Shuru
Apke Nagar Ki App…
मेरी किताब ..... मज़दूर मंडी।
Shyam Pokra
मेरी किताब ..... मज़दूर मंडी।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक की अध्यक्षता की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक की अध्यक्षता की। इस कार्यक्रम में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने केंद्रीय गृह मंत्री का सम्मान किया। दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना राज्य, तथा पुडुचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप केंद्र-शासित प्रदेश शामिल हैं।1
- 25 साल पुराने कब्जे पर कार्रवाई से भड़के लोग, युवक ने पुलिस के सामने गटका जहर 25 साल पुराने कब्जे पर कार्रवाई से भड़के लोग, युवक ने पुलिस के सामने गटका जहर सरपंच पर आरोप लगाते हुए युवक ने वीडियो में प्रशासन से कार्रवाई की मांग की, जिला अस्पताल में हालत गंभीर (ब्यूरो चीफ अनिल जटिया) प्रतापगढ़ जिले के रठांजना थाना क्षेत्र के पिल्लू गांव में गुरुवार सुबह 20 से 25 साल पुराने कथित कब्जे को हटाने की कार्रवाई के दौरान हंगामा हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन और पुलिस की ओर से बिना पूर्व नोटिस या सूचना दिए अचानक दो जेसीबी मशीनों से कार्रवाई शुरू कर दी गई। कार्रवाई के दौरान रठांजना थाना पुलिस के साथ महिला थाना पुलिस का जाप्ता भी मौके पर मौजूद था। ग्रामीणों के अनुसार, करीब 5 बीघा जमीन पर लंबे समय से कब्जा होने की बात कही जा रही थी। अचानक कार्रवाई शुरू होने से मौके पर मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया। इस दौरान ग्रामीणों ने सरपंच राजकुमार मीणा पर भी आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। इसी बीच स्थिति तनावपूर्ण हो गई। आरोप है कि पुलिस जाप्ते द्वारा लाठीचार्ज किया गया। इसी दौरान पिल्लू निवासी लक्ष्मण पुत्र हीरालाल बंजारा ने पुलिस के सामने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। घटना के बाद परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है और हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना से पहले युवक का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह सरपंच, पुलिस और प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करता नजर आ रहा है। युवक का आरोप है कि बिना अनुमति और बिना उचित प्रक्रिया के कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया को लेकर उठे सवालों का जवाब देने की मांग की है। वहीं, युवक द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने की घटना ने पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।2
- में धार्मिक कार्यक्रम और बड़ी संख्या में श्रद्धालु दिखाई दे रहे हैं।1
- महरौली का लौह स्तंभ - 1600 वर्षों अडिग खड़ा भारतीय धातुकर्म दिल्ली के महरौली स्थित लौह स्तंभ, प्राचीन भारत की धातुकर्म और शिल्पकला की असाधारण उपलब्धि का जीवंत प्रमाण है. लगभग 7.2 मीटर ऊँचा यह स्तंभ गुप्तकाल का है और इसके अभिलेख में राजा चंद्र का उल्लेख मिलता है. लगभग 1,600 वर्षों से खुले वातावरण में खड़े इस लौह स्तंभ पर अभी तक कोई गंभीर जंग दिखाई नहीं देती है. इसके पीछे इसके लौह की संरचना, निर्माण तकनीक और दिल्ली की स्थानीय जलवायु, इन सभी का योगदान माना जाता है. स्तंभ पर संस्कृत में उत्कीर्ण अभिलेख राजा चंद्र की विजयों और भगवान विष्णु के प्रति उनकी भक्ति का उल्लेख करता है. इससे यह केवल धातु की अद्भुत वस्तु नहीं, बल्कि इतिहास, भाषा, धर्म और विज्ञान, चारों का संगम बन जाता है. मेरी संस्कृति...मेरा देश…मेरा अभिमान 🚩1
- बड़ोद, 20 अगस्त। पुलिस ने पेश की इंसानियत की मिसाल, घायल गाय का कराया उपचार बड़ोद (आगर)। नगर में पुलिस विभाग ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए सड़क पर घायल अवस्था में पड़ी एक गाय की मदद की। पुलिसकर्मी रॉकी जाट ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक सड़क पर बैठी गाय को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। हादसे में गाय का एक पैर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल गाय को सुरक्षित पुलिस थाने लाया गया। इसके बाद पशु चिकित्सक बलराम गुर्जर को बुलाकर गाय का उपचार कराया गया। पुलिस द्वारा घायल गाय की लगातार देखरेख भी की जा रही है। पुलिस की इस मानवीय पहल की क्षेत्रवासियों ने सराहना की। लोगों ने कहा कि कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने के साथ बेजुबान जीव के प्रति संवेदनशीलता दिखाना समाज के लिए एक प्रेरणादायी उदाहरण है।4
- अन्नपूर्णा मुहिम एक वरदान संत रामपाल जी महाराज द्वारा 'अन्नपूर्णा मुहिम' के तहत गरीब परिवारों को राशन सामग्री पहुँचाकर बड़ी राहत दी जा रही है। अधिक जानकारी के लिए देखें Annapurna Muhim YouTube Channel अन्नपूर्णा मुहिम एक वरदान संत रामपाल जी महाराज द्वारा 'अन्नपूर्णा मुहिम' के तहत गरीब परिवारों को राशन सामग्री पहुँचाकर बड़ी राहत दी जा रही है। अधिक जानकारी के लिए देखें Annapurna Muhim YouTube Channel3
- दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय से चेन्नई में मुलाकात की।1
- राजकीय पांच इमली विद्यालय में अव्यवस्थाओं को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन राजकीय पांच इमली विद्यालय में अव्यवस्थाओं को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन (रिपोर्टर अनिल जटिया) प्रतापगढ़। ग्राम पंचायत करमदीखेड़ा स्थित राजकीय पांच इमली विद्यालय में व्याप्त विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर अभिभावकों एवं ग्रामीणजनों ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या के अनुपात में कक्ष-कक्षों की कमी, शिक्षकों के रिक्त पद तथा चारदीवारी सहित कई समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया है। ज्ञापन में बताया गया कि राजकीय पांच इमली विद्यालय में कक्षा 1 से 12 तक की कक्षाएं संचालित होती हैं और विद्यालय में करीब 250 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इसके बावजूद कक्षा 1 से 12 तक के लिए मात्र 7 कक्ष उपलब्ध हैं, जिनमें से केवल 6 कक्षों में ही अध्ययन कार्य करवाया जा रहा है। पर्याप्त कक्ष उपलब्ध नहीं होने के कारण कक्षा 1 से 5 तक की कक्षाएं विद्यालय परिसर से बाहर खुले में संचालित करने की स्थिति बन रही है, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि विद्यालय क्रमोन्नत हुए करीब चार वर्ष हो चुके हैं, लेकिन आज तक विद्यालय में आवश्यक पद स्वीकृत नहीं हुए हैं। इसके चलते विद्यालय में शिक्षकों एवं विषय अध्यापकों की भारी कमी बनी हुई है। शिक्षकों की कमी का सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि ग्राम पंचायत के कई विद्यार्थी नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में अध्ययन के लिए दूर स्थित विद्यालयों में जाने को मजबूर हो रहे हैं। ग्रामीणों ने विद्यार्थियों के हित को देखते हुए आवश्यकतानुसार शिक्षकों एवं कर्मचारियों के रिक्त पदों पर नियुक्तियां करने की मांग की है, ताकि बच्चों को शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़े। इसके साथ ही ग्रामीणों ने विद्यालय को आवंटित भूमि का निरीक्षण करवाकर उस पर चारदीवारी निर्माण करवाने की मांग भी की है। उनका कहना है कि विद्यालय की भूमि की सुरक्षा एवं विद्यार्थियों के सुरक्षित वातावरण के लिए चारदीवारी अत्यंत आवश्यक है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विद्यालय की इन समस्याओं के संबंध में पूर्व में भी अभिभावकों एवं ग्रामीणजनों द्वारा संबंधित विभाग और प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों एवं अभिभावकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इन समस्याओं पर शीघ्र उचित कार्रवाई की जाए। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि 7 दिवस के भीतर मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो ग्रामीण आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग विद्यार्थियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द आवश्यक कदम उठाएगा और विद्यालय में पर्याप्त कक्ष, शिक्षक एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।3
- RJ पटवारियों ने सौंपा ज्ञापन, मांगों को लेकर जताया रोष, परिपत्र की प्रति जलाकर जताया विरोध पटवारियों ने सौंपा ज्ञापन, मांगों को लेकर जताया रोष, परिपत्र की प्रति जलाकर जताया विरोध1