Shuru
Apke Nagar Ki App…
लहार - अनियंत्रित 108 एम्बुलेंस चालक ने गायो को कुचला दो से तीन गायों की मौत क्या कुछ बोले गौ रक्षक संतोष चौहान #hindustanprgatimadhyaprdeshlive #viralreels #video #गौरक्षक लहार - अनियंत्रित 108 एम्बुलेंस चालक ने गायो को कुचला दो से तीन गायों की मौत क्या कुछ बोले गौ रक्षक संतोष चौहान
विजय झा
लहार - अनियंत्रित 108 एम्बुलेंस चालक ने गायो को कुचला दो से तीन गायों की मौत क्या कुछ बोले गौ रक्षक संतोष चौहान #hindustanprgatimadhyaprdeshlive #viralreels #video #गौरक्षक लहार - अनियंत्रित 108 एम्बुलेंस चालक ने गायो को कुचला दो से तीन गायों की मौत क्या कुछ बोले गौ रक्षक संतोष चौहान
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- आलमपुर में बड़े ही धूम धाम से निकाली गई गई तिरंगा यात्रा *▪️आलमपुर में बड़े ही धूम धाम से निकाली गई गई तिरंगा यात्रा* आज शासकीय महाविद्यालय आलमपुर से तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ महाविद्यालय के प्राचार्य भगवान सिंह निरंजन ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यात्रा में महाविद्यालय का स्टाफ एवं छात्र छात्राओं के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरज सिंह पटेल, पूर्व जन भागीदारी अध्यक्ष कल्याण सिंह कौरव के साथ गणमान्य नागरिक चल रहे थे। यह यात्रा शासकीय महाविद्यालय से शुरू हुई। बस स्टैंड, विजय मंच , पुरानी नगर पालिका, देभई चौराह हो कर कन्या हाई स्कूल पहुंची नगर में घरों की छत से महिलाओं ने पुष्प वर्षा करके यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में युवाओं द्वारा अमर शहीदों के जयकारे लगाए जा रहे थे। उत्साह भरी इस यात्रा में हजारों की संख्या में युवा व बूढ़े बुजुर्ग सम्मिलित हुए। ऐतिहासिक यात्रा लगभग एक किमी के दायरे में चल रही थी । मेरी शान तिरंगा है मेरी जान तिरंगा है पूरे नगर में डीजे की ध्वनि सुनाई दे रही थी। यात्रा में भाजपा नगर पूर्व अध्यक्ष नवल मिश्रा, रोमी रायकवार, धर्मेंद्र शर्मा , रोहित मिश्रा आशीष पटेल एवं आलमपुर नगर के सभी विद्यालयो के प्राचार्य एवं सभी स्कूलों की छात्र छात्राएं भारी संख्या में युवा 10 मीटर लंबा राष्ट्रीय ध्वज थामकर यात्रा में चल रहे थे। इस तिरंगा यात्रा में आलमपुर थाना प्रभारी सोहनीश तोमर ने स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली हुए थे ।1
- सेवढ़ा। खंड स्तरीय उत्कृष्ट बालक छात्रावास, सेवढ़ा जिला दतिया में रह रहे छात्रों ने छात्रावास की व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। सेवढ़ा। खंड स्तरीय उत्कृष्ट बालक छात्रावास, सेवढ़ा जिला दतिया में रह रहे छात्रों ने छात्रावास की व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रों का कहना है कि हॉस्टल में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है और उन्हें कई तरह की परेशानियों के बीच रहकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। छात्रों के मुताबिक छात्रावास में फटे हुए गद्दे और चादरें उपलब्ध हैं। वहीं पानी की टंकियों पर ढक्कन तक नहीं लगे हैं। जिन टंकियों से छात्रों को पीने के लिए पानी लेना पड़ता है, उनमें कचरा जमा होने की बात भी सामने आई है। छात्रों का आरोप है कि साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। छात्रों ने पंखों की व्यवस्था को लेकर भी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि हॉस्टल में पंखे तो लगे हैं, लेकिन कई पंखे बेहद धीमी गति से चलते हैं। पुराने पंखे खराब होने के बाद उनकी मरम्मत कराकर दोबारा लगा दिए जाते हैं। गर्मी और मच्छरों के बीच छात्रों को पढ़ाई करने में परेशानी होती है। बारिश के मौसम में समस्या और बढ़ जाती है। छात्रों का कहना है कि बरसात के दौरान छात्रावास की दीवारों से पानी आने की समस्या भी सामने आती है। ऐसे माहौल में कमरों में घुटन महसूस होती है और पढ़ाई करना मुश्किल हो जाता है। छात्रों ने आरोप लगाते हुए कहा कि “हॉस्टल के नाम पर केवल दिखावा किया जा रहा है। यहां मूलभूत सुविधाएं तक ठीक से उपलब्ध नहीं हैं।” छात्रों ने संबंधित अधिकारियों से छात्रावास की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कराकर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। इस संबंध में छात्रावास अधीक्षक सत्येंद्र सिंह यादव से बात की गई तो उन्होंने कहा कि छात्रावास की आवश्यकताओं को लेकर जिला स्तर पर डिमांड भेजी जाती है। उन्होंने कहा कि डिमांड पूरी होने के बाद ही बच्चों की व्यवस्थाएं बेहतर हो पाएंगी और उनके स्तर पर इसके अलावा कुछ करना संभव नहीं है। अब सवाल यह है कि जब छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों को बिस्तर, स्वच्छ पेयजल, पंखे और बारिश से बचाव जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है, तो जिम्मेदार विभाग इस ओर कब ध्यान देगा? छात्रों और अभिभावकों ने जिला प्रशासन से मामले की जांच कराकर जल्द व्यवस्थाएं सुधारने की मांग की है।1
- उरई दिनांक 12 अगस्त 2026(सू०वि०)। विगत दिवस मा० उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार उरई दिनांक 12 अगस्त 2026(सू०वि०)। विगत दिवस मा० उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं श्री विरजेन्द्र कुमार सिंह, अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जालौन स्थान-उरई के कुशल मार्ग दर्शन में जनपद न्यायालय उरई में स्थाई लोक अदालत के संचालन एवं न्यायिक क्षेत्र के बारे में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन श्रीमती मनाली चन्द्रा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जालौन स्थान उरई की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के श्रीमती मनाली चन्द्रा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जालौन द्वारा उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये बताया गया कि स्थाई लोक अदालत का गठन विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 की धारा 22-बी के तहत किया गया है। यह एक स्थायी निकाय है, जो सामान्य अदालतों की तरह नियमित रूप से (प्रतिदिन) कार्य करती है और स्थाई लोक अदालत के विषय में विस्तृत जानकारी दी। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्री रामबाबू केवट सदस्य स्थायी लोकअदालत जालौन द्वारा उपस्थित विद्वान अधिवक्ताओं को बताया कि स्थाई लोक अदालत भारत में वैकल्पिक विवाद समाधान का एक अत्यंत प्रभावी और सुलभ माध्यम है। सामान्य न्यायालयों में मुकदमों के बढ़ते बोझ और न्याय मिलने में होने वाली देरी को कम करने के उद्देश्य से इसका गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि स्थाई लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक उपयोगिता सेवाओं से जुड़े विवादों का निपटारा करना है। इसके कार्यक्षेत्र में निम्नलिखित सेवाएं शामिल हैं परिवहन सेवाएं (यात्री या माल परिवहन) ,डाक, टेलीफोन या दूरसंचार सेवाएं बिजली, पानी और स्वच्छता, अस्पताल, औषधालय और स्वास्थ्य सेवाएं, बैंकिंग, बीमा और वित्तीय संस्थान, शैक्षणिक संस्थान और आवास सेवाएं आदि है। स्थाई लोक अदालत की आर्थिक और कानूनी सीमा एक करोड़ रुपये तक के वित्तीय विवादों की सुनवाई कर सकती है। इसके अलावा, यह केवल उन्हीं मामलों को स्वीकार करती है जो अभी तक किसी अन्य न्यायालय के समक्ष नहीं गए हैं। यह गंभीर या अशमनीय आपराधिक मामलों की सुनवाई नहीं कर सकती। विद्वान अधिवक्ता श्री संजय कुमार अग्रवाल द्वारा बताया गया कि स्थाई लोक अदालत भारत में आम नागरिकों को बीमा कंपनियों और सरकारी विभागों (जैसे बिजली बोर्ड, बीमा कंपनी, बैंक) के खिलाफ एक मजबूत और त्वरित सुरक्षा कवच प्रदान करती है। यह कम खर्चीली, त्वरित और सुलभ न्याय प्रणाली का एक बेहतरीन उदाहरण है, जो भारतीय न्यायपालिका के समय और धन दोनों की बचत करती है। इस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में इसके प्रति जागरूकता बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर जिला न्यायालय उरई के बार संघ जालौन की महासचिव श्रीमती साधना त्रिपाठी, सर्वश्री द्रगपाल सिंह परमार, विश्राम सिंह, शिव सिंह, अभिषेक पाठक, अशोक बाबू पाठक, सत्येन्द्र सिंह, रामजी, शिव कुमार श्रीवास्तव, यादवेन्द्र प्रताप सिंह, श्रीमती सुनीता सिंह, श्री प्रदीप कुमार, श्री सच्चिदानन्द श्रीवास्तव, श्रीमती मन्जूलता आदि विद्वान अधिवक्तागण उपस्थित रहे।1
- वृद्धा ने बुंदेली भाषा में सुनाई व्यथा, थाना प्रभारी ने बहू को फटकार लगाकर दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी जालौन। एट थाना क्षेत्र के ग्राम सोमई निवासी बुजुर्ग महिला गिरजरानी गुरुवार को अपनी फरियाद लेकर थाना एट पहुंचीं। उन्होंने थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह को बुंदेली भाषा में अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया कि उन्हें कई बार खाना तक नहीं मिल रहा है। साथ ही बहू द्वारा गाली-गलौज करने और मारपीट की धमकी देने का भी आरोप लगाया। वृद्धा की स्थिति और उसकी बात सुनकर थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह ने संवेदनशीलता दिखाते हुए सबसे पहले उन्हें थाने में भोजन कराया। इसके बाद उन्होंने महिला की पूरी शिकायत गंभीरता से सुनी। बुजुर्ग महिला ने आरोप लगाया कि बेटे की मौत के बाद उनकी बहू उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रही है और उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने महिला की बहू मंजू को थाने बुलाया और कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट, गाली-गलौज या किसी भी प्रकार की प्रताड़ना की शिकायत दोबारा मिलने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह ने वृद्धा को भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा और खाने-पीने की व्यवस्था में भी हरसंभव मदद की जाएगी। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी के इस संवेदनशील रवैये की स्थानीय लोगों ने सराहना की।1
- कृषि उपज मंडी सेंवढ़ा में नई पहल, 15 अगस्त पर फूलों और पौधों से सजेगा पूरा परिसर कृषि उपज मंडी सेंवढ़ा में नई पहल, 15 अगस्त पर फूलों और पौधों से सजेगा पूरा परिसर सेवढ़ा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कृषि उपज मंडी समिति सेवढ़ा को आकर्षक और हराभरा स्वरूप देने के लिए मंडी समिति के सचिव विक्रम सिंह जाटव द्वारा नई पहल की जा रही है। 15 अगस्त को लेकर कृषि उपज मंडी परिसर को विभिन्न प्रजातियों के फूलों और पौधों से सजाने की तैयारी की जा रही है। सचिव विक्रम सिंह जाटव की पहल पर मंडी परिसर में अलग-अलग वैरायटी के फूलों एवं पौधों को लगाया जा रहा है। इसके साथ ही परिसर के विभिन्न हिस्सों को व्यवस्थित और आकर्षक बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है, ताकि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंडी का पूरा परिसर हराभरा और सुंदर नजर आए। इस पहल का उद्देश्य केवल 15 अगस्त के कार्यक्रम को आकर्षक बनाना ही नहीं, बल्कि कृषि उपज मंडी परिसर में हरियाली को बढ़ावा देना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना भी है। मंडी में आने वाले किसान, व्यापारी और आम नागरिक भी इस पहल से पर्यावरण के प्रति जागरूक होंगे। बताया गया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंडी परिसर में ध्वजारोहण सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए परिसर की साफ-सफाई, सजावट और पौधरोपण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। फूलों और पौधों से सजा मंडी परिसर स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को और भी आकर्षक बनाएगा। मंडी सचिव की इस पहल की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ एवं हराभरा बनाने की ऐसी पहल अन्य सरकारी संस्थानों में भी की जानी चाहिए। इससे जहां परिसर की सुंदरता बढ़ती है, वहीं पर्यावरण संरक्षण का सकारात्मक संदेश भी समाज तक पहुंचता है। कृषि उपज मंडी सेवढ़ा में 15 अगस्त के अवसर पर फूलों और विभिन्न प्रजातियों के पौधों से परिसर को सजाने की तैयारी करते मंडी समिति के कर्मचारी।1
- लहार - अनियंत्रित 108 एम्बुलेंस चालक ने गायो को कुचला दो से तीन गायों की मौत क्या कुछ बोले गौ रक्षक संतोष चौहान #hindustanprgatimadhyaprdeshlive #viralreels #video #गौरक्षक लहार - अनियंत्रित 108 एम्बुलेंस चालक ने गायो को कुचला दो से तीन गायों की मौत क्या कुछ बोले गौ रक्षक संतोष चौहान1