logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर हूरदाग में भाजपा की बैठक इस संबंध में आज रविवार तीन बजे भाजपा दक्षिणी महामंत्री मनोज कुमार ठाकुर ने बताए रंका। प्रखंड क्षेत्र के हूरदाग स्थित महावीर मंदिर के समीप आज शनिवार, तीन बजे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से जिला विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी उपस्थित रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत 4 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। जानकारी के अनुसार रविवार, 4 अक्टूबर को सुबह 10 बजे छत्तीसगढ़ सीमा के समीप गोदरमाना पेट्रोल पंप के पास वडपनगर से वाराणसी तक जाने वाली सेवा यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। स्वागत कार्यक्रम में भाजपा विधायक दल के नेता एवं झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज, जिला अध्यक्ष उदय कुशवाहा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मुन्ना तिवारी सहित पार्टी के जिला, मंडल एवं विभिन्न स्तरों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक में बताया गया कि गोदरमाना में स्वागत के बाद कार्यकर्ता बाइक यात्रियों के साथ हूरदाग अखाड़ा परिसर तक जाएंगे। यहां लाभार्थी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद यात्रियों एवं कार्यकर्ताओं के लिए भोजन की व्यवस्था की जाएगी और कार्यक्रम के पश्चात यात्रा आगे के लिए प्रस्थान करेगी। बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर स्वागत कार्यक्रम में भाग लेने और सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने की अपील की गई। बैठक में रंका अनुमंडल विधायक प्रतिनिधि मुरारी यादव, बसंत गुप्ता, बलराम यादव, डॉ. उमेश गुप्ता, मोहन गुप्ता, उत्तम पांडेय, संतोष तिवारी, चपू चंद्रवंशी, वंशी यादव, संजय सिन्हा, मुमताज रंगसाज, जितेंद्र कुमार रवि, बालदेव सिंह, नंद कुमार सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

7 hrs ago
user_Sunil singh
Sunil singh
रंका, गढ़वा, झारखंड•
7 hrs ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर हूरदाग में भाजपा की बैठक इस संबंध में आज रविवार तीन बजे भाजपा दक्षिणी महामंत्री मनोज कुमार ठाकुर ने बताए रंका। प्रखंड क्षेत्र के हूरदाग स्थित महावीर मंदिर के समीप आज शनिवार, तीन बजे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से जिला विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी उपस्थित रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत 4 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। जानकारी के अनुसार रविवार, 4 अक्टूबर को सुबह 10 बजे छत्तीसगढ़ सीमा के समीप गोदरमाना पेट्रोल पंप के पास वडपनगर से वाराणसी तक जाने वाली सेवा यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। स्वागत कार्यक्रम में भाजपा विधायक दल के नेता एवं झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज, जिला अध्यक्ष उदय कुशवाहा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मुन्ना तिवारी सहित पार्टी के जिला, मंडल एवं विभिन्न स्तरों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक में बताया गया कि गोदरमाना में स्वागत के बाद कार्यकर्ता बाइक यात्रियों के साथ हूरदाग अखाड़ा परिसर तक जाएंगे। यहां लाभार्थी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद यात्रियों एवं कार्यकर्ताओं के लिए भोजन की व्यवस्था की जाएगी और कार्यक्रम के पश्चात यात्रा आगे के लिए प्रस्थान करेगी। बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर स्वागत कार्यक्रम में भाग लेने और सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने की अपील की गई। बैठक में रंका अनुमंडल विधायक प्रतिनिधि मुरारी यादव, बसंत गुप्ता, बलराम यादव, डॉ. उमेश गुप्ता, मोहन गुप्ता, उत्तम पांडेय, संतोष तिवारी, चपू चंद्रवंशी, वंशी यादव, संजय सिन्हा, मुमताज रंगसाज, जितेंद्र कुमार रवि, बालदेव सिंह, नंद कुमार सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

More news from झारखंड and nearby areas
  • भलुआनी आम बगीचा दुर्गा पूजा समिति ने घर-घर पहुंचकर बांटा निमंत्रण, भव्य पूजा की तैयारी शुरू रंका प्रखंड के सोनदाग पंचायत अंतर्गत भलुआनी आम बगीचा दुर्गा पूजा समिति की ओर से इस वर्ष दुर्गा पूजा को भव्य एवं आकर्षक रूप से मनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में शनिवार को दोपहर करीब 2 बजे पूजा समिति के अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव एवं अन्य सदस्यों ने सोनदाग पंचायत के जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों के घर-घर पहुंचकर दुर्गा पूजा में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र वितरित किया। पूजा समिति के सदस्यों ने सोनदाग पंचायत की मुखिया रीमा देवी, पूर्व मुखिया मालती देवी सहित पंचायत के विभिन्न ग्रामीणों से मुलाकात कर उन्हें पूजा समारोह में शामिल होने का आग्रह किया। समिति की ओर से बताया गया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह को ध्यान में रखते हुए भलुआनी आम बगीचा में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना भव्य तरीके से आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। पूजा समिति के सचिव मनोज ठाकुर ने बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर समिति द्वारा आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पूजा पंडाल, सजावट, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूजा में अधिक से अधिक श्रद्धालु शामिल हों और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बने, इसी उद्देश्य से समिति के सदस्य घर-घर जाकर लोगों को निमंत्रण दे रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे परिवार सहित दुर्गा पूजा समारोह में पहुंचकर मां दुर्गा का दर्शन एवं पूजा-अर्चना करें और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करें। इस अवसर पर सोनदाग पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि हेमंत कुमार पासवान, मुखिया रीमा देवी, पूर्व मुखिया मालती देवी समेत पूजा समिति के सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    भलुआनी आम बगीचा दुर्गा पूजा समिति ने घर-घर पहुंचकर बांटा निमंत्रण, भव्य पूजा की तैयारी शुरू


रंका प्रखंड के सोनदाग पंचायत अंतर्गत भलुआनी आम बगीचा दुर्गा पूजा समिति की ओर से इस वर्ष दुर्गा पूजा को भव्य एवं आकर्षक रूप से मनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में शनिवार को दोपहर करीब 2 बजे पूजा समिति के अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव एवं अन्य सदस्यों ने सोनदाग पंचायत के जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों के घर-घर पहुंचकर दुर्गा पूजा में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र वितरित किया।
पूजा समिति के सदस्यों ने सोनदाग पंचायत की मुखिया रीमा देवी, पूर्व मुखिया मालती देवी सहित पंचायत के विभिन्न ग्रामीणों से मुलाकात कर उन्हें पूजा समारोह में शामिल होने का आग्रह किया। समिति की ओर से बताया गया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह को ध्यान में रखते हुए भलुआनी आम बगीचा में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना भव्य तरीके से आयोजित करने की तैयारी की जा रही है।
पूजा समिति के सचिव मनोज ठाकुर ने बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर समिति द्वारा आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पूजा पंडाल, सजावट, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूजा में अधिक से अधिक श्रद्धालु शामिल हों और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बने, इसी उद्देश्य से समिति के सदस्य घर-घर जाकर लोगों को निमंत्रण दे रहे हैं।
उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे परिवार सहित दुर्गा पूजा समारोह में पहुंचकर मां दुर्गा का दर्शन एवं पूजा-अर्चना करें और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करें।
इस अवसर पर सोनदाग पंचायत के  मुखिया प्रतिनिधि हेमंत कुमार पासवान, मुखिया रीमा देवी, पूर्व मुखिया मालती देवी समेत पूजा समिति के सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_Sunil singh
    Sunil singh
    रंका, गढ़वा, झारखंड•
    6 hrs ago
  • ओडिशा के जगन्नाथ पुरी मंदिर में कल रात जो हुआ सभी को चोका देने वाला मंजर था l जगन्नाथ पुरी मंदिर के शिखर पर भारी बारिश और तूफानी हवाओं के बीच 'एकादशी महादीप' (दीपक) के लगातार जलते रहने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसे श्रद्धालु आस्तिक भाव से चमत्कार मान रहे हैं। घटना की जानकारी कब की घटना: सितंबर 2026 के आखिरी दिनों (लगभग 25 से 30 सितंबर 2026 के आसपास) के वीडियो सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम और फेसबुक) पर दोबारा खूब शेयर किए गए हैं। मंजर: पुरी में मूसलाधार बारिश और घने बादलों के बीच मंदिर के शिखर पर जलता हुआ महादीप साफ चमकता दिखाई दिया। श्रद्धालुओं की आस्था: भक्तों का मानना है कि भारी बारिश और तेज हवाओं के बावजूद महादीप का न बुझना अटूट आस्था और भगवान जगन्नाथ की दिव्य उपस्थिति का प्रतीक है। हालांकि, इस तरह के वायरल वीडियो और दावों की कोई आधिकारिक या वैज्ञानिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे कई वीडियो पुरानी परंपराओं और एकादशी के अवसरों पर चर्चा का विषय बनते रहे हैं।
    1
    ओडिशा के जगन्नाथ पुरी मंदिर में कल रात जो हुआ सभी  को  चोका देने वाला मंजर था l
जगन्नाथ पुरी मंदिर के शिखर पर भारी बारिश और तूफानी हवाओं के बीच 'एकादशी महादीप' (दीपक) के लगातार जलते रहने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसे श्रद्धालु आस्तिक भाव से चमत्कार मान रहे हैं। 
घटना की जानकारी
कब की घटना: सितंबर 2026 के आखिरी दिनों (लगभग 25 से 30 सितंबर 2026 के आसपास) के वीडियो सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम और फेसबुक) पर दोबारा खूब शेयर किए गए हैं। 
मंजर: पुरी में मूसलाधार बारिश और घने बादलों के बीच मंदिर के शिखर पर जलता हुआ महादीप साफ चमकता दिखाई दिया। 
श्रद्धालुओं की आस्था: भक्तों का मानना है कि भारी बारिश और तेज हवाओं के बावजूद महादीप का न बुझना अटूट आस्था और भगवान जगन्नाथ की दिव्य उपस्थिति का प्रतीक है। हालांकि, इस तरह के वायरल वीडियो और दावों की कोई आधिकारिक या वैज्ञानिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे कई वीडियो पुरानी परंपराओं और एकादशी के अवसरों पर चर्चा का विषय बनते रहे हैं।
    user_Ramashankar sharma
    Ramashankar sharma
    Communications central गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    7 hrs ago
  • 23 दिन बाद महाराष्ट्र में मिला रामव्रत का शव, पाटन में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम,हत्या की आशंका 23 दिन बाद महाराष्ट्र में मिला रामव्रत का शव, पाटन में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम,हत्या की आशंका की जांच और मुआवजे की मांग, पुलिस के आश्वासन के बाद शांत हुआ मामला पाटन (पलामू)। पाटन थाना क्षेत्र के सतौवा गांव निवासी 28 वर्षीय रामव्रत भुइयां की 23 दिनों से जारी तलाश शनिवार को महाराष्ट्र के वीरभूनगर रेलवे स्टेशन से शव बरामद होने के बाद समाप्त हुई। शनिवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस एंबुलेंस से रामव्रत का शव पाटन थाना लाया गया। शव पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण थाना गेट पर जुट गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने थाना के मुख्य गेट को घेरते हुए सड़क जाम कर दिया। ग्रामीणों ने रामव्रत की मौत की पूरी जांच कराने, मामले में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। पुलिस अधिकारियों द्वारा मामले की जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद थाना गेट के पास से जाम हटाया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने पाटन के लोहिया चौक के समीप करीब एक घंटे तक सड़क जाम रखा। पुलिस के आश्वासन के बाद वहां से भी जाम समाप्त हुआ। इसके बाद पुलिस शव को लेकर सतौवा गांव पहुंची। 11 सितंबर को अखिलेश के साथ निकला था रामव्रत परिजनों के अनुसार रामव्रत भुइयां 11 सितंबर को गांव के ही अखिलेश भुइयां के साथ घर से निकला था। बताया गया कि अखिलेश उसे काम के सिलसिले में मदुरै पहुंचाने की बात कहकर अपने साथ ले गया था। घर से निकलने के बाद रामव्रत से परिजनों का संपर्क टूट गया। कई दिनों तक कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई और उन्होंने अनहोनी की आशंका जतायी। परिजनों और ग्रामीणों ने अखिलेश को पकड़कर पुलिस के हवाले भी किया था। रामव्रत की पत्नी रूबी देवी और बहन पार्वती देवी ने उस समय ही उसकी हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की थी। उनका आरोप था कि अखिलेश रामव्रत को जबरन अपने साथ ले गया था। अब 23 दिन बाद दूसरे राज्य में शव मिलने के बाद परिजनों द्वारा पहले जतायी गयी आशंका को लेकर पुलिस जांच की मांग और तेज हो गयी है। रेलवे टिकट से हुई शव की पहचान जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के वीरभूनगर रेलवे स्टेशन से जीआरपी को एक शव बरामद हुआ था। शव के पास से रेलवे टिकट मिला, जिसके आधार पर पहचान की प्रक्रिया शुरू की गयी। बताया गया कि रामव्रत के पास हटिया से चेन्नई जाने के लिए दो लोगों का टिकट था। जीआरपी ने टिकट और शव की तस्वीर पलामू पुलिस को भेजी। इसके बाद पलामू पुलिस ने तस्वीर परिजनों को दिखायी, जिसके आधार पर परिजनों ने शव की पहचान रामव्रत भुइयां के रूप में की। इसके बाद पाटन थाना के सहायक अवर निरीक्षक प्रभात किरण को मृतक के परिजनों के साथ महाराष्ट्र भेजा गया। पुलिस टीम आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को लेकर शनिवार को पाटन पहुंची। कई सवालों के जवाब तलाश रही पुलिस रामव्रत किन परिस्थितियों में घर से निकला था, वह महाराष्ट्र के वीरभूनगर रेलवे स्टेशन तक कैसे पहुंचा, उसके साथ यात्रा करने वाला दूसरा व्यक्ति कौन था और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई—इन सभी सवालों के जवाब पुलिस जांच में अहम होंगे। परिजनों की ओर से पहले ही हत्या की आशंका जताये जाने के कारण मामले की जांच और पुलिस की कार्रवाई पर ग्रामीणों की नजर बनी हुई है। पुलिस जांच में जुटी, शव लाने में ग्रामीणों ने जुटाई राशि पलामू एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। राज्य के वित्त मंत्री सह छतरपुर-पाटन विधायक राधाकृष्ण किशोर की पहल के बाद पुलिस टीम गठित कर शव को महाराष्ट्र से पाटन लाने की कार्रवाई की गयी। ग्रामीणों के अनुसार शव को गांव तक लाने के लिए करीब एक लाख दस हजार रुपये चंदा कर जुटाये गये, जिसके बाद एंबुलेंस के माध्यम से शव पाटन लाया गया। परिजनों के अनुसार रामव्रत परिवार का अकेला कमाने वाला सदस्य था। उसकी मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। मौके पर पाटन पश्चिमी के जिला परिषद सदस्य जयशंकर सिंह, सतौवा पंचायत के मुखिया अखिलेश पासवान, मंजू देवी, श्यामलाल, नागेंद्र, विवेक सिंह, श्रवण भुइयां, विकास रवि, गीरेंद्र प्रसाद, तूफानी राम, बाबूलाल राम, मृतक की पत्नी रूबी देवी, सोना देवी, प्रभा देवी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
    1
    23 दिन बाद महाराष्ट्र में मिला रामव्रत का शव, पाटन में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम,हत्या की आशंका
23 दिन बाद महाराष्ट्र में मिला रामव्रत का शव, पाटन में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम,हत्या की आशंका 
की जांच और मुआवजे की मांग, पुलिस के आश्वासन के बाद शांत हुआ मामला
पाटन (पलामू)। पाटन थाना क्षेत्र के सतौवा गांव निवासी 28 वर्षीय रामव्रत भुइयां की 23 दिनों से जारी तलाश शनिवार को महाराष्ट्र के वीरभूनगर रेलवे स्टेशन से शव बरामद होने के बाद समाप्त हुई। शनिवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस एंबुलेंस से रामव्रत का शव पाटन थाना लाया गया। शव पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण थाना गेट पर जुट गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने थाना के मुख्य गेट को घेरते हुए सड़क जाम कर दिया।
ग्रामीणों ने रामव्रत की मौत की पूरी जांच कराने, मामले में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। पुलिस अधिकारियों द्वारा मामले की जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद थाना गेट के पास से जाम हटाया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने पाटन के लोहिया चौक के समीप करीब एक घंटे तक सड़क जाम रखा। पुलिस के आश्वासन के बाद वहां से भी जाम समाप्त हुआ। इसके बाद पुलिस शव को लेकर सतौवा गांव पहुंची।
11 सितंबर को अखिलेश के साथ निकला था रामव्रत
परिजनों के अनुसार रामव्रत भुइयां 11 सितंबर को गांव के ही अखिलेश भुइयां के साथ घर से निकला था। बताया गया कि अखिलेश उसे काम के सिलसिले में मदुरै पहुंचाने की बात कहकर अपने साथ ले गया था। घर से निकलने के बाद रामव्रत से परिजनों का संपर्क टूट गया। कई दिनों तक कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई और उन्होंने अनहोनी की आशंका जतायी।
परिजनों और ग्रामीणों ने अखिलेश को पकड़कर पुलिस के हवाले भी किया था। रामव्रत की पत्नी रूबी देवी और बहन पार्वती देवी ने उस समय ही उसकी हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की थी। उनका आरोप था कि अखिलेश रामव्रत को जबरन अपने साथ ले गया था। अब 23 दिन बाद दूसरे राज्य में शव मिलने के बाद परिजनों द्वारा पहले जतायी गयी आशंका को लेकर पुलिस जांच की मांग और तेज हो गयी है।
रेलवे टिकट से हुई शव की पहचान
जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के वीरभूनगर रेलवे स्टेशन से जीआरपी को एक शव बरामद हुआ था। शव के पास से रेलवे टिकट मिला, जिसके आधार पर पहचान की प्रक्रिया शुरू की गयी। बताया गया कि रामव्रत के पास हटिया से चेन्नई जाने के लिए दो लोगों का टिकट था। जीआरपी ने टिकट और शव की तस्वीर पलामू पुलिस को भेजी। इसके बाद पलामू पुलिस ने तस्वीर परिजनों को दिखायी, जिसके आधार पर परिजनों ने शव की पहचान रामव्रत भुइयां के रूप में की।
इसके बाद पाटन थाना के सहायक अवर निरीक्षक प्रभात किरण को मृतक के परिजनों के साथ महाराष्ट्र भेजा गया। पुलिस टीम आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को लेकर शनिवार को पाटन पहुंची।
कई सवालों के जवाब तलाश रही पुलिस
रामव्रत किन परिस्थितियों में घर से निकला था, वह महाराष्ट्र के वीरभूनगर रेलवे स्टेशन तक कैसे पहुंचा, उसके साथ यात्रा करने वाला दूसरा व्यक्ति कौन था और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई—इन सभी सवालों के जवाब पुलिस जांच में अहम होंगे। परिजनों की ओर से पहले ही हत्या की आशंका जताये जाने के कारण मामले की जांच और पुलिस की कार्रवाई पर ग्रामीणों की नजर बनी हुई है।
पुलिस जांच में जुटी, शव लाने में ग्रामीणों ने जुटाई राशि
पलामू एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। राज्य के वित्त मंत्री सह छतरपुर-पाटन विधायक राधाकृष्ण किशोर की पहल के बाद पुलिस टीम गठित कर शव को महाराष्ट्र से पाटन लाने की कार्रवाई की गयी। ग्रामीणों के अनुसार शव को गांव तक लाने के लिए करीब एक लाख दस हजार रुपये चंदा कर जुटाये गये, जिसके बाद एंबुलेंस के माध्यम से शव पाटन लाया गया।
परिजनों के अनुसार रामव्रत परिवार का अकेला कमाने वाला सदस्य था। उसकी मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
मौके पर पाटन पश्चिमी के जिला परिषद सदस्य जयशंकर सिंह, सतौवा पंचायत के मुखिया अखिलेश पासवान, मंजू देवी, श्यामलाल, नागेंद्र, विवेक सिंह, श्रवण भुइयां, विकास रवि, गीरेंद्र प्रसाद, तूफानी राम, बाबूलाल राम, मृतक की पत्नी रूबी देवी, सोना देवी, प्रभा देवी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
    user_Ramashish Kumar Mo:-6202682271
    Ramashish Kumar Mo:-6202682271
    पाटन, पलामू, झारखंड•
    5 hrs ago
  • महुली प्राचीन शिव मंदिर में जितिया व्रत पर महिलाओं ने सुनाई कथा, भक्ति गीतों से गूंजा मंदिर परिसर महुली प्राचीन शिव मंदिर में जितिया व्रत पर महिलाओं ने सुनाई कथा, भक्ति गीतों से गूंजा मंदिर परिसर
    1
    महुली प्राचीन शिव मंदिर में जितिया व्रत पर महिलाओं ने सुनाई कथा, भक्ति गीतों से गूंजा मंदिर परिसर
महुली प्राचीन शिव मंदिर में जितिया व्रत पर महिलाओं ने सुनाई कथा, भक्ति गीतों से गूंजा मंदिर परिसर
    user_Nitesh Kumar
    Nitesh Kumar
    Mandi Agent Mahuli•
    3 hrs ago
  • मालेश्वर महादेव मंदिर में जिउतिया व्रत पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों माताओं ने पुत्रों की दीर्घायु के लिए की पूजा-अर्चना। मालेश्वर महादेव मंदिर में जिउतिया व्रत पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों माताओं ने पुत्रों की दीर्घायु के लिए की पूजा-अर्चना। विंढमगंज, सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत हरनाकछार में मलिया नदी के पावन तट पर स्थित श्री मालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 को जिउतिया व्रत के अवसर पर आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी क्षेत्र की हजारों महिलाओं ने विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ पूजा-अर्चना कर अपने पुत्रों की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की। जिउतिया व्रत को लेकर सुबह से ही मालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में महिलाओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। हरनाकछार के साथ-साथ कोलिन्डुबा, घिवही सहित आसपास के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में महिलाएं मंदिर पहुंचीं। महिलाओं ने व्रत रखते हुए भगवान शिव एवं अन्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की और अपने पुत्रों की लंबी आयु तथा परिवार की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की। मंदिर के पुजारी अरविंद दुबे द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-पाठ कराया गया। मंदिर परिसर में पूरे दिन धार्मिक वातावरण बना रहा। श्रद्धालु महिलाओं ने पूजा सामग्री के साथ मंदिर पहुंचकर भगवान मालेश्वर महादेव का दर्शन किया और विधि-विधान से पूजन संपन्न किया। मलिया नदी के तट पर स्थित होने के कारण श्री मालेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। जिउतिया व्रत के अवसर पर यहां प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्र होकर सामूहिक रूप से पूजा करती हैं। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखाई दी। व्रती महिलाओं का कहना था कि जिउतिया व्रत माताओं के लिए विशेष आस्था और श्रद्धा का पर्व है। महिलाएं अपने पुत्रों की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना के लिए श्रद्धापूर्वक व्रत एवं पूजा करती हैं। पूरे दिन मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंजता रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान मालेश्वर महादेव से परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
    4
    मालेश्वर महादेव मंदिर में जिउतिया व्रत पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों माताओं ने पुत्रों की दीर्घायु के लिए की पूजा-अर्चना।
मालेश्वर महादेव मंदिर में जिउतिया व्रत पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों माताओं ने पुत्रों की दीर्घायु के लिए की पूजा-अर्चना।
विंढमगंज, सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत हरनाकछार में मलिया नदी के पावन तट पर स्थित श्री मालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 को जिउतिया व्रत के अवसर पर आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी क्षेत्र की हजारों महिलाओं ने विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ पूजा-अर्चना कर अपने पुत्रों की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की।
जिउतिया व्रत को लेकर सुबह से ही मालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में महिलाओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। हरनाकछार के साथ-साथ कोलिन्डुबा, घिवही सहित आसपास के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में महिलाएं मंदिर पहुंचीं। महिलाओं ने व्रत रखते हुए भगवान शिव एवं अन्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की और अपने पुत्रों की लंबी आयु तथा परिवार की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की।
मंदिर के पुजारी अरविंद दुबे द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-पाठ कराया गया। मंदिर परिसर में पूरे दिन धार्मिक वातावरण बना रहा। श्रद्धालु महिलाओं ने पूजा सामग्री के साथ मंदिर पहुंचकर भगवान मालेश्वर महादेव का दर्शन किया और विधि-विधान से पूजन संपन्न किया।
मलिया नदी के तट पर स्थित होने के कारण श्री मालेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। जिउतिया व्रत के अवसर पर यहां प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्र होकर सामूहिक रूप से पूजा करती हैं। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखाई दी।
व्रती महिलाओं का कहना था कि जिउतिया व्रत माताओं के लिए विशेष आस्था और श्रद्धा का पर्व है। महिलाएं अपने पुत्रों की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना के लिए श्रद्धापूर्वक व्रत एवं पूजा करती हैं। पूरे दिन मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंजता रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान मालेश्वर महादेव से परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
    user_Jitendr Prshad
    Jitendr Prshad
    Court reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    1 min ago
  • बीड़र में महिला को बिजली का झटका, सीएचसी दुद्धी में भर्ती दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के बीड़र गांव में शनिवार शाम एक महिला को बिजली का तेज़ झटका लग गया। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार, 45 वर्षीय भगवंती देवी, पत्नी अयोध्या प्रसाद कुशवाहा निवासी बीड़र, शाम करीब साढ़े 6 बजे घर में फर्राटे पंखे का कनेक्शन कर रही थीं, तभी अचानक वह बिजली की चपेट में आ गईं। मौके पर मौजूद उनके पति अयोध्या प्रसाद ने तुरंत एक डंडे से कनेक्शन हटाकर उन्हें करंट से मुक्त कराया और निजी साधन से सीएचसी दुद्धी पहुँचाया। सीएचसी दुद्धी में डॉ. सुनील कुमार की निगरानी में महिला का उपचार जारी है। चिकित्सकों के मुताबिक, महिला को बिजली का मामूली झटका लगा है, लेकिन डर के कारण उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद यदि स्थिति स्थिर रहती है तो उन्हें जल्द ही छुट्टी दी जा सकती है।
    2
    बीड़र में महिला को बिजली का झटका, सीएचसी दुद्धी में भर्ती
दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के बीड़र गांव में शनिवार शाम एक महिला को बिजली का तेज़ झटका लग गया। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका इलाज चल रहा है।
परिजनों के अनुसार, 45 वर्षीय भगवंती देवी, पत्नी अयोध्या प्रसाद कुशवाहा निवासी बीड़र, शाम करीब साढ़े 6 बजे घर में फर्राटे पंखे का कनेक्शन कर रही थीं, तभी अचानक वह बिजली की चपेट में आ गईं।  मौके पर मौजूद उनके पति अयोध्या प्रसाद ने तुरंत एक डंडे से कनेक्शन हटाकर उन्हें करंट से मुक्त कराया और निजी साधन से सीएचसी दुद्धी पहुँचाया।
सीएचसी दुद्धी में डॉ. सुनील कुमार की निगरानी में महिला का उपचार जारी है। चिकित्सकों के मुताबिक, महिला को बिजली का मामूली झटका लगा है, लेकिन डर के कारण उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।  प्राथमिक उपचार के बाद यदि स्थिति स्थिर रहती है तो उन्हें जल्द ही छुट्टी दी जा सकती है।
    user_विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    Local News Reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बड़ाईक मोहल्ले में जितिया पर्व के दौरान महिलाओं ने नागपुरी गीतों की धुन पर जमकर नृत्य किया। *महुआडांड़, लातेहार।* बड़ाईक मोहल्ले में शनिवार को जितिया पर्व पारंपरिक रीति-रिवाज और भक्तिमय माहौल में धूमधाम से मनाया गया। व्रती महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर भगवान जीमूतवाहन की पूजा की और संतान की दीर्घायु, स्वास्थ्य व सुख-समृद्धि की कामना की। पुजारी विशाल पाठक ने पूजा संपन्न कराई और महिलाओं ने जितिया व्रत कथा सुनी। पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं के नृत्य और उत्साह से पूरा माहौल भक्तिमय और उत्सवमय हो गया। जितिया पूजा के बाद हुए इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और महिलाओं के प्रदर्शन की सराहना की। आयोजन में परवीन उरांव, संजय नागेसिया और भोला बड़ाईक की अहम भूमिका रही। स्थानीय लोगों ने कहा कि ऐसे पर्व समाज में एकता और सांस्कृतिक जुड़ाव को मजबूत करते हैं।
    1
    बड़ाईक मोहल्ले में जितिया पर्व के दौरान महिलाओं ने नागपुरी गीतों की धुन पर जमकर नृत्य किया।
*महुआडांड़, लातेहार।* बड़ाईक मोहल्ले में शनिवार को जितिया पर्व पारंपरिक रीति-रिवाज और भक्तिमय माहौल में धूमधाम से मनाया गया।
व्रती महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर भगवान जीमूतवाहन की पूजा की और संतान की दीर्घायु, स्वास्थ्य व सुख-समृद्धि की कामना की। पुजारी विशाल पाठक ने पूजा संपन्न कराई और महिलाओं ने जितिया व्रत कथा सुनी।
पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं के नृत्य और उत्साह से पूरा माहौल भक्तिमय और उत्सवमय हो गया। जितिया पूजा के बाद हुए इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और महिलाओं के प्रदर्शन की सराहना की।
आयोजन में परवीन उरांव, संजय नागेसिया और भोला बड़ाईक की अहम भूमिका रही। स्थानीय लोगों ने कहा कि ऐसे पर्व समाज में एकता और सांस्कृतिक जुड़ाव को मजबूत करते हैं।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    1 hr ago
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर हूरदाग में भाजपा की बैठक इस संबंध में आज रविवार तीन बजे भाजपा दक्षिणी महामंत्री मनोज कुमार ठाकुर ने बताए रंका। प्रखंड क्षेत्र के हूरदाग स्थित महावीर मंदिर के समीप आज शनिवार, तीन बजे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से जिला विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी उपस्थित रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत 4 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। जानकारी के अनुसार रविवार, 4 अक्टूबर को सुबह 10 बजे छत्तीसगढ़ सीमा के समीप गोदरमाना पेट्रोल पंप के पास वडपनगर से वाराणसी तक जाने वाली सेवा यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। स्वागत कार्यक्रम में भाजपा विधायक दल के नेता एवं झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज, जिला अध्यक्ष उदय कुशवाहा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मुन्ना तिवारी सहित पार्टी के जिला, मंडल एवं विभिन्न स्तरों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक में बताया गया कि गोदरमाना में स्वागत के बाद कार्यकर्ता बाइक यात्रियों के साथ हूरदाग अखाड़ा परिसर तक जाएंगे। यहां लाभार्थी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद यात्रियों एवं कार्यकर्ताओं के लिए भोजन की व्यवस्था की जाएगी और कार्यक्रम के पश्चात यात्रा आगे के लिए प्रस्थान करेगी। बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर स्वागत कार्यक्रम में भाग लेने और सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने की अपील की गई। बैठक में रंका अनुमंडल विधायक प्रतिनिधि मुरारी यादव, बसंत गुप्ता, बलराम यादव, डॉ. उमेश गुप्ता, मोहन गुप्ता, उत्तम पांडेय, संतोष तिवारी, चपू चंद्रवंशी, वंशी यादव, संजय सिन्हा, मुमताज रंगसाज, जितेंद्र कुमार रवि, बालदेव सिंह, नंद कुमार सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    1
    सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर हूरदाग में भाजपा की बैठक

इस संबंध में आज रविवार तीन बजे भाजपा दक्षिणी महामंत्री मनोज कुमार ठाकुर ने बताए 
रंका। प्रखंड क्षेत्र के हूरदाग स्थित महावीर मंदिर के समीप आज शनिवार, तीन बजे  भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से जिला विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी उपस्थित रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत 4 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
जानकारी के अनुसार रविवार, 4 अक्टूबर को सुबह 10 बजे छत्तीसगढ़ सीमा के समीप गोदरमाना पेट्रोल पंप के पास वडपनगर से वाराणसी तक जाने वाली सेवा यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। स्वागत कार्यक्रम में भाजपा विधायक दल के नेता एवं झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज, जिला अध्यक्ष उदय कुशवाहा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मुन्ना तिवारी सहित पार्टी के जिला, मंडल एवं विभिन्न स्तरों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।
बैठक में बताया गया कि गोदरमाना में स्वागत के बाद कार्यकर्ता बाइक यात्रियों के साथ हूरदाग अखाड़ा परिसर तक जाएंगे। यहां लाभार्थी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद यात्रियों एवं कार्यकर्ताओं के लिए भोजन की व्यवस्था की जाएगी और कार्यक्रम के पश्चात यात्रा आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर स्वागत कार्यक्रम में भाग लेने और सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने की अपील की गई।
बैठक में रंका अनुमंडल विधायक प्रतिनिधि मुरारी यादव, बसंत गुप्ता, बलराम यादव, डॉ. उमेश गुप्ता, मोहन गुप्ता, उत्तम पांडेय, संतोष तिवारी, चपू चंद्रवंशी, वंशी यादव, संजय सिन्हा, मुमताज रंगसाज, जितेंद्र कुमार रवि, बालदेव सिंह, नंद कुमार सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    user_Sunil singh
    Sunil singh
    रंका, गढ़वा, झारखंड•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.