logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गलत दिशा में दौड़ते वाहन ने ली मासूम की जान, इलाज के दौरान पुत्री की मौत, पिता की हालत गंभीर बेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत रविवार सुबह बेला-तिर्वा मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर के बाहर टहल रहे पुष्पेंद्र (28) अपनी 2 वर्षीय बेटी यशवी के साथ सड़क किनारे थे तभी गलत दिशा में तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों और परिजनों ने तुरंत डायल 112 और एम्बुलेंस को सूचना दी। दोनों को पहले स्थानीय क्लिनिक ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान मासूम यशवी ने दम तोड़ दिया, जबकि पिता पुष्पेंद्र की हालत नाजुक बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण वाहन चालक अक्सर गलत दिशा में चलते हैं, जिससे ऐसे हादसे हो रहे हैं। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम के अनुसार, अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है, लेकिन मामले की जांच की जा रही है।

4 hrs ago
user_P Chaturvedi
P Chaturvedi
रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

गलत दिशा में दौड़ते वाहन ने ली मासूम की जान, इलाज के दौरान पुत्री की मौत, पिता की हालत गंभीर बेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत रविवार सुबह बेला-तिर्वा मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर के बाहर टहल रहे पुष्पेंद्र (28) अपनी 2 वर्षीय बेटी यशवी के साथ सड़क किनारे थे तभी गलत दिशा में तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों और परिजनों ने तुरंत डायल 112 और एम्बुलेंस को सूचना दी। दोनों को पहले स्थानीय क्लिनिक ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान मासूम यशवी ने दम तोड़ दिया, जबकि पिता पुष्पेंद्र की हालत नाजुक बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण वाहन चालक अक्सर गलत दिशा में चलते हैं, जिससे ऐसे हादसे हो रहे हैं। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम के अनुसार, अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है, लेकिन मामले की जांच की जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत रविवार सुबह बेला-तिर्वा मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर के बाहर टहल रहे पुष्पेंद्र (28) अपनी 2 वर्षीय बेटी यशवी के साथ सड़क किनारे थे तभी गलत दिशा में तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों और परिजनों ने तुरंत डायल 112 और एम्बुलेंस को सूचना दी। दोनों को पहले स्थानीय क्लिनिक ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान मासूम यशवी ने दम तोड़ दिया, जबकि पिता पुष्पेंद्र की हालत नाजुक बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण वाहन चालक अक्सर गलत दिशा में चलते हैं, जिससे ऐसे हादसे हो रहे हैं। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम के अनुसार, अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है, लेकिन मामले की जांच की जा रही है।
    1
    बेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत रविवार सुबह बेला-तिर्वा मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर के बाहर टहल रहे पुष्पेंद्र (28) अपनी 2 वर्षीय बेटी यशवी के साथ सड़क किनारे थे तभी गलत दिशा में तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
ग्रामीणों और परिजनों ने तुरंत डायल 112 और एम्बुलेंस को सूचना दी। दोनों को पहले स्थानीय क्लिनिक ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान मासूम यशवी ने दम तोड़ दिया, जबकि पिता पुष्पेंद्र की हालत नाजुक बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण वाहन चालक अक्सर गलत दिशा में चलते हैं, जिससे ऐसे हादसे हो रहे हैं। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम के अनुसार, अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है, लेकिन मामले की जांच की जा रही है।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • औरैया। उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा ने जीएसटी विभाग के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया। जालौन रोड पर यमुना नदी के पास वाहनों की जांच की गई। प्रशासन की सख्ती का साफ असर दिखाई पड़ा। दो घंटे में कुल 22 वाहनों की हुई चेकिंग। एक भी वाहन बिना वैध कागजात के नहीं मिला। नियमों के पालन को लेकर प्रशासन सख्त। क्षेत्र में चेकिंग अभियान से मचा हड़कंप।
    1
    औरैया। उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा ने जीएसटी विभाग के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया।
जालौन रोड पर यमुना नदी के पास  वाहनों की जांच की गई। प्रशासन की सख्ती का साफ असर दिखाई पड़ा।
दो घंटे में कुल 22 वाहनों की हुई चेकिंग।
एक भी वाहन बिना वैध कागजात के नहीं मिला। नियमों के पालन को लेकर प्रशासन सख्त। क्षेत्र में चेकिंग अभियान से मचा हड़कंप।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • औरैया में पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़ बदमाश घायल, नकदी सहित गिरफ्तार कोल्ड्रिंक व्यापारी के साथ हुई थी लूट की घटना। पुलिस की चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में पुलिस को मिली बड़ी सफलता। पुलिस ने नकदी सहित किया किया गिरफ्तार। अपर पुलिस अधीक्षक औरैया आलोक मिश्रा ने दी बड़ी जानकारी।
    1
    औरैया में पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़ बदमाश घायल, नकदी सहित गिरफ्तार
कोल्ड्रिंक व्यापारी के साथ हुई थी लूट की घटना। पुलिस की चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में पुलिस को मिली बड़ी सफलता। पुलिस ने नकदी सहित किया किया गिरफ्तार। अपर पुलिस अधीक्षक औरैया आलोक मिश्रा ने दी बड़ी जानकारी।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by दिलीप कुमार
    1
    Post by दिलीप कुमार
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बड़ागांव बिख्खी में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन, 91 मरीजों का हुआ उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ा गांव बिख्खी में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 91 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मेले में 52 पुरुष, 32 महिलाएं और 7 बच्चों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। चिकित्सकों ने सभी मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाएं वितरित कीं। मेले में खांसी, बुखार, उच्च रक्तचाप, शुगर, कमजोरी और ब्रोंकाइटिस सहित विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीज पहुंचे। डॉक्टरों की टीम ने मरीजों का परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को मौसमी बीमारियों से बचाव, स्वच्छता, संतुलित आहार और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के प्रति जागरूक किया। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने मेले में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस संबंध में डॉ. अमीकांत त्रिपाठी ने रविवार दोपहर करीब 2 बजे बताया कि मेले में कुल 91 मरीजों का उपचार किया गया।
    1
    बड़ागांव बिख्खी में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन, 91 मरीजों का हुआ उपचार
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ा गांव बिख्खी में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 91 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मेले में 52 पुरुष, 32 महिलाएं और 7 बच्चों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। चिकित्सकों ने सभी मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाएं वितरित कीं।
मेले में खांसी, बुखार, उच्च रक्तचाप, शुगर, कमजोरी और ब्रोंकाइटिस सहित विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीज पहुंचे। डॉक्टरों की टीम ने मरीजों का परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श दिया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को मौसमी बीमारियों से बचाव, स्वच्छता, संतुलित आहार और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के प्रति जागरूक किया। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने मेले में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस संबंध में डॉ. अमीकांत त्रिपाठी ने रविवार दोपहर करीब 2 बजे बताया कि मेले में कुल 91 मरीजों का उपचार किया गया।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • खबर कानपुर देहात पत्रकार: इकबाल अहमद 11000 वोल्ट लाइन टूटने से 5 मवेशियों की मौत, एक घायल; ग्रामीणों में आक्रोश कानपुर देहात। डेरापुर तहसील क्षेत्र के कपासी गांव में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। गांव के पास से गुजर रही 11000 वोल्ट की विद्युत लाइन का तार अचानक टूटकर नीचे गिर गया, जिसकी चपेट में आकर 5 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी राजेश, महेश और महावीर के मवेशी घर के पास ही बंधे हुए थे, तभी यह हादसा हो गया। मृत मवेशियों में चार गाय और एक भैंस शामिल हैं। इस घटना से पशुपालकों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। हादसे के बाद गांव में निराशा और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए मुआवजा देने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर विद्युत लाइन की शिकायत पहले भी कई बार की जा चुकी थी, लेकिन विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिसका खामियाजा अब पशुपालकों को भुगतना पड़ा है।
    3
    खबर कानपुर देहात
पत्रकार: इकबाल अहमद
11000 वोल्ट लाइन टूटने से 5 मवेशियों की मौत, एक घायल; ग्रामीणों में आक्रोश
कानपुर देहात। डेरापुर तहसील क्षेत्र के कपासी गांव में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। गांव के पास से गुजर रही 11000 वोल्ट की विद्युत लाइन का तार अचानक टूटकर नीचे गिर गया, जिसकी चपेट में आकर 5 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी राजेश, महेश और महावीर के मवेशी घर के पास ही बंधे हुए थे, तभी यह हादसा हो गया। मृत मवेशियों में चार गाय और एक भैंस शामिल हैं।
इस घटना से पशुपालकों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। हादसे के बाद गांव में निराशा और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए मुआवजा देने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर विद्युत लाइन की शिकायत पहले भी कई बार की जा चुकी थी, लेकिन विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिसका खामियाजा अब पशुपालकों को भुगतना पड़ा है।
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • दिबियापुर। गोदाम बंद कर लौट रहे कोल्ड ड्रिंक व्यापारी से लूट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। लूट के रुपये का बंटवारा कर लौट रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। ASP आलोक मिश्रा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया की दिबियापुर नहरपर चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर कई राउंड फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में शिवम सिंह व आशीष के पैर में गोली लगी। पुलिस ने कुल 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। घायल दोनों बदमाशों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।
    1
    दिबियापुर। गोदाम बंद कर लौट रहे कोल्ड ड्रिंक व्यापारी से लूट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। लूट के रुपये का बंटवारा कर लौट रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई।
ASP आलोक मिश्रा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया की
दिबियापुर नहरपर चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर कई राउंड फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में शिवम सिंह व आशीष के पैर में गोली लगी। पुलिस ने कुल 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
घायल दोनों बदमाशों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • शनिवार देर रात जनपद औरैया में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की घटना सामने आई। पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। रात करीब 11:30 बजे स्वाट टीम और थाना दिबियापुर पुलिस की संयुक्त टीम हीरा मोड़, दिबियापुर-अछल्दा नहर पटरी के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए, जिन्हें रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर बदमाशों ने भागने का प्रयास किया और फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें तीनों बदमाश घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त थाना दिबियापुर क्षेत्र में दर्ज लूट के एक मामले में वांछित चल रहे थे। मुठभेड़ के दौरान घायल हुए बदमाशों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दिबियापुर भेजा गया, जहां उनका प्राथमिक इलाज किया गया। घटना की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्ती का संदेश गया है। अभियान के तहत आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहने की बात कही गई है।
    1
    शनिवार देर रात जनपद औरैया में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की घटना सामने आई। पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। रात करीब 11:30 बजे स्वाट टीम और थाना दिबियापुर पुलिस की संयुक्त टीम हीरा मोड़, दिबियापुर-अछल्दा नहर पटरी के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान पुलिस को कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए, जिन्हें रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर बदमाशों ने भागने का प्रयास किया और फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें तीनों बदमाश घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त थाना दिबियापुर क्षेत्र में दर्ज लूट के एक मामले में वांछित चल रहे थे। मुठभेड़ के दौरान घायल हुए बदमाशों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दिबियापुर भेजा गया, जहां उनका प्राथमिक इलाज किया गया। घटना की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्ती का संदेश गया है। अभियान के तहत आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहने की बात कही गई है।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • इटावा एसडीएम ने चलाया संघन चेकिंग अभियान जिसमें कई ट्रक ओवर लोड पाए गए।
    1
    इटावा एसडीएम ने चलाया संघन चेकिंग अभियान जिसमें कई ट्रक ओवर लोड पाए गए।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.