Shuru
Apke Nagar Ki App…
अयोध्या : महिंद्रा एक्स यू वी में लगी भयानक आग...! ड्राइवर व उसमें सवार लोगों ने कूद कर बचाई अपनी जान...! अयोध्या : महिंद्रा एक्स यू वी में लगी भयानक आग...! #दलजीतसिंहन्यूज़रिपोर्टर #daljeetsinghjournalist #reelsvideoシ #shortsreels #वायरलवीडियोシ #itnnational #videoviralシ #viralvideoシ #VistaarNews #maunews
दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
अयोध्या : महिंद्रा एक्स यू वी में लगी भयानक आग...! ड्राइवर व उसमें सवार लोगों ने कूद कर बचाई अपनी जान...! अयोध्या : महिंद्रा एक्स यू वी में लगी भयानक आग...! #दलजीतसिंहन्यूज़रिपोर्टर #daljeetsinghjournalist #reelsvideoシ #shortsreels #वायरलवीडियोシ #itnnational #videoviralシ #viralvideoシ #VistaarNews #maunews
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अयोध्या : महिंद्रा एक्स यू वी में लगी भयानक आग...! #दलजीतसिंहन्यूज़रिपोर्टर #daljeetsinghjournalist #reelsvideoシ #shortsreels #वायरलवीडियोシ #itnnational #videoviralシ #viralvideoシ #VistaarNews #maunews1
- कोतवाली में अगर मीडिया कर्मी को कोई जानकारी लेना है तो अपनी योग्यता बतानी पड़ेगी। बिल्थरारोड (बलिया): पत्रकार द्वारा पुलिस व्यवहार को लेकर शिकायत, जांच की प्रतीक्षा उभांव थाना क्षेत्र से पुलिस-मीडिया संवाद को लेकर एक प्रकरण संज्ञान में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार द्वारा एक घटना के संबंध में जानकारी हेतु उभांव थाने पर तैनात उपनिरीक्षक से दूरभाष पर संपर्क किया गया था। आरोप है कि आवश्यक तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराने के स्थान पर संबंधित पुलिसकर्मी द्वारा पत्रकार की शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रश्न किए गए। इस संबंध में पत्रकार द्वारा उच्चाधिकारियों को शिकायत प्रेषित किए जाने की बात कही जा रही है। शिकायत के बाद कथित रूप से थाने की ओर से एक कर्मचारी के माध्यम से फोन कर यह संदेश दिए जाने का भी उल्लेख किया गया है कि “साहब मुकदमा भी करते हैं।” इस कथन को पत्रकार पक्ष ने दबाव की स्थिति के रूप में प्रस्तुत किया है। हालांकि, इस विषय में आधिकारिक स्तर पर अभी तक कोई लिखित स्पष्टीकरण जारी नहीं हुआ है। प्रकरण के संबंध में उभांव थाना प्रभारी से पूछे जाने पर उन्होंने स्वयं को क्षेत्र में नवीन तैनाती बताया और संबंधित पत्रकार को व्यक्तिगत रूप से न पहचान पाने की बात कही। इस पर स्थानीय मीडिया प्रतिनिधियों के बीच यह प्रश्न उठ रहा है कि पुलिस-मीडिया संवाद की कोई औपचारिक व्यवस्था या अधिकृत सूची उपलब्ध है या नहीं। यदि ऐसी सूची उपलब्ध नहीं है, तो सूचना विभाग अथवा प्रशासनिक स्तर पर समन्वय स्थापित कर औपचारिक परिचय बैठक आयोजित किए जाने का सुझाव भी दिया जा रहा है, जिससे भविष्य में संवाद संबंधी भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो। बताया गया है कि प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी रसड़ा को सौंपी गई है। शिकायत के लगभग 72 घंटे पश्चात भी जांच की प्रगति को लेकर कोई सार्वजनिक जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है। संबंधित पक्षों द्वारा निष्पक्ष जांच की अपेक्षा व्यक्त की गई है। प्रशासनिक दृष्टि से पुलिस एवं मीडिया दोनों की भूमिकाएं जनहित से जुड़ी हैं। ऐसे मामलों में स्पष्ट संवाद, निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन तथा पारदर्शिता बनाए रखना आवश्यक माना जाता है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की परिस्थितियों की पुनरावृत्ति न हो।3
- बलिया के सिकंदरपूर में मतदाता सूची से नाम कटवाने की ‘साजिश’ पर बवाल, डीएम को पत्र देकर कार्यवाही की मांग1
- आजमगढ़। साइबर थाना पुलिस ने फर्जी ट्रेडिंग ऐप ‘NEXT TRADE’ के माध्यम से की जा रही ऑनलाइन ठगी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में उज्जैन और इंदौर से जुड़े दो अंतर्राज्यीय साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अब तक की जांच में करीब एक करोड़ रुपये की ठगी और देशभर से लगभग 12 शिकायतें सामने आई हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने बताया कि अभियुक्त सोशल मीडिया के जरिए लोगों को अधिक मुनाफे का लालच देकर फर्जी ऐप डाउनलोड कराते थे और निवेश करवाते थे। शुरुआत में ऐप पर लाभ दिखाया जाता था, लेकिन बाद में पैसे निकालने पर आईडी ब्लॉक कर दी जाती थी। इस मामले में आजमगढ़ निवासी अशोक कुमार अग्रवाल से करीब 8.99 लाख रुपये की ठगी की गई थी, जिसकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया। तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने 3 फरवरी 2026 को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह म्यूल बैंक खातों का इस्तेमाल करता था और इसमें कुछ बैंक कर्मियों की भी भूमिका सामने आई है, जो ब्लैंक चेक उपलब्ध कराते थे। खातों में पैसा आते ही उसे तुरंत निकाल लिया जाता था। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, चेकबुक, बैंक आईडी और नकदी बरामद की है। वहीं, चार अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अनजान लिंक या .APK फाइल से ऐप डाउनलोड न करें और केवल आधिकारिक ऐप स्टोर का ही उपयोग करें।1
- Post by Tatkal News Bihar 241
- पूर्व सांसद ने किया बड़ा खुलासा जानिए क्या कहां1
- Post by रवि राज1
- बृहस्पतिवार को बिल्थरारोड के स्थानीय जीएमएएम इंटर कॉलेज में 7 दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का आयोजन।1