logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भवन के अभाव में सिर पर कफन बांध जर्जर पंचायत भवन में पढ़ने को मजबूर नौनिहाल हमीरपुर। सुमेरपुर ब्लाक के पचखुरा खुर्द का उच्च प्राथमिक विद्यालय भवन नहीं होने के कारण जर्जर हो चुके पंचायत भवन में संचालित हो रहा है। इससे शिक्षकों के साथ छात्र छात्राएं भयभीत रहते हैं। भवन के अभाव में इस वर्ष ने दाखिले नहीं किए गए हैं। जिससे गांव में कक्षा पांच उत्तीर्ण बच्चों को पड़ोसी गांवों में जाकर दाखिला लेना पड़ा है। वहीं कुछ बच्चे गरीबी के चलते पढ़ाई छोड़ने को विवश हो गए हैं। ग्राम पंचायत पचखुरा खुर्द का उच्च प्राथमिक विद्यालय भवन जर्जर होने के कारण दो वर्ष पूर्व ढहा दिया गया था। इसके ढहने के बाद विद्यालय का संचालन पंचायत भवन में हो रहा है। विडंबना यह है कि पंचायत भवन भी बेहद जर्जर हालत में है। बारिश होते ही यह टपकने लगता है। कई जगह से प्लास्टर उखड़ कर गिर चुका है। इससे शिक्षकों के साथ बच्चे भयभीत रहते हैं। प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार ने बताया कि कुल 64 छात्र पंजीकृत है। पढ़ाने के लिए तीन शिक्षकों की तैनाती है। भवन नहीं होने से बहुत मुश्किलें हैं। इस वर्ष नए प्रवेश नहीं लिए गए। क्योंकि बच्चों को बैठाने की जगह नहीं है। इस वर्ष गांव से कक्षा पांच उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं ने पड़ोसी गांव भौनिया, चंद्रपुरवा बुजुर्ग एवं पंधरी के साथ कस्बे में आकर दाखिला कराया है। तमाम बच्चे गरीबी के चलते गांव में दाखिला नहीं होने पर पढ़ाई छोड़ने को मजबूर है। ग्राम प्रधान अनिल यादव ने बताया कि भवन के अभाव में गांव के नौनिहालों का भविष्य चौपट हो रहा है। पत्राचार के बाद भी विभाग दो वर्ष से भवन निर्माण करने में नाकामयाब साबित हो रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी प्रभाकर सिंह तोमर ने बताया कि भवन निर्माण की धनराशि केंद्र सरकार से निर्गत होती है। पत्राचार किया गया है। बजट प्राप्त होते ही भवन का निर्माण शुरू कराया जाएगा।

5 hrs ago
user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
संतोष कुमार चक्रवर्ती
Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago
81e36cc7-0dc4-4120-824c-4dfdcb0e7180

भवन के अभाव में सिर पर कफन बांध जर्जर पंचायत भवन में पढ़ने को मजबूर नौनिहाल हमीरपुर। सुमेरपुर ब्लाक के पचखुरा खुर्द का उच्च प्राथमिक विद्यालय भवन नहीं होने के कारण जर्जर हो चुके पंचायत भवन में संचालित हो रहा है। इससे शिक्षकों के साथ छात्र छात्राएं भयभीत रहते हैं। भवन के अभाव में इस वर्ष ने दाखिले नहीं किए गए हैं। जिससे गांव में कक्षा पांच उत्तीर्ण बच्चों को पड़ोसी गांवों में जाकर दाखिला लेना पड़ा है। वहीं कुछ बच्चे गरीबी के चलते पढ़ाई छोड़ने को विवश हो गए हैं। ग्राम पंचायत पचखुरा खुर्द का उच्च प्राथमिक विद्यालय भवन जर्जर होने के कारण दो वर्ष पूर्व ढहा दिया गया था। इसके ढहने के बाद विद्यालय का संचालन पंचायत भवन में हो रहा है। विडंबना यह है कि पंचायत भवन भी बेहद जर्जर हालत में है। बारिश होते ही यह टपकने लगता है। कई जगह से प्लास्टर उखड़ कर गिर चुका है। इससे शिक्षकों के साथ बच्चे भयभीत

3a87d937-67b9-44a9-b6d1-ac4ccb77f392

रहते हैं। प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार ने बताया कि कुल 64 छात्र पंजीकृत है। पढ़ाने के लिए तीन शिक्षकों की तैनाती है। भवन नहीं होने से बहुत मुश्किलें हैं। इस वर्ष नए प्रवेश नहीं लिए गए। क्योंकि बच्चों को बैठाने की जगह नहीं है। इस वर्ष गांव से कक्षा पांच उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं ने पड़ोसी गांव भौनिया, चंद्रपुरवा बुजुर्ग एवं पंधरी के साथ कस्बे में आकर दाखिला कराया है। तमाम बच्चे गरीबी के चलते गांव में दाखिला नहीं होने पर पढ़ाई छोड़ने को मजबूर है। ग्राम प्रधान अनिल यादव ने बताया कि भवन के अभाव में गांव के नौनिहालों का भविष्य चौपट हो रहा है। पत्राचार के बाद भी विभाग दो वर्ष से भवन निर्माण करने में नाकामयाब साबित हो रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी प्रभाकर सिंह तोमर ने बताया कि भवन निर्माण की धनराशि केंद्र सरकार से निर्गत होती है। पत्राचार किया गया है। बजट प्राप्त होते ही भवन का निर्माण शुरू कराया जाएगा।

More news from Kanpur Nagar and nearby areas
  • तीन शातिर चोर माल समेत हुए गिरफ्तार पुलिस ने भेजा जेल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी कानपुर नगर के घाटमपुर स्थित सजेती थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से चोरी का शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया है। चोरी के माल को ले जाने में इस्तेमाल किया गया एक लोडर वाहन भी जब्त किया गया है। थाना प्रभारी अनुज कुमार के अनुसार, सजेती थाने में चोरी के तीन अलग-अलग मुकदमे (मु0अ0स0 233/26, 234/26, और 235/26) दर्ज थे। इन मुकदमों से संबंधित वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि आरोपी चोरी का माल लोडर गाड़ी में लादकर उसे बेचने के इरादे से ग्राम टिकवापुर से ग्राम धर्मंगदपुर की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही सजेती पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। टिकवापुर से धर्मंगदपुर की ओर आने वाले रास्ते पर घेराबंदी की गई। पुलिस ने मौके से तीनों शातिर आरोपियों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं। इनकी पहचान रामबाबू साहू (56 वर्ष), पुत्र स्व. रामदयाल; राजन प्रजापति (40 वर्ष), पुत्र रघुवीर; और रमेश (30 वर्ष), पुत्र कल्लू के रूप में हुई है। ये सभी ग्राम अज्योरी, थाना सजेती, कानपुर नगर के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से मुकदमों से संबंधित चोरी का सारा माल बरामद कर लिया है, जिसे नियमानुसार सील कर मालखाने में जमा करा दिया गया है। इसके अतिरिक्त, माल ढोने के लिए प्रयुक्त लोडर के आवश्यक कागजात न होने के कारण उसे धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है। यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल निर्देशन और थानाध्यक्ष अनुज कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। टीम में उप-निरीक्षक धर्मवीर सिंह, उप-निरीक्षक संजीव कुमार राजपूत, आरक्षी चालक सौरभ राना, आरक्षी हिमांशु प्रताप सिंह, आरक्षी प्रशांत धाकरे और आरक्षी अभय प्रताप सिंह शामिल थे।
    1
    तीन शातिर चोर माल समेत हुए गिरफ्तार पुलिस ने भेजा जेल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
कानपुर नगर के घाटमपुर स्थित सजेती थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से चोरी का शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया है। चोरी के माल को ले जाने में इस्तेमाल किया गया एक लोडर वाहन भी जब्त किया गया है।
थाना प्रभारी अनुज कुमार के अनुसार, सजेती थाने में चोरी के तीन अलग-अलग मुकदमे (मु0अ0स0 233/26, 234/26, और 235/26) दर्ज थे। इन मुकदमों से संबंधित वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि आरोपी चोरी का माल लोडर गाड़ी में लादकर उसे बेचने के इरादे से ग्राम टिकवापुर से ग्राम धर्मंगदपुर की ओर जा रहे हैं।
सूचना मिलते ही सजेती पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। टिकवापुर से धर्मंगदपुर की ओर आने वाले रास्ते पर घेराबंदी की गई। पुलिस ने मौके से तीनों शातिर आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं। इनकी पहचान रामबाबू साहू (56 वर्ष), पुत्र स्व. रामदयाल; राजन प्रजापति (40 वर्ष), पुत्र रघुवीर; और रमेश (30 वर्ष), पुत्र कल्लू के रूप में हुई है। ये सभी ग्राम अज्योरी, थाना सजेती, कानपुर नगर के निवासी हैं।
पुलिस ने आरोपियों के पास से मुकदमों से संबंधित चोरी का सारा माल बरामद कर लिया है, जिसे नियमानुसार सील कर मालखाने में जमा करा दिया गया है। इसके अतिरिक्त, माल ढोने के लिए प्रयुक्त लोडर के आवश्यक कागजात न होने के कारण उसे धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।
यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल निर्देशन और थानाध्यक्ष अनुज कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। टीम में उप-निरीक्षक धर्मवीर सिंह, उप-निरीक्षक संजीव कुमार राजपूत, आरक्षी चालक सौरभ राना, आरक्षी हिमांशु प्रताप सिंह, आरक्षी प्रशांत धाकरे और आरक्षी अभय प्रताप सिंह शामिल थे।
    user_Satish Kumar,9648888580
    Satish Kumar,9648888580
    Journalist Ghatampur, Kanpur Nagar•
    4 hrs ago
  • सुरक्षा व्यवस्था परखकर अधिकारियों को दिए सतर्कता के जरूरी आदेश
    1
    सुरक्षा व्यवस्था परखकर अधिकारियों को दिए सतर्कता के जरूरी आदेश
    user_Bhanu Pratap Sing
    Bhanu Pratap Sing
    Social Media Manager घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • हमीरपुर :चार माह से अधूरा पड़ा परसवदा डेरा मार्ग, ग्रामीणों ने तहसील दिवस में उठाई आवाज मौदहा (हमीरपुर)। तहसील दिवस में ग्राम पंचायत छानी गऊघाट के ग्रामीणों ने रामदुलारी समेत अन्य लोगों के नेतृत्व में शिकायत पत्र सौंपकर परसवदा डेरा मार्ग का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने तथा निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत छानी गऊघाट के मजरा परसवदा डेरा की सड़क का निर्माण कार्य पिछले चार माह से अधूरा पड़ा है। उनका आरोप है कि सड़क निर्माण मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। बरसात के चलते सड़क की स्थिति और खराब हो गई है, जिससे ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इस संबंध में पूर्व में भी कई बार ज्ञापन दिए गए और आंदोलन किए गए, लेकिन अब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क निर्माण शुरू कराकर पूरा नहीं कराया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और शासन की होगी। इस संबंध में जिलाधिकारी ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। सड़क निर्माण का प्रस्ताव कार्य योजना के तहत शासन को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन स्वीकृति नहीं मिल सकी। इस बार प्रस्ताव को स्वीकृत कराने का पूरा प्रयास किया जा रहा है, ताकि परसवदा डेरा मार्ग का निर्माण कार्य जल्द शुरू होकर पूरा कराया जा सके।
    2
    हमीरपुर :चार माह से अधूरा पड़ा परसवदा डेरा मार्ग, ग्रामीणों ने तहसील दिवस में उठाई आवाज
मौदहा (हमीरपुर)। तहसील दिवस में ग्राम पंचायत छानी गऊघाट के ग्रामीणों ने रामदुलारी समेत अन्य लोगों के नेतृत्व में शिकायत पत्र सौंपकर परसवदा डेरा मार्ग का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने तथा निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत छानी गऊघाट के मजरा परसवदा डेरा की सड़क का निर्माण कार्य पिछले चार माह से अधूरा पड़ा है। उनका आरोप है कि सड़क निर्माण मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। बरसात के चलते सड़क की स्थिति और खराब हो गई है, जिससे ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इस संबंध में पूर्व में भी कई बार ज्ञापन दिए गए और आंदोलन किए गए, लेकिन अब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क निर्माण शुरू कराकर पूरा नहीं कराया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और शासन की होगी।
इस संबंध में जिलाधिकारी ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। सड़क निर्माण का प्रस्ताव कार्य योजना के तहत शासन को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन स्वीकृति नहीं मिल सकी। इस बार प्रस्ताव को स्वीकृत कराने का पूरा प्रयास किया जा रहा है, ताकि परसवदा डेरा मार्ग का निर्माण कार्य जल्द शुरू होकर पूरा कराया जा सके।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मौदहा हमीरपुर रविंद्र बलमिक ravindra balmik maudaha hamirpur रविंद्र बलमिक r
    1
    मौदहा हमीरपुर रविंद्र बलमिक
ravindra balmik 
 maudaha hamirpur
रविंद्र बलमिक
r
    user_Ravindra balmik
    Ravindra balmik
    Security Guard मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • 24 घंटे में बकरी चोरी का खुलासा! बकेवर पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा | Fatehpur News रिपोर्ट श्रीकृष्ण निषाद बकेवर फतेहपुर। थाना बकेवर पुलिस ने बकरी चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई बकरी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, ग्राम शाहजहांपुर निवासी अनिल कुमार ने 31 जुलाई को थाने में तहरीर देकर बताया था कि दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से उसकी करीब 5 हजार रुपये कीमत की बकरी चोरी कर ले गए हैं। मामले में थाना बकेवर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत बकेवर पुलिस ने सुरागरसी के आधार पर बैरागीखेड़ा नहर पुलिया के पास से राजकुमार पुत्र स्व. सुखवासी निवासी पधारा और कृष्णा पुत्र कमलेश प्रजापति निवासी पधारा थाना बकेवर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बकरी चोरी करने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर चोरी की गई सफेद-काली रंग की बकरी बरामद की गई। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी सीज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा जा रहा है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह समेत उपनिरीक्षक गंगाराम रत्ना, ब्रह्मदेव यादव और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
    3
    24 घंटे में बकरी चोरी का खुलासा! बकेवर पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा | Fatehpur News

रिपोर्ट श्रीकृष्ण निषाद बकेवर 
फतेहपुर। थाना बकेवर पुलिस ने बकरी चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई बकरी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम शाहजहांपुर निवासी अनिल कुमार ने 31 जुलाई को थाने में तहरीर देकर बताया था कि दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से उसकी करीब 5 हजार रुपये कीमत की बकरी चोरी कर ले गए हैं। मामले में थाना बकेवर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत बकेवर पुलिस ने सुरागरसी के आधार पर बैरागीखेड़ा नहर पुलिया के पास से राजकुमार पुत्र स्व. सुखवासी निवासी पधारा और कृष्णा पुत्र कमलेश प्रजापति निवासी पधारा थाना बकेवर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बकरी चोरी करने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर चोरी की गई सफेद-काली रंग की बकरी बरामद की गई। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी सीज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा जा रहा है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह समेत उपनिरीक्षक गंगाराम रत्ना, ब्रह्मदेव यादव और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
    user_BTN NEWS 26
    BTN NEWS 26
    बिंदकी, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • उग्रवादी आन्दोलन के प्रणेता बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में देशभक्तों की देश के प्रति भूमिका के मद्देनजर वर्णिता संस्था के तत्वावधान में विमर्श विविधा के अन्तर्गत जिनका देश ऋणी है के तहत संस्था के अध्यक्ष डा. भवानीदीन ने स्वराज्य मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है मैं इसे लेकर ही रहूंगा के उद्गगाता लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि तिलक सही अर्थों में एक राष्ट्रवादी नेता थे। देश के प्रति इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। ये उग्रवादी आन्दोलन के प्रणेता थे। इनका जन्म 23 जुलाई 1856 गंगाधर रामचन्द्र तिलक के घर महाराष्ट्र के रत्नागिरी में हुआ था। इन्होंने स्वदेशी , बहिष्कार और राष्ट्रीय शिक्षा का अभियान चलाया था। इन्होंने कष्ट भरी जेल यात्रा भी की। कालांतर में इनका 1 अगस्त 1920 को निधन हो गया। इस कार्यक्रम में अशोक अवस्थी, सिद्धा, बाबूलाल, प्रेम, सागर, महावीर प्रजापति, रामनरायन सोनकर, दयाराम सोनकर, राहुल, पंकज सिंह, भोलू सिंह, सतेन्द्र, मुन्ना भदौरिया आदि शामिल रहे।
    1
    उग्रवादी आन्दोलन के प्रणेता बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में देशभक्तों की देश के प्रति भूमिका के मद्देनजर वर्णिता संस्था के तत्वावधान में विमर्श विविधा के अन्तर्गत जिनका देश ऋणी है के तहत संस्था के अध्यक्ष डा. भवानीदीन ने स्वराज्य मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है मैं इसे लेकर ही रहूंगा के उद्गगाता लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि तिलक सही अर्थों में एक राष्ट्रवादी नेता थे। देश के प्रति इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। ये उग्रवादी आन्दोलन के प्रणेता थे। इनका जन्म 23 जुलाई 1856 गंगाधर रामचन्द्र तिलक के घर महाराष्ट्र के रत्नागिरी में हुआ था। इन्होंने स्वदेशी , बहिष्कार और राष्ट्रीय शिक्षा का अभियान चलाया था। इन्होंने कष्ट भरी जेल यात्रा भी की। कालांतर में इनका 1 अगस्त 1920 को निधन हो गया। इस कार्यक्रम में अशोक अवस्थी, सिद्धा, बाबूलाल, प्रेम, सागर, महावीर प्रजापति, रामनरायन सोनकर, दयाराम सोनकर, राहुल, पंकज सिंह, भोलू सिंह, सतेन्द्र, मुन्ना भदौरिया आदि शामिल रहे।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • कांवड़ यात्रा तैयारियों का पुलिस अधिकारियों ने किया व्यापक निरीक्षण
    1
    कांवड़ यात्रा तैयारियों का पुलिस अधिकारियों ने किया व्यापक निरीक्षण
    user_Bhanu Pratap Sing
    Bhanu Pratap Sing
    Social Media Manager घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • हमीरपुर :पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, दो बच्चे झुलसे, बड़ा हादसा टला मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र स्थित बीके राज फायर वर्क पटाखा फैक्ट्री में शनिवार दोपहर पटाखे धूप में सुखाने के दौरान अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट से फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में फैक्ट्री परिसर में खेल रही एक बच्ची और एक बालक मामूली रूप से झुलस गए। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत सामान्य है। घटना की सूचना मिलते ही थाना मुस्करा पुलिस, फायर सर्विस की टीम और स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। दमकल कर्मियों ने आग पर शीघ्र ही पूरी तरह काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पटाखा फैक्ट्री के अभिलेखों व सुरक्षा संबंधी दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि स्थिति पूरी तरह सामान्य है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। फैक्ट्री मालिक विनोद ने बताया कि वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ फैक्ट्री में मौजूद थे। पटाखों को धूप में सुखाने के लिए बाहर रखा गया था। इसी दौरान अज्ञात कारणों से विस्फोट हो गया। उन्होंने बताया कि वहां खेल रही संतोष की बच्ची और उसका बेटा मामूली रूप से झुलस गए। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
    2
    हमीरपुर :पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, दो बच्चे झुलसे, बड़ा हादसा टला
मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र स्थित बीके राज फायर वर्क पटाखा फैक्ट्री में शनिवार दोपहर पटाखे धूप में सुखाने के दौरान अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट से फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में फैक्ट्री परिसर में खेल रही एक बच्ची और एक बालक मामूली रूप से झुलस गए। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत सामान्य है।
घटना की सूचना मिलते ही थाना मुस्करा पुलिस, फायर सर्विस की टीम और स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। दमकल कर्मियों ने आग पर शीघ्र ही पूरी तरह काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
मौके पर पहुंचे एसडीएम एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पटाखा फैक्ट्री के अभिलेखों व सुरक्षा संबंधी दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि स्थिति पूरी तरह सामान्य है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
फैक्ट्री मालिक विनोद ने बताया कि वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ फैक्ट्री में मौजूद थे। पटाखों को धूप में सुखाने के लिए बाहर रखा गया था। इसी दौरान अज्ञात कारणों से विस्फोट हो गया। उन्होंने बताया कि वहां खेल रही संतोष की बच्ची और उसका बेटा मामूली रूप से झुलस गए। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • हमीरपुर जनपद मुस्कुरा थाना क्षेत्र के इमलियागांव में लाइसेंसी पटाखा गोदाम में जोरदार विस्फोट 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | हमीरपुर 🚨 🔴 इमिलिया के लाइसेंसी पटाखा गोदाम में जोरदार विस्फोट 💥 धमाके से गांव में मचा हड़कंप, प्रशासन जांच में जुटा ⚠️ बच्चों के घायल होने की चर्चा, आधिकारिक पुष्टि नहीं 🚔 पुलिस, राजस्व व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे 📄 फर्म के अभिलेख तलब, जांच के बाद होगी कार्रवाई 📍 मामला: मुस्करा थाना क्षेत्र के ग्राम इमिलिया, हमीरपुर (मोहम्मद इस्लाम, मौदहा–सुमेरपुर–हमीरपुर ब्यूरो)
    1
    हमीरपुर जनपद मुस्कुरा थाना क्षेत्र के इमलियागांव में लाइसेंसी पटाखा गोदाम में जोरदार विस्फोट 
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | हमीरपुर 🚨
🔴 इमिलिया के लाइसेंसी पटाखा गोदाम में जोरदार विस्फोट
💥 धमाके से गांव में मचा हड़कंप, प्रशासन जांच में जुटा
⚠️ बच्चों के घायल होने की चर्चा, आधिकारिक पुष्टि नहीं
🚔 पुलिस, राजस्व व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे
📄 फर्म के अभिलेख तलब, जांच के बाद होगी कार्रवाई
📍 मामला: मुस्करा थाना क्षेत्र के ग्राम इमिलिया, हमीरपुर
(मोहम्मद इस्लाम, मौदहा–सुमेरपुर–हमीरपुर ब्यूरो)
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.