रिवाड़ी में महाशिवरात्रि पर भव्य बाई तमाशा कार्यक्रम आयोजित हिमाचल की आवाज़ रिवाड़ी। राम मंदिर रिवाड़ी के पावन परिसर में महाशिवरात्रि का पर्व इस वर्ष श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पारंपरिक “बाई तमाशा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में एकत्रित हुए। हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। कार्यक्रम में कलाकारों ने पारंपरिक शैली में “बाई तमाशा” की मनमोहक प्रस्तुति दी। विष्णु पद, नटाउक, छैली और नाटी जैसे लोकगीतों के मधुर गायन तथा भावपूर्ण नृत्य ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशेष आकर्षण स्वांग नृत्य रहा, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दर्शकों की खूब सराहना प्राप्त की। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना तथा नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ना है। महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम श्रद्धा, एकता और सांस्कृतिक समरसता का प्रतीक बनकर उभरा।
रिवाड़ी में महाशिवरात्रि पर भव्य बाई तमाशा कार्यक्रम आयोजित हिमाचल की आवाज़ रिवाड़ी। राम मंदिर रिवाड़ी के पावन परिसर में महाशिवरात्रि का पर्व इस वर्ष श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर
पर पारंपरिक “बाई तमाशा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में एकत्रित हुए। हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र
गूंज उठा और आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। कार्यक्रम में कलाकारों ने पारंपरिक शैली में “बाई तमाशा” की मनमोहक प्रस्तुति दी। विष्णु पद, नटाउक, छैली और नाटी जैसे लोकगीतों के मधुर गायन तथा भावपूर्ण नृत्य ने
उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशेष आकर्षण स्वांग नृत्य रहा, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दर्शकों की खूब सराहना प्राप्त की। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि ऐसे आयोजनों का
उद्देश्य समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना तथा नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ना है। महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम श्रद्धा, एकता और सांस्कृतिक समरसता का प्रतीक बनकर उभरा।
- रिपोर्ट -17फ़रवरी, बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। हिमाचल की पहली बेटी, जिसने भारतीय राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम में अपनी जगह बनाकर इतिहास रचा, रीतिका ठाकुर को उनके गृह क्षेत्र के लक्ष्मी क्लब, रैला द्वारा भव्य कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता के दो माह बाद आयोजित इस विशेष समारोह में क्लब के सदस्यों और स्थानीय ग्रामीणों ने रीतिका की कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प को सलाम किया। मुख्य आकर्षण: भव्य स्वागत: रीतिका का पारंपरिक तरीके से अभिनंदन किया गया। प्रेरणा का स्रोत: लक्ष्मी क्लब ने रीतिका को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उन्हें घाटी की अन्य बेटियों के लिए एक जीवंत मिसाल बताया। भविष्य की शुभकामनाएं: क्लब के पदाधिकारियों ने रीतिका के उज्ज्वल भविष्य और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करने की कामना की। "जब बेटियां मैदान में उतरती हैं, तो पूरा पहाड़ गर्व से ऊंचा हो जाता है। रीतिका की यह उड़ान अभी बस शुरुआत है! मोहर सिंह नेगी, प्रधान लक्ष्मी क्लब, रैला।1
- राज्यपाल की अभिभाषण के साथ हिमाचल प्रदेश विधानसभा के 11वें सत्र की शुरुआत हुई. इससे पहले भाजपा ने विधानसभा परिसर में विधायक दल की बैठक की. विधायक दल की बैठक के बाद नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सत्र को लेकर कन्फ्यूजन और असमंजस की स्थिति है. उहोंने आरोप लगाया कि सरकार विधानसभा की परंपराओं के विरुद्ध काम कर रही है. VO -- नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि 11 वें सत्र की शुरुआत के साथ ही कन्फ्यूजन की स्थिति बन गई है. बजट सत्र है, लेकिन बजट कब पेश होगा, इसकी कोई स्पष्टता नहीं है. केवल 3 दिनों की बैठक की अधिसूचना जारी की गई है. जयराम ठाकुर ने कहा कि इसको लेकर विधायकों में भी असमंजस की स्थिति है. उन्होंने कहा कि आज राज्यपाल का अभिभाषण है. इसके बाद सदन स्थगित करने और फ़िर राज्यपाल की अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की परंपरा रही है. लेकिन सरकार नियम 102 के तहत लाए संकल्प पर चर्चा करने को आमादा है. विधायकों में भी असमंजस की स्थिति है कि आखिर क्या होने वाला है. उन्होंने कहा कि पूरा विपक्ष का एकमत है कि राज्यपाल का अभिभाषण पर चर्चा के बाद ही संकल्प पर चर्चा होनी चाहिए. सरकार ऐसे माहौल से अफरातफरी और असमंजस की स्थिति का संदेश दे रही है. सत्र को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है. बजट पेश कब होगा, डिमांड पर डिस्कशन कब होगी, इसकी कोई क्लेरिटी नहीं है. बाइट -- जयराम ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष1
- जिला बिलासपुर के शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ाई में कमजोर बच्चों के लिए शिक्षा विभाग का प्लान कारगर साबित हुआ है। शिक्षा विभाग बिलासपुर द्वारा कमजोर बच्चों को पढ़ाई में मजबूत करने को लेकर एक प्लान तैयार किया था, जिसके साकारात्मक परिणाम भी सामने आएंगे। इस प्लान के तहत 18 जनवरी से 18 फरवरी तक शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ाई में कमजोर बच्चों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगाई गई हैं, इसका लाभ इन बच्चों को मिला है। इस नए प्लान को तैयार करने को लेकर उच्च शिक्षा विभाग बिलासपुर की उप निदेशक रेणू कौशल की ओर से किए गए प्रयास सराहनीय रहे हैं। वहीं, अब जल्द ही अचीवर बच्चों पर भी फोकस किया जाएगा। शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा बेहतर प्रयासा किए गए हैं। उधर, इस बारे में उच्च शिक्षा उपनिदेशक बिलासपुर रेणु कौशल ने यह जानकारी दी।1
- । 🔥 सनातनी योद्धा रूमित सिंह ठाकुर जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🔥 आपने सनातन समाज की आवाज़ को न केवल प्रदेश में, बल्कि देशभर में एक नई दिशा देने का कार्य किया है। आपके नेतृत्व, साहस और स्पष्ट विचारधारा ने समाज को संगठित होने की प्रेरणा दी है। माँ भवानी से प्रार्थना है कि आपको अटूट शक्ति, साहस और दीर्घायु प्रदान करें, ताकि सनातन समाज की आवाज़ हर विधानसभा और देश की लोकसभा तक मजबूती से पहुँचे। आपका संघर्ष, समर्पण और संकल्प आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बने। जय माँ भवानी! 🚩 जय देवभूमि! ✊ #देवभुमि_क्षत्रिय_संगठन_एवम_सवर्ण_मोर्चा #राष्ट्रीय_देवभूमि_पार्टी — ब्यास ठाकुर देवभूमि क्षत्रिय संगठन उपाध्यक्ष जिला मण्डी1
- रामशहर के प्राचीन शिव मंदिर में श्री शिव महापुराण कथा का आचार्य नरेंद्र भारद्वाज के मुखारविंद से संपन्न1
- हमीरपुर भोटा में मंगलवार सुबह पांच बजे के आसपास एक चाय की दुकान में अचानक आग भड़क उठी। जिसके चलते आग बड़ी बड़ी लपटें उठने लगी। आग लगने का मुख्य कारण सिलेंडर फटने बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 5:00 के आसपास एक चाय की दुकान में जोरदार धमाका हुआ। जिसके चलते दुकान में आग लग गई आग लगने के कारण दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। इसके अतिरिक्त दुकान के बाहर लगा शटर और अन्य समान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे के दौरान दुकान मालिक कमलेश कुमार उर्फ नाथूराम सहित दो लोग आग के कारण बुरी तरह से झुलस गए हैं। जिन्हें मेडिकल कॉलेज हमीरपुर उपचार के लिए भेजा गया है, एक व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिसे इलाज के लिए पीजीआई रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।1
- हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत से पहले कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक विधानसभा परिसर में हुई. बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने की. इस बैठक में विपक्ष की रणनीति का जवाब देने को लेकर सत्तापक्ष ने अपनी रणनीति तैयार की. विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के बाद RDG को लेकर सरकारी संकल्प के तहत महत्वपूर्ण चर्चा होनी है. इसी दौरान विपक्ष की ओर से विरोध की उम्मीद है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बीजेपी RDG पर राजनीति कर रही है. बीजेपी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास चलकर मदद की मांग करनी चाहिए. VO—- मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विधायकों को जनहित के बारे में सोचना चाहिए. मुख्यमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के बयान पर भी पलटवार किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट संविधान के तहत हिमाचल प्रदेश को मिलने वाला अधिकार है. इसे बंद नहीं किया जा सकता. मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद अब यह स्पष्ट हो गया है कि विधानसभा में रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट को लेकर होने वाली चर्चा पर जमकर हंगामा होगा. बाइट—- सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश2
- बागछाल के समीप कुछ दिन पूर्व हुए दर्दनाक सड़क हादसे में टिप्पर चालक कुलदीप सिंह की असमय मृत्यु से क्षेत्र शोक में डूबा हुआ है। वहीं इस बीच मृतक परिवार के समर्थन में खड़े सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. अनिल (गांव भुवाई) व उनके सहयोगियों पर दर्ज एफआईआर ने मामले को नया मोड़ दे दिया है। ग्रामीणों में इस कार्रवाई को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के बाद जब परिवार मुआवजे को लेकर दर-दर भटक रहा था, तब डॉ. अनिल और अन्य सामाजिक कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। उनका कथित तौर पर केवल इतना कहना था कि कंपनी की ओर से लिखित रूप में मुआवजे का स्पष्ट आश्वासन दिया जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। ग्रामीणों का दावा है कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण था। प्रदर्शन के दौरान एंबुलेंस को रास्ता दिया गया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि उद्देश्य कानून व्यवस्था को बाधित करना नहीं, बल्कि शोकाकुल परिवार के हक की लड़ाई लड़ना था। अब राजनीतिक हलकों में भी यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या जनहित में आवाज उठाने वालों को दबाने की कोशिश की जा रही है? पंचायत प्रतिनिधियों व युवाओं ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा है कि यदि वीडियो फुटेज सार्वजनिक की जाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी। डॉ. अनिल के समर्थकों का कहना है कि वे वर्षों से सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं और गरीब व जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़े रहे हैं। ऐसे में उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को वे “जनआवाज को दबाने का प्रयास” बता रहे हैं। इस मामले को लेकर पूर्व जिला इंटक प्रधान विरी सिंह, मँझेड पंचायत के पूर्व प्रधान राम पाल, पूर्व युवा प्रधान राम मूर्ति, पूर्व सचिव ब्लॉक कांग्रेस श्री नयना देवी जी कृष्ण लाल ठाकुर, पूर्व महासचिव ब्लॉक कांग्रेस श्री नयना देवी जी राज पाल, जिला बिलासपुर पूर्व युवा कांग्रेस महासचिव रविंद्र कुमार, ज्योति, सुनीता कुमारी, रानी, उषा देवी, रामकली, तरसेम, राम सिंह, किशोरी लाल सहित अन्य स्थानीय प्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने भी प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं प्रशासन की ओर से अभी तक विस्तृत बयान सामने नहीं आया है, जिससे अटकलों का बाजार गर्म है।1
- । 🔥 सनातनी योद्धा रूमित सिंह ठाकुर जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🔥 आपने सनातन समाज की आवाज़ को न केवल प्रदेश में, बल्कि देशभर में एक नई दिशा देने का कार्य किया है। आपके नेतृत्व, साहस और स्पष्ट विचारधारा ने समाज को संगठित होने की प्रेरणा दी है। माँ भवानी से प्रार्थना है कि आपको अटूट शक्ति, साहस और दीर्घायु प्रदान करें, ताकि सनातन समाज की आवाज़ हर विधानसभा और देश की लोकसभा तक मजबूती से पहुँचे। आपका संघर्ष, समर्पण और संकल्प आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बने। जय माँ भवानी! 🚩 जय देवभूमि! ✊ #देवभुमि_क्षत्रिय_संगठन_एवम_सवर्ण_मोर्चा #राष्ट्रीय_देवभूमि_पार्टी — ब्यास ठाकुर देवभूमि क्षत्रिय संगठन उपाध्यक्ष जिला मण्डी1