logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विराटनगर के स्थित भामोद से हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी मंगलवार को कालीमाता मंदिर अमरसर के लिए पंचम पदयात्रा निकाली गई । महेश सैनी (नन्दा,पालम) उपाध्यक्ष सैनी समाज ने बताया कि भामोद से सुबह 9 बजे से डीजे की धुन के साथ सैकड़ो महिला और पुरुष के साथ पांचवी पदयात्रा अमरसर काली माता मंदिर के लिए रवाना हुई, डीजे के साथ भक्तों की पदयात्रा नाचते गाते मुख्य मार्ग से निकली तो ग्रामवासियों ने पुष्पवर्षा कर जगह-जगह स्वागत किया। पदयात्रा नवरंगपुरा,बीलवाडी, अन्नपूर्णा स्टैंड, अलवर तिराया, शाहपुरा, त्रिवेणी, देवीपुरा होती हुई अमरसर धाम पहुंचेगी।

5 hrs ago
user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
रिपोर्टर विराटनगर, जयपुर, राजस्थान•
5 hrs ago

विराटनगर के स्थित भामोद से हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी मंगलवार को कालीमाता मंदिर अमरसर के लिए पंचम पदयात्रा निकाली गई । महेश सैनी (नन्दा,पालम) उपाध्यक्ष सैनी समाज ने बताया कि भामोद से सुबह 9 बजे से डीजे की धुन के साथ सैकड़ो महिला और पुरुष के साथ पांचवी पदयात्रा अमरसर काली माता मंदिर के लिए रवाना हुई, डीजे के साथ भक्तों की पदयात्रा नाचते गाते मुख्य मार्ग से निकली तो ग्रामवासियों ने पुष्पवर्षा कर जगह-जगह स्वागत किया। पदयात्रा नवरंगपुरा,बीलवाडी, अन्नपूर्णा स्टैंड, अलवर तिराया, शाहपुरा, त्रिवेणी, देवीपुरा होती हुई अमरसर धाम पहुंचेगी।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    1
    Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    रिपोर्टर विराटनगर, जयपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • Jay Mata Di
    1
    Jay Mata Di
    user_Moolchand saini
    Moolchand saini
    Salesperson Shahpura, Jaipur•
    18 hrs ago
  • आज दिनांक 24.03.2026 को राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ (अलवर) में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में पुरस्कार वितरण समारोह एवं व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। कार्यकम के प्रथम सत्र में एडवोकेट श्री गहेन्द्र कुमार तिवाड़ी एवं अल्का सैनी ने महिलाओं से संबंधित कानूनी अधिकारों के विषय में जानकारी दी। तत्पश्चात नई चेतना केन्द्र राजीविका की ब्लॉक कॉर्डिनेटर लक्ष्मी शर्मा ने महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा तथा ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार के लिए छात्राओं को प्रेरित किया। व्याख्यान के क्रम में भजेड़ा ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती सीमा मीना ने महिलाओं की शिक्षा एवं स्वास्थ्य से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी एवं उन्होंने महिला सशक्तिकरण, शिक्षा एवं आत्मनिर्भरता पर बल दिया। द्वितीय सत्र में महिला अध्ययन प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. रजनी मीना ने महिला अध्ययन प्रकोष्ठ का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। तत्पश्चात महिला अध्ययन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रही छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गई। अन्त में प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में पुरस्कृत छात्राओं की प्रतिभा की सराहना की और उन्हें समय-समय पर इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। सुश्री रचना जैन द्वारा सभागार में उपस्थित सभी आगन्तुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर महिला अध्ययन प्रकोष्ठ की समस्त समिति सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
    4
    आज दिनांक 24.03.2026 को राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ (अलवर) में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में पुरस्कार वितरण समारोह एवं व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। कार्यकम के प्रथम सत्र में एडवोकेट श्री गहेन्द्र कुमार तिवाड़ी एवं अल्का सैनी ने महिलाओं से संबंधित कानूनी अधिकारों के विषय में जानकारी दी। तत्पश्चात नई चेतना केन्द्र राजीविका की ब्लॉक कॉर्डिनेटर लक्ष्मी शर्मा ने महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा तथा ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार के लिए छात्राओं को प्रेरित किया। व्याख्यान के क्रम में भजेड़ा ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती सीमा मीना ने महिलाओं की शिक्षा एवं स्वास्थ्य से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी एवं उन्होंने महिला सशक्तिकरण, शिक्षा एवं आत्मनिर्भरता पर बल दिया।
द्वितीय सत्र में महिला अध्ययन प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. रजनी मीना ने महिला अध्ययन प्रकोष्ठ का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। तत्पश्चात महिला अध्ययन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रही छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गई। अन्त में प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में पुरस्कृत छात्राओं की प्रतिभा की सराहना की और उन्हें समय-समय पर इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। सुश्री रचना जैन द्वारा सभागार में उपस्थित सभी आगन्तुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर महिला अध्ययन प्रकोष्ठ की समस्त समिति सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
    user_Neeraj Maheshwari
    Neeraj Maheshwari
    Reporters राजगढ़, अलवर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • 23 मार्च को। 23 मार्च को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु की शहादत को याद करने के लिए है। इन तीनों क्रांतिकारियों को 23 मार्च 1931 को लाहौर जेल में फांसी दी गई थी शहीद भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 को पंजाब के बंगा में हुआ था। वह एक महान स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी थे, जिन्होंने भारत की आजादी के लिए अपनी जान की बाजी लगाई थी क्या आपको शहीद भगत सिंह के बारे में और जानकारी चाहिए या उनके जन्मदिन से जुड़ी कोई विशेष बात जाननी है?
    1
    23 मार्च को। 23 मार्च को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु की शहादत को याद करने के लिए है। इन तीनों क्रांतिकारियों को 23 मार्च 1931 को लाहौर जेल में फांसी दी गई थी 
शहीद भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 को पंजाब के बंगा में हुआ था। वह एक महान स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी थे, जिन्होंने भारत की आजादी के लिए अपनी जान की बाजी लगाई थी 
क्या आपको शहीद भगत सिंह के बारे में और जानकारी चाहिए या उनके जन्मदिन से जुड़ी कोई विशेष बात जाननी है?
    user_महेंद्र सिंह
    महेंद्र सिंह
    Local News Reporter अलवर, अलवर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • वाल्मीकि सेना के नेतृत्व में आज नीमराना जिला कोटपुतली बहरोड़ में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं और ठेका प्रथा बंद को लेकर एसडीएम साहब को सौंपा गया ज्ञापन।।। जिस दौरान वाल्मीकि सेना प्रमुख अनिल वाल्मीकि , संजय जयपुर,, प्रदीप सिंगेलिया,, विनोद वाल्मीकि , संजय वाल्मीकि ,, मनोज पार्षद बहरोड़,, चौखराम वाल्मीकि आदि वाल्मीकिसेना के लोग मौजूद रहे नीमराना नगर पालिका क्षेत्र में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान और ठेका प्रथा बंद की मांग को लेकर आज कर्मचारियों एवं उनके प्रतिनिधियों द्वारा उपखंड अधिकारी (SDM) को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा है, साथ ही ईपीएफ कटौती, साप्ताहिक अवकाश, और अन्य मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित रखा जा रहा है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि ठेका व्यवस्था के तहत शोषण हो रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने मांग की कि: समय पर पूरा वेतन दिया जाए ईपीएफ और अन्य सरकारी सुविधाएं लागू की जाएं साप्ताहिक अवकाश सुनिश्चित किया जाए और ठेका प्रथा बंद की जाय। समस्त कर्मचारियों ने वाल्मीकि सेना को आश्वाशन दिया कि अगर सरकार ने हमारी ठेका प्रथा बंद की मांग जल्द से जल्द नही मानी तो हमे चाहे जयपुर जाना पड़े या कहीं भी जाना पड़े हम चलने को तैयार है और ठेका प्रथा बंद करके ही दम लेंगे वाल्मीकि सेना ने भी ये ठान लिया है कि ठेका प्रथा बंद करवाने के लिए किसी भी हद तक गुजरना पड़े ठेका प्रथा कोबंद करवाके ही दम लेंगे,, वाल्मीकि सेना प्रमुख अनिल वाल्मीकि ने चेतावनी दि कि अगर मांग को जल्दी से जल्दी नही मानी गई तो आन्दोलन को और तेज किया जाएगा
    1
    वाल्मीकि सेना के नेतृत्व में आज नीमराना जिला कोटपुतली बहरोड़ में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं और ठेका प्रथा बंद को लेकर एसडीएम साहब को सौंपा गया ज्ञापन।।। जिस दौरान वाल्मीकि सेना प्रमुख अनिल वाल्मीकि , संजय जयपुर,, प्रदीप सिंगेलिया,, विनोद वाल्मीकि , संजय वाल्मीकि ,, मनोज पार्षद बहरोड़,, चौखराम वाल्मीकि आदि वाल्मीकिसेना के लोग मौजूद रहे 
नीमराना नगर पालिका क्षेत्र में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान और ठेका प्रथा बंद की मांग को लेकर आज कर्मचारियों एवं उनके प्रतिनिधियों द्वारा उपखंड अधिकारी (SDM) को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा है, साथ ही ईपीएफ कटौती, साप्ताहिक अवकाश, और अन्य मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित रखा जा रहा है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि ठेका व्यवस्था के तहत शोषण हो रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कर्मचारियों ने मांग की कि:
समय पर पूरा वेतन दिया जाए
ईपीएफ और अन्य सरकारी सुविधाएं लागू की जाएं
साप्ताहिक अवकाश सुनिश्चित किया जाए और ठेका प्रथा बंद की जाय। 
समस्त कर्मचारियों ने वाल्मीकि सेना को आश्वाशन दिया कि अगर सरकार ने हमारी ठेका प्रथा बंद की मांग जल्द से जल्द नही मानी तो हमे चाहे जयपुर जाना पड़े या कहीं भी जाना पड़े हम चलने को तैयार है और ठेका प्रथा बंद करके ही दम लेंगे
वाल्मीकि सेना ने भी ये ठान लिया है कि ठेका प्रथा बंद करवाने के लिए किसी भी हद तक गुजरना पड़े ठेका प्रथा कोबंद करवाके ही दम लेंगे,, वाल्मीकि सेना प्रमुख अनिल वाल्मीकि ने चेतावनी दि कि अगर मांग को जल्दी से जल्दी नही मानी गई तो आन्दोलन को और तेज किया जाएगा
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    Computer Shop मंडावर, अलवर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • मुंडावर में जन समस्याओं को लेकर नागरिकों ने उठाई आवाज, उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन संवाददाता देवराज मीना मुंडावर आज मुंडावर कस्बे में जन समस्याओं को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। नगर पालिका क्षेत्र के नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने एकजुट होकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की। ज्ञापन में मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, सीवरेज, सड़कों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। नागरिकों ने बताया कि लंबे समय से इन समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि सोनू भारद्वाज, पूर्व प्रधान ईश्वर सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सांवरिया, पंकज शर्मा, राजेश शर्मा, धर्मेंद्र सिंगल, किशन लाल सांवरिया, रंजीत मीणा, रामनिवास गुर्जर, दयाराम गुर्जर, बलवीर गुर्जर (प्रधान), सोमपाल गुर्जर, चंद्रकांत कौशिक, लालाराम गुप्ता, कपिल सिंधी, सीताराम मुंशी सहित नगर पालिका क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में प्रशासन से मांग की कि जन समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए, अन्यथा आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।
    1
    मुंडावर में जन समस्याओं को लेकर नागरिकों ने उठाई आवाज, उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन              संवाददाता देवराज मीना मुंडावर
आज मुंडावर कस्बे में जन समस्याओं को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। नगर पालिका क्षेत्र के नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने एकजुट होकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की।
ज्ञापन में मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, सीवरेज, सड़कों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। नागरिकों ने बताया कि लंबे समय से इन समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि सोनू भारद्वाज, पूर्व प्रधान ईश्वर सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सांवरिया, पंकज शर्मा, राजेश शर्मा, धर्मेंद्र सिंगल, किशन लाल सांवरिया, रंजीत मीणा, रामनिवास गुर्जर, दयाराम गुर्जर, बलवीर गुर्जर (प्रधान), सोमपाल गुर्जर, चंद्रकांत कौशिक, लालाराम गुप्ता, कपिल सिंधी, सीताराम मुंशी सहित नगर पालिका क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सभी ने एक स्वर में प्रशासन से मांग की कि जन समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए, अन्यथा आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।
    user_पत्रकार
    पत्रकार
    मंडावर, अलवर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • ​जयपुर। राजस्थान अपनी जिस ‘अतिथि देवो भव:’ और ‘पधारो म्हारे देश’ की गौरवशाली संस्कृति के लिए दुनिया भर में जाना जाता है, उसकी साख पर जयपुर में एक शर्मनाक घटना ने गहरा धब्बा लगा दिया है। राजधानी जयपुर से सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी से वायरल होते हुए एक वीडियो ने न केवल पुलिस प्रशासन की चौकसी पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि पर्यटन विभाग को भी सकते में डाल दिया है। ​क्या है पूरा मामला? ​सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि जयपुर घूमने आई एक विदेशी महिला पर्यटक के साथ ऑटो चालक ने बेहद ओछी और अश्लील गालियां निकलाने की शर्मनाक हरकत की। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान और भारत की छवि धूमिल होती है। ​प्रशासन की कार्रवाई और चुनौती ​वीडियो के वायरल होते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। इस मामले ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था और 'टूरिस्ट पुलिस' की कार्यप्रणाली पर बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। ​ ​पर्यटन विभाग: विभाग के अधिकारियों ने इस घटना पर चिंता जताते हुए पर्यटकों की सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की बात कही है। ​पर्यटन पर असर का डर ​जयपुर की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा पर्यटन पर टिका है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि विदेशी मेहमानों के साथ इस तरह का व्यवहार होगा, तो भविष्य में यह पर्यटन उद्योग के लिए आत्मघाती साबित हो सकता है। गुलाबी नगरी के मान-सम्मान को बचाने के लिए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है। ​"अतिथि हमारे देश की शान हैं। ऐसी हरकतें न केवल अपराध हैं, बल्कि हमारी सदियों पुरानी संस्कृति का अपमान भी हैं। आरोपियों को सख्त सजा मिलनी ही चाहिए।" — एक स्थानीय नागरिक
    1
    ​जयपुर। राजस्थान अपनी जिस ‘अतिथि देवो भव:’ और ‘पधारो म्हारे देश’ की गौरवशाली संस्कृति के लिए दुनिया भर में जाना जाता है, उसकी साख पर जयपुर में एक शर्मनाक घटना ने गहरा धब्बा लगा दिया है। राजधानी जयपुर से सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी से वायरल होते हुए एक वीडियो ने न केवल पुलिस प्रशासन की चौकसी पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि पर्यटन विभाग को भी सकते में डाल दिया है।
​क्या है पूरा मामला?
​सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि जयपुर घूमने आई एक विदेशी महिला पर्यटक के साथ ऑटो चालक ने बेहद ओछी और अश्लील गालियां निकलाने की शर्मनाक हरकत की। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान और भारत की छवि धूमिल होती है।
​प्रशासन की कार्रवाई और चुनौती
​वीडियो के वायरल होते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। इस मामले ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था और 'टूरिस्ट पुलिस' की कार्यप्रणाली पर बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है।
​
​पर्यटन विभाग: विभाग के अधिकारियों ने इस घटना पर चिंता जताते हुए पर्यटकों की सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की बात कही है।
​पर्यटन पर असर का डर
​जयपुर की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा पर्यटन पर टिका है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि विदेशी मेहमानों के साथ इस तरह का व्यवहार होगा, तो भविष्य में यह पर्यटन उद्योग के लिए आत्मघाती साबित हो सकता है। गुलाबी नगरी के मान-सम्मान को बचाने के लिए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है।
​"अतिथि हमारे देश की शान हैं। ऐसी हरकतें न केवल अपराध हैं, बल्कि हमारी सदियों पुरानी संस्कृति का अपमान भी हैं। आरोपियों को सख्त सजा मिलनी ही चाहिए।" — एक स्थानीय नागरिक
    user_Raj Kumar Chaturvedi
    Raj Kumar Chaturvedi
    Local News Reporter Bandikui, Dausa•
    16 hrs ago
  • Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    1
    Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    रिपोर्टर विराटनगर, जयपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.