Shuru
Apke Nagar Ki App…
खरगोन जिले की खलटाका पुलिस चौकी के मगरखेडी में वेल्डिंग के दौरान एक खाली टैंकर में भीषण ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में वहां बकरी चरा रहे ग्रामीण भीम रोकड़े (45) की मौत हो गई, जबकि टैंकर चालक और वेल्डिंग कर रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाका इतना जोरदार था कि टैंकर के परखच्चे 500 मीटर दूर तक जा गिरे। इसके प्रभाव से आसपास खड़ी कार और मकानों के कांच भी टूट गए। यह टैंकर आंध्र प्रदेश से क्रूड ऑयल लेकर झाबुआ के मेघनगर गया था और वहां खाली कर वापस लौट रहा था। आशंका जताई जा रही है कि टैंकर के अंदर गैस बनने की वजह से यह धमाका हुआ। रविवार का साप्ताहिक बाजार होने से एक बड़ा हादसा टल गया, वरना और भी अधिक जनहानि हो सकती थी। घटना के बाद खलटाका पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Praveen pal
खरगोन जिले की खलटाका पुलिस चौकी के मगरखेडी में वेल्डिंग के दौरान एक खाली टैंकर में भीषण ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में वहां बकरी चरा रहे ग्रामीण भीम रोकड़े (45) की मौत हो गई, जबकि टैंकर चालक और वेल्डिंग कर रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाका इतना जोरदार था कि टैंकर के परखच्चे 500 मीटर दूर तक जा गिरे। इसके प्रभाव से आसपास खड़ी कार और मकानों के कांच भी टूट गए। यह टैंकर आंध्र प्रदेश से क्रूड ऑयल लेकर झाबुआ के मेघनगर गया था और वहां खाली कर वापस लौट रहा था। आशंका जताई जा रही है कि टैंकर के अंदर गैस बनने की वजह से यह धमाका हुआ। रविवार का साप्ताहिक बाजार होने से एक बड़ा हादसा टल गया, वरना और भी अधिक जनहानि हो सकती थी। घटना के बाद खलटाका पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- खरगोन जिले की खलटाका पुलिस चौकी के मगरखेडी में वेल्डिंग के दौरान एक खाली टैंकर में भीषण ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में वहां बकरी चरा रहे ग्रामीण भीम रोकड़े (45) की मौत हो गई, जबकि टैंकर चालक और वेल्डिंग कर रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाका इतना जोरदार था कि टैंकर के परखच्चे 500 मीटर दूर तक जा गिरे। इसके प्रभाव से आसपास खड़ी कार और मकानों के कांच भी टूट गए। यह टैंकर आंध्र प्रदेश से क्रूड ऑयल लेकर झाबुआ के मेघनगर गया था और वहां खाली कर वापस लौट रहा था। आशंका जताई जा रही है कि टैंकर के अंदर गैस बनने की वजह से यह धमाका हुआ। रविवार का साप्ताहिक बाजार होने से एक बड़ा हादसा टल गया, वरना और भी अधिक जनहानि हो सकती थी। घटना के बाद खलटाका पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है।4
- खरगोन जिले के भीकनगांव अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बोरगांव में मुख्य सड़क की बदहाली से ग्रामीण बेहद परेशान हैं। यहाँ की मुख्य सड़क पर सीसी रोड का नामोनिशान नहीं है, जिसके कारण हालात अत्यंत खराब हो चुके हैं। सड़क पर फैले कीचड़ और फिसलती मिट्टी की वजह से हर रोज राहगीर, बुजुर्ग और स्कूली बच्चे गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक सड़क की समस्या नहीं है, बल्कि लोगों की सुरक्षा के साथ पूरी तरह से खिलवाड़ किया जा रहा है और यहाँ आए दिन छोटे-मोटे हादसों का डर बना रहता है। इस बदहाली को लेकर ग्रामीणों में गहरा असंतोष है। उनका कहना है कि ऐसा महसूस होता है जैसे विकास की रफ्तार सिर्फ शहरों की चमचमाती सड़कों तक ही सीमित रह गई है और गाँवों की अनदेखी करना ही नियति बन चुकी है। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से पुरजोर अपील की गई है कि वे केवल कागजी कार्रवाई से बाहर निकलें और जमीनी हकीकत को देखें, क्योंकि बोरगांव को जल्द से जल्द पक्की सड़क की सख्त जरूरत है। इस आवाज को जिम्मेदार लोगों तक पहुँचाने के लिए वीडियो को अधिक से अधिक शेयर करने की मांग की गई है।1
- मध्य प्रदेश के बड़वानी जिला अंतर्गत राजपुर क्षेत्र के धवली सहित विभिन्न स्थानों पर भाजपा के नवनियुक्त जिला महामंत्री विकास आर्य का स्वागत किया गया है। विकास आर्य को भाजपा का नया जिला महामंत्री नियुक्त किए जाने के बाद क्षेत्र में जगह-जगह उनके स्वागत के लिए कार्यक्रम आयोजित हुए, जिसके तहत धवली पहुंचने पर भी उनका जोरदार स्वागत किया गया।1
- मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह में तीसरे तीर्थंकर भगवान संभवनाथ के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। इस दौरान मंदिर की दान पेटी में रुपए के साथ-साथ अमेरिकी डॉलर भी डाले गए हैं।1
- इंदौर के महू विधानसभा क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पातालपानी और जाम गेट पर पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर इंदौर ग्रामीण पुलिस ने विशेष जनजागरूकता अभियान शुरू किया है। लगातार बढ़ रहे हादसों को देखते हुए पुलिस सोशल इन्फ्लूएंसर्स के माध्यम से भी लोगों को सावधानी बरतने का संदेश दे रही है। यह अभियान इंदौर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राजेंद्र वर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज कृष्ण के निर्देशन में चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों और जवानों ने खुद पातालपानी तथा जाम गेट पहुंचकर पर्यटकों को सुरक्षित पर्यटन के प्रति जागरूक किया। डीएसपी उमाकांत चौधरी ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में इन पर्यटन स्थलों पर विभिन्न हादसों में 66 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसके चलते पुलिस लगातार लोगों को सतर्क रहने की समझाइश दे रही है। इस दौरान इंदौर एसडीईआरएफ की टीम ने भी पर्यटकों को आपदा प्रबंधन और बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी कि किसी व्यक्ति के पानी में डूबने की स्थिति में प्राथमिक स्तर पर किस प्रकार मदद की जा सकती है और रेस्क्यू टीम किस तरह गहरे पानी में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालती है।4
- मध्य प्रदेश के खंडवा और बुरहानपुर जिले के कोरकू समाज के हजारों नागरिकों और वन सुरक्षा समितियों के सदस्यों ने वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने की वन विभाग की कार्रवाई का समर्थन किया है। समाज के प्रतिनिधियों ने "जंगल है तो जीवन है" और "तीर गोफन खाएंगे, जंगल हम बचाएंगे" जैसे नारे लगाते हुए स्टेडियम ग्राउंड पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट श्री बजरंग बहादुर सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। यह कदम उन्होंने जंगल बचाने और वनवासियों के पारंपरिक निस्तार अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से उठाया है। खालवा विकासखंड के ग्राम ताल्याधड़ निवासी धारासिंह ने बताया कि वन भूमि पर लगातार अवैध अतिक्रमण होने से जंगलों का दायरा घटा है और वन्य जीवों के आवास नष्ट हुए हैं, जिससे कोरकू समाज के पारंपरिक अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने भिलायीखेड़ा सहित अन्य स्थानों पर वन विभाग द्वारा की गई अतिक्रमण-रोधी कार्रवाई का पूरा समर्थन किया। वहीं, पन्नालाल, हजारी और अन्य वनवासियों ने मांग की है कि भविष्य में भी बिना किसी दबाव के ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहनी चाहिए और बेहतर कार्य करने वाले वन कर्मियों व सहयोगी ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। वनवासी श्री मानक लाल ने जोर देकर कहा कि कोरकू समाज का अस्तित्व, संस्कृति और आजीविका सदियों से वनों पर टिकी है। उन्होंने खंडवा और बुरहानपुर की समस्त वन भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने, और खाली कराई गई भूमि पर दोबारा कब्जा रोकने के लिए पौधरोपण, गश्त, सुरक्षा चौकी, ट्रेंच और वॉच टॉवर जैसी व्यवस्था करने की मांग की। साथ ही, उन्होंने वन विभाग के कर्मचारियों को सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल देने तथा वन कर्मियों पर हमला करने वालों व वन अपराधियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने की अपील की।1
- इंदौर के महू में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव और महू विधानसभा के कांग्रेस नेता श्री शक्ति सिंह गोयल का जन्मदिन इस वर्ष भी बेहद धूमधाम के साथ मनाया गया। स्थानीय महेश्वरी स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम में सुबह 11:00 बजे से ही कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का तांता लगना शुरू हो गया था। दोपहर 12:00 बजे के बाद कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे श्री गोयल का स्वागत फूल मालाओं और आतिशबाजी के साथ किया गया। कार्यकर्ताओं के भारी उत्साह के कारण श्री गोयल को प्रवेश द्वार से मंच तक पहुंचने में ही आधे घंटे से अधिक का समय लग गया। मंच पर पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव, किसान कांग्रेस अध्यक्ष जीतू ठाकुर और कांग्रेस नेता योगेश यादव की मौजूदगी में करीब 2 घंटे तक स्वागत का दौर चलता रहा। इस दौरान पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल, जिला पंचायत सदस्य कन्हैयालाल ठाकुर, बाबूलाल भूत, रामेश्वर पटेल हरसोला और सरपंच विष्णु हारोड सहित मानपुर, उमरिया, सिमरोल, चोरल आदि क्षेत्रों के सैकड़ों कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बधाई देने पहुंचे। इस अवसर पर जनपद सदस्य दिलीप सिंह गोयल, कृष्ण सिंह गोयल और नेहा ने सभी अतिथियों की अगवानी करते हुए आदर-सत्कार के साथ उन्हें भोजन कराया और अंत में श्री शक्ति सिंह गोयल ने सभी का आभार व्यक्त किया।2
- बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी परांजपे खरगोन पहुंचीं, जहां महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान अश्वनी परांजपे ने दतिया के उप चुनाव को लेकर बड़ा बयान देते हुए दावा किया कि इस चुनाव में भाजपा की ही जीत होगी। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ता काम कर बीजेपी उम्मीदवार को जिताएंगी। वहीं, दतिया में हुए घटनाक्रम और नरोत्तम मिश्रा समर्थकों के हंगामे व अनुशासनहीनता को लेकर उन्होंने बयान दिया कि इस पूरे मामले पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की पूरी नजर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक परिवार है और कार्यकर्ता वरिष्ठ नेताओं के निर्देशों का पालन करते हैं, इसलिए दतिया में सब ठीक-ठाक हो जाएगा।3