बर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: झाला की चौकी में 58.440 किलो अवैध डोडा पोस्त जब्त, महिला गिरफ्तार बर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: झाला की चौकी में 58.440 किलो अवैध डोडा पोस्त जब्त, महिला गिरफ्तार करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है जब्त मादक पदार्थ की कीमत, एक माह में दूसरी बड़ी कार्रवाई ब्यावर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ब्यावर जिले की बर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए झाला की चौकी क्षेत्र में एक किराए के मकान से 58.440 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित बाजार कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। बर थाना पुलिस की एक माह में अवैध डोडा पोस्त के खिलाफ यह दूसरी बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है। मुखबिर की सूचना पर दी दबिश पुलिस के अनुसार, 26 अक्टूबर 2026 को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि झाला की चौकी के पास मौखम सिंह के किराए के मकान में भारी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त छिपाकर रखा गया है। सूचना की पुष्टि के बाद बर थाना पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश देकर मकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान सफेद और काले रंग के पांच प्लास्टिक कट्टों में भरा कुल 58.440 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज पुलिस ने इस मामले में प्रकरण संख्या 173/2026, दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज किया है। प्रकरण में किरण पत्नी मौखम सिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी बाड़िया तेजा, थाना जवाजा, जिला ब्यावर, हाल निवासी झाला की चौकी, थाना बर, जिला ब्यावर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई यह कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेंज अजमेर डॉ. रवि सभरवाल और जिला पुलिस अधीक्षक ब्यावर रतन सिंह के निर्देशानुसार की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अनुकृति उज्जैनिया तथा रायपुर वृत्ताधिकारी बंशीलाल पाण्डर के सुपरविजन में बर थाना प्रभारी मंजू मुलेवा के निर्देशन में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। यह कार्रवाई राजस्थान पुलिस के नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई। पुलिस टीम में ये रहे शामिल कार्रवाई करने वाली टीम में बर थाना प्रभारी निरीक्षक मंजू मुलेवा, कांस्टेबल महिपाल (543), गिरधारी (601), रामकेश, कालूराम (442) और गणेशराम (453) शामिल रहे। नोट: पुलिस के उपलब्ध विवरण के अनुसार जब्त डोडा पोस्त का कुल वजन 58.440 किलोग्राम है।
बर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: झाला की चौकी में 58.440 किलो अवैध डोडा पोस्त जब्त, महिला गिरफ्तार बर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: झाला की चौकी में 58.440 किलो अवैध डोडा पोस्त जब्त, महिला गिरफ्तार करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है जब्त मादक पदार्थ की कीमत, एक माह में दूसरी बड़ी कार्रवाई ब्यावर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ब्यावर जिले की बर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए झाला की चौकी क्षेत्र में एक किराए के मकान से 58.440 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित बाजार कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। बर थाना पुलिस की एक माह में अवैध डोडा पोस्त के खिलाफ यह दूसरी बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है। मुखबिर की सूचना पर दी दबिश पुलिस के अनुसार, 26 अक्टूबर 2026 को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि झाला की चौकी के पास मौखम सिंह के किराए के मकान में भारी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त छिपाकर रखा गया है। सूचना की पुष्टि के बाद बर थाना पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश देकर मकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान सफेद और काले रंग के पांच प्लास्टिक कट्टों में भरा कुल 58.440 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज पुलिस ने इस मामले में प्रकरण संख्या 173/2026, दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज किया है। प्रकरण में किरण पत्नी मौखम सिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी बाड़िया तेजा, थाना जवाजा, जिला ब्यावर, हाल निवासी झाला की चौकी, थाना बर, जिला ब्यावर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई यह कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेंज अजमेर डॉ. रवि सभरवाल और जिला पुलिस अधीक्षक ब्यावर रतन सिंह के निर्देशानुसार की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अनुकृति उज्जैनिया तथा रायपुर वृत्ताधिकारी बंशीलाल पाण्डर के सुपरविजन में बर थाना प्रभारी मंजू मुलेवा के निर्देशन में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। यह कार्रवाई राजस्थान पुलिस के नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई। पुलिस टीम में ये रहे शामिल कार्रवाई करने वाली टीम में बर थाना प्रभारी निरीक्षक मंजू मुलेवा, कांस्टेबल महिपाल (543), गिरधारी (601), रामकेश, कालूराम (442) और गणेशराम (453) शामिल रहे। नोट: पुलिस के उपलब्ध विवरण के अनुसार जब्त डोडा पोस्त का कुल वजन 58.440 किलोग्राम है।
- उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश पंचायतीराज आम चुनाव 2026 एरिया व जोनल मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण आयोजित उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश ब्यावर , 27 अक्टूबर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 की तैयारियों के तहत मंगलवार को पटेल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पंचायती राज मतदान के लिए नियुक्त एरिया व जोनल मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम उप जिला निर्वाचन अधिकारी ब्रह्मलाल जाट की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों को उनके दायित्वों, निर्वाचन नियमों एवं प्रक्रियाओं के संबंध में आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करना रहा। प्रशिक्षण के दौरान 86 एरिया व जोनल मजिस्ट्रेट को पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव से संबंधित मतदान प्रक्रिया, मतदान दलों की समय पर पहुँच, मतदान केंद्रो पर आवश्यक व्यवस्था, संवेदनशील मतदान केंद्र, कानून व्यवस्था सहित निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों को निर्वाचन कार्य के दौरान अपने दायित्वों का निर्धारित नियमों एवं प्रक्रिया के अनुसार निर्वहन करने, निर्वाचन से संबंधित सभी कार्यों में निर्धारित समय-सीमा एवं दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के संबंध में अवगत कराया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराना सभी निर्वाचन अधिकारियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाए तथा निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित नियम-कायदों एवं प्रक्रियाओं की अक्षरशः पालना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में अधिकारियों को पूर्ण सजगता एवं निष्पक्षता के साथ कार्य करना होगा। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने एरिया व जोनल मजिस्ट्रेट को अपने-अपने क्षेत्र में निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का प्रभावी समन्वय बनाए रखने तथा निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े प्रत्येक कार्य को निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी नियमों, निर्देशों एवं प्रक्रियाओं का गंभीरता से अध्ययन करने तथा प्रशिक्षण में दी गई जानकारी को प्रभावी रूप से लागू करने के भी निर्देश दिए प्रशिक्षण कार्यक्रम डॉ योगेश भाटी व्यवस्थापक प्रशिक्षण प्रकोष्ठ एवं जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर के नेतृत्व में दक्ष मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रदान किया गया।1
- जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में चार पंचायत समितियों की ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन संपन्न ब्यावर, 27 अक्टूबर। राज्य निर्वाचन आयोग जयपुर द्वारा आयोजित पंचायत राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के तहत तृतीय चरण में जिले की चार पंचायत समितियों में होने वाले मतदान के लिए ईवीएम मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी कमल राम मीना के निर्देशन में कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस दौरान जिले की जैतारण, जवाजा, नरबदखेड़ा, व रास पंचायत समितियों के मतदान के लिए कुल 411 मतदान बूथों के लिए 1084 बैलेट यूनिट एवं 543 कंट्रोल यूनिट का आवंटन किया गया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी ब्रह्मलाल जाट, उपखंड अधिकारी जयपाल सिंह राठौड़ एवं विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों सहित सभी संबंधित उपस्थित रहे।1
- कुएं में गिरे तेंदुए को चारपाई से किया रेस्क्यू ;डेढ़ घंटे में निकला बाहर घटना टॉडगढ़ रावली अभ्यारण बाहनहेड़ा के काजलवास गांव की भीम: घटना ब्यावर जिले के टॉडगढ़ रावली अभ्यारण के बाहनहेड़ा के काजलवास गांव की है जहां खेत पर बने कुएं में लेपर्ड के गिरे होने की सूचना मिली थी। खेत का मालिक मोटर स्टार्ट करने कुए के पास गया तो कुएं में लेपर्ड नजर आया। उसने राजसमंद वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना पर संरक्षण वन्य जीव राजसमंद डीएफओ डॉक्टर रामानंद भास्कर ने रेस्क्यू टीम को मौके के लिए रवाना किया। टीम में शामिल शूटर सुरेंद्र सिंह शेखावत वनरक्षक अटल सिंह पन्नालाल कुमावत और गणपत नाथ और अन्य सदस्य शामिल थे। टीम सदस्य के मुताबिक सुबह मंगलवार करीब 11:30 बजे हम मौके पर पहुंच चुके थे। लेपर्ड कुएं में था इसलिए उसे ट्रैकुलाइज नहीं किया जा सकता था। बेहोश होकर उसके पानी में डूबने का खतरा था। ऐसे में बिना ट्रैकूलाइज के बाहर निकालना तय किया। हमने गांव वालों की मदद ली और मौके पर चारपाई मंगाई। चारपाई को रसियो से बांधकर कुएं में लटका दिया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद लेपर्ड चारपाई पर चढ़ गया। टीम मेंबर ने चारपाई को समानांतर ऊपर खींचकर लेपर्ड को बचा लिया। दूसरी टीम जाल लेकर खड़ी थी। चारपाई के उपर आने के बाद जाल से लेपर्ड को कवर कर लिया और बार निकाल कर पिंजरे में शिफ्ट कर लिया।1
- बुजुर्ग से लेकर दिव्यांग मतदाताओं ने निभाई पंचायती राज चुनाव 2026 में भागीदारी किया मतदान मतदान केंद्र पर दिव्यांग मतदाताओं एवं बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर की सुविधा आसींद पंचायती राज चुनाव 2026 के द्वितीय चरण में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों को चुनने के लिए आज मतदान हो रहा है वही सुबह से ही कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की बड़ी संख्या में भीड़ देखी गई तो कही पर दिव्यांग मतदाताओं एवं बुजुर्ग मतदाता भी अपना मत डालते हुए नजर आए, आसींद मंजूर 94138895964
- नशा तस्करों पर पाली पुलिस का बड़ा प्रहार,462 किलो 900 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद पंचायत चुनाव को लेकर सतर्क पुलिस ने नशा तस्करों की साजिश की नाकाम, 462 किलो 900 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद मारवाड़ जंक्शन (पाली)। पंचायत चुनाव के मद्देनजर पाली पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 462 किलो 900 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 69 लाख 43 हजार 500 रुपये बताई गई है। पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त के परिवहन में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त की है। जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन (आईपीएस) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश एवं वृत्ताधिकारी प्रतीक मील के निकट सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। जिला विशेष टीम (DST) एवं सिरियारी थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस को देखकर जंगल की ओर भागा तस्कर पुलिस के अनुसार, जिला विशेष टीम को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध स्कॉर्पियो गाड़ी में अवैध डोडा पोस्त का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर गाड़ी का पीछा किया। पुलिस को पीछे आता देख चालक ने स्कॉर्पियो को तेज गति से भगाया और रास्ते में बैरिकेड पार करने का प्रयास किया। इसके बाद चालक गाड़ी छोड़कर जंगल एवं पहाड़ी क्षेत्र की ओर भाग गया। पुलिस ने स्कॉर्पियो की तलाशी ली तो उसमें कुल 462 किलो 900 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन को जब्त कर लिया है। तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अवैध डोडा पोस्त की खरीद-फरोख्त, परिवहन और तस्करी नेटवर्क से जुड़े लोगों के संबंध में गहन अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है। पुलिस की सक्रियता से मिली बड़ी सफलता पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए जिले में लगातार गश्त, प्रभावी नाकाबंदी एवं संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की जा रही है। पुलिस की सतर्कता और बेहतर समन्वय के चलते इतनी बड़ी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त बरामद करने में सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम इस कार्रवाई में सिरियारी थाना पुलिस, जिला विशेष टीम पाली एवं डीएसटी टीम के जवान शामिल रहे। पुलिस टीम ने समन्वित प्रयासों से मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की।1
- 4,870 मतदाता, 13 वार्ड और करीब 15 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला; मेघाराम बोले—जनता ने मौका दिया तो निष्पक्ष विकास और शिक्षा पर रहेगा जोर लांबा जाटान में मेघाराम डांगा की सरपंची दावेदारी, पानी और सफाई को बताया प्राथमिकता 4,870 मतदाता, 13 वार्ड और करीब 15 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला; मेघाराम बोले—जनता ने मौका दिया तो निष्पक्ष विकास और शिक्षा पर रहेगा जोर मेड़ता सिटी | तेजाराम लाडणवा मेड़ता पंचायत समिति के लांबा जाटान गांव में सरपंच चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। गांव की सरकार कार्यक्रम के तहत आपनो सिटी न्यूज़ चैनल की टीम ने गांव पहुंचकर सरपंच पद के उम्मीदवार मेघाराम डांगा से बातचीत की। करीब 4,870 मतदाताओं और 13 वार्डों वाले गांव में सरपंच पद के लिए लगभग 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। ऐसे में मतदाताओं की अपेक्षाएं और गांव के विकास से जुड़े मुद्दे चुनावी चर्चा के केंद्र में हैं। पानी, सफाई और बिजली पर रहेगा जोर सरपंच पद के उम्मीदवार मेघाराम डांगा ने बातचीत में कहा कि गांव में पेयजल की समस्या और सफाई व्यवस्था में सुधार उनकी प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उनका कहना है कि गांव में घर-घर नल कनेक्शन होने के बावजूद पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो पाना चिंता का विषय है। यदि उन्हें अवसर मिलता है तो पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने, बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान और गांव की साफ-सफाई पर काम करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि गांव के लोगों से जनसंपर्क के दौरान उन्हें जो समस्याएं बताई गई हैं, उन्हें ध्यान में रखा है। उनका दावा है कि जनता ने जिम्मेदारी सौंपी तो प्राथमिकता के आधार पर इन समस्याओं के समाधान के लिए काम करेंगे। पुस्तकालय और युवाओं के लिए खेल सुविधाओं की बात मेघाराम डांगा ने शिक्षा और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि गांव में पुस्तकालय की सुविधा विकसित करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिल सके और उन्हें किताबों के लिए बाहर नहीं जाना पड़े। युवाओं के लिए क्रिकेट सहित खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की जरूरत भी उन्होंने बताई। उन्होंने कहा कि गांव के विकास में युवाओं की भागीदारी जरूरी है और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने से ही बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने का दावा बातचीत के दौरान सरकारी योजनाओं के लाभ में भेदभाव और मनरेगा के कामकाज से जुड़े सवाल भी उठे। इस पर मेघाराम डांगा ने कहा कि आवास योजना, मनरेगा और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक निष्पक्ष तरीके से पहुंचना चाहिए। उन्होंने संकेत दिया कि ग्राम पंचायत में जिम्मेदारी मिलने पर पात्रता के आधार पर योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रयास करेंगे। बोले—36 कौम के साथ मिलकर करूंगा गांव की सेवा मेघाराम डांगा ने कहा कि वे सभी समाजों के लोगों के साथ मिलकर गांव की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि यदि मतदाता उन्हें अवसर देते हैं तो उनके विश्वास का सम्मान करते हुए गांव की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगे। लांबा जाटान में अब चुनावी चर्चा के बीच मतदाताओं की निगाहें उम्मीदवारों की घोषणाओं और विकास संबंधी योजनाओं पर टिकी हैं। पेयजल, सफाई, बिजली, शिक्षा और सरकारी योजनाओं का पारदर्शी क्रियान्वयन गांव की प्रमुख अपेक्षाएं हैं। इन मुद्दों पर आने वाली ग्राम पंचायत का कामकाज ही ग्रामीणों की उम्मीदों की असली कसौटी होगा।1
- दुबई की बिरज खलिफा बिलंडींग #dubai #sekha #city uae कंट्री दुबई की बिरज खलिफा बिलंडींग #dubai #sekha #city#city uae कंट्री1
- बर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: झाला की चौकी में 58.440 किलो अवैध डोडा पोस्त जब्त, महिला गिरफ्तार बर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: झाला की चौकी में 58.440 किलो अवैध डोडा पोस्त जब्त, महिला गिरफ्तार करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है जब्त मादक पदार्थ की कीमत, एक माह में दूसरी बड़ी कार्रवाई ब्यावर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ब्यावर जिले की बर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए झाला की चौकी क्षेत्र में एक किराए के मकान से 58.440 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित बाजार कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। बर थाना पुलिस की एक माह में अवैध डोडा पोस्त के खिलाफ यह दूसरी बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है। मुखबिर की सूचना पर दी दबिश पुलिस के अनुसार, 26 अक्टूबर 2026 को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि झाला की चौकी के पास मौखम सिंह के किराए के मकान में भारी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त छिपाकर रखा गया है। सूचना की पुष्टि के बाद बर थाना पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश देकर मकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान सफेद और काले रंग के पांच प्लास्टिक कट्टों में भरा कुल 58.440 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज पुलिस ने इस मामले में प्रकरण संख्या 173/2026, दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज किया है। प्रकरण में किरण पत्नी मौखम सिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी बाड़िया तेजा, थाना जवाजा, जिला ब्यावर, हाल निवासी झाला की चौकी, थाना बर, जिला ब्यावर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई यह कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेंज अजमेर डॉ. रवि सभरवाल और जिला पुलिस अधीक्षक ब्यावर रतन सिंह के निर्देशानुसार की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अनुकृति उज्जैनिया तथा रायपुर वृत्ताधिकारी बंशीलाल पाण्डर के सुपरविजन में बर थाना प्रभारी मंजू मुलेवा के निर्देशन में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। यह कार्रवाई राजस्थान पुलिस के नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई। पुलिस टीम में ये रहे शामिल कार्रवाई करने वाली टीम में बर थाना प्रभारी निरीक्षक मंजू मुलेवा, कांस्टेबल महिपाल (543), गिरधारी (601), रामकेश, कालूराम (442) और गणेशराम (453) शामिल रहे। नोट: पुलिस के उपलब्ध विवरण के अनुसार जब्त डोडा पोस्त का कुल वजन 58.440 किलोग्राम है।1