Shuru
Apke Nagar Ki App…
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर म.प्र. के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बांटे प्राथमिक शिक्षकों के नियुक्ति पत्र
SUNEEL SINGH
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर म.प्र. के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बांटे प्राथमिक शिक्षकों के नियुक्ति पत्र
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- गुरु पूर्णिमा के अवसर पर म.प्र. के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बांटे प्राथमिक शिक्षकों के नियुक्ति पत्र1
- गुरु दक्ष प्रजापति जयंती पर मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मान मंत्री श्री राजपूत ने किया1
- जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बबेले शासकीय सांदीपनि विद्यालय बीना में विकासखंड स्तरीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य समापन लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले शासकीय सांदीपनि विद्यालय बीना में विकासखंड स्तरीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य समापन 15 दिवसीय गुरु पूर्णिमा पखवाड़े का गरिमामय समापन, सेवानिवृत्त शिक्षकों, उत्कृष्ट प्राचार्यों, शिक्षकों और मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान राजेश बबेले बीना। शासकीय सांदीपनि विद्यालय, बीना में 15 जुलाई से संचालित 15 दिवसीय 'गुरु पूर्णिमा पखवाड़े' का समापन बुधवार को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर विकासखंड स्तरीय भव्य समारोह के साथ हुआ। भारतीय ज्ञान परंपरा और गुरु-शिष्य संस्कृति को समर्पित इस आयोजन में सेवानिवृत्त शिक्षकों, बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम देने वाले प्राचार्यों एवं शिक्षकों तथा मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान कर गुरु परंपरा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। पूरे समारोह में भारतीय संस्कृति, शिक्षा और संस्कारों का अनुपम संगम देखने को मिला। *दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुआ शुभारंभ* कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती के पूजन के साथ हुआ। संगीत शिक्षक वरुण व्यास ने मधुर सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया, वहीं विद्यालय की छात्राओं ने मनोहारी सरस्वती वंदना नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इसके बाद विद्यालय की शिक्षिकाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया तथा सभी अतिथियों एवं गुरुजनों का रोली-तिलक, पुष्पमाला और आत्मीय अभिनंदन के साथ स्वागत किया। *गुरु ही जीवन का सच्चा मार्गदर्शक : बृजमोहन शास्त्री* मुख्य अतिथि बृजमोहन शास्त्री ने संस्कृत के प्राचीन श्लोकों का सस्वर वाचन करते हुए भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा की गौरवशाली विरासत पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु केवल ज्ञान का स्रोत नहीं, बल्कि जीवन के प्रत्येक मोड़ पर सही मार्ग दिखाने वाले प्रकाश स्तंभ हैं। *चरित्र निर्माण का सबसे बड़ा शिल्पकार है गुरु : नीतेश दुबे* विकासखंड शिक्षा अधिकारी नीतेश दुबे ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि छात्र जीवन में गुरु केवल शिक्षा देने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण का सबसे बड़ा शिल्पकार होता है। उन्होंने कहा कि गुरु का मार्गदर्शन ही विद्यार्थी को जीवन में सफलता, संस्कार और श्रेष्ठ नागरिक बनने की दिशा प्रदान करता है। *मेधावी विद्यार्थियों का हुआ विशेष सम्मान* विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती मंजू यादव ने बोर्ड परीक्षा में मध्यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाली वैष्णवी रजक एवं हिमानी ठाकुर को सम्मानित किया। वहीं नीट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा निहारिका कुर्मी को विकासखंड शिक्षा अधिकारी नीतेश दुबे एवं प्राचार्य श्रीमती मंजू यादव ने विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके बाद नोडल अधिकारी ज्ञानी चौधरी एवं श्रीमती शुभ्रा शुक्ला ने 15 दिवसीय गुरु पूर्णिमा पखवाड़े के दौरान आयोजित शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं जागरूकता गतिविधियों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। ग्राम सरपंच बलराम बुंदेला ने विद्यार्थियों से गुरुजनों का सम्मान करने तथा उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। *सेवानिवृत्त शिक्षकों का शाल-श्रीफल से सम्मान* समारोह का सबसे भावुक और प्रेरणादायी क्षण तब आया जब प्राचार्य श्रीमती मंजू यादव ने सभी वयोवृद्ध एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। सम्मानित शिक्षकों में जे.एस. ठाकुर, ज्ञान सिंह यादव, एम.एम. पटेल,जे.के. दुबे,सुरेश अहिरवार सहित अनेक वरिष्ठ शिक्षक शामिल रहे। *उत्कृष्ट परिणाम देने वाले प्राचार्य और शिक्षकों को मिला सम्मान* बीना विकासखंड के अंतर्गत बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक परिणाम देने वाले हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्यों और शिक्षकों का गुरु पूजन कर प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान चिन्ह प्रदान किए गए। सम्मानित शिक्षकों में संकुल प्राचार्य क्रमांक-1 श्रीमती सुनीता अहिरवार, आर.के. जाटव,संजय ताम्रकार, विवेक पाठक सहित अनेक उत्कृष्ट शिक्षक एवं प्राचार्य शामिल रहे। *कुशल संचालन और आभार के साथ हुआ समापन* कार्यक्रम का प्रभावी मंच संचालन श्रीमती शुभ्रा शुक्ला,सौरभ सिंह एवं श्रीमती आराधना शर्मा ने संयुक्त रूप से किया, जबकि पुरस्कार वितरण का संचालन श्रीमती ज्योति पाराशर ने किया। समारोह में पंचम सिंह राय, अभिषेक कुशवाहा, रमाकांत अहिरवार, दीपेश मिश्र, राकेश पुरोहित सहित विकासखंड के अनेक शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह के अंत में प्राचार्य श्रीमती मंजू यादव ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गुरु पूर्णिमा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि गुरुजनों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को आत्मसात करने का प्रेरणादायी अवसर है। गुरुजनों के सम्मान और संस्कारों के संदेश के साथ कार्यक्रम का गरिमामय समापन हुआ।4
- गुरु केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि सही राह पर चलना भी सिखाते हैं। माता-पिता हमारे प्रथम गुरु हैं, और जीवन में मिलने वाले सभी सच्चे शिक्षक हमारे व्यक्तित्व को संवारते हैं। "गुरु का स्थान ईश्वर से भी ऊँचा माना गया है, क्योंकि गुरु ही हमें ईश्वर तक पहुँचने का मार्ग दिखाते हैं। इस गुरु पूर्णिमा पर अपने सभी गुरुओं के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करें।" 🙏 आप सभी को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएँ। गुरु का आशीर्वाद आपके जीवन में ज्ञान, सफलता, सुख और समृद्धि लेकर आए। गुरु केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि सही राह पर चलना भी सिखाते हैं। माता-पिता हमारे प्रथम गुरु हैं, और जीवन में मिलने वाले सभी सच्चे शिक्षक हमारे व्यक्तित्व को संवारते हैं। "गुरु का स्थान ईश्वर से भी ऊँचा माना गया है, क्योंकि गुरु ही हमें ईश्वर तक पहुँचने का मार्ग दिखाते हैं। इस गुरु पूर्णिमा पर अपने सभी गुरुओं के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करें।" 🙏 आप सभी को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएँ। गुरु का आशीर्वाद आपके जीवन में ज्ञान, सफलता, सुख और समृद्धि लेकर आए।4
- bhopal bhopal to the office me kaam karti hu sir me le liya1
- लोकल न्यूज बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत बीना नगर पालिका परिषद की बैठक में जमकर हंगामा, प्रतिमा से लेकर सफाई और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर गरमाई राजनीति डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर बनी सहमति, वाटर टैक्स बढ़ोतरी का प्रस्ताव खारिज, गीता भवन की मांग पर कांग्रेस-भाजपा पार्षदों में तीखी नोकझोंक करीब चार माह बाद आयोजित बीना नगर पालिका परिषद की साधारण सम्मेलन बैठक हंगामेदार रही। बैठक में 23 प्रस्तावों पर चर्चा होनी थी, लेकिन प्रतिमा स्थापना, सफाई व्यवस्था, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, शहर की बिजली व्यवस्था, जलकर (वाटर टैक्स) में बढ़ोतरी और गीता भवन निर्माण जैसे मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के पार्षद आमने-सामने आ गए। बैठक में मोतीचूर नदी के समीप स्थित पार्क में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थापित करने के प्रस्ताव पर लंबी बहस हुई। कांग्रेस पार्षदों ने इसका विरोध करते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगाने की मांग उठाई। नेता प्रतिपक्ष प्रशांत राय ने आरोप लगाया कि अपनी बात रखने के दौरान उनका माइक बंद कर दिया गया। काफी देर चली बहस के बाद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा लगाने पर सहमति बनी, जबकि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापना के लिए कलेक्टर को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया। बैठक में पार्षद प्रतिभा संजय सिंह ने शहर की खराब बिजली व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए नगर पालिका को घेरा। वहीं सफाई व्यवस्था को लेकर भी पार्षदों ने सीएमओ पर वार्डों का नियमित निरीक्षण नहीं करने का आरोप लगाया। भीम वार्ड की पार्षद ने कहा कि नालियों का पानी घरों में भर रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और सांप तक घरों में घुस रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार ने भी सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए। बैठक में आवारा मवेशियों की समस्या भी प्रमुखता से उठाई गई। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर पार्षद बी.डी. रजक और नगर पालिका उपाध्यक्ष रमाकांत बिलगैया ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उनका कहना था कि लगभग तीन माह पहले ₹10 लाख की लागत से बनाए गए स्पीड ब्रेकर कुछ ही दिनों में उखड़ गए। उन्होंने पिछले एक वर्ष के निर्माण कार्यों की जांच के लिए सात सदस्यीय समिति गठित करने की मांग की। इस पर सीएमओ राहुल कौरव ने शिकायतों की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैठक में ₹15 करोड़ की लागत से प्रस्तावित ऑडिटोरियम के निर्माण स्थल पर सहमति नहीं बन सकी, जिसके लिए समिति गठित करने का निर्णय लिया गया। गांधी चौराहे से महात्मा गांधी की प्रतिमा हटाने के प्रस्ताव का विरोध किया गया तथा प्रतिमा के आसपास से अतिक्रमण हटाने की मांग रखी गई। परिषद ने जलकर (वाटर टैक्स) बढ़ाने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से खारिज कर दिया। वहीं ओवरब्रिज निर्माण कार्य के चलते फिलहाल अंबेडकर तिराहे के सौंदर्यीकरण का कार्य स्थगित रखने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान पार्षद पवन गुलाटी ने शहर में गीता भवन के निर्माण की मांग उठाई। इस मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा पार्षदों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। विवाद बढ़ने पर पवन गुलाटी बैठक छोड़कर बाहर चले गए। कुल मिलाकर नगर पालिका परिषद की बैठक में जनहित से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन हंगामे और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप ने बैठक को सुर्खियों में ला दिया। लोकल न्यूज बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत बीना नगर पालिका परिषद की बैठक में जमकर हंगामा, प्रतिमा से लेकर सफाई और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर गरमाई राजनीति डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर बनी सहमति, वाटर टैक्स बढ़ोतरी का प्रस्ताव खारिज, गीता भवन की मांग पर कांग्रेस-भाजपा पार्षदों में तीखी नोकझोंक करीब चार माह बाद आयोजित बीना नगर पालिका परिषद की साधारण सम्मेलन बैठक हंगामेदार रही। बैठक में 23 प्रस्तावों पर चर्चा होनी थी, लेकिन प्रतिमा स्थापना, सफाई व्यवस्था, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, शहर की बिजली व्यवस्था, जलकर (वाटर टैक्स) में बढ़ोतरी और गीता भवन निर्माण जैसे मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के पार्षद आमने-सामने आ गए। बैठक में मोतीचूर नदी के समीप स्थित पार्क में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थापित करने के प्रस्ताव पर लंबी बहस हुई। कांग्रेस पार्षदों ने इसका विरोध करते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगाने की मांग उठाई। नेता प्रतिपक्ष प्रशांत राय ने आरोप लगाया कि अपनी बात रखने के दौरान उनका माइक बंद कर दिया गया। काफी देर चली बहस के बाद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा लगाने पर सहमति बनी, जबकि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापना के लिए कलेक्टर को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया। बैठक में पार्षद प्रतिभा संजय सिंह ने शहर की खराब बिजली व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए नगर पालिका को घेरा। वहीं सफाई व्यवस्था को लेकर भी पार्षदों ने सीएमओ पर वार्डों का नियमित निरीक्षण नहीं करने का आरोप लगाया। भीम वार्ड की पार्षद ने कहा कि नालियों का पानी घरों में भर रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और सांप तक घरों में घुस रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार ने भी सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए। बैठक में आवारा मवेशियों की समस्या भी प्रमुखता से उठाई गई। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर पार्षद बी.डी. रजक और नगर पालिका उपाध्यक्ष रमाकांत बिलगैया ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उनका कहना था कि लगभग तीन माह पहले ₹10 लाख की लागत से बनाए गए स्पीड ब्रेकर कुछ ही दिनों में उखड़ गए। उन्होंने पिछले एक वर्ष के निर्माण कार्यों की जांच के लिए सात सदस्यीय समिति गठित करने की मांग की। इस पर सीएमओ राहुल कौरव ने शिकायतों की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैठक में ₹15 करोड़ की लागत से प्रस्तावित ऑडिटोरियम के निर्माण स्थल पर सहमति नहीं बन सकी, जिसके लिए समिति गठित करने का निर्णय लिया गया। गांधी चौराहे से महात्मा गांधी की प्रतिमा हटाने के प्रस्ताव का विरोध किया गया तथा प्रतिमा के आसपास से अतिक्रमण हटाने की मांग रखी गई। परिषद ने जलकर (वाटर टैक्स) बढ़ाने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से खारिज कर दिया। वहीं ओवरब्रिज निर्माण कार्य के चलते फिलहाल अंबेडकर तिराहे के सौंदर्यीकरण का कार्य स्थगित रखने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान पार्षद पवन गुलाटी ने शहर में गीता भवन के निर्माण की मांग उठाई। इस मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा पार्षदों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। विवाद बढ़ने पर पवन गुलाटी बैठक छोड़कर बाहर चले गए। कुल मिलाकर नगर पालिका परिषद की बैठक में जनहित से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन हंगामे और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप ने बैठक को सुर्खियों में ला दिया।1
- विदिशा पुलिस ने वर्ष 2024, 2025 एवं 2026 में थाना कोतवाली, शमशाबाद व सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुई 08 चोरी की वारदातों का किया खुलासा* *350 से अधिक सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण एवं मुखबिर तंत्र की मदद से 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार* *सोना-चांदी व कार सहित कुल ₹21 लाख का चोरी गया मशरूका बरामद* जिले में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम को थाना कोतवाली क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं के शीघ्र खुलासे एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। *कोतवाली पुलिस की तेजी एवं तकनीकी विश्लेषण से दिलाई सफलता* कोतवाली पुलिस द्वारा घटनास्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों के 350 से अधिक सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से परीक्षण किया गया। तकनीकी विश्लेषण, साइबर सेल की सहायता एवं मुखबिर तंत्र से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने शातिर नकबजन गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने थाना कोतवाली के वर्ष 2024, 2025 एवं 2026 में दर्ज 05 चोरी के प्रकरण, थाना शमशाबाद के वर्ष 2025 के 02 चोरी के प्रकरण तथा थाना सिविल लाइन के वर्ष 2026 के 01 चोरी के प्रकरण सहित कुल 08 चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया है। *गिरफ्तार आरोपीगणः* 👉जगदीश उर्फ जैकी आदिवासी पिता अमर सिंह आदिवासी उम्र 35 साल निवासी एकता कालोनी सूखी सेवनिया, भोपाल 👉अकरम उर्फ अतीस खान सुवुर अहमद उम्र 45 साल निवासी कुरेशी बस्ती नया बसेरा, भोपाल 👉सूरज पिता अमर आदिवासी उम्र 36 साल निवासी रायपुरा स्कूल के पास नई बस्ती विदिशा 👉रामभरोसे रमेश कुशवाह उम्र 23 साल निवासी मुगलसराय, विदिशा *बरामद मशरूका:* आरोपियों के कब्जे से विभिन्न प्रकरणों में चोरी गया मशरूका बरामद किया गया, जिसका विवरण निम्नानुसार है— ➡️अपराध क्रमांक – 667/24 धारा – 331(4), 305(ए) बीएनएस (फरियादी वैभव जैन पिता विनोद जैन न्यू अरिहंत विहार कालोनी ने दिनांक 12.10.2024 को फरियादी के सूने घर में चोरी की घटना होने की रिपोर्ट थाना कोतवाली में दर्ज करायी) 👉24 ग्राम सोने के जेवरात कुल अनुमानित कीमत : ₹3,30,000 ➡️अपराध क्रमांक- 947/2025 धारा – 331(4), 305(ए) बीएनएस (फरियादी अशोक सुमन नि. चूना वाली गली ढलकपुरा, विदिशा ने दिनांक 13.12.2025 को उसके सूने घर पर अज्ञात चोर द्वारा चोरी की घटना की रिपोर्ट थाना कोतवाली में दर्ज करायी) 👉21 ग्राम सोने के जेवरात 👉नगदी : ₹40,000 कुल अनुमानित कीमत : ₹3,40,000 ➡️अपराध क्रमांक 371/2026 धारा – 331(4), 305(ए) बीएनएस (फरियादी मनेन्द्र सिंह संधू ने दिनांक 15.06.26 को उसकी संधू दुकान मटेरियल सांची रोड, विदिशा पर अज्ञात चोर द्वारा चोरी की रिपोर्ट थाना कोतवाली में दर्ज करायी) 👉नगदी : ₹15,000 ➡️अपराध क्रमांक 372/2026 धारा – 331(4), 305(ए) बीएनएस (फरियादी राजकुमार गौर नि. काछी मोहल्ला, विदिशा ने दिनांक 15.06.26 को उसके सूने घर में अज्ञात चोरो द्वारा चोरी की रिपोर्ट थाना कोतवाली में दर्ज करायी) 👉सोने का मंगलसूत्र – 3 ग्राम 👉सोने का पेंडेंट – 2 ग्राम 👉सोने के झुमके (1 जोड़ी) – 4 ग्राम 👉चांदी की पायल – 103 ग्राम 👉चांदी की पायल – 11 ग्राम 👉चांदी के छोटे कड़े – 10 ग्राम कुल अनुमानित कीमत : ₹3 लाख ➡️अपराध क्रमांक 373/2026 धारा – 331(4),305(ए) बीएनएस ( दिनांक 15.06.26 को फरियादी रवि सोनी पिता अवधनारायण नि. काछी मोहल्ला, विदिशा ने अपने सूने घर में अज्ञात चोर द्वारा चोरी की घटना की रिपोर्ट थाना कोतवाली में दर्ज करायी) 👉सोने की चूड़ी – 4 ग्राम 👉सोने का पेंडेंट – 1.50 ग्राम 👉सोने की हाय – 0.21 ग्राम 👉सोने के मोती (04 नग) – 0.47 ग्राम 👉सोने के टॉप्स – 1 ग्राम 👉सोने की अंगूठी – 1.10 ग्राम 👉चांदी की पायल – 32 ग्राम 👉चांदी की करधनी – 120 ग्राम 👉चांदी के चूड़े – 5 ग्राम 👉चांदी की अंगूठी – 4 ग्राम 👉चांदी की पायल – 21 ग्राम 👉चांदी के सिक्के (02 नग) – 2 ग्राम 👉एक टाटा इंडिगो कार कुल अनुमानित कीमत : ₹6 लाख इसके अतिरिक्त थाना शमशाबाद के अपराध क्रमांक 344/2025 एवं 395/2025 में चोरी गया लगभग ₹6 लाख मूल्य का मशरूका आरोपियों द्वारा सिरोंज में गिरवी रखना स्वीकार किया गया है, जिसकी बरामदगी की कार्रवाई जारी है। साथ ही थाना सिविल लाइन के अपराध क्रमांक 479/2026 का भी सफल खुलासा किया गया है। अपराध क्रमांक 479/2026, धारा – 331(4), 305(ए) बीएनएस (दिनांक 09.07.26 को फरियादी संजय दांगी नि.बंटीनगर ने अपने सूने घर से चोरी की घटना की रिपोर्ट थाना सिविल लाइन में दर्ज करायी) अब तक कुल लगभग ₹21 लाख मूल्य का चोरी गया मशरूका बरामद/जप्त किया जा चुका है। *आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड::* गिरफ्तार आरोपी जगदीश उर्फ जैकी आदिवासी के विरुद्ध पूर्व से जिला भोपाल में 30 एवं जिला विदिशा में 08 कुल 38 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। वहीं आरोपी अकरम उर्फ अतीस खान के विरुद्ध भी भोपाल के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आपराधिक प्रकरण दर्ज पाए गए हैं। दोनों आरोपी लंबे समय से संपत्ति संबंधी अपराधों में सक्रिय रहे हैं। अन्य आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड का भी सत्यापन किया जा रहा है। *कार्य़वाही मे सराहनीय भूमिकाः* थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक आनंद राज, फिंगर प्रिंट शाखा प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र साहू, उनि गौरव रघुवंशी (साइबर सेल प्रभारी), उनि रीतेश नागर, सउनि मलखान सिंह, सउनि राममनोहर इमने, सउनि मुकेश ठाकुर, प्रआर विजय गुप्ता, प्रआर सिकंदर बेग, रोहित रैकवार (साइबर सेल), आर - भूपेन्द्र कुर्मी, राघवेन्द्र सिकरवार, शिशुपाल दांगी, विजय सावरकर, रामवीर कुशवाह, ब्रजेश जैन (PRO) एवं रूपेश (साइबर सेल) की सराहनीय भूमिका रही।2
- जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बबेले शासकीय कन्या महाविद्यालय बीना में गुरु पूर्णिमा एवं महर्षि सांदीपनि गुरु पर्व का भव्य आयोजन लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले शासकीय कन्या महाविद्यालय बीना में गुरु पूर्णिमा एवं महर्षि सांदीपनि गुरु पर्व का भव्य आयोजन गुरु-शिष्य परंपरा के गौरव का हुआ स्मरण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और शिक्षकों के सम्मान ने बनाया आयोजन यादगार राजेश बबेले बीना। उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार एवं भारतीय ज्ञान परंपरा के अंतर्गत शासकीय कन्या महाविद्यालय, बीना में गुरु पूर्णिमा उत्सव एवं महर्षि सांदीपनि गुरु पर्व श्रद्धा, गरिमा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में गुरु-शिष्य परंपरा के आदर्शों का स्मरण करते हुए भारतीय संस्कृति, शिक्षा और संस्कारों के महत्व पर विचार व्यक्त किए गए। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक स्टाफ का प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मान भी किया गया। *गुरु जीवन को दिशा देने वाला प्रकाश है : श्रीमती किरण गांधी* कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्राचार्य श्रीमती किरण गांधी ने भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य परंपरा के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक और गुरु में सूक्ष्म किंतु महत्वपूर्ण अंतर है। शिक्षक केवल विषय का ज्ञान देता है, जबकि गुरु अपने शिष्य के व्यक्तित्व, चरित्र और संपूर्ण जीवन को सही दिशा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि गुरु का सान्निध्य ही व्यक्ति को श्रेष्ठ जीवन मूल्यों से जोड़ता है। *भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोपरि : डॉ. रश्मि जैन* महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रश्मि जैन ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। गुरु ही जीवन की वास्तविक शक्ति हैं और शिष्य की उन्नति का सबसे सशक्त माध्यम भी। उन्होंने सभी छात्राओं, शिक्षकों एवं अतिथियों को गुरु पूर्णिमा एवं महर्षि सांदीपनि गुरु पर्व की शुभकामनाएं देते हुए गुरुजनों के प्रति श्रद्धा और सम्मान बनाए रखने का संदेश दिया। *गुरु ही व्यक्तित्व और चरित्र का सच्चा निर्माता* जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जितेंद्र राय ने कहा कि गुरु केवल शिक्षा नहीं देते, बल्कि शिष्य के जीवन, दृष्टिकोण और चरित्र का निर्माण करते हैं। वहीं नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय ने कहा कि गुरु विवेक, ज्ञान और संस्कार का प्रतीक है तथा वह ईश्वर और मनुष्य के बीच सेतु का कार्य करता है। *बांसुरी, तबला और गुरु वंदना ने बांधा समां* समारोह का सांस्कृतिक आयोजन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। आमंत्रित बांसुरी वादक पंकज खरारे ने अपनी मधुर बांसुरी वादन से वातावरण को भक्तिमय बना दिया, वहीं गगन राज ने तबले की संगत से प्रस्तुति को और प्रभावशाली बनाया। प्रदीप तिवारी ने भी वाद्य यंत्रों के साथ गुरु महिमा पर आधारित मनमोहक प्रस्तुति दी। महाविद्यालय की छात्राओं डॉली चौरसिया, रेणुका अहिरवार, शुभिता एवं उनके समूह ने मधुर स्वर में गुरु वंदना प्रस्तुत कर उपस्थितजनों की खूब सराहना बटोरी। *शिक्षकों का हुआ सम्मान, बड़ी संख्या में छात्राएं रहीं उपस्थित* कार्यक्रम का सफल संचालन एवं संयोजन भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ की प्रभारी मृणालिनी मिश्रा तथा महर्षि सांदीपनि गुरु उत्सव के प्रभारी एवं सहायक प्राध्यापक (संगीत) गगन राज के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जनभागीदारी समिति के सदस्य गोविंद तिवारी, डॉ. मनीष कटारे, श्रीराम राजा, जितेंद्र राय, मुरारी गोस्वामी सहित महाविद्यालय का समस्त शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक स्टाफ तथा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। समारोह के अंत में महाविद्यालय के सभी शिक्षकों को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे आयोजन और अधिक गरिमामय बन गया।4