logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

7 hrs ago
user_नरेश मसार
नरेश मसार
Accountant गढ़ी, बांसवाड़ा, राजस्थान•
7 hrs ago

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    1
    Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    रिपोर्टर बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • कुशलगढ़ में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रतिष्ठाचार्य पंडित निकुंज मोहन पांडया अपने आचार्य दल के साथ यज्ञ स्थल पहुंचे और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। आदिनाथ वाटिका में निर्मित भव्य यज्ञशाला में वास्तु शास्त्र अनुसार 72 कुंड बनाए गए हैं, जिनमें 9 प्रधान एवं 63 अन्य कुंड शामिल हैं। पांच दिवसीय महायज्ञ 6 मई से 10 मई तक आयोजित होगा। प्रतिष्ठाचार्य पंडित निकुंज मोहन पांडया ने बताया कि यज्ञशाला वैदिक परंपराओं के अनुरूप बनी है, जिसमें पंचद्रव्य के साथ गौमाता के गोबर का पांच टन से अधिक उपयोग किया गया है, जो आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाता है। निरीक्षण के दौरान आयोजन समिति को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समिति संरक्षक कैलाश राव ने बताया कि पूरे क्षेत्र में आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर एडवोकेेट हरेंद्र पाठक, पंडित हेमेंद्र पांडया, जितेंद्र व्यास, पंडित सतीश त्रिवेदी, नवनीत पांडिया, सुनील जोशी, विपिन भट्ट, हितेश गादीया सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। इसके पश्चात पंडित निकुंज मोहन पांडया ने पंडित लोकेंद्र पांडया एवं प्रबोध पांडया के निवास पहुंचकर उन्हें महोत्सव हेतु आमंत्रित किया। यह भव्य आयोजन कुशलगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों में आस्था और उत्साह का केंद्र बनेगा।
    1
    कुशलगढ़ में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रतिष्ठाचार्य पंडित निकुंज मोहन पांडया अपने आचार्य दल के साथ यज्ञ स्थल पहुंचे और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
आदिनाथ वाटिका में निर्मित भव्य यज्ञशाला में वास्तु शास्त्र अनुसार 72 कुंड बनाए गए हैं, जिनमें 9 प्रधान एवं 63 अन्य कुंड शामिल हैं। पांच दिवसीय महायज्ञ 6 मई से 10 मई तक आयोजित होगा।
प्रतिष्ठाचार्य पंडित निकुंज मोहन पांडया ने बताया कि यज्ञशाला वैदिक परंपराओं के अनुरूप बनी है, जिसमें पंचद्रव्य के साथ गौमाता के गोबर का पांच टन से अधिक उपयोग किया गया है, जो आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाता है।
निरीक्षण के दौरान आयोजन समिति को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समिति संरक्षक कैलाश राव ने बताया कि पूरे क्षेत्र में आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल है।
इस अवसर पर एडवोकेेट हरेंद्र पाठक, पंडित हेमेंद्र पांडया, जितेंद्र व्यास, पंडित सतीश त्रिवेदी, नवनीत पांडिया, सुनील जोशी, विपिन भट्ट, हितेश गादीया सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
इसके पश्चात पंडित निकुंज मोहन पांडया ने पंडित लोकेंद्र पांडया एवं प्रबोध पांडया के निवास पहुंचकर उन्हें महोत्सव हेतु आमंत्रित किया।
यह भव्य आयोजन कुशलगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों में आस्था और उत्साह का केंद्र बनेगा।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • सीमलवाड़ा। राज्य सरकार की ‘समृद्ध किसान, खुशहाल राजस्थान’ संकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से संचालित ग्राम रथ अभियान के तहत रविवार को झोथरी ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत नागरिया पंचेला, बेड़सा तथा सीमलवाड़ा ब्लॉक क्षेत्र के बांसिया, चाड़ोली, गड़ा वाटेश्वर, धंबोला और घुवेड़ गांवों में रथ पहुंचा। रथ के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और मौके पर ही समस्याओं के समाधान के प्रयास भी किए गए। इस दौरान निवर्तमान प्रधान कारीलाल ननोमा, समाजसेवी दीनदयाल सिंह चौहान, झोथरी मंडल अध्यक्ष महावीर ननोमा, सीमलवाड़ा मंडल अध्यक्ष परेश पाटीदार,जिला मंत्री एवं सरपंच रेखा देवी रोत, सरपंच रमेश भगोरा,सरपंच सूरज देवी डोडियार, सरपंच जयंतीलाल ताबियाड,सरपंच जमना देवी गरासिया, सरपंच मुकेश ख़ांट, मंडल महामंत्री प्रवीण पाटीदार, मोहनलाल यादव, लोकेंद्र सिंह चौहान, तेजकरण गरासिया, कल्पेश भारती, गटू लाल पाटीदार, सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। 13 विभागों का एक मंच पर समावेश: ग्राम रथ की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि इसमें 13 विभिन्न विभागों का समन्वय कर ग्रामीणों को एक ही स्थान पर योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई। उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर, तहसीलदार अशोक शाह, नायब तहसीलदार भूमल चौहान सहायक अभियंता हर्षद पंचाल, राजीव ठाकुर, कृषि विभाग के कचरूलाल खुरिया, मनोज कटारा, दिनेश पाटीदार, जयदीप सिंह चौहान, जीवराम रोत, अमृतलाल यादव, रेणुका रंगोत, मोनिका रोत सहित अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं का विस्तार से प्रस्तुतीकरण किया। इन विभागों में मुख्य रूप से कृषि, पशुपालन, जल संसाधन, ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, बिजली, राजस्व, पंचायतीराज, खाद्य एवं आपूर्ति सहित अन्य विभाग शामिल रहे। अधिकारियों ने किसानों, महिलाओं, युवाओं और जरूरतमंद वर्गों को योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया भी समझाई। ग्राम रथ अभियान किसानों और ग्रामीणों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रहा है। इसके जरिए किसानों को आधुनिक खेती तकनीक, फसल बीमा, कृषि अनुदान, पशुपालन योजनाएं और सिंचाई संबंधी जानकारी मिल रही है। वहीं आमजन को सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, पेंशन, राशन, स्वास्थ्य सेवाएं और रोजगार योजनाओं की जानकारी एक ही जगह पर उपलब्ध हो रही है। इस पहल से ग्रामीणों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे, बल्कि योजनाएं उनके द्वार तक पहुंच रही हैं, जिससे समय और संसाधनों की बचत हो रही है। सड़क सुरक्षा को लेकर भी जागरूकता: कार्यक्रम के दौरान चौरासी थाना से एएसआई गजराज सिंह ने ग्रामीणों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों को बिना हेलमेट के बाइक नहीं चलाने देने, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने और शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की सख्त हिदायत दी। साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का आह्वान किया। जागरूकता और समाधान का सशक्त माध्यम: ग्राम रथ न केवल योजनाओं की जानकारी देने का माध्यम बन रहा है, बल्कि यह प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी प्लेटफॉर्म भी साबित हो रहा है। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया। ‘समृद्ध किसान, खुशहाल राजस्थान’ ग्राम रथ अभियान ग्रामीण विकास को गति देने, किसानों को सशक्त बनाने और सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में एक प्रभावी पहल बनकर उभर रहा है। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समन्वय से यह अभियान गांव-गांव में जागरूकता और विकास की नई उम्मीद जगा रहा है।
    1
    सीमलवाड़ा। राज्य सरकार की ‘समृद्ध किसान, खुशहाल राजस्थान’ संकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से संचालित ग्राम रथ अभियान के तहत रविवार को झोथरी ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत नागरिया पंचेला, बेड़सा तथा सीमलवाड़ा ब्लॉक क्षेत्र के बांसिया, चाड़ोली, गड़ा वाटेश्वर, धंबोला और घुवेड़ गांवों में रथ पहुंचा। रथ के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और मौके पर ही समस्याओं के समाधान के प्रयास भी किए गए।
इस दौरान निवर्तमान प्रधान कारीलाल ननोमा, समाजसेवी दीनदयाल सिंह चौहान, झोथरी मंडल अध्यक्ष महावीर ननोमा, सीमलवाड़ा मंडल अध्यक्ष परेश पाटीदार,जिला मंत्री एवं सरपंच रेखा देवी रोत, सरपंच रमेश भगोरा,सरपंच सूरज देवी डोडियार, सरपंच जयंतीलाल ताबियाड,सरपंच जमना देवी गरासिया, सरपंच मुकेश ख़ांट, मंडल महामंत्री प्रवीण पाटीदार, मोहनलाल यादव, लोकेंद्र सिंह चौहान, तेजकरण गरासिया, कल्पेश भारती, गटू लाल पाटीदार, सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
13 विभागों का एक मंच पर समावेश:
ग्राम रथ की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि इसमें 13 विभिन्न विभागों का समन्वय कर ग्रामीणों को एक ही स्थान पर योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई। उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर, तहसीलदार अशोक शाह, नायब तहसीलदार भूमल चौहान सहायक अभियंता हर्षद पंचाल, राजीव ठाकुर, कृषि विभाग के कचरूलाल खुरिया, मनोज कटारा, दिनेश पाटीदार, जयदीप सिंह चौहान, जीवराम रोत, अमृतलाल यादव, रेणुका रंगोत, मोनिका रोत सहित अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं का विस्तार से प्रस्तुतीकरण किया।
इन विभागों में मुख्य रूप से कृषि, पशुपालन, जल संसाधन, ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, बिजली, राजस्व, पंचायतीराज, खाद्य एवं आपूर्ति सहित अन्य विभाग शामिल रहे। अधिकारियों ने किसानों, महिलाओं, युवाओं और जरूरतमंद वर्गों को योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया भी समझाई।
ग्राम रथ अभियान किसानों और ग्रामीणों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रहा है। इसके जरिए किसानों को आधुनिक खेती तकनीक, फसल बीमा, कृषि अनुदान, पशुपालन योजनाएं और सिंचाई संबंधी जानकारी मिल रही है। वहीं आमजन को सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, पेंशन, राशन, स्वास्थ्य सेवाएं और रोजगार योजनाओं की जानकारी एक ही जगह पर उपलब्ध हो रही है।
इस पहल से ग्रामीणों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे, बल्कि योजनाएं उनके द्वार तक पहुंच रही हैं, जिससे समय और संसाधनों की बचत हो रही है।
सड़क सुरक्षा को लेकर भी जागरूकता:
कार्यक्रम के दौरान चौरासी थाना से एएसआई गजराज सिंह ने ग्रामीणों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों को बिना हेलमेट के बाइक नहीं चलाने देने, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने और शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की सख्त हिदायत दी। साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का आह्वान किया।
जागरूकता और समाधान का सशक्त माध्यम:
ग्राम रथ न केवल योजनाओं की जानकारी देने का माध्यम बन रहा है, बल्कि यह प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी प्लेटफॉर्म भी साबित हो रहा है। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया।
‘समृद्ध किसान, खुशहाल राजस्थान’ ग्राम रथ अभियान ग्रामीण विकास को गति देने, किसानों को सशक्त बनाने और सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में एक प्रभावी पहल बनकर उभर रहा है। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समन्वय से यह अभियान गांव-गांव में जागरूकता और विकास की नई उम्मीद जगा रहा है।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    42 min ago
  • जिला कलक्टर श्री देशलदान उपखंड क्षेत्र आसपुर के दौरे पर उन्होंने प्रधानमंत्री सिंचाई परियोजना 2.0 के अंतर्गत एनआरएम के तहत ग्राम पंचायत काठडी , खेड़ा सामोर, वसुंधर छोटी में निर्मित किए गए एनीकट कार्य का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत काठडी में दुर्गम क्षेत्र में पैदल चलकर निर्मित एनीकट अवलोकन किया । उन्होंने प्रधानमंत्री सिंचाई परियोजना 2.0 के अंतर्गत एनआरएम के तहत किए कार्य, पूर्ण कार्य, एनिकट वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए शेष कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए उन्होंने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्य का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने सोम कमला आंबा बांध पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा निर्मित वाटर पंप, फिल्टर प्लांट, प्लांट की क्षमता सहित अन्य जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने आसपुर के खोती बस्ती में जाकर आमजन से आत्मीयता पूर्वक संवाद कर पेयजल उपलब्धता की जानकारी ली इस दौरान वहां पर उपस्थित महिला ने नल चालू कर पानी के समय पर उपलब्धता होने जानकारी दी। एवं कुछ लोगों ने नल कनेक्शन नहीं होने की जानकारी दी इस दौरान जिला कलेक्टर श्री देशलदान ने संबंधित अधिकारियों को जिनके नल कनेक्शन में समस्या आ रही है उनको समय पर नियमानुसार समाधान कर पेज और उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता गोपीचंद वर्मा सहित संबंधित विभाग किया अधिकारी उपस्थित
    2
    जिला कलक्टर श्री देशलदान उपखंड क्षेत्र आसपुर के दौरे पर 
उन्होंने प्रधानमंत्री सिंचाई परियोजना 2.0 के अंतर्गत  एनआरएम के तहत  ग्राम पंचायत काठडी , खेड़ा सामोर, वसुंधर छोटी में निर्मित किए गए एनीकट कार्य का निरीक्षण किया
निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत काठडी में दुर्गम क्षेत्र में पैदल चलकर निर्मित एनीकट अवलोकन किया ।
उन्होंने प्रधानमंत्री सिंचाई परियोजना 2.0 के अंतर्गत  एनआरएम के तहत किए  कार्य, पूर्ण कार्य, एनिकट वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए शेष कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए
उन्होंने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्य का निरीक्षण किया
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सोम कमला आंबा बांध पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा निर्मित वाटर पंप, फिल्टर प्लांट, प्लांट की क्षमता सहित अन्य जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए
उन्होंने आसपुर के खोती बस्ती में जाकर आमजन से  आत्मीयता पूर्वक संवाद कर पेयजल उपलब्धता की जानकारी ली इस दौरान वहां पर उपस्थित महिला ने नल चालू कर पानी के समय पर उपलब्धता होने जानकारी दी। एवं कुछ लोगों ने नल कनेक्शन नहीं होने की जानकारी दी
इस दौरान जिला कलेक्टर श्री देशलदान ने संबंधित अधिकारियों को जिनके नल कनेक्शन में समस्या आ रही है उनको समय पर नियमानुसार समाधान कर पेज और उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता गोपीचंद वर्मा सहित संबंधित विभाग किया अधिकारी उपस्थित
    user_Pravin Kothari
    Pravin Kothari
    पत्रकार आसपुर-विधानसभा आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • पूर्व राज्य मंत्री असरार अहमद के निवास पर मनाया गया अशोक गहलोत का जन्मदिन, कार्यकर्ताओं ने लगाए जिंदाबाद के नारे संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिन रविवार को पूर्व राज्य मंत्री असरार अहमद के निवास पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर केक काटा और गहलोत के स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर अशोक गहलोत जिंदाबाद के नारों से गुंजायमान हो उठा। आयोजन में वरिष्ठ नेता नारायण पंड्या, प्रदेश सचिव मनोज लबाना और नगर अध्यक्ष लक्ष्मीलाल काका विशेष रूप से मौजूद रहे। वक्ताओं ने गहलोत के कार्यकाल की जनहितैषी योजनाओं को याद करते हुए उन्हें जन-जन का नेता बताया। इस दौरान पूर्व प्रतिपक्ष नेता अंसार भाई, मस्तूक मलिक, निलेश पटेल, भगवती प्रसाद, खातुराम बागड़िया, अकरम खान, अब्दुल रहमान और अंसार भाई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी की मजबूती और जनसेवा का संकल्प दोहराया।
    1
    पूर्व राज्य मंत्री असरार अहमद के निवास पर मनाया गया अशोक गहलोत का जन्मदिन, कार्यकर्ताओं ने लगाए जिंदाबाद के नारे
संवाददाता - संतोष व्यास
डूंगरपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिन रविवार को पूर्व राज्य मंत्री असरार अहमद के निवास पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर केक काटा और गहलोत के स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर अशोक गहलोत जिंदाबाद के नारों से गुंजायमान हो उठा।
आयोजन में वरिष्ठ नेता नारायण पंड्या, प्रदेश सचिव मनोज लबाना और नगर अध्यक्ष लक्ष्मीलाल काका विशेष रूप से मौजूद रहे। वक्ताओं ने गहलोत के कार्यकाल की जनहितैषी योजनाओं को याद करते हुए उन्हें जन-जन का नेता बताया। इस दौरान पूर्व प्रतिपक्ष नेता अंसार भाई, मस्तूक मलिक, निलेश पटेल, भगवती प्रसाद, खातुराम बागड़िया, अकरम खान, अब्दुल रहमान और अंसार भाई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी की मजबूती और जनसेवा का संकल्प दोहराया।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    Court reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी (एक भक्त ने श्रद्धा भक्ति और आस्था को उतारा धरातल पर, मंदिर निर्माण के संकल्प की नीव के साथ 9मीटर लम्बी ध्वजा व 22मीटर उंचा लगाया ध्वज का पोल राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के खेडपुर गांव श्रद्धा भक्ति और आस्था का चंहु और संचार देखा वहां के एक भक्त दिलीप पुत्र मनोहर गणावा ने संकल्प लिया कि गांव में राम भक्त हनुमान जी का मंदिर बने लोगों ने भी दिलीप की बात को सुन एक स्वर में मंदिर बनवाने की हामी भरी वहीं हनुमान जी के भक्तों ने मंदिर की नीव भर कर मंदिर के निर्माण का श्री गणेश किया, वहीं 22मीटर के ध्वज पोल पर 9मीटर लम्बी ध्वजा चढ़ाई इस धार्मिक कार्यक्रम में अनेक लोग उपस्थित थे
    3
    कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी 
(एक भक्त ने श्रद्धा भक्ति और आस्था को उतारा धरातल पर, मंदिर निर्माण के संकल्प की नीव के साथ 9मीटर लम्बी ध्वजा व 22मीटर उंचा लगाया ध्वज का पोल 
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के खेडपुर गांव श्रद्धा भक्ति और आस्था का चंहु और संचार देखा वहां के एक भक्त दिलीप पुत्र मनोहर गणावा ने संकल्प लिया कि गांव में राम भक्त हनुमान जी का मंदिर बने लोगों ने भी दिलीप की बात को सुन एक स्वर में मंदिर बनवाने की हामी भरी वहीं हनुमान जी के भक्तों ने मंदिर की नीव भर कर मंदिर के निर्माण का श्री गणेश किया, वहीं 22मीटर के ध्वज पोल पर 9मीटर लम्बी ध्वजा चढ़ाई इस धार्मिक कार्यक्रम में अनेक लोग उपस्थित थे
    user_Dharmendra Soni
    Dharmendra Soni
    कुशलगढ़, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Post by Bapulal Ahari
    1
    Post by Bapulal Ahari
    user_Bapulal Ahari
    Bapulal Ahari
    Electrician गढ़ी, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    1
    Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    रिपोर्टर बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • सीमलवाड़ा(डूंगरपुर) भाजपा के जिला नवीन कार्यालय में संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने को लेकर जिला संगठन प्रभारी जोगेंद्र सिंह राजपुरोहित के मुख्य आतिथ्य एवं जिला अध्यक्ष अशोक पटेल रणोली की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ नेताओं, जिले के सभी मंडल अध्यक्षों, महामंत्रियों, मीडिया, सोशल मीडिया एवं आईटी सेल के संयोजकों और सह-संयोजकों ने अलग-अलग सत्रों में भाग लेकर संगठन की मजबूती पर विस्तृत चर्चा की। बैठक को संबोधित करते हुए संगठन प्रभारी जोगेंद्र सिंह राजपुरोहित ने कहा कि संगठन की असली ताकत मंडल स्तर की सक्रियता से ही आती है। यदि मंडल कार्यकारिणी नियमित रूप से कार्य करेगी और प्रत्येक पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभाएगा, तो संगठन स्वतः ही मजबूत बनेगा। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रत्येक मंडल में प्रतिमाह बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित की जानी चाहिए और कार्यकर्ताओं के बीच निरंतर संवाद बनाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने गुटबाजी पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत विचारधाराओं और खेमेबाजी से ऊपर उठकर संगठन हित में कार्य करना चाहिए। निष्क्रिय पदाधिकारियों को या तो सक्रिय किया जाए या फिर नए और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को अवसर दिया जाए। उन्होंने शक्ति केंद्रों को सक्रिय करने और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर विशेष बल दिया। राजपुरोहित ने कहा कि प्रदेश स्तर से आने वाले कार्यक्रमों को पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ क्रियान्वित करना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इसमें जिले की भागीदारी और रैंकिंग बेहतर होना चाहिए, जिसके लिए कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना होगा। सोशल मीडिया, मीडिया और आईटी सेल पर विशेष फोकस: बैठक में वर्तमान दौर में सोशल मीडिया, मीडिया और आईटी सेल की बढ़ती भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की गई। संगठन प्रभारी ने कहा कि आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया एक प्रभावी माध्यम बन चुका है, जिसके जरिए संगठन की नीतियों, योजनाओं और गतिविधियों को आमजन तक तेजी से पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि आईटी सेल को और अधिक सक्रिय बनाया जाए तथा हर स्तर पर डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाए। सोशल मीडिया टीम को नियमित कंटेंट अपडेट, स्थानीय गतिविधियों का प्रचार-प्रसार और सकारात्मक छवि निर्माण पर ध्यान केंद्रित करने को कहा गया। मीडिया समन्वय को भी मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा गया कि संगठन की गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से समाचार माध्यमों तक पहुंचाया जाए, ताकि जनता तक सही और सटीक जानकारी पहुंचे। जिला स्तर पर भी सक्रियता बढ़ाने के निर्देश: जिला पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए राजपुरोहित ने निर्देश दिए कि जिला स्तर पर भी प्रतिमाह बैठक आयोजित की जाए। साथ ही प्रत्येक जिला पदाधिकारी को किसी न किसी मंडल का प्रभारी बनाकर जिम्मेदारी तय की जाए, जिससे संगठन का कार्य बेहतर तरीके से मॉनिटर हो सके। उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद बनाए रखना चाहिए, जिससे संगठन में पारदर्शिता और समन्वय बना रहे। बैठक में जिला महामंत्री पंकज जैन, सुरमाल परमार, ईश्वरलाल लबाना, पूर्व सांसद कनकमल कटारा, पूर्व मंत्री सुशील कटारा, पूर्व जिला अध्यक्ष हरीश पाटीदार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीनदयाल सिंह चौहान, सुदर्शन जैन, कारीलाल ननोमा, अमृतलाल कलासुआ, बंशीलाल कटारा, जिला उपाध्यक्ष हंसमुख पंड्या, धनेश्वर अहारी, करुण ननोमा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और सोशल मीडिया व आईटी सेल के प्रभावी उपयोग के माध्यम से भाजपा को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया। संगठन के प्रत्येक स्तर पर अनुशासन, नियमितता और समर्पण के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया, ताकि आगामी समय में संगठन और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ सके।
    2
    सीमलवाड़ा(डूंगरपुर)
भाजपा के जिला नवीन कार्यालय में संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने को लेकर जिला संगठन प्रभारी जोगेंद्र सिंह राजपुरोहित के मुख्य आतिथ्य एवं जिला अध्यक्ष अशोक पटेल रणोली की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ नेताओं, जिले के सभी मंडल अध्यक्षों, महामंत्रियों, मीडिया, सोशल मीडिया एवं आईटी सेल के संयोजकों और सह-संयोजकों ने अलग-अलग सत्रों में भाग लेकर संगठन की मजबूती पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक को संबोधित करते हुए संगठन प्रभारी जोगेंद्र सिंह राजपुरोहित ने कहा कि संगठन की असली ताकत मंडल स्तर की सक्रियता से ही आती है। यदि मंडल कार्यकारिणी नियमित रूप से कार्य करेगी और प्रत्येक पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभाएगा, तो संगठन स्वतः ही मजबूत बनेगा। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रत्येक मंडल में प्रतिमाह बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित की जानी चाहिए और कार्यकर्ताओं के बीच निरंतर संवाद बनाए रखना बेहद जरूरी है।
उन्होंने गुटबाजी पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत विचारधाराओं और खेमेबाजी से ऊपर उठकर संगठन हित में कार्य करना चाहिए। निष्क्रिय पदाधिकारियों को या तो सक्रिय किया जाए या फिर नए और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को अवसर दिया जाए। उन्होंने शक्ति केंद्रों को सक्रिय करने और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर विशेष बल दिया।
राजपुरोहित ने कहा कि प्रदेश स्तर से आने वाले कार्यक्रमों को पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ क्रियान्वित करना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इसमें जिले की भागीदारी और रैंकिंग बेहतर होना चाहिए, जिसके लिए कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना होगा।
सोशल मीडिया, मीडिया और आईटी सेल पर विशेष फोकस:
बैठक में वर्तमान दौर में सोशल मीडिया, मीडिया और आईटी सेल की बढ़ती भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की गई। संगठन प्रभारी ने कहा कि आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया एक प्रभावी माध्यम बन चुका है, जिसके जरिए संगठन की नीतियों, योजनाओं और गतिविधियों को आमजन तक तेजी से पहुंचाया जा सकता है।
उन्होंने निर्देश दिए कि आईटी सेल को और अधिक सक्रिय बनाया जाए तथा हर स्तर पर डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाए। सोशल मीडिया टीम को नियमित कंटेंट अपडेट, स्थानीय गतिविधियों का प्रचार-प्रसार और सकारात्मक छवि निर्माण पर ध्यान केंद्रित करने को कहा गया।
मीडिया समन्वय को भी मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा गया कि संगठन की गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से समाचार माध्यमों तक पहुंचाया जाए, ताकि जनता तक सही और सटीक जानकारी पहुंचे।
जिला स्तर पर भी सक्रियता बढ़ाने के निर्देश:
जिला पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए राजपुरोहित ने निर्देश दिए कि जिला स्तर पर भी प्रतिमाह बैठक आयोजित की जाए। साथ ही प्रत्येक जिला पदाधिकारी को किसी न किसी मंडल का प्रभारी बनाकर जिम्मेदारी तय की जाए, जिससे संगठन का कार्य बेहतर तरीके से मॉनिटर हो सके।
उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद बनाए रखना चाहिए, जिससे संगठन में पारदर्शिता और समन्वय बना रहे।
बैठक में जिला महामंत्री पंकज जैन, सुरमाल परमार, ईश्वरलाल लबाना, पूर्व सांसद कनकमल कटारा, पूर्व मंत्री सुशील कटारा, पूर्व जिला अध्यक्ष हरीश पाटीदार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीनदयाल सिंह चौहान, सुदर्शन जैन, कारीलाल ननोमा, अमृतलाल कलासुआ, बंशीलाल कटारा, जिला उपाध्यक्ष हंसमुख पंड्या, धनेश्वर अहारी, करुण ननोमा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और सोशल मीडिया व आईटी सेल के प्रभावी उपयोग के माध्यम से भाजपा को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया। संगठन के प्रत्येक स्तर पर अनुशासन, नियमितता और समर्पण के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया, ताकि आगामी समय में संगठन और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ सके।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.