logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रेम प्रसंग में बवाल शादी शुदा युवक हाईटेंशन पोल पर चडा पुलिस ने घंटों बाद बचाया अम्बेडकर नगर जनपद के अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत यादव नगर खेमापुर में शनिवार को उस समय अफरा तफरी मच गया जब एक ही वक्त शादीशुदा प्रेम प्रसंग के चलते हाई टेंशन विद्युत पुल पर चढ़ गया करीब 1 घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक को सुरक्षित उतार लिया।

5 hrs ago
user_Guru Prasad Pandey Patrakar Dainik Ayodhya Times
Guru Prasad Pandey Patrakar Dainik Ayodhya Times
जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

प्रेम प्रसंग में बवाल शादी शुदा युवक हाईटेंशन पोल पर चडा पुलिस ने घंटों बाद बचाया अम्बेडकर नगर जनपद के अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत यादव नगर खेमापुर में शनिवार को उस समय अफरा तफरी मच गया जब एक ही वक्त शादीशुदा प्रेम प्रसंग के चलते हाई टेंशन विद्युत पुल पर चढ़ गया करीब 1 घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक को सुरक्षित उतार लिया।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • *सुल्तानपुर !! थाना जयसिंहपुर अंतर्गत ग्राम उगई का पुरवा में एक 15 वर्षीय बालक द्वारा फाँसी लगाकर आत्महत्या करने व पुलिस कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर रामकृष्ण चतुर्वेदी द्वारा दी गई जानकारी
    1
    *सुल्तानपुर !!
थाना जयसिंहपुर अंतर्गत ग्राम उगई का पुरवा में एक 15 वर्षीय बालक द्वारा फाँसी लगाकर आत्महत्या करने व पुलिस कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर रामकृष्ण चतुर्वेदी द्वारा दी गई जानकारी
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard Sultanpur, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • अमेठी/सुलतानपुर से बड़ी खबर… कैंसर की बढ़ती समस्या को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में HOD डॉ. विनीत नाकरा (सीईओ सर्जरी एवं निदेशक) ने अहम जानकारी साझा की। डॉ. नाकरा ने बताया कि भारत में कैंसर के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है और उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में भी इसकी रफ्तार तेज है। ऐसे में मरीजों को समय पर, सुलभ और आधुनिक इलाज उपलब्ध कराना बेहद जरूरी हो गया है। अमेठी के संजय गांधी हॉस्पिटल में स्थापित लीनस ऑन्कोलॉजी इंस्टीट्यूट इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे आसपास के जिलों के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। 👉 इस वीडियो में देखें: • डॉ. विनीत नाकरा की पूरी बाइट • कैंसर के बढ़ते मामलों पर विशेषज्ञ की राय • आधुनिक इलाज की नई सुविधा
    1
    अमेठी/सुलतानपुर से बड़ी खबर… कैंसर की बढ़ती समस्या को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में HOD डॉ. विनीत नाकरा (सीईओ सर्जरी एवं निदेशक) ने अहम जानकारी साझा की।
डॉ. नाकरा ने बताया कि भारत में कैंसर के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है और उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में भी इसकी रफ्तार तेज है। ऐसे में मरीजों को समय पर, सुलभ और आधुनिक इलाज उपलब्ध कराना बेहद जरूरी हो गया है।
अमेठी के संजय गांधी हॉस्पिटल में स्थापित लीनस ऑन्कोलॉजी इंस्टीट्यूट इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे आसपास के जिलों के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
👉 इस वीडियो में देखें:
• डॉ. विनीत नाकरा की पूरी बाइट
• कैंसर के बढ़ते मामलों पर विशेषज्ञ की राय
• आधुनिक इलाज की नई सुविधा
    user_Kamalpresh Kamal tiwari
    Kamalpresh Kamal tiwari
    Media company सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • good night radhe radhe
    1
    good night radhe radhe
    user_Raju.u.p.44
    Raju.u.p.44
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • *थाना कोतवाली देहात में डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि तीन नाबालिग बच्चियां लापत हुई हैं। इस सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए महज 01 घण्टे के भीतर तीनों बच्चियों को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया।* *उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी लम्भुआ श्री रितिक कपूर की बाइट*
    1
    *थाना कोतवाली देहात में डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि तीन नाबालिग बच्चियां लापत हुई हैं। इस सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए महज 01 घण्टे के भीतर तीनों बच्चियों को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया।*
*उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी लम्भुआ श्री रितिक कपूर की बाइट*
    user_Lambhua express news
    Lambhua express news
    पत्रकार लम्भुआ एक्सप्रेस न्यूज लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • दो ईमानदार अधिकारियों की एंट्री से जगी उम्मीद, समाधान दिवस में बदली तस्वीर *लम्भुआ, सुलतानपुर।* तहसील लम्भुआ में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस इस बार आम दिनों से अलग नजर आया। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह और पुलिस अधीक्षक चारु निगम की मौजूदगी ने न केवल कार्यक्रम की गंभीरता बढ़ाई, बल्कि फरियादियों के बीच एक नई उम्मीद भी जगाई। दोनों अधिकारियों का सख्त और सक्रिय रवैया लोगों को यह विश्वास दिलाने में सफल रहा कि अब उनकी समस्याओं का समाधान टालमटोल के बजाय मौके पर ही संभव हो सकता है। समाधान दिवस में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों और फरियादियों ने खुलकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। खास बात यह रही कि कई मामलों में अधिकारियों ने तत्काल संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश देकर मौके पर ही निस्तारण की प्रक्रिया शुरू कराई। इससे लोगों को पहली बार यह एहसास हुआ कि उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना और समझा जा रहा है। फरियादियों का कहना है कि पहले शिकायतें दर्ज तो हो जाती थीं, लेकिन उनके समाधान में लंबा समय लग जाता था या फिर बार-बार चक्कर लगाने पड़ते थे। इस बार स्थिति अलग दिखी, जहां अधिकारियों ने सीधे संवाद कर समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का भरोसा दिया। इससे प्रशासन की कार्यशैली में बदलाव का संकेत भी मिला है। डीएम और एसपी की संयुक्त उपस्थिति ने विभागीय अधिकारियों में भी जवाबदेही बढ़ाई है। मौके पर ही फटकार और निर्देश मिलने से संबंधित कर्मियों में सतर्कता देखी गई। यह साफ संकेत है कि लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हालांकि, यह देखना अभी बाकी है कि इस एक्शन मोड का असर लंबे समय तक बना रहता है या नहीं। फिलहाल, जनता की निगाहें प्रशासन की अगली कार्यवाही पर टिकी हैं। अगर इसी तरह पारदर्शिता और तत्परता बनी रही, तो निश्चित ही आम जनता को राहत मिलेगी और समाधान दिवस की उपयोगिता भी सार्थक साबित होगी।
    4
    दो ईमानदार अधिकारियों की एंट्री से जगी उम्मीद, समाधान दिवस में बदली तस्वीर
*लम्भुआ, सुलतानपुर।* तहसील लम्भुआ में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस इस बार आम दिनों से अलग नजर आया। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह और पुलिस अधीक्षक चारु निगम की मौजूदगी ने न केवल कार्यक्रम की गंभीरता बढ़ाई, बल्कि फरियादियों के बीच एक नई उम्मीद भी जगाई। दोनों अधिकारियों का सख्त और सक्रिय रवैया लोगों को यह विश्वास दिलाने में सफल रहा कि अब उनकी समस्याओं का समाधान टालमटोल के बजाय मौके पर ही संभव हो सकता है।
समाधान दिवस में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों और फरियादियों ने खुलकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। खास बात यह रही कि कई मामलों में अधिकारियों ने तत्काल संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश देकर मौके पर ही निस्तारण की प्रक्रिया शुरू कराई। इससे लोगों को पहली बार यह एहसास हुआ कि उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना और समझा जा रहा है।
फरियादियों का कहना है कि पहले शिकायतें दर्ज तो हो जाती थीं, लेकिन उनके समाधान में लंबा समय लग जाता था या फिर बार-बार चक्कर लगाने पड़ते थे। इस बार स्थिति अलग दिखी, जहां अधिकारियों ने सीधे संवाद कर समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का भरोसा दिया। इससे प्रशासन की कार्यशैली में बदलाव का संकेत भी मिला है।
डीएम और एसपी की संयुक्त उपस्थिति ने विभागीय अधिकारियों में भी जवाबदेही बढ़ाई है। मौके पर ही फटकार और निर्देश मिलने से संबंधित कर्मियों में सतर्कता देखी गई। यह साफ संकेत है कि लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हालांकि, यह देखना अभी बाकी है कि इस एक्शन मोड का असर लंबे समय तक बना रहता है या नहीं। फिलहाल, जनता की निगाहें प्रशासन की अगली कार्यवाही पर टिकी हैं। अगर इसी तरह पारदर्शिता और तत्परता बनी रही, तो निश्चित ही आम जनता को राहत मिलेगी और समाधान दिवस की उपयोगिता भी सार्थक साबित होगी।
    user_SantoshPandit Yuva Anti Corrup
    SantoshPandit Yuva Anti Corrup
    लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • जनपद सुल्तानपुर के तहसील कादीपुर क्षेत्र के अंतर्गत थाना अखण्डनगर जनपद सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पास रतनपुर के जंगलों में एक शव फाँसी के फंदे पर लटका हुआ मिला, जिसकी शिनाख्त की गई। वह शेर बहादुर गौतम पुत्र जियालाल गौतम निवासी ताजुद्दीनपुर थाना अखण्डनगर के रहने वाले थे, जो 4-5 दिन पहले अपने घर से निकले थे बिना किसी को बताए हुए। परिवार वाले तलाश कर रहे थे। उनका शव कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर कर वास्ते पीएम (पोस्ट-मार्टम) भेजा जा रहा है। मौके पर फील्ड यूनिट साक्ष्य संकलन का कार्य कर रही है। विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी कादीपुर श्री विनय गौतम की बाइटः-"*
    1
    जनपद सुल्तानपुर के तहसील कादीपुर क्षेत्र के अंतर्गत थाना अखण्डनगर जनपद सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पास रतनपुर के जंगलों में एक शव फाँसी के फंदे पर लटका हुआ मिला, जिसकी शिनाख्त की गई। वह शेर बहादुर गौतम पुत्र जियालाल गौतम निवासी ताजुद्दीनपुर थाना अखण्डनगर के रहने वाले थे, जो 4-5 दिन पहले अपने घर से निकले थे बिना किसी को बताए हुए। परिवार वाले तलाश कर रहे थे। उनका शव कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर कर वास्ते पीएम (पोस्ट-मार्टम) भेजा जा रहा है। मौके पर फील्ड यूनिट साक्ष्य संकलन का कार्य कर रही है। विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी कादीपुर श्री विनय गौतम की बाइटः-"*
    user_Prashant Yadav
    Prashant Yadav
    Local News Reporter कादीपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • *सुलतानपुर में सुबह से आंधी-तूफान संग तेज बारिश, प्रशासन ने घरों में रहने की दी सलाह* सुलतानपुर। जनपद में रविवार सुबह से ही मौसम ने अचानक विकराल रूप धारण कर लिया। तेज आंधी-तूफान के साथ शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। सुबह से आसमान में घने काले बादल छाए रहे और तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी है।आकाशीय बिजली की गड़गड़ाहट से भी नागरिक भयभीत हो गए है। मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने नागरिकों से अत्यंत आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। प्रशासन ने खासतौर पर पेड़ों, कमजोर भवनों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है। गौरतलब है कि चार दिन पूर्व जिले में आए भीषण आंधी-तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई थी, जिसमें सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी जबकि 21 लोग घायल हुए थे। कई मकान क्षतिग्रस्त हुए थे और विद्युत व्यवस्था भी प्रभावित हुई थी। पिछली त्रासदी को देखते हुए प्रशासन इस बार पहले से अधिक सतर्क नजर आ रहा है। बारिश और तेज हवाओं के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव और बिजली बाधित होने की भी सूचना है। जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट मोड पर रखा है। मौसम विभाग ने आगामी घंटों में खराब मौसम बने रहने की संभावना जताई है, जिससे लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
    1
    *सुलतानपुर में सुबह से आंधी-तूफान संग तेज बारिश, प्रशासन ने घरों में रहने की दी सलाह*
सुलतानपुर। जनपद में रविवार सुबह से ही मौसम ने अचानक विकराल रूप धारण कर लिया। तेज आंधी-तूफान के साथ शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। सुबह से आसमान में घने काले बादल छाए रहे और तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी है।आकाशीय बिजली की गड़गड़ाहट से भी नागरिक भयभीत  हो गए है।
मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने नागरिकों से अत्यंत आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। प्रशासन ने खासतौर पर पेड़ों, कमजोर भवनों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है।
गौरतलब है कि चार दिन पूर्व जिले में आए भीषण आंधी-तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई थी, जिसमें सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी जबकि 21 लोग घायल हुए थे। कई मकान क्षतिग्रस्त हुए थे और विद्युत व्यवस्था भी प्रभावित हुई थी। पिछली त्रासदी को देखते हुए प्रशासन इस बार पहले से अधिक सतर्क नजर आ रहा है।
बारिश और तेज हवाओं के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव और बिजली बाधित होने की भी सूचना है। जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट मोड पर रखा है।
मौसम विभाग ने आगामी घंटों में खराब मौसम बने रहने की संभावना जताई है, जिससे लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard Sultanpur, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • लम्भुआ में समाधान दिवस का बदला स्वरूप: डीएम इंद्रजीत सिंह एक्शन मोड में लम्भुआ, सुल्तानपुर। तहसील लम्भुआ में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस इस बार सख्त प्रशासनिक व्यवस्था और अनुशासन के नए मॉडल के साथ देखने को मिला। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आए और उन्होंने व्यवस्था में कई अहम बदलाव लागू किए। इस बार समाधान दिवस में सबसे बड़ा परिवर्तन यह रहा कि अब कोई भी फरियादी सीधे डीएम के सामने नहीं पहुंच पा रहा है। पहले सभी शिकायतकर्ताओं को पर्ची बनवानी अनिवार्य की गई, जिसके बाद ही उन्हें क्रमवार सुनवाई के लिए बुलाया गया। इस व्यवस्था से जहां भीड़भाड़ और अव्यवस्था पर नियंत्रण देखने को मिला, वहीं लाइन में लगे लोगों को व्यवस्थित तरीके से अपनी बात रखने का मौका भी मिला। फरियादियों ने इस नई व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि “डीएम हो तो सुल्तानपुर के डीएम इंद्रजीत सिंह जैसा हो”, क्योंकि उन्होंने सुनवाई प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रभावी बनाने का प्रयास किया है। वहीं पुलिस विभाग की ओर से पुलिस अधीक्षक चारु निगम भी सक्रिय भूमिका में नजर आईं। उन्होंने कई मामलों को मौके पर ही गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। इससे शिकायतकर्ताओं को त्वरित राहत मिलने की उम्मीद जगी है। प्रशासनिक मोर्चे पर प्रीति जैन लगातार व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग करती दिखीं, जबकि प्रांजल त्रिपाठी ने फरियादियों को लाइन में लगवाकर अनुशासन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अभय राज भी पूरे कार्यक्रम के दौरान सक्रिय रहकर व्यवस्था को सुचारू बनाने में जुटे रहे। समाधान दिवस का यह आयोजन इस बार महज औपचारिकता तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सख्त प्रबंधन, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ संचालित होता नजर आया। इससे आम जनता में विश्वास बढ़ा है कि उनकी समस्याओं का समाधान अब पहले से अधिक प्रभावी तरीके से हो सकेगा। हालांकि अब यह देखना अहम होगा कि प्रशासन की यह सख्ती और नई व्यवस्था जमीनी स्तर पर कितनी कारगर साबित होती है और आम लोगों को इसका वास्तविक लाभ कितनी तेजी से मिल पाता है।
    3
    लम्भुआ में समाधान दिवस का बदला स्वरूप: डीएम इंद्रजीत सिंह एक्शन मोड में
लम्भुआ, सुल्तानपुर। तहसील लम्भुआ में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस इस बार सख्त प्रशासनिक व्यवस्था और अनुशासन के नए मॉडल के साथ देखने को मिला। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आए और उन्होंने व्यवस्था में कई अहम बदलाव लागू किए।
इस बार समाधान दिवस में सबसे बड़ा परिवर्तन यह रहा कि अब कोई भी फरियादी सीधे डीएम के सामने नहीं पहुंच पा रहा है। पहले सभी शिकायतकर्ताओं को पर्ची बनवानी अनिवार्य की गई, जिसके बाद ही उन्हें क्रमवार सुनवाई के लिए बुलाया गया। इस व्यवस्था से जहां भीड़भाड़ और अव्यवस्था पर नियंत्रण देखने को मिला, वहीं लाइन में लगे लोगों को व्यवस्थित तरीके से अपनी बात रखने का मौका भी मिला।
फरियादियों ने इस नई व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि “डीएम हो तो सुल्तानपुर के डीएम इंद्रजीत सिंह जैसा हो”, क्योंकि उन्होंने सुनवाई प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रभावी बनाने का प्रयास किया है।
वहीं पुलिस विभाग की ओर से पुलिस अधीक्षक चारु निगम भी सक्रिय भूमिका में नजर आईं। उन्होंने कई मामलों को मौके पर ही गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। इससे शिकायतकर्ताओं को त्वरित राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
प्रशासनिक मोर्चे पर प्रीति जैन लगातार व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग करती दिखीं, जबकि प्रांजल त्रिपाठी ने फरियादियों को लाइन में लगवाकर अनुशासन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अभय राज भी पूरे कार्यक्रम के दौरान सक्रिय रहकर व्यवस्था को सुचारू बनाने में जुटे रहे।
समाधान दिवस का यह आयोजन इस बार महज औपचारिकता तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सख्त प्रबंधन, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ संचालित होता नजर आया। इससे आम जनता में विश्वास बढ़ा है कि उनकी समस्याओं का समाधान अब पहले से अधिक प्रभावी तरीके से हो सकेगा।
हालांकि अब यह देखना अहम होगा कि प्रशासन की यह सख्ती और नई व्यवस्था जमीनी स्तर पर कितनी कारगर साबित होती है और आम लोगों को इसका वास्तविक लाभ कितनी तेजी से मिल पाता है।
    user_SantoshPandit Yuva Anti Corrup
    SantoshPandit Yuva Anti Corrup
    लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by संदीप यादव संदीप यादव
    1
    Post by संदीप यादव संदीप यादव
    user_संदीप यादव संदीप यादव
    संदीप यादव संदीप यादव
    Dancer सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.