Shuru
Apke Nagar Ki App…
बंधवा गांव में 37वें दिन भी जारी किसान यूनियन का धरना, प्रशासन पर अनदेखी का आरोप 37वें दिन भी जारी किसान यूनियन का धरना, प्रशासन पर अनदेखी का आरोप शंकरगढ़। प्रयागराज के शंकरगढ़ विकासखंड के बंधवा गांव में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के नेतृत्व में ग्रामीणों का धरना बुधवार को 37वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीण गांव की विभिन्न मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। ब्लॉक अध्यक्ष राजू कुमार ने आरोप लगाया कि कई बार अधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि 37 दिन बीतने के बाद भी तहसील या विकासखंड स्तर का कोई जिम्मेदार अधिकारी धरनास्थल पर नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों और किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
Rohit Sharma
बंधवा गांव में 37वें दिन भी जारी किसान यूनियन का धरना, प्रशासन पर अनदेखी का आरोप 37वें दिन भी जारी किसान यूनियन का धरना, प्रशासन पर अनदेखी का आरोप शंकरगढ़। प्रयागराज के शंकरगढ़ विकासखंड के बंधवा गांव में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के नेतृत्व में ग्रामीणों का धरना बुधवार को 37वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीण गांव की विभिन्न मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। ब्लॉक अध्यक्ष राजू कुमार ने आरोप लगाया कि कई बार अधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि 37 दिन बीतने के बाद भी तहसील या विकासखंड स्तर का कोई जिम्मेदार अधिकारी धरनास्थल पर नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों और किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *दिनांक 22.09.2026 को थाना करछना क्षेत्रांतर्गत ग्राम कैथी में एक पिता द्वारा अपने पुत्र की हत्या किए जाने की घटना एवं पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त करछना द्वारा दी गई बाइट-* *दिनांक 22.09.2026 को थाना करछना क्षेत्रांतर्गत ग्राम कैथी में एक पिता द्वारा अपने पुत्र की हत्या किए जाने की घटना एवं पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त करछना द्वारा दी गई बाइट-*1
- मेजा क्षेत्र में बहुत तेज आंधी बारिश होने से किसानों के चेहरे खिले। क्यों कि धान की खेती को पानी की जरूरत थी। मेजा क्षेत्र में बहुत तेज आंधी बारिश होने से किसानों के चेहरे खिले। क्यों कि धान की खेती को पानी की जरूरत थी।1
- गौहनिया स्थित होटल का वीडियो वायरल, पुलिस से की गई जांच की मांग *होटल का वीडियो वायरल, पुलिस से की गई जांच की मांग* *प्रयागराज।* घूरपुर थाना क्षेत्र के गौहनिया स्थित बुदावां गांव में एक होटल परिसर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के आधार पर होटल में कथित तौर पर अनैतिक गतिविधियों के संचालन का आरोप लगाया जा रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग होटल परिसर से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले कुछ लोग वहां से निकल गए। स्थानीय स्तर पर इस मामले को लेकर एक प्रॉपर्टी और होटल समूह का नाम चर्चा में है, हालांकि वायरल वीडियो की सत्यता, उसमें दिख रहे लोगों की पहचान और लगाए जा रहे आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है और लोग मामले में जांच की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है, जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी कि होटल में कोई अवैध गतिविधि संचालित हो रही थी या नहीं।2
- *कानपुर बुढ़वा मंगल पर्व पर पनकी मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, DCP पश्चिम ने किया निरीक्षण*1
- मिर्जापुर यूपी एमपी बाडर पर स्थितअवैध रूप से सैकड़ों लीटर गैलन व ड्रमों में भरकर रखा गया डीजल वीडियो हुआ प्रसारित अवैध रूप से सैकड़ों लीटर गैलेन व ड्रमों भरकर रखा गया डीजल, वीडियो हो रहा वायरल यूपी एमपी बार्डर के भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव में हाइवे किनारे स्टोर कर रखा गया चोरी से खरीदा गया अवैध डीजल ड्रमंडगंज। यूपी एमपी बार्डर पर स्थित भैसोड़ बलाय पहाड़ व लहुरियादह गांव में इन दिनों ट्रकों तथा अन्य मालवाहक वाहनों से चोरी से डीजल खरीदकर अवैध रूप से बिक्री की जा रही है।भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव में हाइवे किनारे मालवाहक वाहनों से खरीदा गया सैकड़ों लीटर डीजल गैलेन व ड्रमों में भरकर रखा गया है।जिसका वीडियो बनाकर किसी ने मंगलवार शाम को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद डीजल खरीदने अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। नेशनल हाईवे से गुजरने वाले ट्रकों के चालक रूपए के लालच में लहुरियादह व भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव में हाइवे किनारे ट्रकों को खड़ा कर चोरी से डीजल बेंच देते हैं। अवैध रूप से डीजल बेचने का धंधा करने वाले चोरी से खरीदे गए डीजल को गैलेन व ड्रमों में बेचने के लिए भरकर रख लेते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रक चालकों से चोरी से खरीदा गया डीजल स्थानीय पेट्रोल पंपों से कम दामों पर बिक्री किए जाने से चोरी का डीजल खरीदने के लिए सीमावर्ती राज्य मध्यप्रदेश से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग आते हैं। क्षेत्रीय लोगों ने आरोप लगाया है कि बड़े पैमाने पर हो रहे डीजल चोरी का धंधा पुलिस के मिलीभगत से संभव नही है। लोगों ने आरोप लगाया शिकायत के बाद पुलिस डीजल चोरी का अवैध धंधा करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की बजाय हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि वायरल हो रहे वीडियो की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।1
- प्रयागराज मे चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 01 अभियुक्त थाना कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार व उसके कब्जे से 01 सफेद धातु का कुण्डल व 230 रुपये नकद बरामदगी के संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली द्वारा दी गई बाइट। प्रयागराज मे चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 01 अभियुक्त थाना कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार व उसके कब्जे से 01 सफेद धातु का कुण्डल व 230 रुपये नकद बरामदगी के संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली द्वारा दी गई बाइट।1
- मेजा में रात बिजली कटौती से नाराज यमुनापार विकास मंच ने किया प्रदर्शन मेजा, प्रयागराज। रात में हो रही अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ यमुना पार विकास मंच और मेजारोड व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का आक्रोश बुधवार को खुलकर सामने आया। यमुना पार विकास मंच के अध्यक्ष बाबा तिवारी और मेजारोड व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय के नेतृत्व में पदाधिकारी अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड मेजारोड के कार्यालय परिसर में सत्याग्रह पर बैठ गए। हाथों में पंखा और डफली लेकर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और अधिकारियों का ध्यान समस्या की ओर आकर्षित कराया। करीब सप्ताहभर पहले अघोषित बिजली कटौती से नाराज बाबा तिवारी ने अधिशासी अभियंता अभिनव गर्ग से मुलाकात कर रात्रिकालीन कटौती रोकने और नियमित आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की थी। इसके बावजूद कटौती जारी रहने पर संगठन के पदाधिकारियों ने बुधवार को कार्यालय पहुंचकर सत्याग्रह शुरू कर दिया। सत्याग्रह बुधवार 23 सितंबर को सुबह 11 बजे शुरू हुआ। आंदोलनकारियों ने रात्रि में हो रही अघोषित बिजली कटौती बंद करने की मांग उठाई। हाथों में पंखा लेकर और डफली बजाकर विभागीय अधिकारियों का ध्यान समस्या की ओर खींचा गया। यमुना पार विकास मंच के अध्यक्ष बाबा तिवारी ने कहा कि रात में अघोषित बिजली कटौती से आम लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। शिकायत और अधिकारियों से वार्ता के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। मजबूर होकर संगठन को सत्याग्रह का रास्ता अपनाना पड़ा है। रात्रिकालीन कटौती बंद होने तक समस्या को लगातार उठाया जाएगा। मेजारोड व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय ने कहा कि शाम होते ही बिजली कटौती शुरू होने से व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। दुकानों और पूरे बाजार में अंधेरा पसर जाता है, जिससे ग्राहक भी परेशान होते हैं। बिजली के भरोसे चलने वाले व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। विभाग को शाम और रात की अघोषित कटौती तत्काल बंद कर नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए। मामले में अधिशासी अभियंता अभिनव गर्ग ने कहा कि यह हमारे प्रयास के बाहर का मामला है । फिलहाल इन बातों को अपने उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया1
- आजमगढ़ में खुनी खेल, पत्नी, बेटे व दो पुरोहितों कि हत्या के बाद, हत्यारा भी हूआ एनकाउंटर में ढेर.... आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मंगलवार शाम दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जहाँ मानसिक रूप से परेशान अरविंद सिंह नामक व्यक्ति ने घर में चल रहे महामृत्युंजय अनुष्ठान का विरोध करते हुए अंधाधुंध फायरिंग कर दी। आरोपी ने अपनी पत्नी बबीता सिंह (34 वर्ष) और पूजा करा रहे दो पुरोहितों महेंद्र पाठक (60) व अखिलेश मिश्रा (51) की गोली मारकर हत्या कर दी, इसके बाद आरोपी ने अपने तीन बच्चों को कमरे में बंधक बना लिया। करीब 7 घंटे चले बंधक संकट के दौरान जब पुलिस ने रेस्क्यू की कोशिश की, तो आरोपी ने अपने 8 वर्षीय बेटे शौर्य को भी गोली मार दी और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी और नियंत्रित कार्रवाई (मुठभेड़) में आरोपी अरविंद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान आरोपी अरविंद और उसके बेटे शौर्य दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी की दो बेटियों को सकुशल बचा लिया है।1
- महोबा में कर्ज से परेशान किसान ने दी जान, अतिवृष्टि से फसल बर्बाद, बैंक और साहूकारों का करीब ढाई लाख कर्ज बताया, 70 वर्षीय किसान फांसी लगाई*1