जिला संचालन सुभाष कुमार तथा कोषाध्यक्ष जय कुमार पटेल सहित कई ड्राइवर और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।1
- राजनीति और शिक्षा के क्षेत्र में अलग पहचान बनाने वाली दो महिला विभूतियों को नंदवंशी चेतना मंच ने दिया नारी शक्ति सम्मान वजीरगंज (गया): विश्व महिला दिवस के अवसर पर नंदवंशी चेतना मंच के द्वारा वजीरगंज प्रखंड के कई महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान से नवाजा | इसी कड़ी में शिक्षा और राजनीति क्षेत्र में अहम योगदान देने वाली दो महिला विभूतियों को नारी शक्ति सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया,जिसमें जिला पार्षद सदस्या सह डॉ पिंकी कुमारी और आवासीय नवोदित विद्यालय की प्राचार्या बबीता कुमारी शामिल हैं। डॉ पिंकी कुमारी को उनके सामाजिक कार्यों और जिला पार्षद के रूप में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया, जबकि बबीता कुमारी को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। नंदवंशी चेतना मंच के सदस्यों ने दोनों महिला विभूतियों को गुलाब का पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर मंच संयोजक शैलेन्द्र नंदवंशी भी मौजूद थे |1
- गोह(औरंगाबाद) उपहारा पुलिस ने थाना क्षेत्र के महदीपुर से 4.5 लीटर महुआ शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान महदीपुर गांव निवासी जगलाल चौधरी के पुत्र संतोष चौधरी व जितेन्द्र चौधरी के पुत्र राकेश चौधरी के रूप में हुई है। मंगलवार की दोपहर करीब 2:00 बजे जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष आकाश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त दोनों युवक अपने घर पर शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना के आलोक में जब छापेमारी की गई तो संतोष चौधरी के घर से 2.5 लीटर शराब जबकि राकेश चौधरी के घर से 2 लीटर शराब बरामद किया गया। तथा मौके से दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर कागजी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।1
- परैया +2 उच्च विद्यालय में संस्थापक स्व. तपस्वी सिंह की 11वीं पुण्यतिथि मनाई गई/ परैया। परैया +2 उच्च विद्यालय के प्रांगण में मंगलवार को विद्यालय के संस्थापक स्व. तपस्वी सिंह की 11वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य जिरगाम अली ने किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्व. तपस्वी सिंह के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम में स्व. तपस्वी सिंह के परिजनों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों की भी उपस्थिति रही। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में उनके दामाद डॉ. विनोद कुमार, संतोष तिवारी, पुत्री डॉ. वीणा शर्मा, भतीजा अशोक कुमार, सुरेंद्र कुमार, अरुण कुमार, नाती राहुल कुमार उर्फ गुड्डू, हिमांशु कुमार, सुधांशु कुमार, रोहित कुमार, पौत्र दीपक कुमार, देवेंद्र कुमार, पूर्व सरपंच अजमतगंज ब्रजेश कुमार भदानी, परैया खुर्द पंचायत के पूर्व मुखिया उपेंद्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि राजेश शर्मा, चंदेश्वर मांझी, पुरुषोत्तम कुमार उर्फ चौवे तथा बिनोद सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राएं भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने स्व. तपस्वी सिंह के शिक्षा के क्षेत्र में किए गए योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।1
- राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा को उनके सामाजिक कार्यों और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए क्राइम दस्तक के द्वारा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज में मानवाधिकार, सामाजिक न्याय तथा जनकल्याण के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।इस अवसर पर क्राइम दस्तक के प्रधान संपादक ने डॉ. मनीष पंकज मिश्रा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा समाज के कमजोर, पीड़ित और जरूरतमंद लोगों की आवाज़ उठाने का कार्य किया है। मानवाधिकार की रक्षा, सामाजिक जागरूकता और जनहित के मुद्दों पर उनकी सक्रिय भूमिका समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को सम्मानित करना समाज के लिए एकसकारात्मक संदेश है, जिससे अन्य लोग भी सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरित होते हैं।सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने क्राइम दस्तक परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं बल्कि उन सभी लोगों का है जो समाज सेवा के कार्यों में उनके साथ सहयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति सेवा भाव से कार्य करना उनका कर्तव्य है और आगे भी वे इसी भावना के साथ समाज के गरीब, असहाय और पीड़ित लोगों की मदद के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।डॉ. मिश्रा ने कहा कि समाज में न्याय, समानता और मानवाधिकार की रक्षा के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने क्राइम दस्तक के प्रधान संपादक तथा पूरी टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस प्रकार का सम्मान उन्हें आगे और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरणा देता है।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी डॉ. मनीष पंकज मिश्रा को सम्मानित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और समाज सेवा के कार्यों के लिए निरंतर सफलता की कामना की।1
- जहानाबाद के गांधी मैदान स्थित रामायण मंदिर में पिछले छह वर्षों से लगातार चल रहे अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ सह कीर्तन के क्रम में दो दिवसीय सत्संग का आयोजन किया गया है। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।कार्यक्रम के दौरान हरिद्वार से आए संतों द्वारा भक्तों को आध्यात्मिक प्रवचन सुनाया जाएगा। यह प्रवचन श्री महाराज सतपाल जी के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें संत समाज भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों और रामचरितमानस के महत्व पर प्रकाश डालेंगे।सत्संग के दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक चर्चा के माध्यम से भक्तों को आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान किया जाएगा। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ पिछले छह वर्षों से निरंतर जारी है और इसमें प्रतिदिन श्रद्धालु शामिल होकर पूजा-अर्चना और कीर्तन में भाग लेते हैं।दो दिवसीय इस सत्संग को लेकर मंदिर परिसर में विशेष तैयारी की गई है, ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण का लाभ उठा सकें।1
- Post by Bharat News7881
- Post by हेमन्त कुमार सिंह1