बड़ी खबर: बारां में चाकूबाजी, 3 लोग गंभीर घायलवाल्मीकि समाज के दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला खूनी संघर्ष में बदल गया और चाकू चल गए। बारां शहर के चौमखा बाजार स्थित शीतला चौक इलाके में गुरुवार को चाकूबाजी की घटना से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार वाल्मीकि समाज के दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला खूनी संघर्ष में बदल गया और चाकू चल गए। हमले में अनिल वाल्मीकि, प्रदीप वाल्मीकि और मनीष वाल्मीकि गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को तुरंत शहीद राजमल मीणा जिला अस्पताल, बारां लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें कोटा रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी भजनलाल, डीएसपी हरिराम सोनी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए थे। इसी दौरान आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।
बड़ी खबर: बारां में चाकूबाजी, 3 लोग गंभीर घायलवाल्मीकि समाज के दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला खूनी संघर्ष में बदल गया और चाकू चल गए। बारां शहर के चौमखा बाजार स्थित शीतला चौक इलाके में गुरुवार को चाकूबाजी की घटना से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार वाल्मीकि समाज के दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला खूनी संघर्ष में बदल गया और चाकू चल गए। हमले में अनिल वाल्मीकि, प्रदीप वाल्मीकि और मनीष वाल्मीकि गंभीर रूप से घायल
हो गए। तीनों को तुरंत शहीद राजमल मीणा जिला अस्पताल, बारां लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें कोटा रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी भजनलाल, डीएसपी हरिराम सोनी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए थे। इसी दौरान आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।
- बारां शहर के चौमखा बाजार स्थित शीतला चौक इलाके में गुरुवार को चाकूबाजी की घटना से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार वाल्मीकि समाज के दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला खूनी संघर्ष में बदल गया और चाकू चल गए। हमले में अनिल वाल्मीकि, प्रदीप वाल्मीकि और मनीष वाल्मीकि गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को तुरंत शहीद राजमल मीणा जिला अस्पताल, बारां लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें कोटा रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी भजनलाल, डीएसपी हरिराम सोनी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए थे। इसी दौरान आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।2
- बड़गांव। गांव के विभिन्न हिस्सों में युवाओं की टोलियां रंग के साथ घूमती नजर आईं। ग्रामीण अंचलों में भी इसका खासा असर देखने को मिला, जहां लोग पुराने गीतों पर झूमते दिखे। तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि कैसे लोग गुलाबी और बैंगनी रंगों में रंगे हुए हैं और ढोल की थाप पर मस्ती में नाच रहे हैं। भाईचारे का संदेश होली के इस अवसर पर ऊंच-नीच और भेदभाव मिटाकर लोग एक-दूसरे के गले मिलते दिखे। स्थानीय दुकानों के सामने जुटी भीड़ और गुलाल से सने चेहरों ने उत्सव के माहौल को और भी जीवंत बना दिया। बच्चों में पिचकारी और गुब्बारों को लेकर भारी उत्साह देखा गया, वहीं बड़ों ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं।2
- अटरू में 4 मार्च 2026 को धुलेंडी का पर्व पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। सबसे पहले फागुन्या भेरू जी मंदिर में फाग के गीत गाए गए और गुलाल होली खेली गई। कस्बे में रंग-गुलाल से होली खेली गई, युवा डीजे की धुन पर थिरके और बड़ों ने एक-दूसरे से रामाश्यामी की। धुलेंडी के कारण अटरू मंडी में कृषि उपज की नीलामी बंद रही। बतादें कि फागुन्या भेरू मंदिर में ढोल और चंग के साथ पारंपरिक होली की शुरुआत की गई।अटरू के धूणी क्लब, खेडलीगंज चौराहा, नांगली मोहल्ला, समेत सभी लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली मनाई।युवकों की टोलियों ने डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए होली मनाई। महिलाओं ने भी राधा-कृष्ण की झांकी सजाकर गुलाल होली खेली।धुलेंडी के अवसर पर अटरू मंडी में 4 मार्च को अवकाश रहा, अब 5 मार्च से काम शुरू होगा। यह त्यौहार भाईचारे और उल्लास के साथ मनाया गया। राजस्थान में धुलेंडी (धुलंडी) सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि अनूठी परंपराओं का संगम है। यहाँ कहीं पत्थरों से 'खूनी होली' तो कहीं डोलची से पानी की बौछार की होली खेली गई है। कुछ स्थान पर महिलाएं पुरुषों पर लाठियां बरसाती हैं। ये परंपराएं सामाजिक एकता और जीवंत संस्कृति का प्रतीक हैं। मगर ऐसे में पुलिस व समाज भी असहाय हो जाता है जब होली खेलने वाले भिड़ जाते हैं यही हकीकत अटरू के चौथमाता मन्दिर के पीछे नजर आई जहाँ पुलिस ने धमाचौकड़ी कर रहे युवकों को पकड़कर थाने पहुंचाया।वहीँ कुंजेड क्षेत्र के सहरोद, जिरोद, रिछन्दा, किरपुरिया, चौथ्या में 4 मार्च 2026 को धुलेंडी का पर्व पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। सबसे पहले मायथा भेरू जी मंदिर में फाग के गीत गाए गए और गुलाल होली खेली गई। कस्बे में रंग-गुलाल से होली खेली गई, युवा डीजे की धुन पर थिरके और बड़ों ने एक-दूसरे से रामाश्यामी की। धुलेंडी के कारण चहल पहल बनी रही भेरू मंदिर में ढोल और चंग के साथ पारंपरिक होली की शुरुआत की।लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली मनाई। युवकों की टोलियों ने डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए होली मनाई। यह त्यौहार भाईचारे और उल्लास के साथ मनाया गया। इस प्रकार ही मोठपुर कस्बे में बुधवार को रंगों का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। सुबह से ही लोगों ने टोलियां बनाकर एक दूसरे को रंग लगाया।1
- रंगों की होली वैसे कल खेली जानी है, लेकिन स्पीकर ओम बिरला ने सूतक लगा होने के बावजूद होली खेली: सो हमारी तरफ से भी सभी दोस्तों को आज ही होली की हार्दिक बधाई...1
- ग्राम कवंल्दा में श्री राम उधान में भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ भव्य रामलीला का समापन, 'जय श्री राम' के नारों से गूंजा पंडाल ग्राम कवंल्दा दिनांक 4मार्च 2026को क्षेत्र में पिछले कई दिनों से चल रही भव्य रामलीला का कल देर रात भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक और भरत मिलाप के भावपूर्ण मंचन के साथ विधि-विधान से समापन हो गया। आयोजन के अंतिम दिन पंडाल दर्शकों की भारी भीड़ से खचाखच भरा रहा और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। राजतिलक और उत्सव: रामलीला के अंतिम दिन कलाकारों द्वारा भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण के अयोध्या आगमन का सुंदर दृश्य प्रस्तुत किया गया। इसके बाद पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चार के बीच श्रीराम का राज्याभिषेक किया गया। भरत मिलाप के मंचन के दौरान दर्शकों की आंखें नम हो गईं। भाई के प्रति प्रेम और त्याग के इस दृश्य ने सभी का मन मोह लिया। ग्राम कवंल्दा में भव्य श्री राम लीला महोत्सव हिन्दू संस्कृति एवं गौ रक्षा हेतु भारत का प्रसिद्ध श्री धर्म प्रचारक रामलीला मण्डल प्रयाग क्षेत्र के काशी बनारस के प्रसिद्ध कलाकारों कि प्रस्तुति श्री रामायण प्रचारक मण्डल वाराणसी द्वारा 10दिवसिय रामलीला का कार्यक्रम पूर्ण हुआ ग्राम पंचायत कवल्दां के सभी गांव कवंल्दा देदिया लाखा खेड़ी सेवनी का तन-मन-धन से सहयोग रहा है रामलीला मण्डल ने ग्राम कवल्दां क्षेत्र निवासियों का आभार व्यक्त किया जयश्री राम4
- कोटा मेंविजयवर्गीय स्थानीय सभा महावीर नगर केशवपुरा द्वारा 2 एवं 4 मार्च को दो दिवसीय होली महोत्सव बड़े ही उत्साह, उल्लास एवं पारंपरिक संस्कृति के साथ आयोजित किया गया। धनेश विजयवर्गीय'दिव्य' ने बताया कि कार्यक्रम के प्रथम दिवस 2 मार्च को समाज बंधुओं द्वारा सामूहिक रूप से विधि-विधान पूर्वक होलिका दहन किया गया। इसके पश्चात भव्य फागोत्सव एवं श्रीनाथ जी की दिव्य स्वरूप की छवि के सम्मुख भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें भागवत भजनों की मधुर प्रस्तुति पर समाज बंधुओं ,मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक नृत्य कर आनंद लिया। द्वितीय दिवस 4 मार्च को समाज के सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं। तत्पश्चात सामूहिक रंगोत्सव एवं गेम्स, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रस्तुतियाँ एवं मनमोहक नृत्य हुए। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को स्थानीय सभा द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। महामंत्री रामावतार,विनोद विजय पंवालिया ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमान सुरेंद्र जी 'मोशन' में रहे। विशिष्ट अतिथियों में विजयवर्गीय नवयुवक मंडल के अध्यक्ष सीताराम जी विजय, हाड़ौती प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष चौथमल जी विजय, महासभा के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट रविंद्र जी विजय महामंत्री रामबाबू जी विजय समाजसेवी रामलाल जी विजय, मंडल संयोजक विद्याधर जी विजय, स्थानीय सभा के महामंत्री रामअवतार जी एवं विनोद जी, कोषाध्यक्ष धनेश जी, 'दिव्य' ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय जी , मनोज़ जी कार्यक्रम संयोजक निशांत विजय सरकन्या सहित अनेक वरिष्ठ समाज बंधु उपस्थित रहे। अध्यक्ष मयंक विजयवर्गीय ने बताया कि इस भव्य आयोजन की तैयारियाँ पिछले एक माह से निरंतर चल रही थीं, जिसके परिणामस्वरूप कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं शानदार रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्थानीय सभा महिला मंडल की संयोजिका संतोष जी, नीतू विजय, बृजेश विजय, ममता विजय, हाड़ौती की पूर्व संयोजिका शिल्पा जी विजय सहित समस्त मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही। अंत में सभी समाज बंधुओं ने सामूहिक रूप से भोजन प्रसादी ग्रहण कर कार्यक्रम का आनंद लिया। विजयवर्गीय स्थानीय सभा महावीर नगर केशवपुरा द्वारा इस सफल आयोजन के लिए समस्त समाजजनों का आभार व्यक्त किया गया। 1
- कोटा में होली का उत्साह पुलिस महकमे में भी खास अंदाज में देखने को मिला। पारंपरिक धोती-कुर्ता पहनकर पुलिसकर्मी और अधिकारी रंगों के इस त्योहार में पूरी तरह रंगे नजर आए। होली के गीतों की धुन पर सभी ने जमकर डांस किया, वहीं जवानों ने अपने अधिकारियों को कंधों पर बैठाकर उनके साथ ठुमके लगाए। पुलिस लाइन में स्नेह और उल्लास के माहौल के बीच सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की खुशियां बांटी।1
- बूंदी जिले के अलोद ग्राम में होली के त्यौहार पर निकले जुलूस के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा मस्जिद को निशाना बनाए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि धार्मिक स्थल की दीवारों पर काले रंग व जले हुए ऑयल जैसा पदार्थ डालकर उसे गंदा किया गया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। पुलिस ने आमजन से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।1