logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पूरनपुर पीलीभीत/ ठाकुर शिवम् सिंह भदौरिया ने गऊ माता का किया अंतिम संस्कार ठाकुर शिवम सिंह भदोरिया गौ सेवा टीम पूरनपुर द्वारा रात 2 गौमाता के अंतिम संस्कार किए गए पुलिस टीम से लखपत जी और खमरिया प्रधान रामेश्वर दयाल जी के प्रति आभार व्यक्त किया।

2 hrs ago
user_BHARAT STAR NEWS 24 ( Editor)
BHARAT STAR NEWS 24 ( Editor)
TV News Anchor पोवायां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

पूरनपुर पीलीभीत/ ठाकुर शिवम् सिंह भदौरिया ने गऊ माता का किया अंतिम संस्कार ठाकुर शिवम सिंह भदोरिया गौ सेवा टीम पूरनपुर द्वारा रात 2 गौमाता के अंतिम संस्कार किए गए पुलिस टीम से लखपत जी और खमरिया प्रधान रामेश्वर दयाल जी के प्रति आभार व्यक्त किया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ठाकुर शिवम सिंह भदोरिया गौ सेवा टीम पूरनपुर द्वारा रात 2 गौमाता के अंतिम संस्कार किए गए पुलिस टीम से लखपत जी और खमरिया प्रधान रामेश्वर दयाल जी के प्रति आभार व्यक्त किया।
    1
    ठाकुर शिवम सिंह भदोरिया गौ सेवा टीम पूरनपुर द्वारा रात 2 गौमाता के अंतिम संस्कार किए गए 
पुलिस टीम से लखपत जी और खमरिया प्रधान रामेश्वर दयाल जी के प्रति आभार व्यक्त किया।
    user_BHARAT STAR NEWS 24 ( Editor)
    BHARAT STAR NEWS 24 ( Editor)
    TV News Anchor पोवायां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • शाहजहांपुर। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर लगे आरोपों को लेकर सियासत तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के भाई और पूर्व एमएलसी कुंवर जयेश प्रसाद ने प्रेस वार्ता कर शंकराचार्य का बचाव किया। उन्होंने आरोप लगाया कि शंकराचार्य पर आरोप लगाने वाले आशुतोष पांडेय को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री का संरक्षण प्राप्त है।
    1
    शाहजहांपुर। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर लगे आरोपों को लेकर सियासत तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के भाई और पूर्व एमएलसी कुंवर जयेश प्रसाद ने प्रेस वार्ता कर शंकराचार्य का बचाव किया। उन्होंने आरोप लगाया कि शंकराचार्य पर आरोप लगाने वाले आशुतोष पांडेय को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री का संरक्षण प्राप्त है।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • संत पर सवाल, सत्ता पर खामोशी क्यों? 👉कुंवर जयेश प्रसाद का सरकार पर तीखा प्रहार, बोले– “सत्य सामने आए, संत समाज का सम्मान रहे अक्षुण्ण” शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता कुंवर जयेश प्रसाद ने प्रेस वार्ता में ज्योतिषपीठ के जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के समर्थन में स्पष्ट और दृढ़ मत व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि माघ मेला के दौरान शंकराचार्य जी को स्नान से रोका जाना निंदनीय कृत्य है और यह संत समाज की गरिमा के विरुद्ध है। कुंवर जयेश प्रसाद ने आरोप लगाया कि एक सुनियोजित रणनीति के तहत आशुतोष पांडे को आगे कर शंकराचार्य जी की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया। उन्होंने दावा किया कि संबंधित व्यक्ति पूर्व में भी विभिन्न विवादों में रहा है और उस पर संगठन के नाम पर लोगों को गुमराह करने के आरोप लगते रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2019 में शामली में तैनात तत्कालीन पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न मामलों में कार्रवाई की गई थी। 👉“सीडी सार्वजनिक हो, सच सामने आए” उन्होंने कहा कि स्वयं शंकराचार्य जी ने कथित सीडी को सार्वजनिक करने की मांग की है। जब वे स्वयं पारदर्शिता चाहते हैं तो किसी भी प्रकार की अफवाह या दुष्प्रचार की राजनीति समाप्त होनी चाहिए। यदि कोई आरोप है तो उसे सार्वजनिक कर निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए, ताकि समाज में फैला भ्रम दूर हो सके। 👉भूमाफिया पर भी बोला हमला प्रेस वार्ता में कुंवर जयेश प्रसाद ने शहर में बढ़ रही अवैध प्लाटिंग और भूमाफियाओं की सक्रियता पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि मासूम लोग जीवन भर की कमाई अवैध प्लॉट में लगा देते हैं, जो बाद में दाखिल-खारिज तक नहीं हो पाते। शिकायतों के बावजूद प्रशासन द्वारा ठोस कार्रवाई न होने का आरोप भी उन्होंने लगाया। 👉गौवंश और नगर निगम पर सवाल उन्होंने कहा कि गौ रक्षा के नाम पर राजनीति करने वालों को आगे आकर छुट्टा पशुओं की समस्या का समाधान करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर नगर निगम बनने के बाद शहर की समस्याएं कम होने के बजाय बढ़ी हैं। जगह-जगह खुदी सड़कों और अधूरे कार्यों से नागरिकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। 👉केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले वर्षों में जिले में ऐसा कोई बड़ा उद्योग स्थापित नहीं हुआ जिससे युवाओं को रोजगार मिल सके। केवल घोषणाएं और बड़े-बड़े दावे किए गए, जबकि जमीनी स्तर पर विकास दिखाई नहीं देता। अंत में कुंवर जयेश प्रसाद ने प्रदेशवासियों से संयम बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी संत समाज के सम्मान, सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी।
    2
    संत पर सवाल, सत्ता पर खामोशी क्यों?
👉कुंवर जयेश प्रसाद का सरकार पर तीखा प्रहार, बोले– “सत्य सामने आए, संत समाज का सम्मान रहे अक्षुण्ण”
शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता कुंवर जयेश प्रसाद ने प्रेस वार्ता में ज्योतिषपीठ के जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के समर्थन में स्पष्ट और दृढ़ मत व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि माघ मेला के दौरान शंकराचार्य जी को स्नान से रोका जाना निंदनीय कृत्य है और यह संत समाज की गरिमा के विरुद्ध है।
कुंवर जयेश प्रसाद ने आरोप लगाया कि एक सुनियोजित रणनीति के तहत आशुतोष पांडे को आगे कर शंकराचार्य जी की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया। उन्होंने दावा किया कि संबंधित व्यक्ति पूर्व में भी विभिन्न विवादों में रहा है और उस पर संगठन के नाम पर लोगों को गुमराह करने के आरोप लगते रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2019 में शामली में तैनात तत्कालीन पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न मामलों में कार्रवाई की गई थी।
👉“सीडी सार्वजनिक हो, सच सामने आए”
उन्होंने कहा कि स्वयं शंकराचार्य जी ने कथित सीडी को सार्वजनिक करने की मांग की है। जब वे स्वयं पारदर्शिता चाहते हैं तो किसी भी प्रकार की अफवाह या दुष्प्रचार की राजनीति समाप्त होनी चाहिए। यदि कोई आरोप है तो उसे सार्वजनिक कर निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए, ताकि समाज में फैला भ्रम दूर हो सके।
👉भूमाफिया पर भी बोला हमला
प्रेस वार्ता में कुंवर जयेश प्रसाद ने शहर में बढ़ रही अवैध प्लाटिंग और भूमाफियाओं की सक्रियता पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि मासूम लोग जीवन भर की कमाई अवैध प्लॉट में लगा देते हैं, जो बाद में दाखिल-खारिज तक नहीं हो पाते। शिकायतों के बावजूद प्रशासन द्वारा ठोस कार्रवाई न होने का आरोप भी उन्होंने लगाया।
👉गौवंश और नगर निगम पर सवाल
उन्होंने कहा कि गौ रक्षा के नाम पर राजनीति करने वालों को आगे आकर छुट्टा पशुओं की समस्या का समाधान करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर नगर निगम बनने के बाद शहर की समस्याएं कम होने के बजाय बढ़ी हैं। जगह-जगह खुदी सड़कों और अधूरे कार्यों से नागरिकों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
👉केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना
उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले वर्षों में जिले में ऐसा कोई बड़ा उद्योग स्थापित नहीं हुआ जिससे युवाओं को रोजगार मिल सके। केवल घोषणाएं और बड़े-बड़े दावे किए गए, जबकि जमीनी स्तर पर विकास दिखाई नहीं देता।
अंत में कुंवर जयेश प्रसाद ने प्रदेशवासियों से संयम बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी संत समाज के सम्मान, सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • शाहजहांपुर, 24 फरवरी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में 135- विधानसभा सदर के ईआरओ, एईआरओ, सुपरवाइजरों एवं पंचायत सचिवों के साथ नो-मैपिंग वाले मतदाताओं को जारी नोटिसों की सुनवाई के संबंध में बैठक की गई। विधानसभा सदर में नो-मैपिंग कार्य की प्रगति असंतोषजनक मिलने पर आबकारी अधिकारी उदय प्रकाश तथा सुपरवाइजर विकास पाण्डेय से स्पष्टीकरण तलब किया। इसके साथ ही अधिशासी अभियंता सिंचाई देवेंद्र कुमार सहाय की प्रगति अत्यंत खराब पाए जाने तथा बैठक में अनुपस्थित रहने पर उनके विरुद्ध स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि नो-मैपिंग वाले मतदाताओं को जारी नोटिसों की सुनवाई का कार्य प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा किया जाए।  लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी से संबंधित कार्य भी निरंतर किया जाए तथा बीएलओ के माध्यम से मतदाताओं के आवश्यक दस्तावेज ऐप पर अपलोड कराकर कार्य को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    2
    शाहजहांपुर, 24 फरवरी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में 135- विधानसभा सदर के ईआरओ, एईआरओ, सुपरवाइजरों एवं पंचायत सचिवों के साथ नो-मैपिंग वाले मतदाताओं को जारी नोटिसों की सुनवाई के संबंध में बैठक की गई। 
विधानसभा सदर में नो-मैपिंग कार्य की प्रगति असंतोषजनक मिलने पर आबकारी अधिकारी उदय प्रकाश तथा सुपरवाइजर विकास पाण्डेय से स्पष्टीकरण तलब किया। इसके साथ ही अधिशासी अभियंता सिंचाई देवेंद्र कुमार सहाय की प्रगति अत्यंत खराब पाए जाने तथा बैठक में अनुपस्थित रहने पर उनके विरुद्ध स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। 
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि नो-मैपिंग वाले मतदाताओं को जारी नोटिसों की सुनवाई का कार्य प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा किया जाए।  लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी से संबंधित कार्य भी निरंतर किया जाए तथा बीएलओ के माध्यम से मतदाताओं के आवश्यक दस्तावेज ऐप पर अपलोड कराकर कार्य को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए। 
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • प्यार की कहानी या विवाद की पटकथा?” – ‘यादव जी की लव स्टोरी’ पर बवाल, संगठनों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
    2
    प्यार की कहानी या विवाद की पटकथा?” – ‘यादव जी की लव स्टोरी’ पर बवाल, संगठनों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • शाहजहांपुर, 23 फरवरी। भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी के कार्यकर्ताओं ने ' यादव जी की लव स्टोरी ' फ़िल्म पर रोक
    1
    शाहजहांपुर, 23 फरवरी। भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी के कार्यकर्ताओं ने ' यादव जी की लव स्टोरी ' फ़िल्म पर रोक
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    Security Guard Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    16 hrs ago
  • पीलीभीत। जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सुनगढ़ी पुलिस और SOG टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्र ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कलेक्ट्रेट के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी के घर हुई बड़ी चोरी का पर्दाफाश किया। पुलिस ने दो महिलाओं समेत कुल 6 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में सोना, चांदी और नकदी बरामद की है। प्रमुख बरामदगी: पुलिस ने चोरों के पास से चोरी किया गया शत-प्रतिशत माल बरामद करने का दावा किया है: सोना: करीब 23 तोला चांदी: करीब 2 किलो 450 ग्राम नकदी: 2,27,000 रुपये कैसे दिया घटना को अंजाम? वल्लभनगर स्थित पूर्व प्रशासनिक अधिकारी के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया था। थाना सुनगढ़ी और SOG की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लदपुरा बाईपास के पास घेराबंदी कर इन अभियुक्तों को दबोचा। पुलिस के अनुसार, यह गैंग काफी शातिर है और रेकी करने के बाद बंद घरों को निशाना बनाता था। गिरफ्तार आरोपियों में उत्तराखंड और बरेली के अपराधी भी शामिल हैं, जो अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय थे। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण: पकड़े गए आरोपियों में पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल हैं, जो चोरी के माल को ठिकाने लगाने और छिप़ाने में एक-दूसरे की मदद करते थे: अकील (खटीमा, उत्तराखंड) दीपक गुप्ता (शेरगढ़, बरेली) रिजवान (खटीमा, उत्तराखंड) मो. फैजान (सुनगढ़ी, पीलीभीत) किरण गुप्ता (शेरगढ़, बरेली) सिम्मी बी (खटीमा, उत्तराखंड) "पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद इस गिरोह को दबोचा है। इनके पास से बरामद आभूषणों और नकदी की पुष्टि पीड़ित परिवार द्वारा की गई है। सभी अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा है।" — सुकीर्ति माधव मिश्र, पुलिस अधीक्षक, पीलीभीत थाना सुनगढ़ी में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 65/2026 और थाना कोतवाली के मुकदमा संख्या 64/2026 के तहत इन सभी पर बीएनएस (BNS) की धाराओं में कार्रवाई की गई है।
    1
    पीलीभीत। जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सुनगढ़ी पुलिस और SOG टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्र ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कलेक्ट्रेट के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी के घर हुई बड़ी चोरी का पर्दाफाश किया। पुलिस ने दो महिलाओं समेत कुल 6 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में सोना, चांदी और नकदी बरामद की है।
प्रमुख बरामदगी:
पुलिस ने चोरों के पास से चोरी किया गया शत-प्रतिशत माल बरामद करने का दावा किया है:
सोना: करीब 23 तोला
चांदी: करीब 2 किलो 450 ग्राम
नकदी: 2,27,000 रुपये
कैसे दिया घटना को अंजाम?
वल्लभनगर स्थित पूर्व प्रशासनिक अधिकारी के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया था। थाना सुनगढ़ी और SOG की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लदपुरा बाईपास के पास घेराबंदी कर इन अभियुक्तों को दबोचा।
पुलिस के अनुसार, यह गैंग काफी शातिर है और रेकी करने के बाद बंद घरों को निशाना बनाता था। गिरफ्तार आरोपियों में उत्तराखंड और बरेली के अपराधी भी शामिल हैं, जो अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
पकड़े गए आरोपियों में पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल हैं, जो चोरी के माल को ठिकाने लगाने और छिप़ाने में एक-दूसरे की मदद करते थे:
अकील (खटीमा, उत्तराखंड)
दीपक गुप्ता (शेरगढ़, बरेली)
रिजवान (खटीमा, उत्तराखंड)
मो. फैजान (सुनगढ़ी, पीलीभीत)
किरण गुप्ता (शेरगढ़, बरेली)
सिम्मी बी (खटीमा, उत्तराखंड)
"पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद इस गिरोह को दबोचा है। इनके पास से बरामद आभूषणों और नकदी की पुष्टि पीड़ित परिवार द्वारा की गई है। सभी अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा है।"
— सुकीर्ति माधव मिश्र, पुलिस अधीक्षक, पीलीभीत
थाना सुनगढ़ी में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 65/2026 और थाना कोतवाली के मुकदमा संख्या 64/2026 के तहत इन सभी पर बीएनएस (BNS) की धाराओं में कार्रवाई की गई है।
    user_Journalist Amit Dixit
    Journalist Amit Dixit
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • बंडा/ विकास खण्ड बंडा की ग्राम पंचायत बंडी के ग्राम दौलतपुर महोलिया में मनरेगा श्रमिकों द्वारा मिथिलेश के खेत से अवधेश पंडित जी के खेत तक चकरोड पर मिटटी कार्य कराया गया था जिस कार्य की पूर्व में शिकायत की गई थी जिस कारण मनरेगा श्रमिकों का भुगतान रोक दिया गया था जिसकी जांच आज दिनांक 23 फरवरी 2026 को मनरेगा लोकपाल अरविंद कुमार शाहजहांपुर के द्वारा मौके पर जाकर की गई जांच पर उपस्थित ग्राम विकास अधिकारी, तकनीकी सहायक, ग्राम प्रधान ,मनरेगा श्रमिकों व ग्राम वासियों से पूछताछ की गई जांच में कार्य संतोषजनक पाया गया और मनरेगा श्रमिकों को जल्द से जल्द भुगतान कराने का आश्वासन दिया गया। मनरेगा श्रमिकों को भुगतान का आश्वासन अधिकारियों द्वारा मिलते ही खुशी की लहर दौड़ गई।
    1
    बंडा/ विकास खण्ड बंडा की ग्राम पंचायत बंडी के ग्राम दौलतपुर महोलिया में मनरेगा श्रमिकों द्वारा मिथिलेश के खेत से अवधेश पंडित जी के खेत तक चकरोड पर मिटटी कार्य कराया गया था  जिस कार्य की पूर्व में शिकायत की गई थी जिस कारण मनरेगा श्रमिकों का भुगतान रोक दिया गया था जिसकी जांच आज दिनांक 23 फरवरी 2026 को मनरेगा लोकपाल  अरविंद कुमार शाहजहांपुर के द्वारा मौके पर जाकर की गई जांच पर उपस्थित ग्राम विकास अधिकारी, तकनीकी सहायक, ग्राम प्रधान ,मनरेगा श्रमिकों व ग्राम वासियों से पूछताछ की गई जांच में कार्य संतोषजनक पाया गया और मनरेगा श्रमिकों को जल्द से जल्द भुगतान कराने का आश्वासन दिया गया। मनरेगा श्रमिकों को भुगतान का आश्वासन अधिकारियों द्वारा मिलते ही खुशी की लहर दौड़ गई।
    user_BHARAT STAR NEWS 24 ( Editor)
    BHARAT STAR NEWS 24 ( Editor)
    TV News Anchor पोवायां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.