logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एसपी सांई कृष्णा थोटा ने सिवनी मालवा थाने का किया औचक निरीक्षण, अपराध नियंत्रण व जनसुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश एसपी सांई कृष्णा थोटा का सिवनी मालवा थाने पर औचक निरीक्षण, अपराध नियंत्रण व जनसुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश नर्मदापुरम जिले के पुलिस अधीक्षक सांई कृष्णा थोटा ने मंगलवार दोपहर सिवनी मालवा थाने का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाने के विभिन्न विभागों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान एसपी ने मालखाना, हवालात, कंप्यूटर कक्ष एवं अभिलेख (रिकॉर्ड) कक्ष की स्थिति देखी और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश थाना प्रभारी को दिए। एसपी थोटा ने पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि थाने में आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुना जाए और उसका समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता बरतते हुए त्वरित कार्रवाई करने पर जोर दिया। उन्होंने लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उन्हें शीघ्रता से निपटाने के निर्देश दिए। साथ ही थाना प्रभारी को पुलिस गश्त व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा क्षेत्र में सतत निगरानी बनाए रखने के लिए कहा। साइबर अपराधों को लेकर भी एसपी ने सख्त रुख अपनाते हुए निर्देशित किया कि ऐसे मामलों में तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए और उन्हें गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील मामलों में देरी से अपराधियों का मनोबल बढ़ता है, इसलिए त्वरित न्याय सुनिश्चित करना आवश्यक है। इसके अलावा एसपी ने थाना क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों पर कड़ी नजर रखने, जुआ-सट्टा एवं अवैध शराब के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए आमजन की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं को भी सुना और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

3 hrs ago
user_Shashank Mishra
Shashank Mishra
पत्रकार सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

एसपी सांई कृष्णा थोटा ने सिवनी मालवा थाने का किया औचक निरीक्षण, अपराध नियंत्रण व जनसुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश एसपी सांई कृष्णा थोटा का सिवनी मालवा थाने पर औचक निरीक्षण, अपराध नियंत्रण व जनसुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश नर्मदापुरम जिले के पुलिस अधीक्षक सांई कृष्णा थोटा ने मंगलवार दोपहर सिवनी मालवा थाने का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाने के विभिन्न विभागों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान एसपी ने मालखाना, हवालात, कंप्यूटर कक्ष एवं अभिलेख (रिकॉर्ड) कक्ष की स्थिति देखी और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश थाना प्रभारी को दिए। एसपी थोटा ने पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि थाने में आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुना जाए और उसका समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता बरतते हुए त्वरित कार्रवाई करने पर जोर दिया। उन्होंने लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उन्हें शीघ्रता से निपटाने के निर्देश दिए। साथ ही थाना प्रभारी को पुलिस गश्त व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा क्षेत्र में सतत निगरानी बनाए रखने के लिए कहा। साइबर अपराधों को लेकर भी एसपी ने सख्त रुख अपनाते हुए निर्देशित किया कि ऐसे मामलों में तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए और उन्हें गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील मामलों में देरी से अपराधियों का मनोबल बढ़ता है, इसलिए त्वरित न्याय सुनिश्चित करना आवश्यक है। इसके अलावा एसपी ने थाना क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों पर कड़ी नजर रखने, जुआ-सट्टा एवं अवैध शराब के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए आमजन की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं को भी सुना और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • एंकर नर्मदापुरम- सिवनी मालवा तहसील के ग्राम बटकी से सरकारी शिक्षा व्यवस्था की एक हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां बच्चों की पढ़ाई अब स्कूल के ब्लैकबोर्ड पर नहीं, बल्कि जमीन पर लिखी गिनती और वर्णमाला तक सिमटकर रह गई है। दरअसल, गांव का प्राथमिक स्कूल भवन जर्जर होकर टूट चुका है और पिछले करीब दो साल से बच्चों के पास अपना स्कूल ही नहीं है। ऐसे में गांव के 37 मासूम बच्चों को पढ़ाई के लिए डेढ़ किलोमीटर दूर इकलानी गांव के एक सार्वजनिक मंगल भवन में बैठना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि वहां न तो कक्षा है, न बेंच–डेस्क और न ही पढ़ाई का कोई बुनियादी इंतजाम। ऊपर टीन शेड है और नीचे फर्श पर गिनती और हिंदी वर्णमाला लिखी हुई है, और उसी जमीन पर बैठकर बच्चे पढ़ाई करने को मजबूर हैं। हालांकि सवाल अब भी वही है—जब दो साल से स्कूल भवन नहीं बन पाया, तो आखिर इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? और तब तक क्या बटकी के बच्चों को जमीन पर बैठकर ही पढ़ाई करनी पड़ेगी? विओं- वहीं इस मामले में डीपीसी डॉ. राजेश जायसवाल का कहना है कि बटकी में स्कूल भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव पहले भेजा गया था और उसकी स्वीकृति भी मिल चुकी थी। लेकिन तकनीकी कारणों से राज्य शिक्षा केंद्र से स्वीकृत राशि प्राप्त नहीं हो पाई, जिसकी वजह से भवन निर्माण शुरू नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि जिला शिक्षा केंद्र और कलेक्टर की ओर से इस संबंध में पत्राचार किया गया है। राज्य शिक्षा केंद्र ने इसे वार्षिक कार्य योजना में शामिल करने के निर्देश दिए हैं, जिससे अगले वित्तीय वर्ष में इसकी स्वीकृति मिलने की संभावना है। साथ ही उन्होंने मौजूदा परिस्थितियों में बच्चों को पढ़ाने की व्यवस्था करने वाले शिक्षक की सराहना भी की। बाइट – डॉ. राजेश जायसवाल ( डीपीसी )
    2
    एंकर नर्मदापुरम- सिवनी मालवा तहसील के ग्राम बटकी से सरकारी शिक्षा व्यवस्था की एक हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां बच्चों की पढ़ाई अब स्कूल के ब्लैकबोर्ड पर नहीं, बल्कि जमीन पर लिखी गिनती और वर्णमाला तक सिमटकर रह गई है।
दरअसल, गांव का प्राथमिक स्कूल भवन जर्जर होकर टूट चुका है और पिछले करीब दो साल से बच्चों के पास अपना स्कूल ही नहीं है। ऐसे में गांव के 37 मासूम बच्चों को पढ़ाई के लिए डेढ़ किलोमीटर दूर इकलानी गांव के एक सार्वजनिक मंगल भवन में बैठना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि वहां न तो कक्षा है, न बेंच–डेस्क और न ही पढ़ाई का कोई बुनियादी इंतजाम। ऊपर टीन शेड है और नीचे फर्श पर गिनती और हिंदी वर्णमाला लिखी हुई है, और उसी जमीन पर बैठकर बच्चे पढ़ाई करने को मजबूर हैं। हालांकि सवाल अब भी वही है—जब दो साल से स्कूल भवन नहीं बन पाया, तो आखिर इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? और तब तक क्या बटकी के बच्चों को जमीन पर बैठकर ही पढ़ाई करनी पड़ेगी?
विओं- वहीं इस मामले में डीपीसी डॉ. राजेश जायसवाल का कहना है कि बटकी में स्कूल भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव पहले भेजा गया था और उसकी स्वीकृति भी मिल चुकी थी। लेकिन तकनीकी कारणों से राज्य शिक्षा केंद्र से स्वीकृत राशि प्राप्त नहीं हो पाई, जिसकी वजह से भवन निर्माण शुरू नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि जिला शिक्षा केंद्र और कलेक्टर की ओर से इस संबंध में पत्राचार किया गया है। राज्य शिक्षा केंद्र ने इसे वार्षिक कार्य योजना में शामिल करने के निर्देश दिए हैं, जिससे अगले वित्तीय वर्ष में इसकी स्वीकृति मिलने की संभावना है।
साथ ही उन्होंने मौजूदा परिस्थितियों में बच्चों को पढ़ाने की व्यवस्था करने वाले शिक्षक की सराहना भी की।
बाइट – डॉ. राजेश जायसवाल ( डीपीसी )
    user_Maneesh dubey
    Maneesh dubey
    इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by ABDUL
    1
    Post by ABDUL
    user_ABDUL
    ABDUL
    Reporter Hoshangabad, Narmadapuram•
    3 hrs ago
  • विचार धारा में मतभेद हों सकता है लेकिन मक़सद एक है ‌विजय कुमार खंडेलवाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश
    1
    विचार धारा में मतभेद हों सकता है 
लेकिन मक़सद एक है 
‌विजय कुमार खंडेलवाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश
    user_Namdev gujre Khabar bhart news
    Namdev gujre Khabar bhart news
    पत्रकार घोड़ा डोंगरी, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • खेतों में नरवाई जलने वाले किसानों पर एसडीएम कन्नौद ने कृषको पर किया अर्थ दंड अधिरोपित कन्नौद/ कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह ने जिले में गेंहू कटाई के लिए हार्वेस्‍टर कम्‍बाइन हार्वेस्‍टर में स्‍ट्रा मैनेजमेंट सिस्‍टम/स्‍ट्रा रीपर का उपयोग करना अनिवार्य किया है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत जिले मे नरवाई जलाने की घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए प्रतिबंधात्‍मक आदेश भी जारी किये गये है। आदेश के उल्‍लंघन की स्थिति में कार्यवाही की गई, मंगलवार को अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय कन्नौद से जानकारी देते हुए बताया कि जिला कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी कन्नौद के.एल. तिलवारी ने खेतों में नरवाई जलाने वाले कृषक सुरेश पिता भगवत सिंह पवार निवासी सोनखेड़ी पर ₹5000/, हसन पिता जहांगीर खान मेवाती निवासी सोनखेड़ी पर ₹ 2500/रुपए, श्रवण पिता गोपी राम निवासी ननासा पर ₹5000, सुदामा पिता रमेश चंद निवासी ननासा पर ₹5000 का अर्थ दंड अधिरोपित किया गया है उप संचालक कृषि गोपेश पाठक ने बताया कि सैटेलाइट द्वारा नरवाई में आग लगाने की घटनाओं की मानिटरिंग की जा रही है। साथ ही मैदानी स्‍तर पर राजस्‍व, कृषि एवं पंचायत विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों के संयुक्‍त दल द्वारा क्षेत्र में सतत निगरानी की जा रही है। नरवाई जलाने की घटनाएं संज्ञान में आने पर संबंधित व्‍यक्ति पर प्रति घटना अर्थदण्‍ड अधिरोपित किया जाएगा। प्रावधान अनुसार पर्यावरण क्षति पूर्ति राशि के रूप में संबंधित व्‍यक्ति से अर्थ दण्‍ड के रूप में 2 एकड से कम भूमि के लिए 2500 रूपये, दो एकड़ से ज्‍यादा एवं 5 एकड से कम भूमि के लिए 05 हजार रूपये एवं 5 एकड से अधिक भूमि के लिए 15 हजार रूपये का अर्थदण्‍ड लगाया जायेगा।
    1
    खेतों में नरवाई जलने वाले किसानों पर एसडीएम कन्नौद ने कृषको पर किया अर्थ दंड अधिरोपित
कन्नौद/ कलेक्‍टर  ऋतुराज सिंह ने जिले में गेंहू कटाई के लिए हार्वेस्‍टर कम्‍बाइन हार्वेस्‍टर में स्‍ट्रा मैनेजमेंट सिस्‍टम/स्‍ट्रा रीपर का उपयोग करना अनिवार्य किया है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत जिले मे नरवाई जलाने की घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए प्रतिबंधात्‍मक आदेश भी जारी किये गये है। आदेश के उल्‍लंघन की स्थिति में कार्यवाही की गई,
मंगलवार को अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय कन्नौद से जानकारी देते हुए बताया कि
जिला कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी कन्नौद के.एल. तिलवारी ने खेतों में नरवाई जलाने वाले कृषक सुरेश पिता भगवत सिंह पवार निवासी सोनखेड़ी पर ₹5000/, हसन पिता जहांगीर खान मेवाती निवासी सोनखेड़ी पर ₹  2500/रुपए, श्रवण पिता गोपी राम निवासी ननासा पर ₹5000, सुदामा पिता रमेश चंद निवासी ननासा पर ₹5000 का अर्थ दंड अधिरोपित किया गया है
उप संचालक कृषि गोपेश पाठक ने बताया कि सैटेलाइट द्वारा नरवाई में आग लगाने की घटनाओं की मानिटरिंग की जा रही है। साथ ही मैदानी स्‍तर पर राजस्‍व, कृषि एवं पंचायत विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों के संयुक्‍त दल द्वारा क्षेत्र में सतत निगरानी की जा रही है। नरवाई जलाने की घटनाएं संज्ञान में आने पर संबंधित व्‍यक्ति पर प्रति घटना अर्थदण्‍ड अधिरोपित किया जाएगा। प्रावधान अनुसार पर्यावरण क्षति पूर्ति राशि के रूप में संबंधित व्‍यक्ति से अर्थ दण्‍ड के रूप में 2 एकड से कम भूमि के लिए 2500 रूपये, दो एकड़ से ज्‍यादा एवं 5 एकड से कम भूमि के लिए 05 हजार रूपये एवं 5 एकड से अधिक भूमि के लिए 15 हजार रूपये का अर्थदण्‍ड लगाया जायेगा।
    user_Rajendra shreevas
    Rajendra shreevas
    Local News Reporter कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by PS24NEWS
    1
    Post by PS24NEWS
    user_PS24NEWS
    PS24NEWS
    Local News Reporter Kolar, Bhopal•
    4 hrs ago
  • सोहागपुर (नर्मदापुरम)-इन दिनों राम रहीम रोटी बैंक में जरूरतमंद बेघर बेसहारा लोगों को भोजन कराने के लिए अधिक संख्या में सेवाभावी दानदाता बंधु उपस्थित हो रहे हैं तथा अपने हाथों से इन्हें भोजन परोसकर खिला रहे हैं। आज रामगंज वार्ड निवासी युवा समाजसेवी श्री सुनील मालवीय जी एवं जिला सहकारी बैंक की शाखा प्रबंधक श्रीमती बिन्नू राजा दांगी द्वारा पूर्णाहुति एवं भंडारा संपन्न होने के बाद यहां भोजन प्रसादी भिजवाई गई। इसी तारतम्य में ठेकेदार ग्रुप के संयोजक एवं रेल सुरक्षा समिति के श्री विनोद यादव ने अपने जन्मदिन पर साथ ही श्रीमती दीपा/ राजू उपाध्याय द्वारा अपने भाई की पुण्यतिथि पर यहां आकर जरूरतमंद बेघर बेसहारा लोगों एवं नर्मदा परिक्रमावासियों को संयुक्त रूप से व्यंजनों के साथ स्वादिष्ट भोजन कराकर पुण्य लाभ अर्जित किया गया।
    1
    सोहागपुर (नर्मदापुरम)-इन दिनों राम रहीम रोटी बैंक में जरूरतमंद बेघर बेसहारा लोगों को भोजन कराने के लिए अधिक संख्या में सेवाभावी दानदाता बंधु उपस्थित हो रहे हैं तथा अपने हाथों से इन्हें भोजन परोसकर खिला रहे हैं।
आज रामगंज वार्ड निवासी युवा समाजसेवी श्री सुनील मालवीय जी एवं जिला सहकारी बैंक की शाखा प्रबंधक श्रीमती बिन्नू राजा दांगी द्वारा पूर्णाहुति एवं भंडारा संपन्न होने के बाद यहां भोजन प्रसादी भिजवाई गई। 
इसी तारतम्य में ठेकेदार ग्रुप के संयोजक एवं रेल सुरक्षा समिति के श्री विनोद यादव ने अपने जन्मदिन पर साथ ही श्रीमती दीपा/ राजू उपाध्याय द्वारा अपने भाई की पुण्यतिथि पर यहां आकर जरूरतमंद बेघर बेसहारा लोगों एवं नर्मदा परिक्रमावासियों को संयुक्त रूप से व्यंजनों के साथ स्वादिष्ट भोजन कराकर पुण्य लाभ अर्जित किया गया।
    user_जमील खान  "राम रहीम रोटी बैंक
    जमील खान "राम रहीम रोटी बैंक
    Voice of people सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जीरावेह के आयुष्मान आरोग्य मंदिर द्वारा डेठी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 83 हितग्राहियों को मिला लाभ सिवनी मालवा तहसील के ग्राम जीरावेह स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) द्वारा जन स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम डेठी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर आंगनवाड़ी केंद्र डेठी एवं शासकीय माध्यमिक शाला डेठी में आयोजित हुआ, जिसमें ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना, आयुर्वेद एवं योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को आयुर्वेद आधारित दिनचर्या (दैनिक जीवनशैली), ऋतुचर्या (मौसमी जीवनशैली) एवं प्राणायाम के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। योग प्रशिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास भी कराया गया, जिससे उनके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने पर बल दिया गया। आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित सत्र के दौरान ग्रामवासियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों द्वारा रोग के अनुसार उचित परामर्श देते हुए आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया गया। शिविर में विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं की जांच की गई तथा उन्हें ‘गर्भाणी परिचर्या’ के अंतर्गत गर्भावस्था में खान-पान, दिनचर्या एवं सावधानियों के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस अवसर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर की चिकित्सा अधिकारी डॉ. वैशाली लोवंशी (CAMO), रेखा गौर (दवासज), गुरुशरण मालवीय (योग प्रशिक्षक), शिवानी गुजर (योग सहायिका), आशा कार्यकर्ता मोनिका कीर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मनीषा बारवे एवं सहायिका सविता धानक सहित अन्य स्थानीय सहयोगी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से उन्हें घर के पास ही स्वास्थ्य सेवाएं और आवश्यक दवाएं मिल जाती हैं, जिससे समय और धन दोनों की बचत होती है। शिविर में कुल 83 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। आयोजन के अंत में नियमित रूप से ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता एवं सेवाओं का दायरा लगातार बढ़ाया जा सके।
    1
    जीरावेह के आयुष्मान आरोग्य मंदिर द्वारा डेठी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 83 हितग्राहियों को मिला लाभ
सिवनी मालवा तहसील के ग्राम जीरावेह स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) द्वारा जन स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम डेठी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर आंगनवाड़ी केंद्र डेठी एवं शासकीय माध्यमिक शाला डेठी में आयोजित हुआ, जिसमें ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना, आयुर्वेद एवं योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को आयुर्वेद आधारित दिनचर्या (दैनिक जीवनशैली), ऋतुचर्या (मौसमी जीवनशैली) एवं प्राणायाम के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। योग प्रशिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास भी कराया गया, जिससे उनके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने पर बल दिया गया।
आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित सत्र के दौरान ग्रामवासियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों द्वारा रोग के अनुसार उचित परामर्श देते हुए आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया गया। शिविर में विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं की जांच की गई तथा उन्हें ‘गर्भाणी परिचर्या’ के अंतर्गत गर्भावस्था में खान-पान, दिनचर्या एवं सावधानियों के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
इस अवसर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर की चिकित्सा अधिकारी डॉ. वैशाली लोवंशी (CAMO), रेखा गौर (दवासज), गुरुशरण मालवीय (योग प्रशिक्षक), शिवानी गुजर (योग सहायिका), आशा कार्यकर्ता मोनिका कीर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मनीषा बारवे एवं सहायिका सविता धानक सहित अन्य स्थानीय सहयोगी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से उन्हें घर के पास ही स्वास्थ्य सेवाएं और आवश्यक दवाएं मिल जाती हैं, जिससे समय और धन दोनों की बचत होती है।
शिविर में कुल 83 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। आयोजन के अंत में नियमित रूप से ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता एवं सेवाओं का दायरा लगातार बढ़ाया जा सके।
    user_Shashank Mishra
    Shashank Mishra
    पत्रकार सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • नगर के बड़ी बजरिया वार्ड में फैजान उल हक और उनके फैंस क्लब द्वारा रमजान के पावन माह के 24वें रोजे के अवसर पर नगर की सेठ साहब वाली मस्जिद बड़ी बजरिया में रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। फैजान उल हक ने बताया कि सभी धर्मों का सम्मान करना और जनसेवा करना उनका प्रमुख उद्देश्य है। इसी भावना के साथ रमजान के इस पवित्र अवसर पर मुस्लिम समाज के रोजेदारों के लिए इफ्तार की व्यवस्था की जा रही है, ताकि आपसी भाईचारा और सद्भाव और अधिक मजबूत हो सके। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रोजेदार मुस्लिम भाई इफ्तार में शामिल होंगे। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में प्रेम, एकता और सौहार्द का संदेश भी दिया जाएगा। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया है।
    4
    नगर के बड़ी बजरिया वार्ड में फैजान उल हक और उनके फैंस क्लब द्वारा रमजान के पावन माह के 24वें रोजे के अवसर पर नगर की सेठ साहब वाली  मस्जिद बड़ी बजरिया में  रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
फैजान उल हक  ने बताया कि सभी धर्मों का सम्मान करना और जनसेवा करना उनका प्रमुख उद्देश्य है। इसी भावना के साथ रमजान के इस पवित्र अवसर पर मुस्लिम समाज के रोजेदारों के लिए इफ्तार की व्यवस्था की जा रही है, ताकि आपसी भाईचारा और सद्भाव और अधिक मजबूत हो सके।
इस अवसर पर बड़ी संख्या  में रोजेदार मुस्लिम भाई इफ्तार में शामिल होंगे। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में प्रेम, एकता और सौहार्द का संदेश भी दिया जाएगा। स्थानीय नागरिकों ने  इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया है।
    user_ABDUL
    ABDUL
    Reporter Hoshangabad, Narmadapuram•
    7 hrs ago
  • कन्नौद SBI बैंक शाखा में अनियमितताओं के गंभीर आरोप, ग्राहकों में आक्रोश कन्नौद स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) शाखा से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने बैंकिंग व्यवस्था की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैंक के ग्राहकों ने शाखा प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्राहकों का कहना है कि “फीडबैक” के नाम पर उनके मोबाइल फोन लेकर बिना अनुमति के OTP प्राप्त किए जाते हैं और उनकी जानकारी के बिना ही फीडबैक सबमिट कर दिया जाता है। वहीं, आरोप यह भी है कि संबंधित कार्य समय पर नहीं किए जाते, जिससे ग्राहकों को बार-बार बैंक के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इस मामले में जब शाखा प्रबंधक से सवाल किए गए, तो उन्होंने कथित रूप से असंवेदनशील व्यवहार किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बातचीत के दौरान प्रबंधक ने स्वयं ही “मैं तो फ्रॉड कर ही रहा हूं” जैसा बयान दे दिया, हालांकि बाद में उन्होंने अपनी बात से इनकार किया। इतना ही नहीं, सवाल पूछने पर पुलिस बुलाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। इसके अलावा, लोन प्रक्रिया के नाम पर राशि लेने और कार्य अधूरा छोड़ने जैसे गंभीर आरोप भी सामने आए हैं। पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी मौजूद होने की बात कही जा रही है, जो मामले की सच्चाई को उजागर करता है। यह घटना कई महत्वपूर्ण सवाल खड़े करती है— • क्या बिना अनुमति OTP लेना धोखाधड़ी की श्रेणी में नहीं आता? • क्या ग्राहकों के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार्य है? ग्राहकों का कहना है कि बैंकिंग प्रणाली में विश्वास बनाए रखने के लिए पारदर्शिता और जवाबदेही बेहद आवश्यक है। यदि ग्राहकों को ही भय और दबाव का सामना करना पड़े, तो व्यवस्था पर भरोसा कमजोर होना स्वाभाविक है। प्रशासन एवं उच्च बैंकिंग अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की जा रही है।
    2
    कन्नौद SBI बैंक शाखा में अनियमितताओं के गंभीर आरोप, ग्राहकों में आक्रोश
कन्नौद स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) शाखा से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने बैंकिंग व्यवस्था की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैंक के ग्राहकों ने शाखा प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
ग्राहकों का कहना है कि “फीडबैक” के नाम पर उनके मोबाइल फोन लेकर बिना अनुमति के OTP प्राप्त किए जाते हैं और उनकी जानकारी के बिना ही फीडबैक सबमिट कर दिया जाता है। वहीं, आरोप यह भी है कि संबंधित कार्य समय पर नहीं किए जाते, जिससे ग्राहकों को बार-बार बैंक के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
इस मामले में जब शाखा प्रबंधक से सवाल किए गए, तो उन्होंने कथित रूप से असंवेदनशील व्यवहार किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बातचीत के दौरान प्रबंधक ने स्वयं ही “मैं तो फ्रॉड कर ही रहा हूं” जैसा बयान दे दिया, हालांकि बाद में उन्होंने अपनी बात से इनकार किया। इतना ही नहीं, सवाल पूछने पर पुलिस बुलाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
इसके अलावा, लोन प्रक्रिया के नाम पर राशि लेने और कार्य अधूरा छोड़ने जैसे गंभीर आरोप भी सामने आए हैं। पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी मौजूद होने की बात कही जा रही है, जो मामले की सच्चाई को उजागर करता है।
यह घटना कई महत्वपूर्ण सवाल खड़े करती है—
•	क्या बिना अनुमति OTP लेना धोखाधड़ी की श्रेणी में नहीं आता?
•	क्या ग्राहकों के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार्य है?
ग्राहकों का कहना है कि बैंकिंग प्रणाली में विश्वास बनाए रखने के लिए पारदर्शिता और जवाबदेही बेहद आवश्यक है। यदि ग्राहकों को ही भय और दबाव का सामना करना पड़े, तो व्यवस्था पर भरोसा कमजोर होना स्वाभाविक है।
प्रशासन एवं उच्च बैंकिंग अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की जा रही है।
    user_Rajendra shreevas
    Rajendra shreevas
    Local News Reporter कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.