logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नेहरू महाविद्यालय में टीचर्स की भर्ती करने, पुस्तकें उपलब्ध कराने, प्रवेश फीस में वृद्धि व अन्य शैक्षणिक समस्याओं के खिलाफ छात्रों ने प्रदर्शन कर प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन। अशोकनगर। आज छात्र संगठन ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (AIDSO) ने नेहरू महाविद्यालय में व्याप्त विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। इस प्रदर्शन को संबोधित करते हुए छात्र संगठन AIDSO की कॉलेज इकाई अध्यक्ष विश्वीर भंडारी ने बताया कि एक शिक्षण संस्थान का उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना होता है, जिससे वे अपने भविष्य का निर्माण कर सकें और समाज के विकास में योगदान दे सकें। किंतु वर्तमान समय में हमारे महाविद्यालय में कई ऐसी समस्याएँ मौजूद हैं, जिनके कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। न तो कॉलेज में विभिन्न कोर्सेज के पर्याप्त प्रोफेसर्स हैं और न ही महाविद्यालय में नियमित कक्षाओं का संचालन हो पा रहा है, कॉलेज में संचालित होने वाले विभिन्न कोर्सेज की लाइब्रेरी में पर्याप्त पुस्तकें नहीं है। इतनी सारी अव्यवस्थाओं के बीच छात्र पढ़ाई करने को मजबूर हैं। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि नियमित कक्षाएं संचालित की जाएं, लाइब्रेरी में पर्याप्त पुस्तकें उपलब्ध कराई जाए, पर्याप्त प्रोफेसर्स की भर्ती की जाए,पीने के लिए साफ पानी उपलब्ध कराने, लैब चालू करने, एक्सपेरीमेंटल मटेरियल उपलब्ध कराने, लैब टेक्नीशियन की भर्ती करने,स्पोर्ट्स मटेरियल उपलब्ध कराने,नियमित साफ- सफाई करने, समय पर छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने, पीजी में मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र, भूगोल, जूलॉजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री विषयों को शुरू किए जाने सहित 12 सूत्रीय मांगे की गई। उन्होंने कहा कि बस सुविधा के नाम पर छात्रों से ली जा रही ₹360 की फीस छात्रों के ऊपर अतिरिक्त बोझ है। हर साल एडमिशन फीस में वृद्धि करना छात्रों को शिक्षा से दूर करने की साजिश है छात्र संगठन AIDSO महाविद्यालय के अंदर छात्र-छात्राओं के बीच बेहतर पठन-पाठन का माहौल तैयार करने का प्रयास कर रहा है। ज्ञापन के माध्यम से छात्रों की समस्याओं को कॉलेज प्रशासन को सूचित किया गया है प्रशासन की ओर से शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया गया है। साथ ही माननीय उच्च शिक्षा मंत्री ,उच्च शिक्षा आयुक्त महोदय और अशोकनगर जिलाधीश महोदय को प्रेषित किया। छात्र हित में जहां भी जरूरत पड़ेगी छात्र संगठन AIDSO छात्रों के साथ हमेशा खड़ा है। आगे भी आंदोलन जारी रहेगा। आज के प्रदर्शन में को छात्र नीलेश भंडारी, AIDSO कॉलेज कमिटी के सदस्य विकास राय, कॉलेज उपाध्यक्ष आरती केवट ने भी छात्रों को संबोधित किया प्रदर्शन का संचालन कार्यालय सचिव रेखा केवट ने किया।

3 hrs ago
user_ADJ,Alim Dyer Journalist
ADJ,Alim Dyer Journalist
Reporter Mungaoli•
3 hrs ago
aaa8a122-47db-48eb-884e-850a7e8182c8

नेहरू महाविद्यालय में टीचर्स की भर्ती करने, पुस्तकें उपलब्ध कराने, प्रवेश फीस में वृद्धि व अन्य शैक्षणिक समस्याओं के खिलाफ छात्रों ने प्रदर्शन कर प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन। अशोकनगर। आज छात्र संगठन ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (AIDSO) ने नेहरू महाविद्यालय में व्याप्त विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। इस प्रदर्शन को संबोधित करते हुए छात्र संगठन AIDSO की कॉलेज इकाई अध्यक्ष विश्वीर भंडारी ने बताया कि एक शिक्षण संस्थान का उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना होता है, जिससे वे अपने भविष्य का निर्माण कर सकें और समाज के विकास में योगदान दे सकें। किंतु वर्तमान समय में हमारे महाविद्यालय में कई ऐसी समस्याएँ मौजूद हैं, जिनके कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। न तो कॉलेज में विभिन्न कोर्सेज के पर्याप्त प्रोफेसर्स हैं और न ही

ad23f9fe-cca4-4d18-9905-a180717f2442

महाविद्यालय में नियमित कक्षाओं का संचालन हो पा रहा है, कॉलेज में संचालित होने वाले विभिन्न कोर्सेज की लाइब्रेरी में पर्याप्त पुस्तकें नहीं है। इतनी सारी अव्यवस्थाओं के बीच छात्र पढ़ाई करने को मजबूर हैं। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि नियमित कक्षाएं संचालित की जाएं, लाइब्रेरी में पर्याप्त पुस्तकें उपलब्ध कराई जाए, पर्याप्त प्रोफेसर्स की भर्ती की जाए,पीने के लिए साफ पानी उपलब्ध कराने, लैब चालू करने, एक्सपेरीमेंटल मटेरियल उपलब्ध कराने, लैब टेक्नीशियन की भर्ती करने,स्पोर्ट्स मटेरियल उपलब्ध कराने,नियमित साफ- सफाई करने, समय पर छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने, पीजी में मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र, भूगोल, जूलॉजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री विषयों को शुरू किए जाने सहित 12 सूत्रीय मांगे की गई। उन्होंने कहा कि बस सुविधा के नाम पर छात्रों से ली जा रही ₹360 की फीस छात्रों के ऊपर अतिरिक्त बोझ है। हर साल

5d1696dd-92a8-4c5a-a1b1-078604462602

एडमिशन फीस में वृद्धि करना छात्रों को शिक्षा से दूर करने की साजिश है छात्र संगठन AIDSO महाविद्यालय के अंदर छात्र-छात्राओं के बीच बेहतर पठन-पाठन का माहौल तैयार करने का प्रयास कर रहा है। ज्ञापन के माध्यम से छात्रों की समस्याओं को कॉलेज प्रशासन को सूचित किया गया है प्रशासन की ओर से शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया गया है। साथ ही माननीय उच्च शिक्षा मंत्री ,उच्च शिक्षा आयुक्त महोदय और अशोकनगर जिलाधीश महोदय को प्रेषित किया। छात्र हित में जहां भी जरूरत पड़ेगी छात्र संगठन AIDSO छात्रों के साथ हमेशा खड़ा है। आगे भी आंदोलन जारी रहेगा। आज के प्रदर्शन में को छात्र नीलेश भंडारी, AIDSO कॉलेज कमिटी के सदस्य विकास राय, कॉलेज उपाध्यक्ष आरती केवट ने भी छात्रों को संबोधित किया प्रदर्शन का संचालन कार्यालय सचिव रेखा केवट ने किया।

More news from Mungaoli and nearby areas
  • गणेश उत्सव पर्व के चलते नगर मुंगावली में बीच बाजार खुले में बिक रहा मांस,मछली की दुकानों एवं मांसाहारी भोजनालयों को कराया बन्द दुकानें की गईं सील अशोकनगर। आगामी त्योहारों को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा मछली, मांस (बकरा, मुर्गा) एवं अंडे की दुकानों एवं मांसाहारी भोजनालयों को बीच बाजार और मेन रोड पर प्रतिबंधित करने का आदेश जारी किया गया है। एवं मुंगावली नगर में इस विषय पर शांति समिति की बैठक में भी यह निर्णय लिया गया था कि धार्मिक उत्सव के समय कोई भी दुकानदार खुले में मीट मछली मुर्गा अंडा आदि की दुकान नहीं लगाएंगे इसके बावजूद दुकानदारों ने निर्णय का पालन नहीं किया जिसको देखते हुए नगर परिषद सीएमओ विनय कुमार भट्ट के निर्देश पर गुरुवार को सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए तब नगर परिषद कर्मचारियों द्वारा सभी मांस मछली मुर्गा बकरा एवं अण्डा दुकानों को बन्द कराया गया एवं मांस की दुकानों में शरीफ खान पुत्र अब्दुल रशीद, रईस खान पुत्र तैयब खान की दुकानों को सील करने की कार्यवाही की गई। मुंगावली नगर में आदेश का खुलेआम उल्लंघन हो रहा था। नगर के बहादुरपुर मेन रोड, बस स्टैंड, आनंद टॉकीज के पास और इमली चौराहे पर सभी मछली, मांस और अंडे की दुकानें सख्त कार्यवाही कर बन्द कराई गईं कार्यवाही में नगर परिषद से राशिद खान संतोष पवार नदीम खान इकरार खान रूपेश पथरौल अजहर खान आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
    4
    गणेश उत्सव पर्व के चलते नगर मुंगावली में बीच बाजार खुले में बिक रहा मांस,मछली की दुकानों एवं मांसाहारी भोजनालयों को कराया बन्द दुकानें की गईं सील
अशोकनगर। आगामी त्योहारों को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा मछली, मांस (बकरा, मुर्गा) एवं अंडे की दुकानों एवं मांसाहारी भोजनालयों को बीच बाजार और मेन रोड पर प्रतिबंधित करने का आदेश जारी किया गया है। एवं मुंगावली नगर में इस विषय पर शांति समिति की बैठक में भी यह निर्णय लिया गया था कि धार्मिक उत्सव के समय कोई भी दुकानदार खुले में मीट मछली मुर्गा अंडा आदि की दुकान नहीं लगाएंगे इसके  बावजूद दुकानदारों ने निर्णय का पालन नहीं किया जिसको देखते हुए नगर परिषद सीएमओ विनय कुमार भट्ट के निर्देश पर गुरुवार को सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए तब नगर परिषद कर्मचारियों द्वारा सभी मांस मछली मुर्गा बकरा एवं अण्डा दुकानों को बन्द कराया गया एवं मांस की दुकानों में शरीफ खान पुत्र अब्दुल रशीद, रईस खान पुत्र तैयब खान की दुकानों को सील करने की कार्यवाही की गई। मुंगावली नगर में आदेश का खुलेआम उल्लंघन हो रहा था।
नगर के बहादुरपुर मेन रोड, बस स्टैंड, आनंद टॉकीज के पास और इमली चौराहे पर सभी मछली, मांस और अंडे की दुकानें सख्त कार्यवाही कर बन्द कराई गईं कार्यवाही में नगर परिषद से राशिद खान संतोष पवार नदीम खान इकरार खान रूपेश पथरौल अजहर खान आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_ADJ,Alim Dyer Journalist
    ADJ,Alim Dyer Journalist
    Reporter Mungaoli•
    1 hr ago
  • बीना में कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम सौंपा सात सूत्रीय ज्ञापन । (भाजपा सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप) लोकेशन:--बीना रिपोर्टर:- राकेश सेन बीना (सागर) मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष इंदर यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज नायब तहसीलदार को राज्यपाल के नाम सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सरकारी धन के दुरुपयोग और हिंदू आस्था पर चोट करने वाले कृत्यों पर रोक लगाने की मांग की गई। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इंदर सिंह यादव ने कहा भाजपा सरकार मध्य प्रदेश और देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन जैसे निजी कार्यक्रम के लिए जनता की टैक्स की कमाई को अनुचित रूप से खर्च कर रही है, इस पर रोक लगाई जाए। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा लोकतंत्र में कोई कितने भी बड़े पद पर हो, वह जनता का प्रतिनिधि होता है, राजा नहीं। उसका दायित्व है कि जनता के टैक्स की राशि को लोकहित में खर्च करे, न कि निजी कार्यक्रम पर। पूर्व जनपद अध्यक्ष इंदर सिंह ठाकुर ने कहा सरकारी अमले, सचिव, पटवारी को लगाकर घर-घर दिया और तेल पहुंचाना सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग है, इस पर रोक लगे। खुशी लाल अहिरवार जिला पंचायत सदस्य ने कहा भाजपा जो खर्च कर रही है, वह राशि किस विभाग की अनुमति और किस मद से खर्च हो रही है, यह स्पष्ट किया जाए। मनोज कैथोरिया ने कहा मोदी को भगवान निरूपित कर उनके नाम पर दिया जलवाना हिंदू आस्था पर चोट है, इस पर रोक लगाई जाए। अशोक परिहार ने कहा शिक्षकों को शाम 7 बजे विद्यालय में जाकर दिया जलाने का आदेश तानाशाही है, क्योंकि अधिकतर शिक्षक 20 किलोमीटर दूर से सेवाएं देने आते हैं, यह कहां तक न्यायसंगत है। प्रमोद राय ने कहा सरकार निरंतर अपने निजी कार्यों में शिक्षकों का उपयोग करती है, जैसे नेताओं की सभा में भीड़ जुटाना और अब जन्मदिन पर रंगोली और दिया जलवाना। इससे शिक्षक मानसिक रूप से पीड़ित होते हैं, जिसका सीधा असर बच्चों की पढ़ाई और भविष्य पर पड़ता है। इस मौके पर खुर्रम कुरैशी, निर्भय सिंह ठाकुर, मोतीलाल मासाब, अजय प्रताप सिंह, नरेंद्र सिंह ठाकुर, महेंद्र नवैया, रामकिशन अहिरवार, राजाराम अहिरवार, पुष्पेंद्र तिवारी, सुरेंद्र लोधी, सुखलाल बाबू, झन्नू राय, बलराम अहिरवार, ममता अहिरवार, विमल अहिरवार, शिवानी बौद्ध, सत्यपाल पटेल, पासु पंजाबी, लक्ष्मण चंदेल, कल्याण सिंह, देवीलाल, राहुल परिहार, शहजाद हुसैन, अशोक अहिरवार, ओमप्रकाश पासु, राहुल यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    3
    बीना में कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम सौंपा सात सूत्रीय ज्ञापन ।

(भाजपा सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप)
लोकेशन:--बीना 
रिपोर्टर:- राकेश सेन 
बीना (सागर) मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष इंदर यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज नायब तहसीलदार को राज्यपाल के नाम सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सरकारी धन के दुरुपयोग और हिंदू आस्था पर चोट करने वाले कृत्यों पर रोक लगाने की मांग की गई।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इंदर सिंह यादव ने कहा  भाजपा सरकार मध्य प्रदेश और देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन जैसे निजी कार्यक्रम के लिए जनता की टैक्स की कमाई को अनुचित रूप से खर्च कर रही है, इस पर रोक लगाई जाए।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा  लोकतंत्र में कोई कितने भी बड़े पद पर हो, वह जनता का प्रतिनिधि होता है, राजा नहीं। उसका दायित्व है कि जनता के टैक्स की राशि को लोकहित में खर्च करे, न कि निजी कार्यक्रम पर।
पूर्व जनपद अध्यक्ष इंदर सिंह ठाकुर ने कहा  सरकारी अमले, सचिव, पटवारी को लगाकर घर-घर दिया और तेल पहुंचाना सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग है, इस पर रोक लगे।
खुशी लाल अहिरवार जिला पंचायत सदस्य 
ने कहा भाजपा जो खर्च कर रही है, वह राशि किस विभाग की अनुमति और किस मद से खर्च हो रही है, यह स्पष्ट किया जाए।
मनोज कैथोरिया ने कहा  मोदी को भगवान निरूपित कर उनके नाम पर दिया जलवाना हिंदू आस्था पर चोट है, इस पर रोक लगाई जाए।
अशोक परिहार ने कहा शिक्षकों को शाम 7 बजे विद्यालय में जाकर दिया जलाने का आदेश तानाशाही है, क्योंकि अधिकतर शिक्षक 20 किलोमीटर दूर से सेवाएं देने आते हैं, यह कहां तक न्यायसंगत है।
प्रमोद राय ने कहा सरकार निरंतर अपने निजी कार्यों में शिक्षकों का उपयोग करती है, जैसे नेताओं की सभा में भीड़ जुटाना और अब जन्मदिन पर रंगोली और दिया जलवाना। इससे शिक्षक मानसिक रूप से पीड़ित होते हैं, जिसका सीधा असर बच्चों की पढ़ाई और भविष्य पर पड़ता है।
इस मौके पर खुर्रम कुरैशी, निर्भय सिंह ठाकुर, मोतीलाल मासाब, अजय प्रताप सिंह, नरेंद्र सिंह ठाकुर, महेंद्र नवैया, रामकिशन अहिरवार, राजाराम अहिरवार, पुष्पेंद्र तिवारी, सुरेंद्र लोधी, सुखलाल बाबू, झन्नू राय, बलराम अहिरवार, ममता अहिरवार, विमल अहिरवार, शिवानी बौद्ध, सत्यपाल पटेल, पासु पंजाबी, लक्ष्मण चंदेल, कल्याण सिंह, देवीलाल, राहुल परिहार, शहजाद हुसैन, अशोक अहिरवार, ओमप्रकाश पासु, राहुल यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Rakesh sen
    Rakesh sen
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मड़ावरा में हुआ दही हांडी कार्यक्रम का आयोजन युवाओं ने मानव पिरामिड बनाकर तोड़ी मटकी
    1
    मड़ावरा में हुआ दही हांडी कार्यक्रम का आयोजन युवाओं ने मानव पिरामिड बनाकर तोड़ी मटकी
    user_पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
    पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
    Media house ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ललितपुर की अमझरा घाटी में बहती नदी के बीच गणपति बप्पा का अनोखा पंडाल, बना आकर्षण का केंद ललितपुर के अमझरा घाटी में बहती नदी के बीच गणपति बप्पा का अनोखा पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। तीन पेड़ों के सहारे लकड़ी और बांस से तैयार किए गए इस पंडाल में शेषनाग के ऊपर गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित की गई है। दूर-दूर से श्रद्धालु इस अनोखे पंडाल को देखने पहुंच रहे हैं और तस्वीरें व वीडियो बना रहे हैं। #Lalitpur #AmjharaGhati #GanpatiBappa #GaneshChaturthi #GanpatiPandal #UPNews #LalitpurNews #Bundelkhand #Sagar #MadhyaPradesh #GaneshUtsav #ViralNews
    1
    ललितपुर की अमझरा घाटी में बहती नदी के बीच गणपति बप्पा का अनोखा पंडाल, बना आकर्षण का केंद
ललितपुर के अमझरा घाटी में बहती नदी के बीच गणपति बप्पा का अनोखा पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। तीन पेड़ों के सहारे लकड़ी और बांस से तैयार किए गए इस पंडाल में शेषनाग के ऊपर गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित की गई है। दूर-दूर से श्रद्धालु इस अनोखे पंडाल को देखने पहुंच रहे हैं और तस्वीरें व वीडियो बना रहे हैं।
#Lalitpur #AmjharaGhati #GanpatiBappa #GaneshChaturthi #GanpatiPandal #UPNews #LalitpurNews #Bundelkhand #Sagar #MadhyaPradesh #GaneshUtsav #ViralNews
    user_Vivek Kaushik | BundelkhandTV
    Vivek Kaushik | BundelkhandTV
    Local News Reporter Lalitpur, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • today news | मेधावी विद्यार्थियों को ई-स्कूटी वितरण योजना |#breakingnews मेधावी विद्यार्थियों को ई-स्कूटी वितरण योजना राज्य सरकार ने स्कूल शिक्षा और उच्च शिक्षा में उत्कृष्ट अंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन देने के लिए ई-स्कूटी योजना के नए चरण की घोषणा की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 सितंबर को राज्य स्तरीय समारोह में चयनित मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ई-स्कूटी क्रय की राशि डिजिटल ट्रांसफर करेंगे। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को हरित ऊर्जा और आत्मनिर्भरता से जोड़ना है।
    1
    today news | मेधावी विद्यार्थियों को ई-स्कूटी वितरण योजना |#breakingnews 
मेधावी विद्यार्थियों को ई-स्कूटी वितरण योजना
राज्य सरकार ने स्कूल शिक्षा और उच्च शिक्षा में उत्कृष्ट अंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन देने के लिए ई-स्कूटी योजना के नए चरण की घोषणा की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 सितंबर को राज्य स्तरीय समारोह में चयनित मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ई-स्कूटी क्रय की राशि डिजिटल ट्रांसफर करेंगे। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को हरित ऊर्जा और आत्मनिर्भरता से जोड़ना है।
    user_Ravindra
    Ravindra
    Local News Reporter अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • *प्राइवेट विद्यालय के प्रधानाचार्य पर लगा गंभीर आरोप,* *14 वर्षीय छात्र को परीक्षा से रोककर अलग कमरे में बैठाने  का आरोप,* *वापिस घर जाने से भी रोकने का आरोप,* *फीस जमा नही कर पाने पर किया परीक्षा से बंचित,* *पुलिस अधीक्षक ललितपुर से की कानूनी कार्यवाही की मांग।* ललितपुर में एक प्राइवेट विद्यालय के प्रधानाचार्य पर 14 वर्षीय नाबालिग छात्र के साथ अभद्रता करने और उसे कथित तौर पर अलग एक कमरे में बैठाकर रखने के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़ित छात्र के पिता राजेश यादव के मुताबिक उनका बेटा ललितपुर के एक प्राइवेट विद्यालय में कक्षा 9 का छात्र है और बीमारी के चलते उसका इलाज चल रहा है। पिता का आरोप है कि 15 सितंबर को छात्र परीक्षा देने स्कूल पहुंचा था, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी। फीस जमा कराने की बात कहते हुए छात्र को कथित तौर पर अलग कमरे में अकेले बैठा दिया गया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि छात्र को तत्काल घर जाने की अनुमति नहीं दी गई। पिता ने स्कूल के प्रधानाचार्य और कॉर्डिनेटर से फोन पर संपर्क कर बच्चे को परीक्षा में बैठाने और घर भेजने की मांग की, लेकिन आरोप है कि कोई राहत नहीं दी गई। इस मामले  में अब छात्र के पिता ने पुलिस अधीक्षक ललितपुर को प्रार्थना पत्र देकर पूरे प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने और स्कूल प्रबंधन व प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
    1
    *प्राइवेट विद्यालय के प्रधानाचार्य पर लगा गंभीर आरोप,*
*14 वर्षीय छात्र को परीक्षा से रोककर अलग कमरे में बैठाने  का आरोप,*
*वापिस घर जाने से भी रोकने का आरोप,*
*फीस जमा नही कर पाने पर किया परीक्षा से बंचित,*
*पुलिस अधीक्षक ललितपुर से की कानूनी कार्यवाही की मांग।*
ललितपुर में एक प्राइवेट विद्यालय के प्रधानाचार्य पर 14 वर्षीय नाबालिग छात्र के साथ अभद्रता करने और उसे कथित तौर पर अलग एक कमरे में बैठाकर रखने के गंभीर आरोप लगे हैं।
पीड़ित छात्र के पिता राजेश यादव के मुताबिक उनका बेटा ललितपुर के एक प्राइवेट विद्यालय में कक्षा 9 का छात्र है और बीमारी के चलते उसका इलाज चल रहा है।
पिता का आरोप है कि 15 सितंबर को छात्र परीक्षा देने स्कूल पहुंचा था, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी। फीस जमा कराने की बात कहते हुए छात्र को कथित तौर पर अलग कमरे में अकेले बैठा दिया गया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि छात्र को तत्काल घर जाने की अनुमति नहीं दी गई। पिता ने स्कूल के प्रधानाचार्य और कॉर्डिनेटर से फोन पर संपर्क कर बच्चे को परीक्षा में बैठाने और घर भेजने की मांग की, लेकिन आरोप है कि कोई राहत नहीं दी गई।
इस मामले  में अब छात्र के पिता ने पुलिस अधीक्षक ललितपुर को प्रार्थना पत्र देकर पूरे प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने और स्कूल प्रबंधन व प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
    user_S.K.Tripathi
    S.K.Tripathi
    Media house ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • पुलिस कस्टडी से भाग गया बड़ा चोर बीरेंद्र चौबे शाह नगर पुलिस प्रशासन को चकमा
    1
    पुलिस कस्टडी से भाग गया बड़ा चोर बीरेंद्र चौबे शाह नगर पुलिस प्रशासन को चकमा
    user_मानवाधिकार  भारतीय
    मानवाधिकार भारतीय
    Lawyer Isagarh, Ashoknagar•
    11 hrs ago
  • मौसम का मिजाज: विदाई से पहले 19 सितंबर से सक्रिय होगा नया सिस्टम मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार राज्य में मानसूनी गतिविधियां फिलहाल धीमी पड़ी हैं, जिससे अधिकांश जिलों में तीखी धूप और उमस बढ़ गई है। हालांकि, बंगाल की खाड़ी से 19 सितंबर के बाद एक नया सिस्टम सक्रिय होने की संभावना है, जिससे पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में तेज बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है। राज्य में अब तक सामान्य बारिश के कोटे से लगभग 4 से 6 प्रतिशत कम पानी गिरा है।
    1
    मौसम का मिजाज: विदाई से पहले 19 सितंबर से सक्रिय होगा नया सिस्टम
मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार राज्य में मानसूनी गतिविधियां फिलहाल धीमी पड़ी हैं, जिससे अधिकांश जिलों में तीखी धूप और उमस बढ़ गई है। हालांकि, बंगाल की खाड़ी से 19 सितंबर के बाद एक नया सिस्टम सक्रिय होने की संभावना है, जिससे पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में तेज बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है। राज्य में अब तक सामान्य बारिश के कोटे से लगभग 4 से 6 प्रतिशत कम पानी गिरा है।
    user_Ravindra
    Ravindra
    Local News Reporter अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.