logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मऊ में जेल मंत्री दारा सिंह चौहान का बड़ा दावा, बोले- 2027 में फिर बनेगी भाजपा-एनडीए की सरकार मऊ में जेल मंत्री दारा सिंह चौहान का बड़ा दावा, बोले- 2027 में फिर बनेगी भाजपा-एनडीए की सरकार मऊ पहुंचे प्रदेश के जेल मंत्री दारा सिंह चौहान ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। अधिवक्ता लाइब्रेरी के उद्घाटन कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में शिवपाल यादव के भाजपा पर हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण की राजनीति करने के आरोप से जुड़े सवाल पर मंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी के पास भाजपा पर आरोप लगाने के अलावा कोई रास्ता नहीं है। दारा सिंह चौहान ने दावा किया कि 2027 के लिए पूरे प्रदेश की जनता अपना मन बना चुकी है और भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार फिर बनने जा रही है। मंत्री ने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी भाजपा से घबरा गई है। उन्होंने चुनावी तैयारियों के सवाल पर विस्तार से जवाब देने के बजाय कार्यक्रम और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू पदमनाथ सिंह के सम्मान को प्रमुखता दी।

12 hrs ago
user_KHABARE ABHI TAK
KHABARE ABHI TAK
पत्रकारिता मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago

मऊ में जेल मंत्री दारा सिंह चौहान का बड़ा दावा, बोले- 2027 में फिर बनेगी भाजपा-एनडीए की सरकार मऊ में जेल मंत्री दारा सिंह चौहान का बड़ा दावा, बोले- 2027 में फिर बनेगी भाजपा-एनडीए की सरकार मऊ पहुंचे प्रदेश के जेल मंत्री दारा सिंह चौहान ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। अधिवक्ता लाइब्रेरी के उद्घाटन कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में शिवपाल यादव के भाजपा पर हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण की राजनीति करने के आरोप से जुड़े सवाल पर मंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी के पास भाजपा पर आरोप लगाने के अलावा कोई रास्ता नहीं है। दारा सिंह चौहान ने दावा किया कि 2027 के लिए पूरे प्रदेश की जनता अपना मन बना चुकी है और भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार फिर बनने जा रही है। मंत्री ने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी भाजपा से घबरा गई है। उन्होंने चुनावी तैयारियों के सवाल पर विस्तार से जवाब देने के बजाय कार्यक्रम और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू पदमनाथ सिंह के सम्मान को प्रमुखता दी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मऊ में जेल मंत्री दारा सिंह चौहान का बड़ा दावा, बोले- 2027 में फिर बनेगी भाजपा-एनडीए की सरकार मऊ में जेल मंत्री दारा सिंह चौहान का बड़ा दावा, बोले- 2027 में फिर बनेगी भाजपा-एनडीए की सरकार मऊ पहुंचे प्रदेश के जेल मंत्री दारा सिंह चौहान ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। अधिवक्ता लाइब्रेरी के उद्घाटन कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में शिवपाल यादव के भाजपा पर हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण की राजनीति करने के आरोप से जुड़े सवाल पर मंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी के पास भाजपा पर आरोप लगाने के अलावा कोई रास्ता नहीं है। दारा सिंह चौहान ने दावा किया कि 2027 के लिए पूरे प्रदेश की जनता अपना मन बना चुकी है और भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार फिर बनने जा रही है। मंत्री ने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी भाजपा से घबरा गई है। उन्होंने चुनावी तैयारियों के सवाल पर विस्तार से जवाब देने के बजाय कार्यक्रम और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू पदमनाथ सिंह के सम्मान को प्रमुखता दी।
    1
    मऊ में जेल मंत्री दारा सिंह चौहान का बड़ा दावा, बोले- 2027 में फिर बनेगी भाजपा-एनडीए की सरकार
मऊ में जेल मंत्री दारा सिंह चौहान का बड़ा दावा, बोले- 2027 में फिर बनेगी भाजपा-एनडीए की सरकार
मऊ पहुंचे प्रदेश के जेल मंत्री दारा सिंह चौहान ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। अधिवक्ता लाइब्रेरी के उद्घाटन कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में शिवपाल यादव के भाजपा पर हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण की राजनीति करने के आरोप से जुड़े सवाल पर मंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी के पास भाजपा पर आरोप लगाने के अलावा कोई रास्ता नहीं है। दारा सिंह चौहान ने दावा किया कि 2027 के लिए पूरे प्रदेश की जनता अपना मन बना चुकी है और भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार फिर बनने जा रही है। मंत्री ने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी भाजपा से घबरा गई है। उन्होंने चुनावी तैयारियों के सवाल पर विस्तार से जवाब देने के बजाय कार्यक्रम और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू पदमनाथ सिंह के सम्मान को प्रमुखता दी।
    user_KHABARE ABHI TAK
    KHABARE ABHI TAK
    पत्रकारिता मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद के सभी विकासखंडों में बहुउद्देशीय कार्यक्रमों का आयोजन विभागीय स्टॉलों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी, पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने के साथ स्वास्थ्य शिविरों में हो रहा नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण सेवा संकल्प अभियान एवं आयुर्वेद दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से मिल रही स्वास्थ्य सेवाएं मऊ । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त विकासखंडों में जनसामान्य को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत प्रत्येक विकासखंड में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान करने के लिए स्टॉल लगाए गए हैं।इन विभागीय स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं योजनाओं से मिलने वाले लाभ के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी जा रही है। अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मौके पर ही लोगों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए पात्र व्यक्तियों को संबंधित योजनाओं से जोड़ने की कार्रवाई भी की जा रही है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत अधिकारी एवं कर्मचारी गांव-गांव पहुंचकर जनसामान्य से सीधे संवाद कर रहे हैं तथा उन्हें शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं। इस दौरान ऐसे पात्र लाभार्थियों को चिन्हित किया जा रहा है, जो किसी कारणवश अभी तक योजनाओं के लाभ से वंचित हैं। पात्रता के अनुसार ऐसे लाभार्थियों को संबंधित योजनाओं से जोड़ते हुए लाभ दिलाने की कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ आवेदन एवं लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के संबंध में भी अवगत कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक सुगमता से पहुंच सके तथा कोई भी पात्र व्यक्ति जानकारी के अभाव में योजना के लाभ से वंचित न रहे।सेवा संकल्प अभियान एवं आयुर्वेद दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त विकासखंडों में जनसामान्य को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य शिविर एवं प्रकृति परीक्षण कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित शिविरों में आने वाले नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है तथा चिकित्सकों द्वारा आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया जा रहा है। आयुर्वेदिक चिकित्सकों द्वारा लोगों को संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या, ऋतुचर्या, योग एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उनके आसपास ही स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं एवं चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी, जनसमस्याओं के समाधान, पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने तथा स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं को अधिक प्रभावी ढंग से अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना तथा जनसामान्य को शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ उपलब्ध कराना है।
    4
    सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद के सभी विकासखंडों में बहुउद्देशीय कार्यक्रमों का आयोजन
विभागीय स्टॉलों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी, पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने के साथ स्वास्थ्य शिविरों में हो रहा नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण
सेवा संकल्प अभियान एवं आयुर्वेद दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से मिल रही स्वास्थ्य सेवाएं
मऊ । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त विकासखंडों में जनसामान्य को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत प्रत्येक विकासखंड में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान करने के लिए स्टॉल लगाए गए हैं।इन विभागीय स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं योजनाओं से मिलने वाले लाभ के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी जा रही है। अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मौके पर ही लोगों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए पात्र व्यक्तियों को संबंधित योजनाओं से जोड़ने की कार्रवाई भी की जा रही है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत अधिकारी एवं कर्मचारी गांव-गांव पहुंचकर जनसामान्य से सीधे संवाद कर रहे हैं तथा उन्हें शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं। इस दौरान ऐसे पात्र लाभार्थियों को चिन्हित किया जा रहा है, जो किसी कारणवश अभी तक योजनाओं के लाभ से वंचित हैं। पात्रता के अनुसार ऐसे लाभार्थियों को संबंधित योजनाओं से जोड़ते हुए लाभ दिलाने की कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ आवेदन एवं लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के संबंध में भी अवगत कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक सुगमता से पहुंच सके तथा कोई भी पात्र व्यक्ति जानकारी के अभाव में योजना के लाभ से वंचित न रहे।सेवा संकल्प अभियान एवं आयुर्वेद दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त विकासखंडों में जनसामान्य को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य शिविर एवं प्रकृति परीक्षण कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित शिविरों में आने वाले नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है तथा चिकित्सकों द्वारा आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया जा रहा है। आयुर्वेदिक चिकित्सकों द्वारा लोगों को संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या, ऋतुचर्या, योग एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उनके आसपास ही स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं एवं चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी, जनसमस्याओं के समाधान, पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने तथा स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं को अधिक प्रभावी ढंग से अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना तथा जनसामान्य को शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ उपलब्ध कराना है।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • रसड़ा रामलीला मेले पर आया बड़ा बयान: सुनिए रसड़ा मठ के पीठाधीश्वर महंत कौशलेंद्र गिरी और रसड़ा नगर पालिका के अध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल के बयान। विनयशंकर जायसवाल महामंडलेश्वर कौशलेन्द्र गिरी जी
    1
    रसड़ा रामलीला मेले पर आया बड़ा बयान: सुनिए रसड़ा मठ के पीठाधीश्वर महंत कौशलेंद्र गिरी और रसड़ा नगर पालिका के अध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल के बयान।
विनयशंकर जायसवाल  महामंडलेश्वर कौशलेन्द्र गिरी जी
    user_Sadik Ahmad Journalist
    Sadik Ahmad Journalist
    Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • विद्यालय से सोमवार शाम कक्षा 8 में पढ़ने वाली दो छात्राओं के अचानक बाहर निकलने से हड़कंप मच गया। गाजीपुर के छावनी लाइन स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से सोमवार शाम कक्षा 8 में पढ़ने वाली दो छात्राओं के अचानक बाहर निकलने से हड़कंप मच गया। खास बात यह है कि इस विद्यालय को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने गोद लिया हुआ है। जानकारी के मुताबिक, दोनों छात्राएं शाम करीब 4 बजकर 50 मिनट पर विद्यालय का गेट खोलकर बाहर निकल गईं। करीब 40 मिनट बाद 5:30 बजे हिंदी विषय के संवाद कार्यक्रम के दौरान शिक्षिका ने दोनों को कक्षा में नहीं पाया। इसके बाद पूरे परिसर और आसपास उनकी तलाश की गई, लेकिन दोनों नहीं मिलीं। परिजनों को सूचना देने के बाद विद्यालय की शिक्षिका अर्चना कुमारी ने कोतवाली में तहरीर दी। देर रात करीब 12:30 बजे पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की जानकारी मिलते ही बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा और एसपी सिटी राकेश कुमार मिश्रा विद्यालय पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। विद्यालय के मुख्य गेट पर गार्ड और परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन घटना के समय बिजली आपूर्ति बाधित होने की बात सामने आई है। पुलिस ने उपनिरीक्षक शिवाकांत मिश्रा को जांच सौंपी। फिलहाल पुलिस के मुताबिक दोनों छात्राओं की लोकेशन वाराणसी में मिली और उन्हें बरामद कर लिया गया है। दोनों को गाजीपुर लाया जा रहा है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि छात्राएं विद्यालय से बाहर निकलने के बाद कहां गईं और किन परिस्थितियों में वहां पहुंचीं।
    1
    विद्यालय से सोमवार शाम कक्षा 8 में पढ़ने वाली दो छात्राओं के अचानक बाहर निकलने से हड़कंप मच गया। 
गाजीपुर के छावनी लाइन स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से सोमवार शाम कक्षा 8 में पढ़ने वाली दो छात्राओं के अचानक बाहर निकलने से हड़कंप मच गया। खास बात यह है कि इस विद्यालय को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने गोद लिया हुआ है। जानकारी के मुताबिक, दोनों छात्राएं शाम करीब 4 बजकर 50 मिनट पर विद्यालय का गेट खोलकर बाहर निकल गईं। करीब 40 मिनट बाद 5:30 बजे हिंदी विषय के संवाद कार्यक्रम के दौरान शिक्षिका ने दोनों को कक्षा में नहीं पाया। इसके बाद पूरे परिसर और आसपास उनकी तलाश की गई, लेकिन दोनों नहीं मिलीं। परिजनों को सूचना देने के बाद विद्यालय की शिक्षिका अर्चना कुमारी ने कोतवाली में तहरीर दी। देर रात करीब 12:30 बजे पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले की जानकारी मिलते ही बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा और एसपी सिटी राकेश कुमार मिश्रा विद्यालय पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। विद्यालय के मुख्य गेट पर गार्ड और परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन घटना के समय बिजली आपूर्ति बाधित होने की बात सामने आई है। पुलिस ने उपनिरीक्षक शिवाकांत मिश्रा को जांच सौंपी। फिलहाल पुलिस के मुताबिक दोनों छात्राओं की लोकेशन वाराणसी में मिली और उन्हें बरामद कर लिया गया है। दोनों को गाजीपुर लाया जा रहा है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि छात्राएं विद्यालय से बाहर निकलने के बाद कहां गईं और किन परिस्थितियों में वहां पहुंचीं।
    user_Anubha tiwari
    Anubha tiwari
    गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सड़क चौड़ीकरण ने बढ़ाई मुसीबत, चौकिया मोड़ से तीनमुहानी मार्ग पर घंटों जाम। बिल्थरारोड, बलिया। विकास के नाम पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य जहां लोगों को बेहतर यातायात सुविधा की उम्मीद जगा रहा है, वहीं बिना समुचित यातायात प्रबंधन के चल रहे निर्माण कार्य से राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। बुधवार को चौकिया मोड़ से तीनमुहानी मार्ग पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इस दौरान वाहन एक से दो घंटे तक रेंगते रहे। जाम में एंबुलेंस के साथ डायल-112 की पीआरवी भी फंसी रही, जिससे लोगों में नाराजगी देखने को मिली। बताया जा रहा है कि मुख्य सड़क पर आड़े-तिरछे ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़े कर गिट्टी गिराए जाने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई और जाम की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण जरूरी है, लेकिन निर्माण सामग्री गिराने और निर्माण कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था के लिए उचित इंतजाम भी किए जाने चाहिए, ताकि आम राहगीरों के साथ आपातकालीन वाहनों को परेशानी न हो। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
    1
    सड़क चौड़ीकरण ने बढ़ाई मुसीबत, चौकिया मोड़ से तीनमुहानी मार्ग पर घंटों जाम।
बिल्थरारोड, बलिया। विकास के नाम पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य जहां लोगों को बेहतर यातायात सुविधा की उम्मीद जगा रहा है, वहीं बिना समुचित यातायात प्रबंधन के चल रहे निर्माण कार्य से राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। बुधवार को चौकिया मोड़ से तीनमुहानी मार्ग पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इस दौरान वाहन एक से दो घंटे तक रेंगते रहे।
जाम में एंबुलेंस के साथ डायल-112 की पीआरवी भी फंसी रही, जिससे लोगों में नाराजगी देखने को मिली। बताया जा रहा है कि मुख्य सड़क पर आड़े-तिरछे ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़े कर गिट्टी गिराए जाने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई और जाम की स्थिति बन गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण जरूरी है, लेकिन निर्माण सामग्री गिराने और निर्माण कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था के लिए उचित इंतजाम भी किए जाने चाहिए, ताकि आम राहगीरों के साथ आपातकालीन वाहनों को परेशानी न हो। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    11 hrs ago
  • BREAKING CRIME NEWS GHAZIPUR. असलहा बनाने के अड्डे का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद BREAKING CRIME NEWS GHAZIPUR UP. जमानिया। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जमानिया पुलिस और स्वाट टीम बी की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से 9 चालू देशी तमंचे .315 बोर, तीन अर्द्धनिर्मित तमंचे .315 बोर, एक अर्द्धनिर्मित तमंचा .12 बोर और एक अर्द्धनिर्मित .32 बोर रिवाल्वर बरामद किया। इसके अलावा पांच जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, अर्द्धनिर्मित पिस्टल व तमंचों के विभिन्न हिस्से तथा भारी मात्रा में असलहा बनाने के उपकरण बरामद हुए। एक मोटरसाइकिल भी पुलिस ने कब्जे में ली है।
    2
    BREAKING CRIME NEWS GHAZIPUR.  असलहा बनाने के अड्डे का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद
BREAKING CRIME NEWS GHAZIPUR UP. जमानिया। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जमानिया पुलिस और स्वाट टीम बी की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से 9 चालू देशी तमंचे .315 बोर, तीन अर्द्धनिर्मित तमंचे .315 बोर, एक अर्द्धनिर्मित तमंचा .12 बोर और एक अर्द्धनिर्मित .32 बोर रिवाल्वर बरामद किया। इसके अलावा पांच जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, अर्द्धनिर्मित पिस्टल व तमंचों के विभिन्न हिस्से तथा भारी मात्रा में असलहा बनाने के उपकरण बरामद हुए। एक मोटरसाइकिल भी पुलिस ने कब्जे में ली है।
    user_Moinuddin
    Moinuddin
    गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • हर्षौल्लास के साथ निकाला गया बेल्थरारोड में महावीरी झंडा जुलूस, पुलिस अधीक्षक सह बिल्थरारोड , बलिया । नगर का प्रसिद्ध ऐतिहासिक महावीरी झण्डा जुलूस मंगलवार को अपराह्न 2 बजे बड़े ही धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ निकाला गया। मानस मंदिर महावीरी झंडा जुलूस का शुभारम्भ समाजसेवी एवं भाजपा नेता योगेश्वर सिंह, नगर चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त ने संयुक्त रूप से फीता काटकर हरी झंडी दिखाकर किया, वहीं यूनाइटेड क्लब महावीरी झंडा जुलूस का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख सीयर आलोक सिंह एवं भाजपा नेता रंजन कुमार ने फीता काटकर किया। जुलूस मे घोड़े ,ऊॅट व अनेक नयनाभिराम झाकियां, लोक नृत्य, गानों के धुन पर युवाओ की टोली, विभिन्न अखाड़ेदारो द्वारा हैरतंगेज कारनामे लोगो के आकर्षण का केन्द्र रहा। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। जुलूस के सकुशल समपन्न होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली। नगर के महावीरी झण्डा समिति यूनाइटेड क्लब की जुलूस युनाइटेड क्लब से प्रस्थान कर रेलवे चौराहा पहुंचने के उपरान्त मानस मन्दिर महावीरी झण्डा समिति की जुलूस आगे आगे चलने लगी तथा यूनाइटेड क्लब की जुलूस पीछे पीछे लग गयी। जुलूस नगर के मुख्य मार्ग से चौधरी चरण सिंह तिराहा, बस स्टेशन ,बीचला पोखरा ,रामलीला मैदान होते हुए नगर भ्रमण के उपरान्त अपने गन्तब्य पर पहुॅचकर सम्पन्न हो गयी। जुलूस मे आगे-आगे गगन भेदी पताके लहरा रहे थे। पीछे-पीछे दर्जनो की संख्या मे हाथी , घोड़े जुलूस की शोभा बढ़ा रहे थे। साथ मे राम भक्त हनुमान, मां काली का रूप, टावर पर चढ़ता युवक, शिव - पार्वती की मनमोहक झांकी,सीमा सुरक्षा करते जवान,राम दरबार समेत विभिन्न प्रकार की नयना भिराम झाकियां लोगो के आकर्षण का केन्द्र रही। जुलूस के दौरान भक्ति गीतो से पूरा नगर सराबोर रहा। वही लोक नृत्य गोड़उ , धोबउ नृत्य व डीजे के धुन पर थिरकते युवको की टोली समा बॉध रही थी। इस दौरान विभिन्न अखाड़ेदारो द्वारा प्रस्तुत हैरतंगेज कारनामो को देख लोग दांतो तले अंगुली दबाने को मजबूर थे। जुलूस को देखने के लिए भारी संख्या मे ग्रामीण क्षेत्रो से पुरुष , महिलायें बच्चो का हुजूम उमड़ पड़ा था । लोग सड़क के किनारे व घरो के छतो पर से जुलूस को देख रहे थे। जुलूस के आने जाने मे कोई दिक्कत न हो इसके लिए प्रशासन ने जगह जगह लकड़ी की बल्ली गाड़कर नगर के कुछ मार्गो से लोगो के आवागमन पर रोक लगा दी थी। सुरक्षा ब्यवस्था के मद्दे नजर जुलूस के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबन्ध किये गये थे। जुलूस मे मानस मन्दिर महावीरी झण्डा समिति के अध्यक्ष प्रवीण चौबे, आप पार्टी के प्रवक्ता सर्वेश मिश्रा, पूर्वमंत्री छट्ठू राम, पूर्व विधायक गोरख पासवान , भाजपा नेत्री रीना राव,महामंत्री राजेश वर्मा आदि एवं यूनाइटेड क्लब महावीरी झंडा समिति के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद मधुलाला, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रशान्त जायसवाल मन्टू, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष/ सभासद निलेश दीपू , दीपक गुप्ता , जयप्रकाश श्रीवास्तव, अनिल सिंह, आदि समेत हजारों की संख्या मे लोग मौजूद रहे। बिल्थरारोड। एतिहासिक महावीरी झण्डा जुलूस को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। नगर मे चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस की पैनी नजर । जुलूस मे एहतियात के तौर पर एसपी ओमवीर सिंह, एडिशनल एसपी दिनेश कुमार शुक्ल, क्षेत्राधिकारी रसड़ा रजनीश यादव , क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर , एसडीएम बिल्थरारोड शरद चौधरी , तहसीलदार , नायब तहसीलदार बिल्थरारोड, उभांव इंस्पेक्टर दिनेश पाठक, सीयर चौकी प्रभारी नीरज कुमार यादव के अलावा 10 प्रभारी निरीक्षक , 150 कान्सटेबल , 2 प्लाटून पीएसी , 10 महिला पुलिस , चार ट्रैफिक पुलिस, फायर ब्रिगेड का एक दास्ता , अश्रु दास्ता जुलूस के साथ पुरे समय नगर मे चक्रमण करते रहे। बिल्थरारोड। महावीरी झंडा जुलूस में आने वाले आगंतुकों के लिए पूर्व मंत्री छट्ठू राम द्वारा खाने प्रबंध किया गया था। वहीं सपा नेता राजेश पासवान द्वारा भी भोजन की व्यवस्था की गई थी। साथ ही दीपक कुमार यादव और अन्य लोगों द्वारा लोगों के लिए पानी और शरबत की व्यवस्था किया गया था।
    4
    हर्षौल्लास के साथ निकाला गया बेल्थरारोड में महावीरी झंडा जुलूस, पुलिस अधीक्षक सह
बिल्थरारोड , बलिया । नगर का प्रसिद्ध ऐतिहासिक महावीरी झण्डा जुलूस मंगलवार को अपराह्न 2 बजे बड़े ही धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ निकाला गया। मानस मंदिर महावीरी झंडा जुलूस का शुभारम्भ समाजसेवी  एवं भाजपा नेता योगेश्वर सिंह, नगर चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त ने  संयुक्त रूप से फीता काटकर हरी झंडी दिखाकर किया, वहीं यूनाइटेड क्लब महावीरी झंडा जुलूस का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख सीयर आलोक सिंह एवं भाजपा नेता रंजन कुमार ने फीता काटकर किया। जुलूस मे घोड़े ,ऊॅट व अनेक नयनाभिराम झाकियां, लोक नृत्य, गानों के धुन पर युवाओ की टोली, विभिन्न अखाड़ेदारो द्वारा हैरतंगेज कारनामे लोगो के आकर्षण का केन्द्र रहा। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। जुलूस के सकुशल समपन्न होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली। नगर के महावीरी झण्डा समिति यूनाइटेड क्लब की जुलूस युनाइटेड क्लब से प्रस्थान कर रेलवे चौराहा पहुंचने के उपरान्त मानस मन्दिर महावीरी झण्डा समिति की जुलूस आगे आगे चलने लगी तथा यूनाइटेड क्लब की जुलूस पीछे पीछे लग गयी। जुलूस नगर के मुख्य मार्ग से चौधरी चरण सिंह तिराहा,  बस स्टेशन ,बीचला पोखरा ,रामलीला मैदान होते हुए नगर भ्रमण के उपरान्त अपने गन्तब्य पर पहुॅचकर सम्पन्न हो गयी। जुलूस मे आगे-आगे गगन भेदी पताके लहरा रहे थे। पीछे-पीछे दर्जनो की संख्या मे हाथी , घोड़े जुलूस की शोभा बढ़ा रहे थे। साथ मे राम भक्त हनुमान,  मां काली का रूप, टावर पर चढ़ता युवक,  शिव - पार्वती की मनमोहक झांकी,सीमा सुरक्षा करते जवान,राम दरबार समेत विभिन्न प्रकार की नयना भिराम झाकियां लोगो के आकर्षण का केन्द्र रही। जुलूस के दौरान भक्ति गीतो से पूरा नगर सराबोर रहा। वही लोक नृत्य गोड़उ , धोबउ नृत्य व डीजे के धुन पर थिरकते युवको की टोली समा बॉध रही थी। इस दौरान विभिन्न अखाड़ेदारो द्वारा प्रस्तुत हैरतंगेज कारनामो को देख लोग दांतो तले अंगुली दबाने को मजबूर थे। जुलूस को देखने के लिए भारी संख्या मे ग्रामीण क्षेत्रो से पुरुष , महिलायें  बच्चो का हुजूम उमड़ पड़ा था । लोग सड़क के किनारे व घरो के छतो पर से जुलूस को देख रहे थे। जुलूस के आने जाने मे कोई दिक्कत न हो इसके लिए प्रशासन ने जगह जगह लकड़ी की बल्ली गाड़कर नगर के कुछ मार्गो से लोगो के आवागमन पर रोक लगा दी थी। सुरक्षा ब्यवस्था के मद्दे नजर जुलूस के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबन्ध किये गये थे। जुलूस मे  मानस मन्दिर महावीरी झण्डा समिति के अध्यक्ष प्रवीण चौबे, आप पार्टी के प्रवक्ता सर्वेश मिश्रा, पूर्वमंत्री छट्ठू राम, पूर्व विधायक गोरख पासवान , भाजपा नेत्री रीना राव,महामंत्री राजेश वर्मा आदि एवं यूनाइटेड क्लब महावीरी झंडा समिति के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद मधुलाला, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रशान्त जायसवाल मन्टू, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष/ सभासद निलेश दीपू , दीपक गुप्ता , जयप्रकाश श्रीवास्तव, अनिल सिंह, आदि समेत हजारों की संख्या मे लोग मौजूद रहे।                  
बिल्थरारोड। एतिहासिक महावीरी झण्डा जुलूस को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। नगर मे चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस की पैनी नजर । जुलूस मे एहतियात के तौर पर एसपी ओमवीर सिंह, एडिशनल एसपी दिनेश कुमार शुक्ल, क्षेत्राधिकारी रसड़ा रजनीश यादव , क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर , एसडीएम बिल्थरारोड शरद चौधरी , तहसीलदार , नायब तहसीलदार बिल्थरारोड, उभांव इंस्पेक्टर दिनेश पाठक, सीयर चौकी प्रभारी नीरज कुमार यादव के अलावा 10 प्रभारी निरीक्षक , 150 कान्सटेबल , 2 प्लाटून पीएसी , 10 महिला पुलिस , चार ट्रैफिक पुलिस, फायर ब्रिगेड का एक दास्ता , अश्रु दास्ता जुलूस के साथ पुरे समय नगर मे चक्रमण करते रहे।
बिल्थरारोड। महावीरी झंडा जुलूस में आने वाले आगंतुकों के लिए पूर्व मंत्री छट्ठू राम द्वारा खाने प्रबंध किया गया था। वहीं सपा नेता राजेश पासवान द्वारा भी भोजन की व्यवस्था की गई थी। साथ ही दीपक कुमार यादव और अन्य लोगों द्वारा लोगों के लिए पानी और शरबत की व्यवस्था किया गया था।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    21 hrs ago
  • जखनियां में दबंगई: ओम जी महाविद्यालय के वाहन चालक पर हमला, धारदार हथियार से किया वार जखनियां (गाजीपुर)। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के गीरा खास गांव स्थित एक निजी स्कूल के सामने दबंगों ने ओम जी महाविद्यालय के वाहन चालक पर हमला कर दिया। आरोप है कि बाइक सवार युवकों ने चालक को घेरकर लाठी-डंडे, लात-घूंसों और धारदार हथियार से मारपीट की। घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखनियां ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल गाजीपुर रेफर कर दिया। पीड़ित के अनुसार, वह अपनी गाड़ी से जा रहा था, तभी गीरा खास गांव स्थित निजी स्कूल के पास आरोपियों ने उसकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई। बीच-बचाव करने पहुंचे ग्रामीणों के प्रयास से मामला शांत हुआ। पीड़ित ने भुड़कुड़ा कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ नामजद एवं अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।
    3
    जखनियां में दबंगई: ओम जी महाविद्यालय के वाहन चालक पर हमला, धारदार हथियार से किया वार
जखनियां (गाजीपुर)। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के गीरा खास गांव स्थित एक निजी स्कूल के सामने दबंगों ने ओम जी महाविद्यालय के वाहन चालक पर हमला कर दिया। आरोप है कि बाइक सवार युवकों ने चालक को घेरकर लाठी-डंडे, लात-घूंसों और धारदार हथियार से मारपीट की। घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल चालक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखनियां ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल गाजीपुर रेफर कर दिया।
पीड़ित के अनुसार, वह अपनी गाड़ी से जा रहा था, तभी गीरा खास गांव स्थित निजी स्कूल के पास आरोपियों ने उसकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई। बीच-बचाव करने पहुंचे ग्रामीणों के प्रयास से मामला शांत हुआ।
पीड़ित ने भुड़कुड़ा कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ नामजद एवं अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।
    user_Rahul kumar
    Rahul kumar
    Local News Reporter जखनिया, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.