logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गुमला सदर थाना क्षेत्र के मड़ापानी के समीप सोमवार शाम एक ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया, जिसमें सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में धर्मेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार और वासुदेव कुमार सहित चार अन्य व्यक्ति शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर कुरूमगढ़ में निर्माणाधीन अस्पताल तक ईंटें पहुँचाकर वापस लौट रहा था। मड़ापानी के पास सड़क पर अचानक एक गाय सामने आ गई। गाय को बचाने के प्रयास में चालक ने ट्रैक्टर मोड़ने की कोशिश की, जिससे उसका एक पहिया सड़क किनारे गड्ढे में फंस गया। इसके बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर दो हिस्सों में टूट गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य चलाते हुए घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए भेजा। वहीं, गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार और वासुदेव कुमार को बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ चिकित्सकों की देखरेख में सभी का उपचार जारी है।

2 hrs ago
user_Hemant dubey
Hemant dubey
Local News Reporter गुमला, गुमला, झारखंड•
2 hrs ago
6ee9079e-75ae-43f3-881e-dac769219f5a

गुमला सदर थाना क्षेत्र के मड़ापानी के समीप सोमवार शाम एक ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया, जिसमें सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में धर्मेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार और वासुदेव कुमार सहित चार अन्य व्यक्ति शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के

अनुसार, ट्रैक्टर कुरूमगढ़ में निर्माणाधीन अस्पताल तक ईंटें पहुँचाकर वापस लौट रहा था। मड़ापानी के पास सड़क पर अचानक एक गाय सामने आ गई। गाय को बचाने के प्रयास में चालक ने ट्रैक्टर मोड़ने की कोशिश की, जिससे उसका एक पहिया सड़क

2bf836f1-e096-438f-8d3e-2099abc5d283

किनारे गड्ढे में फंस गया। इसके बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर दो हिस्सों में टूट गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य चलाते हुए घायलों को

बाहर निकाला और उपचार के लिए भेजा। वहीं, गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार और वासुदेव कुमार को बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ चिकित्सकों की देखरेख में सभी का उपचार जारी है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • गुमला सदर थाना क्षेत्र के मड़ापानी के समीप सोमवार शाम एक ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया, जिसमें सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में धर्मेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार और वासुदेव कुमार सहित चार अन्य व्यक्ति शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर कुरूमगढ़ में निर्माणाधीन अस्पताल तक ईंटें पहुँचाकर वापस लौट रहा था। मड़ापानी के पास सड़क पर अचानक एक गाय सामने आ गई। गाय को बचाने के प्रयास में चालक ने ट्रैक्टर मोड़ने की कोशिश की, जिससे उसका एक पहिया सड़क किनारे गड्ढे में फंस गया। इसके बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर दो हिस्सों में टूट गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य चलाते हुए घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए भेजा। वहीं, गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार और वासुदेव कुमार को बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ चिकित्सकों की देखरेख में सभी का उपचार जारी है।
    4
    गुमला सदर थाना क्षेत्र के मड़ापानी के समीप सोमवार शाम एक ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया, जिसमें सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में धर्मेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार और वासुदेव कुमार सहित चार अन्य व्यक्ति शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर कुरूमगढ़ में निर्माणाधीन अस्पताल तक ईंटें पहुँचाकर वापस लौट रहा था। मड़ापानी के पास सड़क पर अचानक एक गाय सामने आ गई। गाय को बचाने के प्रयास में चालक ने ट्रैक्टर मोड़ने की कोशिश की, जिससे उसका एक पहिया सड़क किनारे गड्ढे में फंस गया। इसके बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर दो हिस्सों में टूट गया।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य चलाते हुए घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए भेजा। वहीं, गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार और वासुदेव कुमार को बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ चिकित्सकों की देखरेख में सभी का उपचार जारी है।
    user_Hemant dubey
    Hemant dubey
    Local News Reporter गुमला, गुमला, झारखंड•
    2 hrs ago
  • झारखंड के गुमला जिले के सिसई प्रखंड अंतर्गत लकेया गांव में गौझिन डोभा (तालाब) में गोवंश के कटे हुए अवशेष पाए जाने से हड़कंप मच गया है। सोमवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने तालाब में दो सर, पैर और खाल जैसे अवशेष देखे, जो गौ माता को काटे जाने के बाद फेंके गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन ने तालाब का पानी सुखाकर इन अवशेषों को बरामद किया। इस घटना से पूरे हिन्दू समाज और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। समाजसेवी संजय वर्मा ने इसे जान बूझकर हिन्दू आस्था को ठेस पहुंचाने और माहौल बिगाड़ने की साजिश बताया है। उन्होंने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि सिसई विधायक जिगा सुसारण होरो और जिला प्रशासन के संरक्षण में अवैध बूचड़खाने चलाए जा रहे हैं और बड़े पैमाने पर गो-तस्करी हो रही है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि गौ माता की हत्या और उसके मांस की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है। विहिप बजरंग दल ने भी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि एक तरफ प्रशासन शांति समिति की बैठकों में आपसी भाईचारगी और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ इस तरह की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि गोवंश की हो रही लगातार हत्याओं को अब विहिप बजरंग दल बर्दाश्त नहीं करेगा। संगठन ने जिला प्रशासन से अविलंब गो-तस्करी और अवैध रूप से संचालित बूचड़खानों को बंद करने की मांग की है। साथ ही लकेया गांव की घटना की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो विहिप बजरंग दल अवैध बूचड़खानों को बंद कराने और गो-तस्करी को रोकने के लिए सड़कों पर उतरने को बाध्य होगा। इसके अलावा, वे जिले के सभी प्रखंडों में गो-तस्करी के खिलाफ एक व्यापक आंदोलन चलाएंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार और जिला प्रशासन की होगी। वहीं, इस घटना के संबंध में जब लकेया पंचायत की मुखिया सुगिया देवी से पूछा गया, तो वे बिना कुछ बताए घटनास्थल से चली गईं, जिससे यह अनुमान लगाया गया कि उन्हें अपने वोटरों की चिंता सता रही थी। घटना स्थल पर अंचल अधिकारी अशोक बड़ाईक, समाजसेवी संजय वर्मा, विहिप बजरंग दल गुमला जिला के जिला मंत्री मनीष बाबू, संरक्षक मुकेश श्रीवास्तव डेविड, रोहित शर्मा, सौरभ ताम्रकर, थाना प्रभारी नीरज कुमार, एसआई आशीष कुमार, अरुण सिंह, पुलिस के जवान सहित सैकड़ों की संख्या में बजरंग दल कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे।
    4
    झारखंड के गुमला जिले के सिसई प्रखंड अंतर्गत लकेया गांव में गौझिन डोभा (तालाब) में गोवंश के कटे हुए अवशेष पाए जाने से हड़कंप मच गया है। सोमवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने तालाब में दो सर, पैर और खाल जैसे अवशेष देखे, जो गौ माता को काटे जाने के बाद फेंके गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन ने तालाब का पानी सुखाकर इन अवशेषों को बरामद किया।

इस घटना से पूरे हिन्दू समाज और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। समाजसेवी संजय वर्मा ने इसे जान बूझकर हिन्दू आस्था को ठेस पहुंचाने और माहौल बिगाड़ने की साजिश बताया है। उन्होंने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि सिसई विधायक जिगा सुसारण होरो और जिला प्रशासन के संरक्षण में अवैध बूचड़खाने चलाए जा रहे हैं और बड़े पैमाने पर गो-तस्करी हो रही है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि गौ माता की हत्या और उसके मांस की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है। विहिप बजरंग दल ने भी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि एक तरफ प्रशासन शांति समिति की बैठकों में आपसी भाईचारगी और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ इस तरह की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि गोवंश की हो रही लगातार हत्याओं को अब विहिप बजरंग दल बर्दाश्त नहीं करेगा।

संगठन ने जिला प्रशासन से अविलंब गो-तस्करी और अवैध रूप से संचालित बूचड़खानों को बंद करने की मांग की है। साथ ही लकेया गांव की घटना की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो विहिप बजरंग दल अवैध बूचड़खानों को बंद कराने और गो-तस्करी को रोकने के लिए सड़कों पर उतरने को बाध्य होगा। इसके अलावा, वे जिले के सभी प्रखंडों में गो-तस्करी के खिलाफ एक व्यापक आंदोलन चलाएंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार और जिला प्रशासन की होगी।

वहीं, इस घटना के संबंध में जब लकेया पंचायत की मुखिया सुगिया देवी से पूछा गया, तो वे बिना कुछ बताए घटनास्थल से चली गईं, जिससे यह अनुमान लगाया गया कि उन्हें अपने वोटरों की चिंता सता रही थी। घटना स्थल पर अंचल अधिकारी अशोक बड़ाईक, समाजसेवी संजय वर्मा, विहिप बजरंग दल गुमला जिला के जिला मंत्री मनीष बाबू, संरक्षक मुकेश श्रीवास्तव डेविड, रोहित शर्मा, सौरभ ताम्रकर, थाना प्रभारी नीरज कुमार, एसआई आशीष कुमार, अरुण सिंह, पुलिस के जवान सहित सैकड़ों की संख्या में बजरंग दल कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे।
    user_SHAMBHU. S. CHAUHAN
    SHAMBHU. S. CHAUHAN
    Business Networking Company सिसई, गुमला, झारखंड•
    15 hrs ago
  • गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र अंतर्गत लकेया गांव स्थित गौझीन डोभा में गाय के कटे हुए सिर की खोपड़ी, जबड़ा, खाल, सींग और पैर सहित अन्य अवशेष मिलने से हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश व्याप्त है। सोमवार सुबह शौच के लिए डोभा के पास गए ग्रामीणों ने पानी में तैरते इन अंगों को देखा, जिसके बाद यह खबर पूरे प्रखंड क्षेत्र में तेजी से फैल गई। सूचना मिलते ही सिसई भरनो थाना प्रभारी, अंचलाधिकारी, मुखिया, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता, तथा भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुँचे। ग्रामीणों और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी को हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। समाज सेवी संजय वर्मा ने गुमला डीसी समेत कई नेता और मंत्री को फोन कर इस घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सिसई में बूचड़खाना चलाए जाने के कारण ऐसी घटनाएँ हो रही हैं। प्रशासन ने जेसीबी मशीन की सहायता से नाला बनाकर डोभा का पानी बाहर निकाला और फिर बोरे में सभी अवशेषों को उठाकर दफन करने के लिए ले गए। अंचलाधिकारी अशोक बड़ाईक ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि बकरीद पर्व से पूर्व सिसई थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई थी, जहाँ सभी समुदाय के लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से नियमों का पालन करते हुए त्योहार मनाने को कहा गया था, इसके बावजूद नियम कानून को ताक पर रखकर ऐसा कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। थाना प्रभारी ने भी गहन जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    3
    गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र अंतर्गत लकेया गांव स्थित गौझीन डोभा में गाय के कटे हुए सिर की खोपड़ी, जबड़ा, खाल, सींग और पैर सहित अन्य अवशेष मिलने से हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश व्याप्त है। सोमवार सुबह शौच के लिए डोभा के पास गए ग्रामीणों ने पानी में तैरते इन अंगों को देखा, जिसके बाद यह खबर पूरे प्रखंड क्षेत्र में तेजी से फैल गई।

सूचना मिलते ही सिसई भरनो थाना प्रभारी, अंचलाधिकारी, मुखिया, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता, तथा भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुँचे। ग्रामीणों और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी को हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। समाज सेवी संजय वर्मा ने गुमला डीसी समेत कई नेता और मंत्री को फोन कर इस घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सिसई में बूचड़खाना चलाए जाने के कारण ऐसी घटनाएँ हो रही हैं।

प्रशासन ने जेसीबी मशीन की सहायता से नाला बनाकर डोभा का पानी बाहर निकाला और फिर बोरे में सभी अवशेषों को उठाकर दफन करने के लिए ले गए। अंचलाधिकारी अशोक बड़ाईक ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि बकरीद पर्व से पूर्व सिसई थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई थी, जहाँ सभी समुदाय के लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से नियमों का पालन करते हुए त्योहार मनाने को कहा गया था, इसके बावजूद नियम कानून को ताक पर रखकर ऐसा कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। थाना प्रभारी ने भी गहन जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    user_कृष्णा कुमार साहु
    कृष्णा कुमार साहु
    रिपोर्टर सिसई, गुमला, झारखंड•
    18 hrs ago
  • गुमला जिले के पालकोट प्रखंड अंतर्गत बिलिंगबिरा पंचायत के लाधुडेरा गांव में बुनियादी सुविधाओं के गंभीर अभाव की एक और तस्वीर सामने आई है। गांव निवासी पैरू खड़िया की गर्भवती पत्नी सुषमा देवी को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर ग्रामीणों ने एकजुट होकर मानवता का परिचय दिया। उन्होंने सुषमा देवी को लगभग 4 किलोमीटर तक बहंगी में ढोकर पंचायत मुख्यालय तक पहुंचाया। पंचायत मुख्यालय से वाहन का इंतजाम कर उन्हें आगे पालकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहाँ उनका उपचार चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि लाधुडेरा गांव आज भी सड़क जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित है, जिसके चलते एंबुलेंस या अन्य कोई वाहन गांव तक नहीं पहुँच पाता। इस स्थिति में, मरीजों को दुर्गम और पथरीले रास्तों से बहंगी के सहारे ही बाहर लाना पड़ता है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में पेयजल सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं का भी भारी अभाव है, जिससे ग्रामीणों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
    1
    गुमला जिले के पालकोट प्रखंड अंतर्गत बिलिंगबिरा पंचायत के लाधुडेरा गांव में बुनियादी सुविधाओं के गंभीर अभाव की एक और तस्वीर सामने आई है। गांव निवासी पैरू खड़िया की गर्भवती पत्नी सुषमा देवी को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर ग्रामीणों ने एकजुट होकर मानवता का परिचय दिया। उन्होंने सुषमा देवी को लगभग 4 किलोमीटर तक बहंगी में ढोकर पंचायत मुख्यालय तक पहुंचाया।

पंचायत मुख्यालय से वाहन का इंतजाम कर उन्हें आगे पालकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहाँ उनका उपचार चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि लाधुडेरा गांव आज भी सड़क जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित है, जिसके चलते एंबुलेंस या अन्य कोई वाहन गांव तक नहीं पहुँच पाता। इस स्थिति में, मरीजों को दुर्गम और पथरीले रास्तों से बहंगी के सहारे ही बाहर लाना पड़ता है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में पेयजल सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं का भी भारी अभाव है, जिससे ग्रामीणों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
    user_Niraj kumar Sahu
    Niraj kumar Sahu
    पत्रकार बसिया, गुमला, झारखंड•
    16 hrs ago
  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर रविवार को गुमला के सदर अस्पताल परिसर से तंबाकू नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान की संयुक्त शुरुआत उपायुक्त गुमला दिलेश्वर महत्तो, अपर समाहर्ता राजीव नीरज, सिविल सर्जन गुमला शंभूनाथ चौधरी और एलआरडीसी गुमला राजीव कुमार ने की। कार्यक्रम के दौरान जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक प्रचार-प्रसार जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साथ ही, तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए एक हस्ताक्षर अभियान का भी शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण में जनसहभागिता बढ़ाने और लोगों को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। मौके पर अस्पताल प्रबंधक, जिला परामर्शी (तंबाकू निषेध कोषांग), मनोवैज्ञानिक तंबाकू मुक्ति केंद्र, एफएलसी-एनसीडी के प्रतिनिधि, सहियाएं तथा सदर अस्पताल के चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी भी मौजूद रहे।
    3
    विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर रविवार को गुमला के सदर अस्पताल परिसर से तंबाकू नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान की संयुक्त शुरुआत उपायुक्त गुमला दिलेश्वर महत्तो, अपर समाहर्ता राजीव नीरज, सिविल सर्जन गुमला शंभूनाथ चौधरी और एलआरडीसी गुमला राजीव कुमार ने की।

कार्यक्रम के दौरान जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक प्रचार-प्रसार जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साथ ही, तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए एक हस्ताक्षर अभियान का भी शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण में जनसहभागिता बढ़ाने और लोगों को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। मौके पर अस्पताल प्रबंधक, जिला परामर्शी (तंबाकू निषेध कोषांग), मनोवैज्ञानिक तंबाकू मुक्ति केंद्र, एफएलसी-एनसीडी के प्रतिनिधि, सहियाएं तथा सदर अस्पताल के चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी भी मौजूद रहे।
    user_राहुल कुमार
    राहुल कुमार
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    19 hrs ago
  • झारखंड के गुमला में भारतमाला परियोजना के तहत चल रहे सड़क निर्माण कार्य में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को बकाया भुगतान न मिलने से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और निर्माण कार्य में लगे एक एचआर कर्मी के साथ तीखी नोकझोंक के बाद हाथापाई तक की नौबत आ गई। यह परियोजना कभी भूमि मुआवजे को लेकर विरोध प्रदर्शनों का गवाह बनती है तो कभी टाना भगत समुदाय द्वारा प्रशासन को ज्ञापन सौंपने को लेकर सुर्खियों में रहती है। ग्रामीणों का आरोप है कि परियोजना से जुड़ी कंपनी द्वारा काम तो कराया गया, लेकिन मजदूरी का भुगतान समय पर नहीं किया जा रहा है। भुगतान के लिए कई बार मांग करने के बावजूद कोई ठोस पहल नहीं होने से लोगों में भारी नाराजगी है। ग्रामीण गंगा सिंह ने बताया कि वे सभी भूमि सिक्योरिटी मैनेजमेंट कंपनी के माध्यम से भारतमाला परियोजना में नाइट गार्ड के रूप में कार्यरत थे, लेकिन काम करने के बावजूद कई लोगों का मेहनताना अब तक बकाया है। उन्होंने विराज सिंह का 20 दिन, पंकज पांडेय का 23 दिन, महादेव महतो का 21 दिन, सूरज सिंह का 58 दिन, गणेश सिंह का 34 दिन, प्रीतम कुमार का 28 दिन, गंगा सिंह का 54 दिन, रामकुमार गुप्ता का 53 दिन, लुईस मिंज का 52 दिन तथा अमर सिंह का 20 दिन का भुगतान अब तक नहीं होने की जानकारी दी। आक्रोशित ग्रामीणों ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द भुगतान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी कंपनी प्रबंधन की होगी।
    2
    झारखंड के गुमला में भारतमाला परियोजना के तहत चल रहे सड़क निर्माण कार्य में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को बकाया भुगतान न मिलने से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और निर्माण कार्य में लगे एक एचआर कर्मी के साथ तीखी नोकझोंक के बाद हाथापाई तक की नौबत आ गई। यह परियोजना कभी भूमि मुआवजे को लेकर विरोध प्रदर्शनों का गवाह बनती है तो कभी टाना भगत समुदाय द्वारा प्रशासन को ज्ञापन सौंपने को लेकर सुर्खियों में रहती है।

ग्रामीणों का आरोप है कि परियोजना से जुड़ी कंपनी द्वारा काम तो कराया गया, लेकिन मजदूरी का भुगतान समय पर नहीं किया जा रहा है। भुगतान के लिए कई बार मांग करने के बावजूद कोई ठोस पहल नहीं होने से लोगों में भारी नाराजगी है। ग्रामीण गंगा सिंह ने बताया कि वे सभी भूमि सिक्योरिटी मैनेजमेंट कंपनी के माध्यम से भारतमाला परियोजना में नाइट गार्ड के रूप में कार्यरत थे, लेकिन काम करने के बावजूद कई लोगों का मेहनताना अब तक बकाया है। उन्होंने विराज सिंह का 20 दिन, पंकज पांडेय का 23 दिन, महादेव महतो का 21 दिन, सूरज सिंह का 58 दिन, गणेश सिंह का 34 दिन, प्रीतम कुमार का 28 दिन, गंगा सिंह का 54 दिन, रामकुमार गुप्ता का 53 दिन, लुईस मिंज का 52 दिन तथा अमर सिंह का 20 दिन का भुगतान अब तक नहीं होने की जानकारी दी।

आक्रोशित ग्रामीणों ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द भुगतान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी कंपनी प्रबंधन की होगी।
    user_Hemant dubey
    Hemant dubey
    Local News Reporter गुमला, गुमला, झारखंड•
    2 hrs ago
  • एक वीडियो सामने आया है जिसमें कंदरा जंगल के बीच बनी एक सड़क का दृश्य दिखाया गया है। इस वीडियो में जंगल के घने क्षेत्र के मध्य से गुजरते हुए इस रास्ते को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।
    2
    एक वीडियो सामने आया है जिसमें कंदरा जंगल के बीच बनी एक सड़क का दृश्य दिखाया गया है। इस वीडियो में जंगल के घने क्षेत्र के मध्य से गुजरते हुए इस रास्ते को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।
    user_Bikesh Oraon
    Bikesh Oraon
    Senha, Lohardaga•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.